टॉप 10 ट्रैक्टर 5 लाख से कम कीमत में – जाने कीमत, फीचर और स्पेसिफिकेशन
ट्रैक्टर किसानों के कृषि कार्य में प्रयोग होने वाले सबसे महत्वपूर्ण उपकरण में से एक है। पारंपरिक खेती, आधुनिक खेती, रसायनिक खेती, या जैविक खेती हर प्रकार की खेती में ट्रैक्टर का उपयोग तो अनिवार्य ही है। लेकिन भारत में किसानों को कृषि से बहुत ही कम आय होती है, यही वजह है कि ट्रैक्टर जैसे कृषि उपकरण जो खेती की नीव है वो नहीं ले पाते। छोटे व सीमांत किसानों के लिए तो ट्रैक्टर लेना बहुत ही चुनौती भरा होता है हालांकि अब सरकार कई योजनाओं आदि से किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण लेने में मदद करती है। बड़ी मात्रा में अनुदान एवं ऋण भी उपलब्ध करवाती है। लेकिन इसके बावजूद किसानों के लिए ट्रैक्टर लेना चुनौती भरा होता है क्योंकि भारत में यदि ट्रैक्टर के दाम की बात करें तो ये बहुत ज्यादा होता है, और छोटे किसान के लिए ट्रैक्टर खरीदना मुश्किल हो जाता है, जिससे उनकी अपनी उत्पादकता को बढ़ाने एवम लागत को कम करना चुनौती भरा हो जाता है। एक ट्रैक्टर को खरीदने के लिए किसान को ठीक ठाक पूंजी का निवेश करना पड़ जाता है, लेकिन कई ट्रैक्टर ऐसे हैं जो अभी भी इस दौर में भी बजट में है, जो किसानों के लिए खेती से संबंधित कई कार्यों के लिए उपयोग में लाए जा सकते हैं। आज के इस ब्लॉग में हम आपको ऐसे टॉप 10 ट्रैक्टर 5 लाख मे आते हैं। कई ऐसे ट्रैक्टर जो 4 लाख के हैं, 3 लाख के हैं उनके फीचर और स्पेसिफिकेशन्स की चर्चा हम आगे करने वाले हैं। बने रहिए हमारे साथ और जाने टॉप 10 ट्रैक्टर 5 लाख मे।
5 लाख से कम कीमत के टॉप 10 ट्रैक्टर
चलिए ऐसे 10 ट्रैक्टर पर नजर डालते हैं जो कम कीमत में अधिक फीचर के साथ मार्केट में उपलब्ध है। और किसान इन ट्रैक्टर्स का उपयोग अपनी खेती की जरूरतों को पूरा करने के लिए कर सकते हैं।
1. महिंद्रा 265 डी आई
महिंद्रा ग्रुप देश में ट्रैक्टर, बोलेरो, पिकअप गाड़ियों के निर्माण में शीर्ष स्थानों में से एक है। समय की जरूरतों को देखते हुए महिंद्रा ने एक से एक अच्छे ट्रैक्टर्स लांच किए हैं, इन्हीं में से एक महिंद्रा 265 डी आई ट्रैक्टर है। जो ना केवल शक्तिशाली ट्रैक्टर है बल्कि इसका मेंटेनेंस के लिए भी आपको ज्यादा खर्च करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और ईंधन के मामले में भी ये ट्रैक्टर किफायती है, जो भारत के किसानों के लिए अच्छा और बेहतर ( वैल्यू फॉर मनी) का विकल्प प्रदान करता है। महिंद्रा 265 डी आई ट्रैक्टर मार्केट में 5 लाख से भी कम कीमत पर उपलब्ध हैं। Mahindra 265 DI की कुछ विशेषता इनके फीचर्स इस प्रकार हैं।
- महिंद्रा 265 डीआई ट्रैक्टर एक 30 हॉर्स पावर का मॉडल है, जो 25.5 पीटीओ एचपी मॉडल में उपलब्ध है।
- महिंद्रा के इस ट्रैक्टर की एक बड़ी खासियत है कि ये पावर स्टर्लिंग के साथ सिंगल कलच में आता है।
- महिंद्रा का ये 30 एचपी ट्रैक्टर मॉडल 8F+2R गियर बॉक्स के साथ आता है, इसके अतिरिक्त आधुनिक डिस्क ब्रेक की भी फीचर भी इस ट्रैक्टर में हैं।
- महिंद्रा के इस ट्रैक्टर का दाम देश में 4 लाख 95 हजार से 5 लाख 10 हजार के बीच है। इस कीमत में ये ट्रैक्टर काफी अच्छी स्पेसिफिकेशन प्रदान करता है।
2. आयशर 242 ट्रैक्टर
आयशर 242 ट्रैक्टर पांच लाख से कम कीमत के ट्रैक्टर्स में किसानों के लिए एक और बेहतरीन विकल्प है। पावरफुल (शक्तिशाली) इंजन के साथ साथ कम ईंधन खपत करने की क्षमता से लैस है। खेतों में इसका परफॉर्मेंस काफी अच्छा है, अच्छी गुणवत्ता वाले इस ट्रैक्टर को कम कीमत में एक अच्छा विकल्प के तौर पर देखा जा सकता है। आयशर 242 ट्रैक्टर (Eicher 242 tractor) की विशेषताएं एवं फीचर्स इस प्रकार हैं।
- आयशर का ये ट्रैक्टर 1557 सीसी इंजन क्षमता के साथ 21.3 पीटीओ एचपी पावर से लैस है।
- सेंट्रल शिफ्ट एवं स्लाइडिंग मेेश ट्रांसमिशन क्लच इस ट्रैक्टर को और खास बनाता है।
- आयशर 242 ट्रैक्टर की ईंधन क्षमता भी लाजवाब है, 35 लीटर की ईंधन क्षमता के साथ 900 किलोग्राम हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी ( ट्रॉली को अनलोड करते समय वजन उठाने की क्षमता) उपलब्ध है।
- आयशर 242 ट्रैक्टर की कीमत घरेलू मार्केट 3 लाख 85 हजार से शुरू होता है।
3. सोनालीका जीटी 20
सोनालीका जीटी 20 हमारी सूची में तीसरा स्थान रखता है, यह एक बहुत कम बजट में अच्छी गुणवत्ता के साथ आने वाली ट्रैक्टर है। अधिक कार्यान्वयन क्षमता और ईंधन की कम खपत होने से इस ट्रैक्टर ने किसानों के बीच अच्छी जगह बनाई है। सोनालीका जीटी 20 ट्रैक्टर को कई कृषि कार्य हेतु उपयोग में लाया जा सकता है। इसका मेंटेनेंस का खर्च भी कम रहता है, अपने यूनिक और एडवांस तकनीक से ये हर वो काम करने में सक्षम है, जो अधिक बजट में ट्रैक्टर लेने पर किया जा सकता है। इसकी कुछ विशेषताएं व फीचर इस प्रकार हैं।
- सोनालीका जीटी 20 ट्रैक्टर 20 एचपी के शक्ति एवं 10.3 पीटीओ एचपी की शक्ति के साथ मार्केट में उपलब्ध है।
- सोनालीका जीटी 20 के साथ एक यांत्रिक स्टीयरिंग और सिंगल क्लच, जो इस ट्रैक्टर को खास बनाता है।
- मिनी सोनालीका ट्रैक्टर 6F+2R गियर बॉक्स और यांत्रिक ब्रेक के साथ साथ आता है।
- सोनालीका जीटी 20 की कीमत भारत में 3.25 लाख से 3.60 लाख की कीमत तक होती है।
4. सोनालीका डी आई 35 आरएक्स
हमारी सूची चौथा स्थान रखने वाली यह ट्रैक्टर, शक्तिशाली मिनी ट्रैक्टर के रूप में आता है। सोनालीका डी आई 35 आरएक्स एक मध्यम रेंज का ट्रैक्टर है इसकी क्षमता में भी कोई संदेह नहीं किया जा सकता। इससे कृषि संबंधित कई कार्य संपन्न कराए जा सकते हैं। यदि आप पावरफुल मिनी ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो मार्केट में ये बहुत ही अच्छा विकल्प है। इसकी कीमत के अनुसार इसका परफॉर्मेंस कहीं ज्यादा है। इसकी कुछ विशेषताएं व फीचर इस प्रकार हैं।
- सोनालीका डी आई 35 आरएक्स ट्रैक्टर 2780 सीसी इंजन क्षमता के साथ और 24.6 पीटीओ एचपी पावर के साथ उपलब्ध है।
- इस ट्रैक्टर में मैश के साथ साइड शिफ्टर ट्रांसमिशन क्लच भी उपलब्ध है, जो इसे खास बनाती है।
- यह ट्रैक्टर 39 एचपी की शक्ति क्षमता और ,55 लीटर की ईंधन क्षमता के साथ आती है। इसके हाइड्रोलिक लिफ्टिंग ( वजह को उठाने की क्षमता) भी 1500 किलोग्राम है, जो कई ट्रैक्टर्स को मात देता है।
- सोनालीका डी आई 35 आरएक्स की कीमत की बात करें , तो यह मार्केट में 5 लाख से 5.15 लाख तक की रेंज में उपलब्ध होता है।
5. फार्मट्रैक एटम 26
हमारी टॉप 10 की सूची में ये ट्रैक्टर 5वें स्थान पर काबिज है। फार्मट्रैक की मांग घरेलू स्तर पर काफी बढ़ी है, इसका कारण यह है कि यह काफी टिकाऊ, ज्यादा दिन तक चलने वाला, और इसके साथ कम मेंटेनेंस खर्च वाला ट्रैक्टर माना जाता है। मिनी ट्रैक्टर होने के बावजूद इसकी शक्ति अच्छे अच्छे ट्रैक्टर्स को मात देती है। फार्मट्रैक एटम 26 कम ईंधन खपत क्षमता के साथ आता है यह ट्रैक्टर किसानों के लिए बेहतरीन पसंद हो सकता है, इसके कुछ विशेषताएं व फीचर्स इस प्रकार हैं।
- फार्मट्रैक का यह मॉडल 26 हॉर्स पावर एवं एक ठीक ठाक पीटीओ हॉर्स पावर के साथ भी आता है। (पीटीओ पावर – ट्रैक्टर के पीछे चलने की शक्ति)
- सिंगल क्लच में पावर स्टेयरिंग इस ट्रैक्टर को खास बनाती है।
- फार्मट्रैक का ये एटम 26 मॉडल 9F+3R गियर बॉक्स और मल्टी प्लेट ऑयल इमर्स्ड डिस्क ब्रेक के साथ आता है, जो इसकी अच्छी ग्रिप क्षमता को दर्शाता है।
- फार्म ट्रैक के इस ट्रैक्टर की कीमत भारत में 5 लाख 65 हजार से 5 लाख 85 हजार के बीच है।
6. मैसी फर्ग्यूसन 5118
मैसी फर्ग्यूसन 5118 हमारी सूची में छठा स्थान रखता है, भारत के लाखों किसान इस ट्रैक्टर पर अपना भरोसा जताते हैं। यह ट्रैक्टर काफी टिकाऊ होने के साथ साथ अच्छी डिजाइन के साथ मार्केट में उपलब्ध है। यह मिनी ट्रैक्टर एक अच्छे इंजन के साथ, अच्छी पॉवर क्षमता भी रखता है, और ईंधन का भी कम खपत करता है। खेती से संबंधित कई कार्यों के लिए इसको उपयोग में लाया जाता है। इसकी कुछ विशेषताएं एवं फीचर इस प्रकार हैं।
- मैसी फर्ग्यूसन 5118 ट्रैक्टर 825 सीसी इंजन क्षमता के साथ मार्केट में उपलब्ध है।
- 20 हॉर्स पावर की क्षमता के साथ ये 12 पीटीओ हॉर्स पावर से भी लैस है।
- यह ट्रैक्टर स्लाइडिंग मैश ट्रांसमिशन के साथ आता है। जो इसे खास बनाती है।
- मैसी फर्ग्यूसन के इस मॉडल की कीमत भारत में 3.25 लाख से 3.80 लाख के बीच है।
7. पॉवर ट्रैक 434
हमारी सूची में सातवें स्थान रखने वाला यह ट्रैक्टर, स्पेशल डिजाइन में मार्केट में उपलब्ध है। पॉवर ट्रैक 434 की पॉवर क्षमता काफी है, यही वजह है कि किसानों को इस ट्रैक्टर के लेने के बाद कृषि कार्य में स्मूथ अनुभव होता है। काफी आसानी से ये बड़े बड़े कार्य को कर लेता है। यह अच्छे परफॉर्मेंस के साथ साथ ईंधन की खपत भी कम करता है। इसकी बिल्ड क्वॉलिटी ( बनावट की गुणवत्ता) बेहतरीन होने के साथ इसके कुछ अन्य विशेषताएं व फीचर्स इस प्रकार हैं।
- पॉवर ट्रैक 434, 3 सिलेंडर के साथ 2146 सीसी इंजन क्षमता के साथ मार्केट में उपलब्ध है।
- 34 हॉर्स पावर की बेहतरीन शक्ति क्षमता और 31.4 की पीटीओ हॉर्स पॉवर के साथ यह ट्रैक्टर आता है।
- कांस्टेंट मैश के साथ सेंटर शिफ्ट ट्रांसमिशन एवं सिंगल क्लच के साथ यह मॉडल आता है, जो इसे खास बनाता है।
- 50 लीटर की ईंधन क्षमता के साथ ये 1600 किलोग्राम की लोडिंग क्षमता रखता है।
- पावरट्रैक 434 मॉडल की कीमत देश में 5.35 लाख से 5.55 लाख के रेंज में उपलब्ध है, जो इसकी क्षमता अनुसार सही भी है।
8. स्वराज 724 एक्सएम
हमारी सूची में आठवां स्थान रखने वाला यह ट्रैक्टर काफी ज्यादा एडवांस तकनीक से लैस है। यह कम बजट में बेहतरीन ट्रैक्टर्स में से एक है। स्वराज का यह ट्रैक्टर बड़ी ही आसानी से खेती से संबंधित कई कार्यों के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। साथ ही स्वराज 724 एक्सएम में मेंटेनेंस का खर्च भी कम आता है। इसकी कुछ अन्य विशेषताएं और फीचर्स इस प्रकार हैं।
- स्वराज का यह ट्रैक्टर 724 एक्सएम 25 हॉर्स पावर मॉडल एवं 22.5 पीटीओ एचपी पावर के साथ आता है।
- इस ट्रैक्टर के पास मैकेनिकल स्टीयरिंग उपलब्ध है, जो इसे खास बनाती है।
- स्वराज का यह मिनी ट्रैक्टर 8F+2R गियर बॉक्स एवं स्टैंडर्ड ड्राई डिस्क ब्रेक के साथ मार्केट में उपलब्ध है।
- स्वराज 724 एक्सएम ट्रैक्टर की कीमत भारत 5.10 लाख से 5.50 लाख के बीच है।
9. कुबोटा ए211एन- ओपी
कुबोटा का यह ट्रैक्टर हमारी सूची में नौवां स्थान रखता है। कुबोटा के सर्वाधिक यूज होने वाले इस ट्रैक्टर की कीमत 5 लाख के अंदर ही आती है। यह मिनी ट्रैक्टर काफी ज्यादा टिकाऊ और कम मेंटेनेंस खर्च की वजह से किसानों के बीच लोकप्रिय है। कम ईंधन की खपत करने वाला यह ट्रैक्टर शक्ति में भी अव्वल दर्जे का है। कुबोटा ए211एन-ओपी ट्रैक्टर की कुछ अन्य विशेषताएं व फीचर्स कुछ इस प्रकार हैं।
- 21 हॉर्स पावर की क्षमता के साथ यह ट्रैक्टर 15.4 पीटीओ हॉर्स पावर की भी क्षमता रखता है।
- ड्राई सिंगल प्लेट क्लच के साथ मैकेनिकल स्टेयरिंग इस ट्रैक्टर को खास बनाती है।
- 21 एचपी का यह ट्रैक्टर मॉडल 9F+3R गियर बॉक्स और ऑयल इमर्स्ड ब्रेक के साथ उपलब्ध है।
- कुबोटा के इस मॉडल की कीमत 4.82 लाख से शुरू होती है।
10. एस्कॉर्ट जोश 335
एस्कॉर्ट जोश का यह ट्रैक्टर मॉडल हमारी सूची में 10वां स्थान रखता है। 5 लाख के अंदर आने वाला यह ट्रैक्टर किसानों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। शक्तिशाली इंजन के साथ यह ट्रैक्टर अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। कृषि संबंधी कार्यों के लिए इसका उपयोग व्यापक स्तर पर किया जा सकता है। कम ईंधन की खपत करने के वजह से भी यह मॉडल किसानों के बीच लोकप्रिय है। एस्कॉर्ट जोश 335 की कुछ विशेषताए और फीचर्स इस प्रकार हैं।
- एस्कॉर्ट का यह ट्रैक्टर 2 सिलेंडर के उत्कृष्ट इंजन के साथ मार्केट में उपलब्ध है।
- कांस्टेंट मैश ट्रांसमिशन के साथ सिंगल फ्रिक्शन प्लेट क्लच इस ट्रैक्टर को खास बनाती है।
- 42 लीटर की ईंधन टैंक क्षमता वाला यह ट्रैक्टर 1000 किलोग्राम हाइड्रोलिक लिफ्टिंग की क्षमता रखता है।
- भारत में ट्रैक्टर के इस मॉडल की कीमत 5 लाख से शुरू होती है।
टॉप 10 ट्रैक्टर्स की ये सूची आपको कैसी लगी ये हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताइए। आशा करता हूं आपको ट्रैक्टर खरीदने में ये ब्लॉग अपनी महती भूमिका निभाएगा और आपकी मदद करेगा। हमने इस ब्लॉग में सबसे अच्छे 10 ट्रैक्टर (टॉप 10 ट्रैक्टर 5 लाख मे) की सूची और उसके विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। दोस्तों के बीच शेयर करना ना भूलें। हम इसी तरह ट्रैक्टर से संबंधित कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के साथ आपके साथ जुड़ते रहते हैं। अपडेट के लिए हमेशा ट्रैक्टरगुरु साइट को चेक करते रहें।
संबंधित पोस्ट
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Check On Road Price
सम्बंधित समाचार
Montra Electric Puts Seven E-45 Tractors to Work at Action TESA’s Visakhapatnam Plant
Mahindra Expects No Growth in India's Tractor Market in FY27 as Rain Deficit Hits Demand
Massey Ferguson 241 DI vs MF 245 DI: Price, HP, Mileage & Specifications
इसे भी पढ़ें
चक्रवात का अलर्ट! किसानों के लिए एडवाइजरी जारी, गेहूं-चना की बुवाई पर रोक
तमिलनाडु में महिलाओं को मुफ्त मिलेंगी दुधारू गायें, 57 करोड़ मंजूर
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल