सोनालीका ट्रैक्टर: HP, फीचर्स और मजबूत हाइड्रोलिक्स की पूरी जानकारी
बड़े इंजन से हैवी लिफ्ट तक, जानें सोनालीका ट्रैक्टर पूरी खासियत और हैवी ड्यूटी दमदार धमाका ऑफर
भारतीय कृषि क्षेत्र में हर किसान की जरूरत और जमीन की स्थिति अलग होती है। किसी को भारी जुताई के लिए बड़े इंजन और ज्यादा बैकअप टॉर्क की जरूरत होती है, तो किसी को आधुनिक कृषि उपकरण उठाने के लिए मजबूत हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता चाहिए। इसी विविधता को ध्यान में रखते हुए सोनालीका ने अपनी ट्रैक्टर रेंज तैयार की है, जिसे हम “सोनालीका में सब मिलेगा” नाम से जोड़कर देखते हैं। बड़े इंजन, मल्टी-स्पीड गियरबॉक्स, 4WD तकनीक और 2200 किलोग्राम तक की लिफ्टिंग क्षमता के साथ कंपनी का मकसद छोटे से लेकर बड़े किसानों तक की जरूरतों को पूरा करना है।
इस लेख में जानते हैं सोनालीका के हैवी-ड्यूटी ट्रैक्टरों के इंजन, टॉर्क, हाइड्रोलिक्स, गियरबॉक्स और मौजूदा ऑफर के बारे में।
बड़ा इंजन और ज्यादा बैकअप टॉर्क
सोनालीका अपने ट्रैक्टरों में बड़ी इंजन क्षमता और ज्यादा बैकअप टॉर्क वाले HDM (हैवी ड्यूटी माइलेज) इंजन देती है, जो कंपनी के अनुसार हैवी-ड्यूटी होने के साथ-साथ अपनी श्रेणी में अच्छा माइलेज भी देते हैं। गहरी जुताई, लंबे समय तक रोटावेटर/MB प्लाऊ/कल्टीवेटर चलाने या कमर्शियल ढुलाई के लिए भारी ट्रॉली खींचने जैसे कामों के लिए सोनालीका की हैवी-ड्यूटी रेंज में कई मॉडल शामिल हैं।
इनमें DI 60 TP सिकंदर 60 HP श्रेणी का 4WD ट्रैक्टर है, जिसमें 4712 cc का 4-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंडस्ट्री में इस सेगमेंट का सबसे बड़ा इंजन है और इसका HDM इंजन अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा 275 Nm टॉर्क जनरेट करता है। ज्यादा बैकअप टॉर्क का फायदा यह होता है कि सख्त मिट्टी की जुताई या चढ़ाई पर ट्रॉली खींचते समय इंजन पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता और RPM गिरे बिना लगातार खिंचाई मिलती रहती है।
सोनालीका DI 60 टॉर्क प्लस सिकंदर DLX 4WD में 24 स्पीड (12F+12R) शटल ट्रांसमिशन मिलता है, जो अलग-अलग काम के लिए सही स्पीड विकल्प देता है। इसमें 55 लीटर का फ्यूल टैंक है, जिससे बार-बार डीजल भरवाने की जरूरत कम पड़ती है। 4WD वेरिएंट में हैवी-ड्यूटी स्ट्रेट एक्सल दिया गया है। इसकी 35.22 km/h की स्पीड और 12F+12R ट्रांसमिशन ढुलाई का काम तेजी से पूरा करने में मदद कर सकते हैं।
सोनालीका गोल्ड सीरीज के DI 55 III गोल्ड जैसे मॉडल में कंपनी का नया E3.5 इंजन (3532 cc) मिलता है, जिसे कंपनी 3-सिलेंडर कैटेगरी में इंडस्ट्री का सबसे बड़ा इंजन बताती है। इस मॉडल में 235 Nm टॉर्क मिलता है, जिससे भारी उपकरण चलाए जा सकते हैं।
हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता
कल्टीवेटर, रिवर्सिबल MB प्लाऊ, बड़ा रोटावेटर या सुपर सीडर जैसे भारी उपकरण उठाने के लिए मजबूत हाइड्रोलिक्स जरूरी होती है। सोनालीका के DI 55 III गोल्ड और सिकंदर सीरीज के DI 60 TP सिकंदर DLX जैसे मॉडलों में 2200 किलोग्राम तक की लिफ्ट क्षमता मिलती है, जो जमीन में सटीक गहराई और स्थिरता बनाए रखने में मदद करती है। कंपनी इसे एडवांस्ड 5G हाइड्रोलिक्स तकनीक और हैवी-ड्यूटी हाइड्रोलिक लिंकेज के जरिए उपलब्ध कराती है।
मल्टी-स्पीड ट्रांसमिशन के विकल्प
अलग-अलग कामों की रफ्तार के हिसाब से सोनालीका 12F+12R (शटल शिफ्ट), 16F+4R और 8F+2R जैसे कई गियर विकल्प देती है, जिससे सड़क पर तेज रफ्तार और खेत में काम के हिसाब से सटीक गति मिल सकती है।
कंपनी के मल्टी स्पीड ड्राइवलाइन (MSD) फीचर में हर काम के लिए 3 से 4 गियर स्पीड के विकल्प मिलते हैं। यह फीचर इन मॉडलों में उपलब्ध है:
- DI 60 TP सिकंदर — 12F+12R
- DI 745 III गोल्ड — 16F+4R
- DI 55 III गोल्ड — 12F+3R
- Rx 35 सिकंदर 4WD — 8F+2R
39 HP में 4WD: सोनालीका Rx 35 सिकंदर 4WD
40 HP से कम में भी 4WD चाहने वाले किसानों के लिए सोनालीका Rx 35 सिकंदर 4WD एक विकल्प है। यह छोटे और मध्यम खेतों के लिए 39 HP का ट्रैक्टर है, जिसमें 4WD के साथ कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं। इसकी प्रमुख खूबियां:
- इंजन: 3-सिलेंडर, 2780 cc, 1800 रेटेड आरपीएम पर 39 एचपी पावर
- टॉर्क: 167 Nm से करीब 28.9% बेहतर खिंचाई क्षमता मिलती है
- PTO: 33.54 HP तक की PTO पावर, जो रोटरी उपकरणों को चलाने के लिए उपयोगी है
- स्पीड: अधिकतम 32.71 km/h सड़को पर ढुलाई परिवहन के लिए उपयुक्त।
- हाइड्रोलिक लिफ्ट: 2000 किलोग्राम, जो प्लाऊ, कल्टीवेटर, रोटावेटर, बुवाई, थ्रेशर, पोटैटो प्लांटर, ढुलाई और पडलिंग जैसे कामों में उपयोगी हो सकती है
- उपकरणों का संचालन आसान होता है क्लच: ड्यूल क्लच, जिससे PTO
- एक्सल: 4WD के साथ पूरी तरह सील्ड पोर्टल एक्सल, जो पडलिंग में उपयोगी हो सकता है
- स्टीयरिंग और डेक: Ergo पावर स्टीयरिंग और दोनों तरफ साइड-शिफ्ट गियर लीवर वाला Ergo Deck
- गियरबॉक्स: MSD (मल्टी स्पीड ड्राइवलाइन) के साथ 10 गियर (8F+2R)
गोल्ड सीरीज: तकनीक, आराम और मजबूती
सोनालीका की गोल्ड सीरीज (जैसे DI 745 III गोल्ड और DI 55 III गोल्ड) में निम्न फीचर्स मिलते हैं:
- आराम: पूरी तरह फ्लैट प्लेटफॉर्म, एंटी-स्लिप रबर मैट, पावर स्टीयरिंग (Ergo Steering)
- तकनीक: Jetline हैंड थ्रॉटल, Next Gen डिजिटल क्लस्टर
- मजबूती: 6 साल की वारंटी, लंबा सर्विस इंटरवल, हेलिकल गियर, हैवी-ड्यूटी Pro+ बंपर, मजबूत फ्रंट एक्सल ब्रैकेट और हीट शील्ड गार्ड
कंपनी अपने 3x2 सर्विस वादे (3 घंटे में टेक्नीशियन और 2 दिन में समाधान) के जरिए सर्विसिंग से जुड़ी समस्याओं का समाधान देने का दावा करती है। सोनालीका अपनी वेबसाइट पर ट्रैक्टरों की कीमत लोकेशन के आधार पर दिखाती है। 4WD विकल्प और 5 साल की वारंटी के साथ सोनालीका रेंज काम की गति, ईंधन दक्षता और बेहतर रीसेल वैल्यू सब कुछ प्रदान करती है।
किन कृषि कार्यों में उपयोगी?
सोनालीका की यह हैवी-ड्यूटी रेंज कृषि और व्यावसायिक, दोनों तरह के कामों के लिए इस्तेमाल की जा सकती है।
रोटावेटर, थ्रेशर या दूसरे PTO उपकरण चलाने के लिए PTO HP अहम होता है, जितनी ज्यादा PTO पावर, उतनी ज्यादा ताकत सीधे उपकरण तक पहुंचती है। DI 60 TP सिकंदर, DI 745 III गोल्ड और DI 55 III गोल्ड में 46.5 HP की PTO पावर मिलती है, जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। वहीं Rx 35 सिकंदर 4WD में भी, जो 39 HP का ट्रैक्टर है, अच्छी PTO पावर मिलती है।
इनका हाई टॉर्क इंजन रिवर्सिबल MB प्लाऊ, सबसॉइलर और भारी कल्टीवेटर चलाने में बिना दबे काम कर सकता है। गेहूं की बुवाई में सुपर सीडर और हैप्पी सीडर जैसे उपकरण 2000–2200 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्ट और मजबूत पीटीओ के साथ चलाए जा सकते हैं। 6 से 8 फीट के रोटावेटर, मल्टी-क्रॉप थ्रेशर और स्ट्रॉ रीपर पर इसकी PTO पावर लगातार स्थिर RPM दे सकती है। 4WD वेरिएंट धान के कीचड़ भरे खेतों (पडलिंग) में बिना फंसे और बिना पहिया फिसले काम कर सकते हैं।
हैवी ड्यूटी धमाका ऑफर
किसानों के लिए कंपनी समय-समय पर विशेष फेस्टिव ऑफर चलाती है। तय समयावधि में ट्रैक्टर खरीदने वाले किसानों को हर खरीद पर पक्का गिफ्ट मिलता है, साथ ही एक लकी ड्रॉ में भाग लेने का मौका भी मिलता है। यह ऑफर 14 अगस्त से 30 नवंबर 2026 के बीच खरीदे गए ट्रैक्टरों पर लागू है।
लकी ड्रॉ में मिलने वाले इनाम:
- 75 सोनालीका गोल्ड DI 55 III ट्रैक्टर
- 275 होंडा शाइन (100cc) बाइक
- 175 रोटावेटर (1.82 मीटर/करीब 6 फीट)
- 350 डेढ़ टन AC
- 655 32-इंच LED TV
ऑफर की नियम व शर्तें, समयावधि और उपहारों की उपलब्धता संबंधित अधिकृत डीलरशिप पर निर्भर करती है। खरीदने से पहले अपने नजदीकी डीलर से ऑफर की मौजूदा स्थिति जरूर जांच लें।
सोनालीका देश के हैवी– ड्यूटी किसानों की पहली पसंद
सोनालीका की हैवी-ड्यूटी रेंज में 4712 cc तक का इंजन, 275 Nm तक का टॉर्क और 2200 किलोग्राम तक की लिफ्टिंग क्षमता मिलती है। कंपनी के अनुसार यह रेंज उन किसानों के लिए उपयोगी हो सकती है, जिन्हें भारी कृषि उपकरणों और ढुलाई के लिए टिकाऊ प्रदर्शन चाहिए।
बड़ा इंजन हो, ज्यादा लिफ्ट, ज्यादा टॉर्क, आराम, आधुनिक तकनीक, भरोसेमंद सर्विस, सही कीमत या लकी ड्रॉ में इनाम जीतने का मौका। सोनालीका पर आपको ये सभी सुविधाएं मिल सकती हैं। इन खूबियों की वजह से सोनालीका देश के किसानों की पहली पसंद बनी हुई है। अपनी जोत के आकार, मिट्टी, इस्तेमाल होने वाले उपकरण, ढुलाई की जरूरत और बजट को ध्यान में रखकर किसान उपयुक्त मॉडल का चुनाव कर सकते हैं और खरीद से पहले स्थानीय डीलर से मौजूदा कीमत व ऑफर की पुष्टि जरूर कर लें।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Check On Road Price
सम्बंधित समाचार
अक्टूबर में ट्रैक्टर की सबसे ज्यादा जरूरत किन कामों में पड़ती है? जानें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल