स्वराज 855 FE साल 2025 में भी किसानों की पहली पसंद बना हुआ है। स्वराज का यह मॉडल अपनी दमदार परफॉर्मेंस से खेती के सभी कार्य पूरे करने में सक्षम है। किफायती कीमत में यह ट्रैक्टर हर प्रकार की मिट्टी में बेहतरीन प्रदर्शन करता है। आज हम आपको बताएंगे कि यह मॉडल 2025 का सबसे ज्यादा बिकने वाला ट्रैक्टर क्यों बन रहा है और क्यों यह आपके खेत के लिए एक परफेक्ट ट्रैक्टर है।
स्वराज का यह 48 HP ट्रैक्टर दमदार इंजन के साथ आता है जो 3 सिलेंडर और 3478 CC इंजन क्षमता के साथ 2000 RPM जनरेट करता है। इसका वाटर कूल्ड इंजन 205 Nm टॉर्क प्रदान करता है और 3-स्टेज ऑयल बाथ एयर फिल्टर की वजह से यह खेत में बिना किसी रुकावट के आराम से चलता है।
इसका स्लाइडिंग मेश/PCM ट्रांसमिशन ट्रैक्टर को 30.9 किलोमीटर प्रति घंटे की फॉरर्वड स्पीड से चला सकता है। 8 या 12 फॉरवर्ड और 2 या 3 रिवर्स गियर के साथ यह मॉडल सिंगल / ड्यूल क्लच का विकल्प देता है। जिससे इस ट्रैक्टर को हर खेत या रोड पर आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।
स्वराज के इस ट्रैक्टर में मैकेनिकल और पावर स्टीयरिंग का ऑप्शन है जो किसान की थकान को कम करता है और उत्पादकता को बढ़ाता है।
इसके कुछ अन्य फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Swaraj ट्रैक्टर की बिक्री का एक कारण यह भी है कि यह विभिन्न प्रकार की फसलों के लिए उपयुक्त है, विशेष रूप से उन किसानों के लिए जो भारी जुताई, ढुलाई और बहु-फसल खेती (Multi Crop Farming) करते हैं।
भारत में स्वराज 855 FE की कीमत ₹7.87 लाख से ₹8.37 लाख तक है। इस मॉडल को आप हमारी वेबसाइट ट्रैक्टर गुरू से उचित कीमत पर खरीद सकते है।
तो ये था Swaraj 855 FE का रिव्यू, उम्मीद है अब आपको समझ आ गया होगा की क्यों यह मॉडल 2025 में सबसे ज्यादा बिक रहा है। यह ट्रैक्टर आधुनिक खेती की लगभग हर जरूरत को पूरा करता है। इसलिए आप इसको बिना किसी झिझक के खरीद सकते हैं। यदि आपको इस पर बेहतर EMI विकल्प चाहिए तो आप एक बार हमारी वेबसाइट पर ऑफर चेक सकते हैं।
प्रश्न 1. Swaraj 855 ट्रैक्टर की खासियत क्या है?
उत्तर. यह ट्रैक्टर ज्यादा टॉर्क और एडवांस फीचर्स के साथ हर प्रकार की जमीन और बहु-फसल खेती करने में सक्षम है।
प्रश्न 2. Swaraj 855 FE का माइलेज कितना है?
उत्तर. यह ट्रैक्टर खेती के कामों में 4 से 5 लीटर प्रति घंटा की दर से माइलेज देता है।
प्रश्न 3. Swaraj 855 और Mahindra 575 में कौन बेहतर है?
उत्तर. दोनों ट्रैक्टर ही लोकप्रिय और भरोसेमंद ब्रांड द्वारा निर्मित है, भारी कामों के लिए Swaraj 855 और किफायती ऑप्शन Mahindra 575 है।
प्रश्न 4. Swaraj 855 FE ट्रैक्टर कौन से काम में अच्छा है?
उत्तर. यह ट्रैक्टर खेती के कई कामों के लिए उपयुक्त है, जैसे कि जुताई, बुवाई, और ढुलाई।
Website - TractorGuru.in
Instagram - https://www.instagram.com/tractorguru.in/
Facebook - https://www.facebook.com/tractorguruin
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल