डॉक्टर खूबचंद बघेल पुरस्कार : सरकार दे रही 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, जानें कैसे करें आवेदन

पोस्ट -15 जून 2022 शेयर पोस्ट

छत्तीसगढ़ सरकार ने 31 जुलाई तक मांगे आवेदन, किसानों को दिया जाएगा डॉक्टर खूबचंद बघेल पुरस्कार

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं भारत की लगभग 48 फीसदी परिवार खेती पर निर्भर हैं। किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर समय-समय किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित करते रहते हैं। किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार एवं उनके कृषि कार्यों को बेहतर बनाने सहायता मिलती है। दरअसल आज हम एक ऐसी योजना के बारे में बात कर रहे हैं, जिसमें किसानों को पूरे 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी, परन्तु इसका फायदा सिर्फ छत्तीसगढ़ के किसानों को मिलेगा। 

जानकारी के लिए बता दें कि छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए डॉक्टर खूबचंद बघेल पुरस्कार देती है, जिसमें 2 लाख रुपये तक का पुरस्कार आर्थिक सहायता के रूप में मिलता है। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने आवेदन मांगे हैं। डॉक्टर खूबचंद बघेल पुरस्कार के तहत किसानों को दो लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। राज्य सरकार द्वारा डॉक्टर खूबचंद बघेल पुरस्कार के लिए कुछ नियम निर्धारित किए गए हैं, इन नियमों के आधार पर ही किसानों का चयन किया जाएगा। किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा, ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई रखी गई है। यदि आप छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी है और किसान है तो ट्रैक्टर गुरू की यह पोस्ट आपके लिए बेहद उपयोगी है। इस पोस्ट में इस पुरस्कार योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही हैं। इस जानकारी के माध्यम से आप पुरस्कार के लिए मूल्यांकन का मापदण्ड एव आवेदन के बारें में जान पाएगे। 

डॉक्टर खूबचंद बघेल पुरस्कार के लिए पात्रता

राज्य सरकार राज्य में कृषि क्षेत्र को बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं। इसके लिए किसानों को प्रोत्साहन रााशि भी दी जा रही हैं। राज्य सरकार डॉक्टर खूचंद बघेल पुरस्कार प्रतियोगिता को शुरू किया हुआ हैं। इसमें केवल ऐसे किसान ही सम्मिलित होने के पात्र होते है, जो पिछले दस सालों से राज्य में कृषि का काम कर रहे है। साथ ही किसान छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी हो, किसान की कुल सालाना आय का लगभग 75 प्रतिशत कृषि क्षेत्र से होती हो।

डॉक्टर खूबचंद बघेल पुरस्कार हेतु चयन एवं मूल्यांकन का मापदण्ड

  • किसान का चयन एवं मूल्यांकन फसल विविधीकरण एवं उत्पादकता वृद्धि हेतु नई कृषि तकनीकी अपनाने का स्तर एवं उन्नत कृषि तकनीकी के प्रचार-प्रसार एवं अन्य किसनों द्वारा अपनाने के लिए प्रेरित करने हेतु प्रयास

  • पिछले तीन वर्षो में विभिन्न फसलों की उत्पादकता का स्तर तथा कृषि एवं सहयोगी क्षेत्रों में कृषक द्वारा किये गये उल्लेखनीय एवं नवोन्मेषी कार्य के आधार पर किया जायेगा। 

  • कृषि क्षेत्र में सर्वोतम कार्य करने वाले किसानों को यह पुरस्कार दिया  जायेगा। 

  • ऐसा किसान जो खेती में नई तकनीकी को अपनाता हो, जिसकी फसल उत्पादन  अच्छी हो।

  • किसान समन्वित कृषि प्रणाली एवं फसल विविधीकरण दोनो अपनाता हो, कृषि संसाधनों का श्रेष्ठतम उपयोग करता हो तथा कृषि विपणन में जिसका योगदान हो, उसे उसे यह पुरस्कार दिया जायेगा। 

पुरस्कार का कार्यक्षेत्र

डॉक्टर खूबचंद बघेल पुरस्कार इन कृषि कार्यक्षेत्र में खेती-बाड़ी करने वाले किसानों को दिया जाएगा। जैसे कि कृषि क्षेत्र में सर्वोत्तम कार्य करने वाले किसान को यह दिया जाएगा। खेती में नवीन तकनीकी को अपनाता हो, जिसकी फसल सघनता अच्छी हो, कृषि क्षेत्र में नए कार्य करता हो, भूमि एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया हो, कृषि संसाधनों का श्रेष्ठ उपयोग करता हो ऐसे किसान को यह पुरस्कार दिया जाएगा।

डॉक्टर खूबचंद बघेल पुरस्कार में आवेदन 

किसान पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं कृषि विभाग के वेबसाईट http://agriportal.cg.nic.in/PortHi/  से प्राप्त कर सकते है। पुरस्कार के लिए किसानों के आवेदन पत्र में उल्लेखित तथ्यों का सत्यापन विकासखंड स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा। कृषकों का चयन जिला स्तरीय छानबीन समिति एवं राज्य स्तरीय जूरी के द्वारा किया जायेगा। और उनके द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा। 

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह महिंद्रा ट्रैक्टर  व कुबोटा ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Name must be 3–50 letters, spaces allowed Name must be 3–50 letters, spaces allowed
Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9
Select a brand
Select a model
Select a state
Select a district
`