10 एकड़ जमीन के लिए बेस्ट ट्रैक्टर: HP, कीमत और फीचर्स।
10 एकड़ किसान के लिए कितनी HP का ट्रैक्टर सही? जानें टॉप 5 मॉडल और खास फीचर्स
अगर आपके पास 10 एकड़ खेती की जमीन है और आप कल्टीवेटर, MB प्लाऊ, डिस्क हैरो, रोटावेटर, सीड ड्रिल, सुपर सीडर और ट्रॉली जैसे कृषि उपकरण इस्तेमाल करते हैं, तो नया ट्रैक्टर खरीदते समय सबसे पहला सवाल यही होगा कि 10 एकड़ खेती के लिए कितने हॉर्सपावर (HP) का ट्रैक्टर सही रहेगा।
आमतौर पर 40 से 50 HP श्रेणी के ट्रैक्टर कई तरह के खेती के कामों के लिए उपयोगी हो सकते हैं। इस श्रेणी के मॉडल जुताई, बुवाई, कल्टीवेटर चलाने, रोटावेटर से खेत तैयार करने और ट्रॉली से सामान ढोने जैसे कामों में इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
लेकिन सही ट्रैक्टर का चुनाव सिर्फ खेत के रकबे के आधार पर नहीं करना चाहिए। इसके लिए मिट्टी का प्रकार, फसल, उपयोग किए जाने वाले कृषि उपकरण, सालाना काम के घंटे और बजट भी अहम होते हैं। आइए, इस लेख में जानते हैं कि 10 एकड़ खेती के लिए सही HP का ट्रैक्टर कैसे चुनें और लोकप्रिय टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल के प्रमुख फीचर्स और खेती में उपयोग।
10 एकड़ खेती के लिए कितनी HP का ट्रैक्टर खरीदें?
10 एकड़ के किसान के लिए 40–50 HP का ट्रैक्टर जरूरतों के अनुसार उपयुक्त हो सकता है। अगर खेत में भारी मिट्टी है, गहरी जुताई करनी होती है या ज्यादा क्षमता वाले उपकरण चलाने हैं, तो ट्रैक्टर की पावर, पीटीओ और हाइड्रोलिक लिफ्ट को खास तौर पर जांचना चाहिए।
| खेती और काम की जरूरत | किस HP श्रेणी के ट्रैक्टर पर निवेश करें? |
|---|---|
| हल्की मिट्टी और सामान्य खेती काम | 35–40 HP |
| सामान्य जुताई, बुवाई और नियमित कृषि ढुलाई | 40–45 HP |
| रोटावेटर, कल्टीवेटर, डिस्क हैरो और ट्रॉली में ट्रैक्टर का नियमित इस्तेमाल | 45–50 HP |
| भारी मिट्टी, गहरी जुताई या भारी उपकरण और ट्रॉली के साथ ट्रैक्टर उपयोग | उपकरण की जरूरत के अनुसार 50-55 HP या इससे ज्यादा |
यह सामान्य मार्गदर्शिका है, कोई तय नियम नहीं है। ट्रैक्टर चुनने से पहले संबंधित कृषि उपकरण की क्षमता और पीटीओ जरूरत का विश्लेषण जरूर करें ।
10 एकड़ किसान के लिए टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल
महिंद्रा 575 DI XP Plus, स्वराज 855 FE, मैसी फर्ग्यूसन 245 DI 50 HP, सोनालीका गोल्ड DI 745 III और आयशर 480 2WD प्राइमा G3 जैसे 5 पांच किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। नीचे इन इन 5 मॉडलों के खास फीचर और उपयोग के बारे जानें।
1. महिंद्रा 575 DI XP Plus: 47 HP
महिंद्रा 575 DI XP Plus उन किसानों के लिए विचार करने योग्य विकल्प है, जिन्हें नियमित खेती के साथ जुताई, बुवाई और ढुलाई जैसे कई काम करने होते हैं। इसमें 4-सिलेंडर ELS डीजल इंजन है। इसका अधिकतम टॉर्क 207 Nm और हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 1,500 किलोग्राम है।
मुख्य फीचर्स:
- इंजन पावर: 47 HP श्रेणी
- इंजन क्षमता: 2,979 cc
- अधिकतम टॉर्क: 207 Nm
- गियरबॉक्स: 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
- हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता: 1,500 किलोग्राम
- ब्रेक: ऑयल इमर्स्ड ब्रेक
- स्टीयरिंग: डुअल-एक्टिंग पावर स्टीयरिंग / वैकल्पिक मैनुअल स्टीयरिंग
- ड्राइव: 2WD
- वारंटी: 6 साल की वारंटी । वारंटी शर्तें डीलर से जांचें।
कितना उपयोगी? यह मॉडल खेत की तैयारी, बुवाई, सामान्य उपकरणों के संचालन और ट्रॉली से ढुलाई के लिए बहुउपयोगी है। भारी उपकरण खरीदने से पहले उसकी जरूरत के अनुसार ट्रैक्टर की PTO पावर और लिफ्ट क्षमता की पुष्टि करें।
2. स्वराज 855 FE: 46 से 50 HP
स्वराज 855 FE उन किसानों के लिए विकल्प है, जो खेती के साथ अपेक्षाकृत भारी ढुलाई का काम भी करते हैं। इसमें 3-सिलेंडर, 3,478 cc इंजन और 46–50 HP की पावर श्रेणी मिलती है। इसकी हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता 2,000 किलोग्राम है।
मुख्य फीचर्स:
- इंजन पावर: 46–50 HP
- इंजन क्षमता: 3,478 cc
- इंजन रेटेड स्पीड: 2,000 RPM
- गियरबॉक्स: 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स। अन्य गियर विकल्प भी उपलब्ध हैं।
- हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता: 2,000 किलोग्राम
- PTO: 540 RPM। मल्टीस्पीड और रिवर्स PTO के विकल्प।
- ब्रेक: ऑयल इमर्स्ड ब्रेक
- स्टीयरिंग: मैकेनिकल। पावर स्टीयरिंग का विकल्प उपलब्ध।
- ड्राइव: 2WD
- फ्यूल टैंक: 62 लीटर
कितना उपयोगी? अगर आपके खेत में जुताई, कल्टीवेटर, सीड ड्रिल और ट्रॉली से ढुलाई जैसे काम नियमित होते हैं, तो स्वराज 855 FE पर विचार किया जा सकता है। इसकी लिफ्ट क्षमता को देखते हुए यह उन किसानों के लिए भी विकल्प हो सकता है, जिन्हें उपयुक्त वजन वाले उपकरण चलाने हैं।
3. मैसी फर्ग्यूसन 245 DI: 50 HP
मैसी फर्ग्यूसन 245 DI 50 HP उन किसानों के लिए विकल्प है, जो 50 HP श्रेणी में ट्रैक्टर चाहते हैं। इसमें 2,700 cc का 3-सिलेंडर इंजन, 1,700 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता और 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर मिलते हैं। कुछ कॉन्फिगरेशन में 10 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर का विकल्प भी उपलब्ध है।
मुख्य फीचर्स:
- इंजन पावर: 50 HP
- इंजन क्षमता: 2,700 cc
- सिलेंडर: 3
- गियरबॉक्स: 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स। वैकल्पिक 10 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स।
- हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता: 1,700 किलोग्राम
- PTO: 540 RPM। कुछ विकल्पों में Quadra PTO।
- ब्रेक: सील्ड ड्राई डिस्क ब्रेक
- स्टीयरिंग: मैनुअल / पावर स्टीयरिंग
- फ्यूल टैंक: 47 लीटर
कितना उपयोगी? यह मॉडल उन किसानों की जरूरतों के अनुरूप हो सकता है, जिन्हें सामान्य खेती के अलावा बुवाई, खेत की तैयारी और ढुलाई के लिए 50 HP श्रेणी का ट्रैक्टर चाहिए।
4. सोनालीका गोल्ड DI 745 III: गोल्ड सीरीज
10 एकड़ के किसान अपनी खेती की जरूरतों के अनुसार सोनालीका गोल्ड DI 745 III को अपने विकल्पों में शामिल कर सकते हैं। नए GOLD DI 745 III में 3,532 cc इंजन (E3.5 मॉडल), 220 Nm अधिकतम टॉर्क, 16 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर और 2,000 किलोग्राम लिफ्ट क्षमता दी गई है।
मुख्य फीचर्स:
- इंजन क्षमता: 3,532 cc
- अधिकतम टॉर्क: 220 Nm
- गियरबॉक्स: कॉन्स्टेंट मेश, साइड शिफ्ट। 16 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स।
- हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता: 2,000 किलोग्राम
- स्टीयरिंग: पावर स्टीयरिंग
- ब्रेक: ऑयल इमर्स्ड ब्रेक
- PTO: 540 मल्टीस्पीड, रिवर्स PTO और IPTO जैसे विकल्प ब्रोशर में दिए गए हैं।
- अन्य फीचर्स: गैस स्ट्रट्स वाला बोनट, LED हेडलैंप और नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
कितना उपयोगी? जिन किसानों को खेत की तैयारी, बुवाई, उपकरण संचालन और ढुलाई जैसे अलग-अलग काम करने होते हैं, वे इस मॉडल पर विचार कर सकते हैं। खरीदने से पहले गोल्ड DI 745 III वैरिएंट के स्पेसिफिकेशन की पुष्टि डीलरशिप पर जरूर करें।
5. आयशर 480 2WD प्राइमा G3: 45 HP
आयशर 480 2WD प्राइमा G3 उन किसानों के लिए विकल्प हो सकता है, जो 45 HP श्रेणी में ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं। इस मॉडल में 2,500 cc का 3-सिलेंडर इंजन, 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर और 1,650 किलोग्राम की लिफ्ट क्षमता दी गई है।
मुख्य फीचर्स:
- इंजन पावर: 45 HP
- इंजन क्षमता: 2,500 cc
- सिलेंडर: 3
- गियरबॉक्स: 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स
- हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता: 1,650 किलोग्राम
- PTO: 540 RPM। मल्टीस्पीड और रिवर्स PTO।
- ब्रेक: मल्टी-डिस्क ऑयल इमर्स्ड ब्रेक
- स्टीयरिंग: पावर स्टीयरिंग
- फ्यूल टैंक: 57 लीटर
- ड्राइव: 2WD
कितना उपयोगी? अगर आपकी खेती में सामान्य जुताई, बुवाई, छिड़काव और ट्रॉली से ढुलाई जैसे काम शामिल हैं, तो आयशर 480 2WD प्राइमा G3 पर विचार किया जा सकता है।
ध्यान रखें
मॉडल, वैरिएंट और निर्माण वर्ष के अनुसार स्पेसिफिकेशन में अंतर हो सकता है। खासतौर पर सोनालीका गोल्ड DI 745 III की खरीद के समय उपलब्ध वैरिएंट की पावर श्रेणी और मिलने वाले फीचर की जानकारी अधिकृत डीलर से जरूर ले लें।
10 एकड़ खेती के लिए सही ट्रैक्टर चुनने का आसान फॉर्मूला
ट्रैक्टर खरीदने से पहले इन पांच बातों पर ध्यान दें:
- मिट्टी और खेत की स्थिति: हल्की मिट्टी में सामान्य खेती के लिए कम पावर का ट्रैक्टर भी काफी हो सकता है। भारी या कड़ी मिट्टी में गहरी जुताई के लिए ज्यादा पावर की जरूरत पड़ सकती है।
- फसल और खेती का तरीका: गेहूं, सरसों, धान, कपास या गन्ने जैसी फसलों में खेत तैयार करने और उपकरणों की जरूरत अलग-अलग हो सकती है।
- कृषि उपकरण: रोटावेटर, कल्टीवेटर, सीड ड्रिल, MB प्लाऊ और थ्रेशर की जरूरतों के अनुसार HP, PTO पावर और हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता जांचें।
- ट्रॉली और ढुलाई: अगर ट्रैक्टर से उपज, खाद, बीज या दूसरा सामान ढोना है, तो इंजन की पावर के साथ ब्रेक, टायर और ट्रैक्टर की खींचने की क्षमता पर ध्यान दें।
- बजट और सर्विस: ट्रैक्टर की कीमत के साथ ईंधन खर्च, नियमित सर्विस, स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता और अपने क्षेत्र में डीलर की सुविधा भी देखें।
10 एकड़ किसान के लिए 2WD या 4WD ट्रैक्टर कौन-सा सही?
10 एकड़ खेती के लिए 2WD ट्रैक्टर कई सामान्य कृषि कार्यों के लिए पर्याप्त हो सकता है। अगर खेत की मिट्टी, ढलान, नमी या काम की प्रकृति के कारण ज्यादा ट्रैक्शन की जरूरत पड़ती है, तो 4WD विकल्प पर भी विचार किया जा सकता है। हालांकि, 4WD का चुनाव सिर्फ जमीन के रकबे से नहीं, बल्कि खेत की परिस्थितियों, उपकरण और बजट के आधार पर करें।
10 एकड़ खेती के लिए कौन-सा ट्रैक्टर खरीदें?
10 एकड़ खेती के लिए 40–50 HP श्रेणी एक अच्छा शुरुआती विकल्प हो सकती है। अगर आप सामान्य खेती और रोजमर्रा के कृषि कार्यों के लिए ट्रैक्टर चाहते हैं, तो 45–47 HP मॉडल भी आपकी जरूरतों के अनुरूप हो सकते हैं। वहीं, भारी उपकरणों, गहरी जुताई या ज्यादा ढुलाई के लिए ट्रैक्टर की पावर, PTO और लिफ्ट क्षमता की तुलना करना जरूरी है।
महिंद्रा 575 DI XP Plus, स्वराज 855 FE, मैसी फर्ग्यूसन 245 DI 50 HP, सोनालीका गोल्ड DI 745 III और आयशर 480 2WD प्राइमा G3 में से चुनाव करने से पहले अपने कृषि उपकरणों की जरूरत, मिट्टी और बजट का मिलान करें। सिर्फ ज्यादा HP देखकर ट्रैक्टर न खरीदें। वही ट्रैक्टर चुनें, जो आपके खेत का काम सही तरीके से पूरा करे और लंबे समय में खर्च के लिहाज से भी उपयुक्त हो।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Check On Road Price
सम्बंधित समाचार
इसे भी पढ़ें
अक्टूबर में कम पानी में बोएं ये 5 फसलें, जानें MSP और बुवाई का सही समय
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल