आयुष्मान कार्ड धारक को मिलेगा 5 लाख रुपए तक का फ्री इलाज, ऐसे लें योजना का लाभ
आयुष्मान कार्ड : 5 लाख रुपए तक का मिलेगा फ्री मिलेगा, आयुष्मान कार्ड के लिए ऐसे करें आवेदन
Ayushman Bharat Yojana Scheme : देश में गरीब तबके और जरूरतमंद परिवारों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार कई लाभकारी योजनाएं चलाती है। जिनमें देश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब लोगों को रहने के लिए खुद का आवास देने के लिए भारत सरकार ने पीएम आवास योजना और जरुरतमंद एवं वंचित परिवारों की महिलाओं एवं ग्रहणियों को गैस चूल्हे देने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसे कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। इसी कड़ी में केंद्र की मोदी सरकार देश में किसानों समेत आम गरीब जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा देने के लिए आयुष्मान योजना की शुरूआत की गई। इस योजना के तहत लाभार्थियों को आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड दिया जाता है। इस कार्ड में वर्णित कई गंभीर बीमारियों का इलाज मुफ्त में निर्धारित अस्पतालों में कराया जा सकता है। आयुष्मान कार्ड धारक 5 लाख रुपए तक का फ्री इलाज की सुविधा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है। आइए जानते है कि आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ कैसे और किन्हें मिलेगा।
आयुष्मान कार्ड में प्रति परिवार को इतने रुपए तक का मुफ्त इजाज
केंद्र सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत योजना के तहत देश में सभी आदिवासी, एससी, एसटी, दान या भीख मांगने वाले लोग और आर्थिक रुप से कमजोर नागरिकों या जिनके पास रहने के लिए खुद का घर नहीं ऐसे सभी लोगों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जाता है। यह कार्ड प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का ही भाग है। इसमें कार्ड धारक प्रति परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख रुपए तक का इलाज सूचीबद्ध स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त मिलता है। अभी देश में चल रहे आयुष्मान भव अभियान के तहत 4.4 करोड़ से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इस अभियान के दौरान पांच करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते (ABHA) भी बनाए गए। देश में चल रहे आयुष्मान भव अभियान के तहत, 28 दिसंबर तक 13.8 लाख स्वास्थ्य मेलों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर मेलों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेलों की पूरी संख्या 11 करोड़ से अधिक तक पहुंच गई है। इन मेलों में 9,21,783 स्वास्थ्य, योग, ध्यान एवं 1.02 से अधिक टेली परामर्श शामिल थे। साथ ही मेलों में लगभग 6.4 करोड़ नागरिकों को फ्री दवाएं और 5.1 करोड़ लोगों को मुफ्त मेडिकल सेवाएं प्राप्त हुई ।
मेलों में इतने लोगों ने उठाया लाभ
देश में चल रहे आयुष्मान भव अभियान के तहत, 28 दिसंबर तक 13.8 लाख स्वास्थ्य मेलों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर मेलों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेलों की संख्या 11 करोड़ के पार पहुंच गई है। इन मेलों में 9,21,783 स्वास्थ्य, योग, ध्यान एवं 1.02 से अधिक टेली परामर्श शामिल थे। साथ ही मेलों में लगभग 6.4 करोड़ नागरिकों को फ्री दवाएं और 5.1 करोड़ लोगों को मुफ्त मेडिकल सेवाएं प्राप्त हुई । इसके अतिरिक्त 74,04,356 लोगों को आयुष सेवाएं का लाभ मिला और 10,99,63,891 लोगों को लाइलस्टाइल के लिए परामर्श दिया गया। इसके अलावा, 45,43,705 गर्भवती महिलाओं ने पहली तिमाही में रजिस्ट्रेशन कराया और पहली पूर्ण न्यूट्रोफिल गिनती (एएनसी) जांच पूरी की तथा 29 लाख से अधिक माताओं और 49 लाख बच्चों का टीकाकरण कराया गया। साथ ही 18.9 करोड़ लोगों के लिए मौखिक कैंसर, स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर, मोतियाबिंद, टीबी, उच्च रक्तचाप और मधुमेह बामारियों के लिए सात प्रकार की स्क्रीनिंग भी आयोजित की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेलों में 1,54,41,950 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ और 1.1 करोड़ से अधिक रोगियों ने सामान्य ओपीडी में परामर्श लिया। वहीं, 49,67,675 रोगियों ने विशेषज्ञ ओपीडी में परामर्श लिया। इसके साथ ही 38,309 बड़ी सर्जरी और 1,30,760 छोटी सर्जरी की गई हैं।
इस तरह ले सकते हैं आयुष्मान भारत कार्ड
आयुष्मान भारत कार्ड योजना केंद्र सरकार की एक जनकल्याणी स्वास्थ्य योजना है। इसे वर्ष 2018 में लॉन्च किया गया था। यह योजना गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को मुफ्त और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं प्रदान कराती है। यह योजना 'प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' (PMJAY) का एक अहम हिस्सा है, जिसे ज्यादातर लोग आयुष्मान भारत योजना के नाम से जानते हैं। इसमें सूचीबद्ध अस्पताल में भर्ती, ऑपरेशन, चिकित्सा परीक्षण और उपचार जैसे विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाती हैं। आयुष्मान भारत योजना कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां आपको न्यू रजिस्ट्रेशन या अप्लाई पर क्लिक करना होगा। यहां एप्लीकेशन फॉर्म भरके अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म अच्छी तरह चेक करके सबमिट बटन पर क्लिक करके फॉर्म जमा करना होगा। संबंधित अधिकारी फार्म की जांच करके आपका आयुष्मान भारत योजना का हेल्थ कार्ड जारी कर देगा।
आयुष्मान भारत कार्ड के लिए इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता
आयुष्मान भारत कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जरूरत होगी, जो इस प्रकार है:-
- आधार कार्ड,
- परिवार राशन कार्ड,
- परिवार का आय प्रमाण पत्र (इनकम सर्टिफिकेट),
- जाति प्रमाण पत्र,
- आधार लिंक वैलिड मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Check On Road Price
सम्बंधित समाचार
कृषक उन्नति योजना: 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीकरण, मिलेंगे ₹15,000 प्रति एकड़
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
इसे भी पढ़ें
Which Tractor is Best for Black Cotton Soil: Massey Ferguson 241 DI or Eicher 380?
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल