स्वराज ट्रैक्टर तुलना: 744 XT और 744 FE 4WD में कौन बेहतर?

पोस्ट -05 सितम्बर 2025 शेयर पोस्ट

स्वराज 744 XT और 744 FE 4WD के फायदे और खासियतें, खरीदने से पहले जानें

आज स्वराज ट्रैक्टर भारतीय किसानों के बीच सबसे भरोसेमंद नाम बन चुका है। स्वराज के दो मॉडल स्वराज 744 XT और स्वराज 744 FE 4WD अपने दमदार परफॉर्मेंस और बहुमुखी उपयोगिता के कारण बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं। जहां स्वराज 744 एक्सटी अपने किफायती दाम और पावरफुल इंजन के लिए जाना जाता है, वहीं स्वराज 744 एफई 4WD अपनी 4-व्हील ड्राइव टेक्नोलॉजी के साथ उबड़-खाबड़ जमीन पर भी बेहतरीन पकड़ और ट्रैक्शन देता है। अगर आप अपनी खेती के लिए इन दोनों ट्रैक्टरों में से किसी एक को चुनने की सोच रहे हैं, तो यह तुलना आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। इस लेख में हम इन दोनों मॉडल के इंजन, हॉर्सपावर और विशेषताओं की विस्तृत तुलना करके बताएंगे कि आपके लिए कौन सा ट्रैक्टर सबसे बेहतर है। 

इंजन क्षमता और परफॉर्मेंस (Engine Capacity and Performance)

स्वराज 744 एफई 4WD: स्वराज 744 FE 4WD आधुनिक स्टाइल और उन्नत फीचर्स के साथ आता है, जो खेती की हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है। इसमें पहले से अधिक पावर है और यह बहुउद्देशीय कृषि कार्य जैसे खेत की जुताई, बुवाई, ढुलाई और वाटर पंप के लिए उपयुक्त है। यह स्वराज ट्रैक्टर मजबूत होने के साथ-साथ आरामदायक भी है। इसमें शक्तिशाली 3-सिलेंडर, 45 HP श्रेणी का इंजन है। यह इंजन 3307 सीसी क्षमता के साथ 2000 आरपीएम पर काम करता है। यह ट्रैक्टर खासकर उन किसानों के लिए डिजाइन किया गया है, जिन्हें मुश्किल इलाकों में काम करना होता है।

स्वराज 744 XT :  इसमें 50 HP रेंज का एक शक्तिशाली इंजन है, जो 3-सिलेंडर और 3478 सीसी की क्षमता के साथ आता है। यह इंजन 2000 RPM और 43 एचपी पीटीओ पावर पर काम करता है, जो इसे जुताई और ढुलाई जैसे कामों के लिए पूरी तरह उपयुक्त बनाता है। स्वराज 744 XT अपनी आधुनिक स्टाइल और उन्नत सुविधाओं  के साथ उन किसानों के लिए बेहतर विकल्प है, जो किफायती लागत पर खेती की हर चुनौती का आसानी से सामना करना चाहते हैं। इसमें पहले से अधिक पावर है। यह ट्रैक्टर न केवल मजबूत है बल्कि आरामदायक भी है। श्रेणी में इसकी फ्यूल एफिशिएंसी भी अच्छी है।

स्पेसिफिकेशन Swaraj 744 FE 4WD Swaraj 744 XT
सिलेंडर की संख्या 3 3
HP श्रेणी 45 50
इंजन रेटेड RPM 2000 2000
पीटीओ HP 41.8 43

दोनों ट्रैक्टरों में महत्वपूर्ण फीचर्स (Important features in both tractors)

ट्रांसमिशन  (Transmission) 

स्वराज 744 XT ट्रैक्टर में स्लाइडिंग मेश/PCM सेंटर शिफ्ट प्रकार का 8F+2R गियरबॉक्स और स्टैंडर्ड सिंगल क्लच विकल्प दिया गया है। इसके अलावा, यह साइड शिफ्ट गियरबॉक्स ट्रांसमिशन तथा डुअल/डबल क्लच (स्वतंत्र PTO) ऑप्शन के साथ भी उपलब्ध है।
स्वराज 744 FE 4WD में इंडिपेंडेंट PTO क्लच लीवर के साथ कांस्टेंट मेश और स्लाइडिंग गियरबॉक्स का संयोजन है। यह संयोजन अटैचमेंट का उपयोग करते समय बेहतर नियंत्रण और कार्यदक्षता प्रदान करता है। इन क्लच विकल्पों की मदद से किसान विभिन्न उपकरणों के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स / 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर विकल्प उपलब्ध हैं। 

लिफ्टिंग क्षमता और हाइड्रोलिक (Lifting Capacity & Hydraulics)

  • स्वराज 744 XT में लाइव हाइड्रोलिक्स सिस्टम दिया गया है, जिसमें पॉजिशन कंट्रोल के जरिए लॉवर लिंक को किसी भी वांछित ऊंचाई पर रखा जा सकता है, जबकि ऑटोमेटिक ड्राफ्ट कंट्रोल खेत की जुताई के दौरान समान गहराई बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें मिक्स कंट्रोल भी है, जो इष्टतम फील्ड आउटपुट सुनिश्चित करता है। इसकी लिफ्टिंग क्षमता लगभग 2000 किलोग्राम है, जो जुताई, रोटावेटर और ट्रॉली जैसे सामान्य कृषि कार्यों के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। इसमें कैटेगरी-I और II टाइप के इम्प्लीमेंट पिन के लिए उपयुक्त 3-पॉइंट लिंकेज उपलब्ध है। 
     
  • स्वराज 744 FE 4WD में भी एडवांस्ड ADDC (Automatic Depth & Draft Control) हाइड्रोलिक्स तकनीक दी गई है। लेकिन इसकी सबसे खास विशेषता इसका 4-व्हील ड्राइव सपोर्ट है। यह सपोर्ट बेहतर बैलेंसिंग के साथ मिलकर इसे ऊबड़-खाबड़ जमीन पर भी बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी लॉवर लिंक पॉइंट पर 2000 किलोग्राम है। इसमें 3-पॉइंट लिंकेज प्रणाली दी गई है, जो कैटेगरी-I और II टाइप के इम्प्लीमेंट पिन के लिए उपयुक्त है। 
     
  • कुल मिलाकर, जहां स्वराज 744 एक्सटी सामान्य कार्यों के लिए एक बेहतर विकल्प है, वहीं स्वराज 744 FE 4WD मुश्किल परिस्थितियों के लिए ज्यादा दमदार है। 

ब्रेक और स्टीयरिंग (Brakes and Steering)

स्वराज 744 FE 4WD में मल्टीप्लेट ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक और पावर स्टीयरिंग से ट्रैक्टर का संचालन आसान हो जाता है और बेहतर नियंत्रण मिलता है, वहीं स्वराज 744 XT का ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक (OIB) और पावर स्टीयरिंग मिलती है।

माइलेज (Mileage) 

स्वराज के दोनों ही ट्रैक्टर अपनी-अपनी श्रेणी में बेहतर माइलेज के लिए जाने जाते हैं। स्वराज 744 XT की ऑप्टिमाइज्ड इंजन तकनीक इसे ईंधन की बचत करने में मदद करती है, जबकि 4WD वेरिएंट होने के बावजूद स्वराज 744 FE 4WD का प्रदर्शन भी बेहतर है।

टायर (Tyre)

स्वराज 744 FE 4WD में 13.6 X 28 / 14.9 X 28 साइज में रियर टायर मिलते हैं जो ब्रेक के साथ बेहतर वाहन नियंत्रण प्रदान करते हैं। वहीं, स्वराज 744 एक्सटी में 14.9 X 28 रियर टायर साइज है, जो इसे ज्यादा स्थिरता और नियंत्रण देते हैं। आयाम और वजन की तुलना में, स्वराज 744 FE 4WD, 744 XT से थोड़ा भारी है। ये दोनों ही हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर मॉडल हैं। लेकिन, स्वराज 744 XT का व्हीलबेस लंबा है, जो असमान भूमि पर इसे बेहतर संतुलन और पकड़ प्रदान करता है।

कीमत (price)

आमतौर पर, 4WD तकनीक वाले ट्रैक्टरों की कीमत 2-व्हील ड्राइव वाले ट्रैक्टरों से थोड़ी ज्यादा होती है। स्वराज 744 FE 4WD की कीमत ₹8.17 लाख से ₹ 8.52 लाख रुपए के बीच है, जबकि 744 XT की कीमत ₹ 6.95 लाख से ₹7.47 लाख (Ex-Showroom Price) के बीच है। ट्रैक्टरों की यह कीमत राज्य और शहरों के अनुसार थोड़ा नीचे-ऊपर हो सकती है। स्वराज 744 XT और स्वराज 744 FE 4WD की कीमत और अधिक जानकारी के लिए कृपया अपने नजदीकी स्वराज ट्रैक्टर डीलर से संपर्क करें। इसके अलावा आप ट्रैक्टर गुरू वेबसाइट पर भी इन दोनों स्वराज ट्रैक्टर मॉडल की कीमत और फीचर्स की जानकारी विस्तार से प्राप्त कर सकते हैं।   

कौन सा ट्रैक्टर सही? अंतिम निर्णय आपका (Which tractor is right? The final decision is yours)

अगर आप समतल खेतों में जुताई, बुआई और ढुलाई काम के लिए एक किफायती और भरोसेमंद ट्रैक्टर चाहते हैं, तो स्वराज 744 XT आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। वहीं, अगर आपके खेत पहाड़ी या उबड़-खाबड़ क्षेत्र में हैं, या आप बहुत भारी उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं जहां बेहतर पकड़ और ताकत की जरूरत होती है, तो स्वराज 744 FE 4WD आपके लिए सही चुनाव होगा। सही फैसला लेने के लिए, आप अपनी जरूरत, जमीन की बनावट और बजट को ध्यान में रखें। अगर बजट सीमित है तो 744 XT की तरफ जाएं। वहीं, जिन किसानों को ज्यादा उत्पादकता और कठिन खेती करनी है, उन्हें 744 FE 4WD चुनना चाहिए।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Name must be 3–50 letters, spaces allowed Name must be 3–50 letters, spaces allowed
Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9
Select a brand
Select a model
Select a state
Select a district
`