50 HP से 55 HP के टॉप 10 ट्रैक्टर: जानें कीमत और फीचर्स

50 HP से 55 HP के टॉप 10 ट्रैक्टर: जानें कीमत और फीचर्स
शेयर पोस्ट

महिंद्रा, मैसी, आयशर, फार्मट्रैक: 50 HP से 55 HP के 10 लोकप्रिय ट्रैक्टरों की जानकारी

50 से 55 HP श्रेणी खेती के अलग-अलग कामों के लिए किसानों के बीच एक लोकप्रिय पावर रेंज बन चुकी है। इस श्रेणी के ट्रैक्टरों में अच्छी इंजन पावर, बैकअप टॉर्क और मजबूत हाइड्रोलिक्स के साथ उन्नत फीचर्स का संयोजन मिलता है। जरूरत के अनुसार इस पावर रेंज में 2WD और 4WD दोनों तरह के ट्रैक्टर उपलब्ध हैं, जिससे जुताई, रोटावेटर, थ्रेशर और ट्रॉली से ढुलाई जैसे कामों के लिए उपयुक्त विकल्प चुना जा सकता है।

अगर आप भी 50–55 HP में ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार में मैसी फर्ग्यूसन 254 डायनाट्रैक 4WD, MF 8055 मैग्नाट्रैक, आयशर 557 प्राइमा G3, आयशर 551 सुपर प्लस, महिंद्रा 585 युवो टेक+, महिंद्रा नोवो 605 DI 4WD V1, फार्मट्रैक 50 पावरमैक्स, फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स, डिजिट्रैक PP46i और पॉवरट्रैक यूरो 50 नेक्स्ट जैसे मॉडल उपलब्ध हैं। इन ट्रैक्टरों में इंजन पावर, पीटीओ, हाइड्रोलिक और अन्य फीचर्स मॉडल के अनुसार अलग-अलग हैं।

खेती और ढुलाई की अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से किस किसान के लिए कौन-सा मॉडल उपयोगी हो सकता है, यह जानने के लिए इन ट्रैक्टरों के फीचर्स, कीमत और उपयोग क्षेत्र के बारे में जानना जरूरी है। आइए, इस लेख में इन 10 लोकप्रिय 50-55 HP ट्रैक्टरों की कीमत, प्रमुख फीचर्स और खेती में उपयोग के बारे में जानते हैं। 

50-55 HP के टॉप 10 ट्रैक्टर: मॉडल-वार पूरी जानकारी 

मैसी फर्ग्यूसन 254 DYNATRACK 4WD

मैसी फर्ग्यूसन 254 DYNATRACK 4WD 50 HP श्रेणी का ट्रैक्टर है, जो खेती के अलग-अलग कार्यों के लिए उपयोगी हैं। 4WD ट्रैक्टर की जरूरत वाले किसान और विभिन्न कृषि कार्य करने वाले किसानों के लिए यह एक उपयोगी विकल्प हो सकता है।

प्रमुख फीचर्स

  • 50 HP, 3-सिलेंडर, 2700 CC इंजन
  • 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स
  • ड्यूल क्लच और सुपर शटल
  • 45.16 HP PTO, क्वाड्रा PTO और 540 RPM @ 1789 ERPM
  • 2050 kgf की हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता
  • ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक
  • पावर स्टीयरिंग
  • 2190 किलोग्राम ट्रैक्टर वजन

कीमत: मैसी फर्ग्यूसन 254 DYNATRACK ट्रैक्टर की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें

मैसी फर्ग्यूसन 8055 MAGNATRAK

मैसी फर्ग्यूसन 8055 MAGNATRAK 50 HP श्रेणी का ट्रैक्टर है। इसका इस्तेमाल गहरी जुताई, रोटावेटर, RMB प्लाऊ, बेलर, थ्रेशर और ट्रॉली से ढुलाई जैसे कामों में किया जा सकता है। 

प्रमुख फीचर्स

  • 50 HP, 3-सिलेंडर, 3298 CC इंजन
  • 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स, कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन
  • ड्यूल क्लच
  • रिवर्स PTO, 540 RPM
  • हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता 1800 किलोग्राम तक
  • MF Duracool ब्रेक / MAXX OIB ब्रेक
  • स्टीयरिंग: पावर स्टीयरिंग
  • फ्यूल टैंक: 58 लीटर
  • ड्राइव: 2WD

कीमत: मैसी फर्ग्यूसन 8055 MAGNATRAK ट्रैक्टर की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें

आयशर 557 2WD प्राइमा G3

आयशर 557 2WD प्राइमा G3 का 50 HP श्रेणी का एक आधुनिक, शक्तिशाली और ईंधन-कुशल ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर उन मध्यम से बड़े किसानों (10 से 25 एकड़ जोत) के लिए उपयोगी हो सकता है, जो एक ही ट्रैक्टर से गहरी जुताई, रोटावेटर और बुआई जैसे सभी काम समय पर निपटाना चाहते हैं।

  •  50 HP, 3-सिलेंडर, 3300 CC वाटर-कूल्ड डीजल इंजन
  • साइड शिफ्ट पार्शियल सिंक्रोमेश 8F+2R (क्रीपर के साथ 12F+3R विकल्प)
  • लाइव, सिक्स-स्प्लाइंड PTO (43 HP)
  • 2100 किलोग्राम की वजन उठाने की क्षमता (CAT-II 3-पॉइंट लिंकेज व ड्राफ्ट/पोजिशन कंट्रोल के साथ)
  • मल्टी-डिस्क ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक
  •  पावर स्टीयरिंग
  •  65 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक
  •  2WD ड्राइव

कीमत: आयशर 557 2WD प्राइमा G3 ट्रैक्टर की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें

आयशर 551 सुपर प्लस 50 HP सेगमेंट का एक लोकप्रिय, शक्तिशाली और ईंधन बचाने वाला ट्रैक्टर है। कम बजट में अधिक लिफ्ट क्षमता वाला 50 HP श्रेणी का ट्रैक्टर तलाशने वाले किसानों के लिए यह एक उपयोगी विकल्प हो सकता है।

प्रमुख फीचर्स

  • 50 HP, 3-सिलेंडर, 3300 CC इंजन
  • 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स, साइड शिफ्ट पार्शियल कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन
  • PTO 42.5 HP (लाइव पीटीओ, 540 RPM @ 1789 ERPM)
  • 2100 किलोग्राम की भारी लिफ्ट क्षमता, जो ड्राफ्ट, पोजिशन और रिस्पॉन्स कंट्रोल (CAT-II लिंकेज) के साथ
  •  मल्टी-डिस्क ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक
  •  पावर स्टीयरिंग
  •  57 लीटर टैंक
  •  2WD ड्राइव

कीमत: आयशर 551 सुपर प्लस ट्रैक्टर की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें

महिंद्रा 585 YUVO TECH+

महिंद्रा 585 YUVO TECH+ 50 HP श्रेणी का एक हाई-टेक, शक्तिशाली और आधुनिक ट्रांसमिशन वाला ट्रैक्टर है। इसमें 12 फॉरवर्ड गियर स्पीड मिलती हैं। इसका इस्तेमाल 2-बॉटम रिवर्सिबल MB प्लाऊ, कल्टीवेटर, डिस्क हैरो जैसे अन्य कृषि उपकरणों के साथ किया जा सकता है। 

प्रमुख फीचर्स

  • 49 HP श्रेणी, 4-सिलेंडर, 2979 CC, लिक्विड-कूल्ड डीजल इंजन
  • 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स, फुल्ली कांस्टेंट मेश साइड-शिफ्ट ट्रांसमिशन 
  • सिंगल / डुअल क्लच
  • 45.4 HP की दमदार पीटीओ पावर (540 RPM MSPTO)
  • हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता 1700 किलोग्राम (हाई-प्रिसिजन ADDC कंट्रोल के साथ)
  • तेल में डूबे ब्रेक्स (OIB) 
  • पावर स्टीयरिंग
  • 50 लीटर का बड़ा डीजल टैंक।
  • 2WD ड्राइव, प्लैनेटरी ड्राइव रियर एक्सल

कीमत: महिंद्रा 585 YUVO TECH+ ट्रैक्टर की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें

महिंद्रा NOVO 605 DI 4WD V1

महिंद्रा NOVO 605 DI 4WD V1 51 HP से अधिक पावर वाला ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर भारी जुताई, ढुलाई तथा विभिन्न कृषि उपकरणों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। अधिक पावर और 4WD की जरूरत वाले बड़े किसानों के लिए यह उपयोगी विकल्प हो सकता है।

प्रमुख फीचर्स

  • 37.3 किलोवाट (51 एचपी से अधिक) श्रेणी, 4-सिलेंडर, m-Boost डीजल इंजन
  • 15 फॉरवर्ड + 15 रिवर्स गियर वाला पार्शियल सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन
  • SLIPTO क्लच 
  • हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 2700 किलोग्राम (फास्ट-रिस्पांस हाइड्रोलिक सिस्टम के साथ) 
  • OIB ब्रेक 
  • पावर स्टीयरिंग 
  • 540/540E तथा 540/रिवर्स PTO विकल्प 
  • 4-व्हील ड्राइव 

कीमत: महिंद्रा NOVO 605 DI 4WD V1 ट्रैक्टर की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें

फार्मट्रैक 50 पावरमैक्स

फार्मट्रैक 50 पावरमैक्स 52 HP श्रेणी में अपने सेगमेंट के सबसे बड़े 3514 CC इंजन, हेवी-ड्यूटी EPI (प्लैनेटरी हब) रियर एक्सल और 2500 किलोग्राम की लिफ्ट क्षमता के साथ आता है। चीनी मिलों तक गन्ने से लदी भारी व्यावसायिक ढुलाई और किराए पर ट्रैक्टर चलाने वाले ऑपरेटरों के लिए यह टिकाऊ विकल्प हो सकता है। 

प्रमुख फीचर्स

  • 52 HP, 3-सिलेंडर, 3514 CC इंजन
  • लगभग 228 Nm का जबरदस्त बैकअप टॉर्क
  • फुल्ली कांस्टेंट मेश, 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स (साइड शिफ्ट) या आधुनिक T20 (16 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स) स्पीड गियरबॉक्स का विकल्प
  • इंडिपेंडेंट क्लच लीवर के साथ डुअल / डबल क्लच
  • हेवी-ड्यूटी EPI (Epicyclic Reduction) एक्सल
  • पीटीओ (PTO) पावर 42.5 HP (540 RPM @ 1810 ERPM और MRPTO - मल्टी-स्पीड व रिवर्स पीटीओ)
  • हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता 1800 किलोग्राम (Sensi-1 हाई-प्रिसिजन ड्राफ्ट सेंसिंग के साथ)
  • बैलेंस्ड पावर स्टीयरिंग और मल्टी-प्लेट ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स (OIB)
  • 60 लीटर का बड़ा डीजल टैंक
  • 2-व्हील ड्राइव 

कीमत: फार्मट्रैक 50 पावरमैक्स ट्रैक्टर की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें

फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स

फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स 55 HP श्रेणी का हेवी-ड्यूटी ट्रैक्टर है। गन्ने और भारी सामान की ढुलाई करने वाले, कस्टम हायरिंग पर ट्रैक्टर चलाने वाले और काली मिट्टी वाले किसानों के लिए यह उपयोगी विकल्प हो सकता है। इसका इस्तेमाल रिवर्सिबल MB प्लाऊ, हेवी-ड्यूटी कल्टीवेटर, रोटावेटर और सुपर सीडर जैसे कृषि उपकरणों के साथ किया जा सकता है।

प्रमुख फीचर्स

  • 55 HP , 3-सिलेंडर, 3514 CC का शक्तिशाली लिक्विड-कूल्ड डीजल इंजन
  • 245 Nm का हाई टॉर्क
  • फुल्ली कांस्टेंट मेश, 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स या आधुनिक T20 (16 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स) स्पीड गियरबॉक्स
  •  डुअल / डबल क्लच के साथ इंडिपेंडेंट पीटीओ (IPTO) लीवर
  • हेवी-ड्यूटी EPI (Epicyclic Reduction / प्लैनेटरी हब ड्राइव) रियर एक्सल 
  • पीटीओ पावर लगभग 49 HP (स्टैंडर्ड 540 RPM और MRPTO - मल्टी-स्पीड व रिवर्स पीटीओ)
  • हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता 2500 किलोग्राम (Sensi-1 और ADDC ऑटोमैटिक ड्राफ्ट कंट्रोल के साथ)
  • ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स (OIB) और बैलेंस्ड पावर स्टीयरिंग
  • फ्यूल टैंक क्षमता 60 लीटर

कीमत: फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स ट्रैक्टर की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें। 

डिजिट्रैक PP46i

डिजिट्रैक PP46i 55 HP श्रेणी का ट्रैक्टर है। इसका इस्तेमाल गहरी जुताई, रोटावेटर, बुवाई और अन्य कृषि कार्यों के साथ भारी ढुलाई में किया जा सकता है। 55 HP श्रेणी में अधिक पावर ट्रैक्टर की जरूरत वाले मध्यम से बड़े जोत वाले किसानों के लिए यह एक उपयोगी विकल्प हो सकता है।

प्रमुख फीचर्स

  • 55 HP कैटेगरी, 4-सिलेंडर, 3682 CC इंजन
  • 12F+3R कॉन्स्टेंट मेश साइड शिफ्ट 
  • डबल क्लच
  • PTO 46 HP (540/MRPTO)
  • हाइड्रालिक लिफ्ट 2000 kg (Sensi-1) 
  • ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक
  •  बैलेंस्ड पावर स्टीयरिंग
  •  60 लीटर टैंक
  • Bull gear Reduction रियर एक्सल

कीमत: डिजिट्रैक PP46i ट्रैक्टर की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें। 

पावरट्रैक यूरो 50 नेक्स्ट

पावरट्रैक यूरो 50 नेक्स्ट 52 HP श्रेणी का एक बेहद आधुनिक, हाई-स्पीड और हेवी-ड्यूटी ट्रैक्टर है। इसका इस्तेमाल सुपर सीडर, थ्रेशर और अन्य कृषि उपकरणों के साथ किया जा सकता है। इसके अलावा, गन्ने और भारी ट्रॉली की ढुलाई जैसे कामों में भी इसका उपयोग किया जा सकता है। 

प्रमुख फीचर्स

  • 52 HP कैटेगरी, 3-सिलेंडर इंजन
  • 12F+3R कॉन्स्टेंट मेश साइड शिफ्ट
  • ड्यूल/डबल क्लच 
  • पीटीओ पावर 45.6 HP (540/540E MRPTO) 
  • हाइड्रालिक लिफ्ट क्षमता 2000 kg (Sensi-1)
  • ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक 
  • पावर स्टीयरिंग
  •  फ्यूल टैंक क्षमता 60 लीटर 

कीमत: पावरट्रैक यूरो 50 नेक्स्ट की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें। 

50 एचपी रेंज के 10 लोकप्रिय ट्रैक्टरों की सूची: पावार और खेती में उपयोग (एक नजर में)

क्रम ट्रैक्टर मॉडल इंजन पावर खेती में प्रमुख उपयोग किन किसानों के लिए उपयोगी
1 मैसी फर्ग्यूसन 254 DYNATRACK 4WD 50 HP जुताई, रोटावेटर, बुवाई, ढुलाई और अन्य कृषि कार्य 4WD के साथ खेती के विभिन्न काम करने वाले किसान
2 मैसी फर्ग्यूसन 8055 MAGNATRAK 50 HP जुताई, रोटावेटर, RMB प्लाऊ, बेलर, थ्रेशर और भारी ढुलाई भारी खेती और ट्रॉली/गन्ने की ढुलाई करने वाले किसान
3 आयशर 557 प्राइमा G3 50 HP जुताई, बुवाई, रोटावेटर, थ्रेशर और ट्रॉली से ढुलाई मध्यम से बड़े खेतों में विभिन्न कृषि कार्य करने वाले किसान
4 आयशर 551 सुपर प्लस 50 HP जुताई, बुवाई, रोटावेटर, थ्रेशर और ट्रॉली से ढुलाई 50 HP श्रेणी में बहुउद्देशीय खेती के लिए ट्रैक्टर चाहने वाले किसान
5 महिंद्रा 585 YUVO TECH+ लगभग 49 HP जुताई, बुवाई, रोटावेटर, थ्रेशर और अन्य कृषि उपकरणों का संचालन अलग-अलग कृषि उपकरणों के साथ खेती करने वाले किसान
6 महिंद्रा NOVO 605 DI 4WD V1 51 HP से ऊपर भारी जुताई, बुवाई, रोटावेटर और कठिन परिस्थितियों में कृषि कार्य 4WD और अधिक हाइड्रोलिक क्षमता की जरूरत वाले किसान
7 फार्मट्रैक 50 पावरमैक्स 52 HP Category जुताई, रोटावेटर, डिस्क हैरो, बुवाई, बेलर और ट्रॉली से ढुलाई खेती के साथ ढुलाई का काम करने वाले किसान
8 फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स 55 HP Category भारी जुताई, रोटावेटर, डिस्क हैरो, सीड ड्रिल और ट्रॉली से ढुलाई अधिक पावर वाले ट्रैक्टर से खेती और ढुलाई करने वाले किसान
9 डिजिट्रैक PP46i 55 HP जुताई, रोटावेटर, 3-बॉटम रिवर्सिबल MB प्लाऊ, बुवाई, थ्रेशर और अन्य कृषि कार्य 55 HP श्रेणी में ट्रैक्टर चाहने वाले किसान
10 पॉवरट्रैक यूरो 50 नेक्स्ट 52 HP जुताई, बुवाई, रोटावेटर, थ्रेशर, बेलर और ट्रॉली से ढुलाई खेती के साथ नियमित भारी ढुलाई करने वाले किसान

किस किसान के लिए कौन-सा मॉडल उपयोगी?

  • 4WD और भारी जुताई की जरूरत वाले किसान: मैसी फर्ग्यूसन 254 DYNATRACK 4WD और महिंद्रा NOVO 605 DI 4WD V1 उपयोगी हो सकते हैं।
  • गन्ना उत्पादक और भारी ढुलाई करने वाले किसान: मैसी फर्ग्यूसन 8055 MAGNATRAK और फार्मट्रैक 50/60 पावरमैक्स उपयोगी हो सकते हैं।
  • मध्यम से बड़े जोत वाले किसान: आयशर 557 प्राइमा G3 उपयोगी हो सकता है।
  • बजट में अधिक लिफ्ट क्षमता चाहने वाले किसान: आयशर 551 सुपर प्लस एक विकल्प हो सकता है।
  • अलग-अलग कृषि उपकरणों के साथ काम करने वाले किसान: महिंद्रा 585 YUVO TECH+ उपयोगी हो सकता है।
  • अधिक पावर और हाइड्रोलिक क्षमता चाहने वाले किसान: डिजिट्रैक PP46i एक उपयोगी विकल्प हो सकता है।
  • नियमित भारी ढुलाई करने वाले किसान: पॉवरट्रैक यूरो 50 नेक्स्ट उपयोगी हो सकता है।

निष्कर्ष

50 HP से 55 HP सेगमेंट में इंजन पावर लगभग एक जैसी होने के बावजूद, इन 10 ट्रैक्टरों के टॉर्क, हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता, गियरबॉक्स, PTO पावर, ड्राइव सिस्टम (2WD/4WD) और फ्यूल टैंक क्षमता में काफी अंतर देखने को मिलता है। 

इसलिए इस सेगमेंट में ट्रैक्टर खरीदते समय किसानों को केवल HP या कीमत देखकर फैसला नहीं लेना चाहिए, बल्कि अपने खेत के आकार, मिट्टी, इस्तेमाल होने वाले कृषि उपकरण, ढुलाई की जरूरत और 2WD/4WD जरूरत के अनुसार ही तुलना कर सही मॉडल चुनना चाहिए। कीमत और वेरिएंट की जानकारी के लिए संबंधित ब्रांड के अधिकृत डीलर से संपर्क करना बेहतर रहेगा।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
Farmtrac
John Deere
Powertrac
Eicher
New Holland
Solis
Captain
VST
Kubota
Indo Farm
Preet
Tafe
Same Deutz Fahr
Trakstar
ACE
Escorts
Force
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Agri King
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

3682 cc 55 HP

For Price Click Here

Sponsored

Sonalika

Starting Price

3532 cc 50 HP

For Price Click Here

Sponsored

Kubota

Starting Price

₹ X,XX

2434 cc 55 HP

For Price Click Here