स्वराज 735 FE: पावरफुल इंजन, दमदार परफॉर्मेंस, कैसे बना सबसे पॉपुलर ट्रैक्टर?
स्वराज 735 FE ट्रैक्टर: 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टर में से एक!
क्या आप भी 40 एचपी में एक पावरफुल ट्रैक्टर तलाश कर रहे हैं, जो किफायती कीमत में उपलब्ध हो और भारी कार्य करने में भी सक्षम हो, तो आपके लिए भारत के लोकप्रिय ब्रांड स्वराज का Swaraj 735 FE ट्रैक्टर बेस्ट रहेगा। यह ट्रैक्टर काफी वर्षों से किसानों के बीच लोकप्रिय है। आइए स्वराज के इस दमदार ट्रैक्टर की कीमत, फीचर्स और किसान भाइयों के रिव्यू जानते हैं और पता लगाते हैं कि स्वराज ट्रैक्टर 735 पॉपुलर क्यों है।
स्वराज 735 इंजन क्षमता (Swaraj 735 Engine Capacity)
स्वराज 735 एफई में 40 एचपी का इंजन है जो लंबे समय तक कार्यों को बेहतर तरीके से करने के लिए बनाया गया है। इसका पावरफुल इंजन 3 सिलेंडर और 2734 सीसी के साथ 1800 RPM जनरेट कर सकता है। ट्रैक्टर में वाटर कूल्ड इंजन लगा है जो ओवरहीटिंग कंट्रोल करता है। इस ट्रैक्टर का इंजन 32.6 एचपी की अधिकतम पीटीओ एचपी पैदा करता है, जो इसे एक प्रभावशाली ट्रैक्टर बनाता है। इस मॉडल का मजबूत इंजन खेती और व्यापार के सभी कार्यों को कुशलता से पूरा करता है।
स्वराज 735 FE ट्रैक्टर फीचर्स - ट्रांसमिशन सिस्टम (Transmission System)
स्वराज के इस ट्रैक्टर में बेहतर नियंत्रण के लिए सिंगल ड्राई डिस्क फ्रिक्शन प्लेट क्लच दिया गया है। इसके ट्रांसमिशन में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर है। 735 FE में टॉप स्पीड (फॉरवर्ड) 27.80 kmph है और टॉप स्पीड (रिवर्स) 10.74 kmph है। ट्रैक्टर में 12 V 88 Ah की बैटरी है और एक Starter motor भी है।
स्वराज 735 FE स्टीयरिंग टाइप (Swaraj 735 FE Steering Type)
स्वराज के इस दमदार ट्रैक्टर में मैकेनिकल और पावर स्टीयरिंग का ऑप्शन है जिससे किसान अपने काम और बजट के हिसाब से सही स्टीयरिंग चुन सकते हैं। 735 FE ट्रैक्टर में ऑयल इमर्स्ड ब्रेक और ड्राई डिस्क ब्रेक का भी ऑप्शन है। हैवी कार्यों के लिए ऑयल इमर्स्ड ब्रेक चुनें और बेसिक कार्यों के लिए ड्राई डिस्क ब्रेक चुनें।
स्वराज 735 FE ट्रैक्टर पीटीओ कैपेसिटी (Swaraj 735 FE PTO Capacity)
स्वराज के इस ट्रैक्टर में मल्टीस्पीड पी.टी.ओ लगा है जो 540 / 1000 RPM जनरेट करता है। इसका मतलब है ट्रैक्टर का PTO दो अलग-अलग स्पीड पर चल सकता है और किसान हल्के और भारी दोनों तरह के इम्प्लीमेंट चला सकता है।
स्वराज 735 FE स्पेसिफिकेशन (Swaraj 735 FE features)
स्वराज का यह ट्रैक्टर कई शानदार फीचर्स के साथ उपलब्ध है:
- इस ट्रैक्टर में आरामदायक ड्राइविंग सीट है।
- स्वराज 735 नए मॉडल में मोबाइल चार्जर और पार्किंग ब्रेक भी हैं।
- इस ट्रैक्टर में 1500 KG हाइड्रोलिक लिफ्टिंग की क्षमता भी है।
- स्वराज का यह मॉडल रोटरी टिलर, कल्टीवेटर, हल, हैरो जैसे लगभग सभी उपकरणों को आसानी से उठा सकता है।
- स्वराज 735 एफई ने इंडियन ट्रैक्टर ऑफ द ईयर (ITOTY) अवार्ड्स 2022 में “31-40 एचपी में बेस्ट ट्रैक्टर” का पुरस्कार जीता था।
Swaraj 735 FE ट्रैक्टर कीमत (Swaraj 735 FE price 2025)
भारत में स्वराज 735 FE कीमत रेंज 5.83 लाख रुपये से शुरू होकर 6.18 लाख* रुपये (एक्स-शोरूम कीमत) है। स्वराज 735 FE ऑन रोड प्राइस राज्यों के अनुसार अलग अलग है। आप इसको हमारी वेबसाइट ट्रैक्टरगुरु पर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। EMI का विकल्प भी हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
स्वराज 735 एफई एक्सपर्ट रिव्यू (Swaraj 735 FE Expert Review)
आइए इस ट्रैक्टर पर एक्सपर्ट के रिव्यूज जानते हैं।
"स्वराज 735 FE ट्रैक्टर एक शक्तिशाली 40 एचपी ट्रैक्टर है, जो विभिन्न प्रकार के कृषि कार्यों जैसे कि कल्टीवेटर, रोटावेटर और थ्रेशर के साथ काम करने के लिए एकदम सही है। इसमें 2734 सीसी इंजन, हाइड्रोलिक असिस्टेड पावर स्टीयरिंग, ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक और सुचारू संचालन के लिए डुअल क्लच की सुविधा है। ये विशेषताएं ट्रैक्टर को अधिक आरामदायक और कुशल बनाती हैं, जिससे चालक की थकान कम होती है और उत्पादकता बढ़ती है। इसलिए यह किसानों के बीच एक पसंदीदा विकल्प बन गया है।"
Swaraj 735 FE ट्रैक्टर रिव्यू (Swaraj 735 FE review)
इस ट्रैक्टर ने भारत के किसानों का खेत और दिल दाेनों जीता है। आइए किसानों के स्वराज 735 FE पर रिव्यू देखते है:
- गुलशन सिंह: “दिन भर बिना रुके खेत में काम करता है”
- हेमराज मीणा: “ट्रॉली और वाटर टैंकर को बिना रुकावट खींचता है”
- जितेंद्र सिंह: “चलने में आसान है, गियर शिफ्ट आसानी से होता है और स्टीयरिंग भी हल्का लगता है”
- राजेश गुप्ता: “मेरे पास 2015 मॉडल है, उसमें भी अब तक ज्यादा खर्चा नहीं आया, इसका मेंटेनेंस सस्ता है”
- चंदन सिंह: “स्वराज 735 एफई का पावर और माइलेज दोनों बेस्ट है”
तो यह थे इस ट्रैक्टर के कुछ यूजर रिव्यू जो हमारी वेबसाइट पर खरीददारों ने किए हैं।
यह था स्वराज 735 एफई का पूरा विश्लेषण (Analysis), हमें उम्मीद है अब आपको “स्वराज ट्रैक्टर 735 पॉपुलर क्यों है?” सवाल का जवाब मिल गया होगा। ऐसी ही ट्रैक्टर और किसान से जुड़ी खबरें देखने के लिए ट्रैक्टरगुरु पर विजिट करते रहें।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
सम्बंधित समाचार
इसे भी पढ़ें
संरक्षित खेती से किसानों का बढ़ेगा मुनाफा, सरकार दे रही 70% तक की सब्सिडी
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल