पशु क्रेडिट कार्ड : पशुपालन के लिए सरकार देगी 3 लाख तक का लोन, जानें पूरी खबर
पशु किसान क्रेडिट कार्ड 2023 : पशुपालकों को मिलेगा 4% ब्याज पर 3 लाख तक का लोन
देश के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आय को दोगुना करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई तरह की सरकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत पशुपालन बिजनेस संबंधित लोन मात्र 4 प्रतिशत की ब्याज दर पर दिया जा रहा है। पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत किसानों को पशु या पशुपालन कारोबार के लिए 3 लाख रुपए तक का लोन सरकार द्वारा दिया जा रहा है। वहीं, 1.60 लाख रुपए का लोन बिना गारंटी यानी कोलैटरल फ्री दिया जाता है। खास यह है कि यह कोलैटरल फ्री लोन मात्र 4 प्रतिशत की ब्याज दर पर पशुपालक/किसानों को दिया जाता है। अगर आप भी पशुपालन या पशु व्यवसाय से खुद का बिजनेस करना चाहते हैं, तो पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत लोन उठा सकते हैं। इसके लिए आपके पास पशु किसान क्रेडिट कार्ड होना जरुरी है। आईए, इस पोस्ट की मदद से पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना से संबंधित सभी जानकारी के बारे में जानते हैं।
पशु किसान क्रेडिट कार्ड पर लोन पर मिलती है सब्सिडी
पशु किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत किसानों को पशुपालन के लिए 3 लाख रुपए तक का लोन मात्र 4 प्रतिशत ब्याज पर दिया जाता है। हालांकि, यह लोन 9 प्रतिशत की दर से किसानों को दिया जाता है। लेकिन इस लोन पर सरकार 2 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान करती है। साथ ही सही समय पर लोन चुकाने पर किसानों को ब्याज में 3 परसेंट और छूट मिलती है। इस प्रकार यह लोन किसानों को मात्र 4 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर पड़ता है। खास बात यह है कि इस लोन को 5 साल के अंदर मूल राशि और ब्याज सहित लौटाना पड़ता है।
पशु किसान क्रेडिट कार्ड के तहत पशुओं पर मिलने वाला लोन
पशु किसान क्रेडिट कार्ड पर पशुपालकों एवं किसानों को पशु या पशु व्यवसाय संबंधित कारोबार शुरू करने के लिए बेहद कम ब्याज दर पर लोन मिलता है। यह लोन केवल उन किसानो को दिया जाता है, जो खुद की जमीन पर पशुओं के लिए आवास या चारागाह बनाना चाहते हैं और खुद का पशुपालन बिजनेस करना चाहते हैं। इस कार्ड पर 1.60 लाख रुपये तक का लोन बिना गारंटी के दिया जाता है। यदि आप पशु किसान कार्ड के तहत गाय-भैंस खरीदते हैं, तो आपको प्रति गाय 40,783 रुपए, भैंस पर 60,249 रुपए तक लोन मिल सकता है। वहीं, पशु किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए भेड़ और बकरी के लिए 4,063 रुपये, मुर्गी पालन के लिए 720 रुपये और सूअर खरीदने पर 16,237 रुपए का लोन सरकार किसानों को देती है।
पशु क्रेडिट कार्ड बनाने वाले शीर्ष बैंक
केंद्र सरकार द्वारा पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना का संचालन नाबार्ड (नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट) के तहत किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य कृषि, मछली पालन और पशुपालन जैसे क्षेत्रों में क्रेडिट जरूरतों को बिना किसी गड़बड़ी के पूरा करना है। योजना में लोन के रूप में अल्पकालिक औपचारिक क्रेडिट किसानों को दिया जाता है। इस लोन का लाभ लेने के लिए आपके पास पशु केसीसी कार्ड का होना अनिवार्य है। आप इस कार्ड को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ोदा और पंजाब नेशनल बैंक सहित अन्य बैंकों से संपर्क कर बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको एक पेज का आवेदन फॉर्म भरकर अपने सभी दस्तावेज के साथ बैंक में जमा कराना होगा। पूर्ण आवेदन पत्र प्राप्त होने पर मात्र 14 दिनों के अंदर आपको पशु किसान क्रेडिट कार्ड दे दिया जाएगा।
पशु किसान क्रेडिट कार्ड बनावाने के लिए जरूरी दस्तावेज
पशु किसान क्रेडिट कार्ड देश का कोई भी नागरिक बनवा सकता है जो खेती एवं पशुपालन संबंधित बिजनेस करता है। पशु किसान क्रेडिट कार्ड के लिए इच्छुक लाभार्थी के पास पशुओं का हेल्थ सर्टिफिकेट होना चाहिए। साथ ही पशुओं का बीमा भी होना चाहिए। अगर इच्छुक लाभार्थी का सिबिल स्कोर ठीक है, तो ही पशु किसान क्रेडिट कार्ड पर लोन दिया जाएगा। लोन लेने के लिए आवेदक के पास पहचान पत्र, आधार, मूल निवास प्रमाण पत्र, पशुओं का बीमा प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक, एफिडेविट और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे जरुरी दस्तावेज का होना अनिवार्य है।
पशु किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए यहां करें आवेदन
इच्छुक पशुपालक किसानों को पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत अपने जिले के नजदीकी बैंक शाखा में जाकर आवेदन करना होगा। इसके अलावा, पीएम किसान सम्मान निधि पोर्टल से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके मांगी गयी पूरी जानकारी भरकर बैंक की शाखा में जमा करा सकते हैं। 14 दिनों के भीतर अपका पशु किसान क्रेडिट कार्ड बैंक द्वारा जारी कर दिया जाएगा। फिलहाल वे किसान ही क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जो पीएम किसान सम्मान योजना का लाभ उठाते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप अपने जिला के कृषि एवं पशुपालन विभाग से संपर्क भी कर सकते हैं।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Check On Road Price
सम्बंधित समाचार
कृषक उन्नति योजना: 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीकरण, मिलेंगे ₹15,000 प्रति एकड़
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
इसे भी पढ़ें
Which Tractor is Best for Black Cotton Soil: Massey Ferguson 241 DI or Eicher 380?
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल