खेतों की जुताई के लिए 6 बेहतरीन ट्रैक्टर: जानें HP और फीचर्स
खेत तैयार करने के लिए कितने HP का ट्रैक्टर चुनें? जानें सही पावर श्रेणी और मॉडल
खरीफ फसलों की कटाई के साथ ही किसान अगले सीजन की बुवाई के लिए खेत तैयार करना शुरू कर देते हैं। सोयाबीन, बाजरा, मूंगफली, कपास और दाल उत्पादक क्षेत्रों में खेत तैयार करना काफी आसान रहता है। लेकिन धान उत्पादक राज्यों में यह काम बड़ा ही चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
धान की कटाई के बाद रबी फसलों की समय पर बुवाई के लिए किसान को खेत की जुताई, मिट्टी को भुरभुरा करने और फसल अवशेषों के प्रबंधन जैसे काम करने पड़ते हैं। इनमें कल्टीवेटर, रोटावेटर और दूसरे कृषि उपकरणों का इस्तेमाल अधिक होता है।
ऐसे में सवाल उठता है कि खेत तैयार करने के लिए कितने हार्सपावर (HP) का ट्रैक्टर सही रहेगा? इसका जवाब सिर्फ खेत के रकबे पर निर्भर नहीं करता। मिट्टी की स्थिति, खेत में बचे फसल अवशेष और उपकरण का आकार भी ट्रैक्टर की पावर तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
35 से 50 HP श्रेणी के ट्रैक्टर: सामान्य खेत तैयारी के कई कामों में उपयोगी हो सकते हैं।
- 5 फीट का रोटावेटर: करीब 35 HP या उससे ज्यादा पावर का ट्रैक्टर।
- 9-टाइन कल्टीवेटर: लगभग 40–45 HP।
- 6 फीट जैसा बड़ा रोटावेटर: 45–50 HP या उपकरण के अनुसार इससे ज्यादा पावर।
इसलिए केवल इंजन पावर रेंज (HP) देखकर ट्रैक्टर नहीं चुनना चाहिए। रोटावेटर जैसे PTO से चलने वाले उपकरण के लिए ट्रैक्टर की PTO पावर और उपकरण निर्माता की बताई HP जरूरत भी जरूर देखें। आइए जानते हैं कि खेत तैयार करने के लिए कितने HP का ट्रैक्टर चुनें और कौन-से मॉडल देखे जा सकते हैं।
हल्की और सामान्य खेत तैयारी के लिए 35–40 HP
अगर धान की कटाई के बाद खेत में फसल अवशेष कम हैं और किसान छोटे रोटावेटर, कल्टीवेटर या दूसरे सामान्य उपकरणों से खेत तैयार करते हैं, तो 35–40 HP श्रेणी पर विचार किया जा सकता है। हालांकि, मिट्टी कठोर होने या उपकरण बड़ा होने पर ज्यादा पावर की जरूरत पड़ सकती है।
35–40 HP श्रेणी के लोकप्रिय मॉडलों में ये शामिल हैं:
- महिंद्रा 275 DI XP Plus
- आयशर 333 सुपर प्लस
- सोनालीका DI 35 पावर प्लस सिकंदर
- MF 1035 DI महाशक्ति
- फार्मट्रैक 39 चैंपियन
- पावरट्रैक 439 प्लस डीजल सेवर
- जॉन डियर 5105 GearPro
रोटावेटर और कल्टीवेटर के लिए 40–50 HP रेंज
मध्यम आकार के खेतों में रोटावेटर और कल्टीवेटर का नियमित इस्तेमाल करने वाले किसानों के लिए 40–50 HP श्रेणी ज्यादा उपयोगी हो सकती है। इस रेंज के कई ट्रैक्टर खेत की तैयारी के साथ बुवाई, PTO आधारित उपकरण और ढुलाई जैसे कामों में भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
- महिंद्रा 575 DI XP Plus: 4-सिलेंडर इंजन और 207 Nm का अधिकतम टॉर्क। 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर, 1500 किलोग्राम हाइड्रोलिक लिफ्ट और 540/4-स्पीड PTO।
- स्वराज 744 FE: 45–50 HP श्रेणी का 3-सिलेंडर इंजन, ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक और 540 RPM PTO के साथ 4 मल्टी-स्पीड फॉरवर्ड और 1 रिवर्स PTO स्पीड।
- आयशर 480 2WD Prima G3: 2500 CC का 3-सिलेंडर वाटर-कूल्ड इंजन, 45 HP की पावर, 540 RPM PTO और 1650 किलोग्राम हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता।
- फार्मट्रैक 45 पावरमैक्स: 3440 cc का इंजन, 37.28 kW (50 HP श्रेणी) की पावर और 209 Nm टॉर्क । 1800 kg की उठाने की क्षमता, EPE बैकएंड, 14.9 x 28 इंच के बड़े टायर और 2125 mm का व्हीलबेस।
- सोनालीका गोल्ड DI 745 III: 50 HP पावर श्रेणी, 3-सिलेंडर इंजन, 220 Nm टॉर्क, कॉन्स्टेंट मेश 16F + 4R गियरबॉक्स, इंडिपेंडेंट क्लच का विकल्प और 2,000 किग्रा की लिफ्टिंग क्षमता वाला प्रिसिजन हाइड्रोलिक्स।
- पावरट्रैक Euro 50 पावरहाउस: यह ट्रैक्टर 38.8 kW (52 HP) श्रेणी के इंजन के साथ आता है। इसमें 3-सिलेंडर डीजल सेवर इंजन तकनीक, 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर और 2,000 किग्रा लिफ्ट क्षमता वाली Sensi-1 हाइड्रोलिक सिस्टम ।
हालांकि, ट्रैक्टर खरीदने से पहले खेत का रकबा, मिट्टी का प्रकार, मुख्य फसल, इस्तेमाल होने वाले उपकरण, सालाना उपयोग और बजट को ध्यान में रखना चाहिए।
खेत में ज्यादा फसल अवशेष और भारी उपकरण हों तो क्या करें?
धान की कटाई के बाद खेत में ज्यादा पराली या ठूंठ होने पर ट्रैक्टर का चुनाव और अहम हो जाता है। भारी रोटावेटर या ज्यादा पावर मांगने वाले उपकरणों के लिए सिर्फ इंजन एचपी काफी नहीं है। ट्रैक्टर की पीटीओ पावर, हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता, टायर और उपकरण की तय क्षमता जरूरत का भी मिलान करें।
गीली, भारी या कठोर मिट्टी में एक ही उपकरण चलाने के लिए ज्यादा ट्रैक्शन और पावर की जरूरत पड़ सकती है। ऐसी स्थिति में उपकरण निर्माता की सुझाई गई पावर रेंज के अनुसार 2WD और 4WD में से उपयुक्त ट्रैक्टर चुनना बेहतर रहेगा।
2WD या 4WD, खेत तैयारी के लिए कौन-सा चुनें?
सामान्य और अपेक्षाकृत समतल या मैदानी क्षेत्रों के खेतों के लिए 2WD ट्रैक्टर कई कृषि कार्यों के लिए पर्याप्त हो सकता है। वहीं, गीली मिट्टी या ऐसी जगह, जहां पहियों के फिसलने की संभावना ज्यादा हो, वहां 4WD वेरिएंट अतिरिक्त ट्रैक्शन देने में मदद कर सकता है। अंतिम चुनाव खेत की असली स्थिति, मिट्टी, उपकरण और बजट के आधार पर करें।
ट्रैक्टर चुनते समय इंजन की पावर से ज्यादा उपकरण की जरूरत पर ध्यान दें
रबी सीजन में सामान्य खेत तैयारी के लिए 35–50 HP श्रेणी के ट्रैक्टर कई किसानों की जरूरत पूरी कर सकते हैं। छोटे और हल्के उपकरणों के लिए 35 एचपी से 40 एचपी सेगमेंट पर विचार किया जा सकता है। वहीं, भारी रोटावेटर, कल्टीवेटर और MB हल जैसे उपकरणों के नियमित इस्तेमाल के लिए 40 से 50 एचपी या इससे ज्यादा श्रेणी के मॉडल उपयोगी हो सकते हैं। इसके अलावा, ज्यादा भारी या बड़े उपकरणों और कमर्शियल ट्रॉली परिवहन के लिए इससे ज्यादा पावर की जरूरत भी पड़ सकती है।
इसलिए ट्रैक्टर खरीदने से पहले अपने खेत के आकार के साथ मिट्टी की स्थिति, फसल का प्रकार, जरूरी PTO पावर, हाइड्रोलिक लिफ्ट और सबसे भारी उपकरण की सुझाई गई HP क्षमता जरूर जांच लें। सोच-समझकर लिया गया फैसला रबी सीजन के खेती कार्यों में तेजी ला सकता है और कम लागत में फसल पैदावार व मुनाफा बढ़ाने में मदद कर सकता है। अपनी जरूरत के अनुसार 40–50 HP और 35–40 HP श्रेणी के लोकप्रिय मॉडलों की तुलना करके अपने लिए सही विकल्प चुनें।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Check On Road Price
सम्बंधित समाचार
डिस्क हैरो चलाने के लिए सही ट्रैक्टर कैसे चुनें? जानें 5 जरूरी जानकारी।
इसे भी पढ़ें
अक्टूबर में कम पानी में बोएं ये 5 फसलें, जानें MSP और बुवाई का सही समय
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल