स्वराज 855 FE 4WD ट्रैक्टर: कीमत, माइलेज, फीचर्स और परफॉर्मेंस

पोस्ट -19 जून 2026 | Author: Anil Yadav शेयर पोस्ट

भारी कृषि कार्यों के लिए स्वराज 855 FE 4WD सबसे दमदार विकल्प 

स्वराज ट्रैक्टर्स (Swaraj Tractors) भारतीय कृषि बाजार में मजबूत और भरोसेमंद ट्रैक्टरों के निर्माण के लिए जाना जाता है। कंपनी के पोर्टफोलियो में 11 हॉर्सपावर (HP) से 75 HP तक के मॉडल शामिल हैं, जो छोटे किसानों की दैनिक खेती से लेकर बड़े कृषि और व्यावसायिक कार्यों तक की जरूरतों को पूरा करते हैं। अगर आप ऐसा ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, जो कठोर और ठोस भूमि पर दमदार प्रदर्शन करे, कम मेंटेनेंस की मांग रखे और भारी कामों के दौरान भी बेहतर माइलेज प्रदान करे, तो स्वराज 855 FE 4WD आपके लिए एक भरोसेमंद विकल्प हो सकता है। 

46-50 HP श्रेणी में आने वाला यह ट्रैक्टर अपनी 4-व्हील ड्राइव (4WD) तकनीक, आकर्षक डिजाइन और आधुनिक फीचर्स के लिए किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। अपनी मजबूती, विश्वसनीयता और बहुउपयोगी क्षमता के कारण यह ट्रैक्टर खेती और व्यवसाय, दोनों के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। आइए इस रिव्यू में इस ट्रैक्टर की कीमत, फीचर्स, माइलेज और वास्तविक प्रदर्शन से जुड़ी पूरी जानकारी जानते हैं।

स्वराज 855 FE 4WD: फीचर्स और खेती में उपयोग

अधिक पावर, बेहतर लिफ्टिंग क्षमता और आरामदायक ड्राइविंग अनुभव के कारण स्वराज 855 FE 4WD ट्रैक्टर उन किसानों की पहली पसंद बन रहा है, जो कठोर जमीन पर 7 से 8 फीट के भारी रोटावेटर, 3-बॉटम रिवर्सिबल एमबी प्लाऊ (MB Plough) और बड़े डिस्क हैरो जैसे कृषि उपकरणों का उपयोग करते हैं। खेती के अलावा, यह 4WD ट्रैक्टर व्यावसायिक कार्यों में भी शानदार प्रदर्शन करता है। यह गन्ने से भरी भारी ट्रॉलियों की ढुलाई, ईंट-भट्टों पर सामग्री परिवहन, रेत और मिट्टी की ढुलाई जैसे कार्यों को आसानी से संभालने में सक्षम है। इस ट्रैक्टर के तकनीकी फीचर्स विवरण और उपयोग क्षेत्र नीचे दिए गए हैं।

इंजन और पावर परफॉर्मेंस

  • इंजन पावर रेंज (HP Category): 46-50 HP श्रेणी (आमतौर पर 52 हॉर्सपावर मॉडल के रूप में लोकप्रिय)
  • डिस्प्लेसमेंट (CC): 3478 CC का पावरफुल 3-सिलेंडर डीजल इंजन।
  • रेटेड आरपीएम (आर/मिनट): 2000 आरपीएम।
  • मैक्सिमम टॉर्क(Nm): 205 Nm, यह भारी लोड पड़ने पर भी इंजन को दबने या बंद होने नहीं देता।
  • एयर फिल्टर: 3-स्टेज वेट एयर क्लीनर।
  • कूलिंग सिस्टम: वाटर कूल्ड।

ट्रांसमिशन और गियरबॉक्स

  • ट्रांसमिशन प्रकार: स्लाइडिंग मेश या पार्शियल कांस्टेंट मेश (PCM)
  • क्लच: इंडिपेंडेंट आईपीटीओ (IPTO) क्लच लीवर के साथ डबल क्लच (स्टैंडर्ड)
  • गियरबॉक्स विकल्प: इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर (Centre Shift/Side Shift Shift) मिलते हैं। खेतों और उपकरणों की जरूरत के अनुसार इसमें 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स का साइड शिफ्ट गियरबॉक्स विकल्प भी उपलब्ध है।
  • गति: फॉरवर्ड स्पीड 2.60 से 30.90 किमी/घंटा और रिवर्स स्पीड 3.30 से 12.90 किमी/घंटा है।

हाइड्रोलिक्स और पीटीओ सिस्टम :

  • लिफ्ट कैपेसिटी: 2000 किलोग्राम (Kg) की दमदार हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी।
  • हाइड्रोलिक नियंत्रण: ADDC (ऑटोमैटिक डेप्थ एंड ड्राफ्ट कंट्रोल) के साथ कंपनी फिटेड डायरेक्शनल कंट्रोल वाल्व (DCV), भारी उपकरणों को जोड़ने में बेहद उपयुक्त है।
  • पीटीओ पावर : 46 HP।
  • पीटीओ टाइप: 540/540, मल्टी-स्पीड फॉरवर्ड और रिवर्स पीटीओ (MRPTO), आधुनिक कृषि उपकरणों को बेहद आसानी से संचालित करता है। 

फीचर्स और ड्राइवर आराम

  • ब्रेक: तेल में डूबे हुए मल्टी प्लेट डिस्क ब्रेक (Oil Immersed Brakes), जो सुरक्षित ब्रेकिंग और लंबी उम्र सुनिश्चित करते हैं।
  • स्टीयरिंग: सुचारू ड्राइविंग के लिए स्टैंडर्ड पावर स्टीयरिंग।
  • आसान कंट्रोल लीवर: हाइड्रोलिक और पीटीओ के लीवर ड्राइवर की पहुंच में (Reach) रखे गए हैं। 
  • साइड शिफ्ट गियर: इससे ड्राइवर के बैठने की जगह बढ़ गई है।
  • फ्लैट प्लेटफॉर्म : ड्राइवर को चढ़ने-उतरने में आसानी और लंबे समय तक पैर रखकर बैठने में थकान नहीं होती। 
  • नया डैशबोर्ड और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर: इसमें डीजल गेज, इंजन टेम्परेचर और आरपीएम की सटीक जानकारी मिलती है।

किन कार्यों के लिए उपयुक्त है स्वराज 855 FE 4WD?

  • यह ट्रैक्टर कठोर, काली या पथरीली मिट्टी की गहरी जुताई के लिए आदर्श है। यह 3-बॉटम रिवर्सिबल एमबी प्लॉ, कल्टीवेटर और डिस्क हैरो जैसे भारी जुताई उपकरणों को बिना किसी झटके के आसानी से खींचता है। 
  • यह ट्रैक्टर 4WD तकनीक के साथ आता है, जिसका सबसे बड़ा फायदा धान के खेतों में मिलता है। गीली मिट्टी और कीचड़ में पडलिंग (गारा) करते समय इसके चारों टायर घूमते हैं, जिससे ट्रैक्टर के फिसलने या कीचड़ में फंसने का जोखिम कम हो जाता है।
  • 46 HP की पीटीओ पावर होने के कारण यह सुपर सीडर, भारी रोटावेटर और स्ट्रॉ रीपर को बहुत ही सुचारू रूप से और कम ईंधन खपत में चला सकता है।
  • गेहूं, धान या सरसों की मड़ाई के लिए बड़े मल्टी-क्रॉप थ्रेशर को बिना रुके लगातार कई घंटों तक स्थिर रखकर चलाने में इसका इंजन गर्म नहीं होता और बेहतर ईंधन दक्षता देता है।
  • गन्ने की ओवरलोडेड ट्रॉली, रेत, मिट्टी, ईंट-भट्टों की ढुलाई या कंस्ट्रक्शन साइट्स पर भारी लोड खींचने के लिए स्वराज 855 FE 4WD को सबसे भरोसेमंद मशीन माना जाता है। OIB ब्रेक ढलान और मोड़ों पर भारी लोड के साथ भी बेहतर वाहन नियंत्रण देते हैं।

भारत में स्वराज 855 FE 4WD की अनुमानित कीमत

स्वराज 855 FE 4WD की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹9.26 लाख से ₹9.85 लाख के बीच है। आपके राज्य के आरटीओ टैक्स, बीमा, सब्सिडी और चुने गए टायर साइज/गियर वेरिएंट के आधार पर ऑन-रोड कीमत अलग हो सकती है। सटीक कीमत और उपलब्ध ऑफर के लिए अपने नजदीकी स्वराज ट्रैक्टर डीलरशिप पर जाना बेहतर होगा। स्वराज इस मॉडल पर 6 साल या 6000 घंटे की लंबी वारंटी प्रदान करता है। अच्छी माइलेज, आधुनिक फीचर्स और मजबूत खेती प्रदर्शन के साथ यह ट्रैक्टर खेत और सड़क दोनों जगह अपनी उपयोगिता साबित करता है। अगर आपका फोकस भारी कृषि कार्यों और लंबे समय तक दमदार प्रदर्शन पर है, तो स्वराज 855 FE 4WD आपके लिए ही है। अंतिम फैसला आपके बजट और जरूरतों पर निर्भर करता है। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

`