सोनालीका DI 750 III 4WD: 55 HP ट्रैक्टर की कीमत और फीचर्स

पोस्ट -15 जुलाई 2026 | Author: Anil Yadav शेयर पोस्ट

सोनालीका DI 750 III 4WD रिव्यू: 55 HP श्रेणी ट्रैक्टर, जानें फीचर्स और खूबियां

सोनालीका ट्रैक्टर्स भारतीय कृषि क्षेत्र में दमदार इंजन, भारी लोड खींचने की क्षमता और मजबूत निर्माण वाले हैवी–ड्यूटी ट्रैक्टरों के लिए जाना जाता है। 55 हॉर्सपावर (HP) श्रेणी में कंपनी का सोनालीका डीआई 750 III (Sonalika DI 750 III) 4WD ट्रैक्टर मॉडल इस समय बड़े जमींदारों, व्यावसायिक काश्तकारों और आधुनिक खेती करने वाले प्रगतिशील किसानों के बीच एक लोकप्रिय विकल्प बनकर उभरा है। चाहे सख्त काली मिट्टी में कल्टीवेटर और एमबी प्लाऊ से गहरी जुताई करनी हो या पानी से भरे धान के खेतों में रोटावेटर से पडलिंग (कीचड़ की एक समान सतह तैयार) करनी हो, यह ट्रैक्टर हर कार्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जाना जाता है। 

यदि आप 55 HP श्रेणी में ऐसा ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, जो खेती के साथ-साथ भारी ढुलाई के कार्यों को भी आसानी से संभाल सके, तो सोनालीका की सिकंदर सीरीज का यह 4WD मॉडल एक मजबूत विकल्प हो सकता है। यह 4WD तकनीक, हाई-टॉर्क इंजन, मल्टी-स्पीड ट्रांसमिशन और कई आधुनिक फीचर्स के साथ आता है। यही कारण है कि गहरी जुताई, रोटावेटर, सुपर सीडर, स्ट्रॉ रीपर और ट्रॉली जैसे भारी कृषि कार्यों के लिए भी यह ट्रैक्टर किसानों के बीच काफी पसंद किया जाता है।

आइए, विस्तार से जानते हैं कि 55 HP श्रेणी में सोनालीका DI 750 III 4WD को मजबूत और भरोसेमंद विकल्प क्यों माना जाता है, इसके खास फीचर्स क्या हैं और यह किन कृषि कार्यों के लिए सबसे उपयुक्त है।

सोनालीका DI 750 III 4WD 55 HP: इन खूबियों की वजह से मजबूत और भरोसेमंद विकल्प

इस मॉडल मॉडल को कठिन और हैवी-ड्यूटी कृषि कार्यों को आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह सूखी, कठोर और ऊबड़-खाबड़ मिट्टी में भी बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम है। इसका हाई-टॉर्क इंजन भारी कृषि उपकरणों के संचालन के साथ-साथ कंबाइन हार्वेस्टर, बड़े मल्चर, लेजर लैंड लेवलर और गन्ने से लदी भारी ट्रॉलियों को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में खींचने के लिए पर्याप्त शक्ति प्रदान करता है। नीचे सोनालीका डीआई 750 III ट्रैक्टर की उन प्रमुख खूबियों के बारे में विस्तार से बताया गया है, जो इसे खेती और कमर्शियल उपयोग, दोनों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाती हैं।

55 HP श्रेणी हैवी ड्यूटी माइलेज इंजन और शानदार टॉर्क

सोनालीकाDI 750 III 4WD में 55 HP श्रेणी का 4-सिलेंडर, 3707 CC वाला HDM (हैवी ड्यूटी माइलेज) इंजन दिया गया है, जो लगभग 235 Nm तक का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है। इसका इंजन कम RPM (1900 इंजन की रेटेड RPM) पर भी बेहतर पावर देता है, जिससे कठिन कृषि कार्यों के दौरान भी ट्रैक्टर की कार्यक्षमता बनी रहती है। इसका हाई बैकअप टॉर्क अचानक सख्त मिट्टी आने पर भी इंजन को बंद होने या दबने नहीं देता।

स्मूथ ट्रांसमिशन और मल्टी स्पीड गियर विकल्प

इसमें कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स के साथ 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स मल्टी-स्पीड गियर दिए गए हैं। शटल टेक ट्रांसमिशन की मदद से यह ट्रैक्टर आगे और पीछे लगभग समान गति से चल सकता है, जिससे खेत में बार-बार दिशा बदलने वाले कार्य आसान और तेज हो जाते हैं। इसमें डबल क्लच के साथ इंडिपेंडेंट पीटीओ (IPTO) क्लच की सुविधा भी है, जिससे पीटीओ संचालित कृषि उपकरणों का संचालन अधिक सुविधाजनक होता है। सोनालीका DI 750 III 4WD की अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड करीब 37.57 किमी / घंटा है।

हाइड्रोलिक्स और पीटीओ पावर

इस ट्रैक्टर में 2200 किलोग्राम की मजबूत हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता दी गई है, जिससे यह बड़े पोटैटो प्लांटर, रीपर, डिस्क हैरो और भारी कल्टीवेटर को आसानी से उठा और संचालित कर सकता है। इसमें सटीक लिफ्ट नियंत्रण और स्मार्ट सेंसिंग तकनीक के साथ एडवांस 5G हाइड्रोलिक प्रणाली दी गई है, जो आधुनिक कृषि उपकरणों के साथ बेहतर प्रदर्शन और आसान संचालन सुनिश्चित करती है। इसके अलावा, इसमें 540 और 540R PTO स्पीड के विकल्प मिलते हैं, जिससे थ्रेशर, सुपर सीडर, स्ट्रॉ रीपर और हैवी-ड्यूटी रोटावेटर को अधिक दक्षता के साथ चलाया जा सकता है।

प्रमुख फीचर्स

सोनालीका ने इसमें ऑयल इमर्स्ड ब्रेक, पावर स्टीयरिंग, LED DRL हेडलाइट, एर्गोनोमिक सीट, हैवी–ड्यूटी फ्रंट एक्सल, प्रो+ बम्पर, स्मार्ट सेंसिंग हाइड्रोलिक्स, प्री–क्लीनर और क्लॉलिंग सिस्टम से लैस ड्राई टाइप एयर फिल्टर और फोर-व्हील ड्राइव (4WD) जैसे फीचर्स भी दिए हैं, जो आराम और सुरक्षा दोनों को बेहतर बनाते हैं। 

सोनालीका DI 750 III 4WD: किन किसानों के लिए है उपयुक्त?

सोनालीका सिकंदर सीरीज का यह मॉडल विशेष रूप से उन किसानों के लिए उपयुक्त है, जो धान, गेहूं, सोयाबीन और कपास जैसी फसलों की खेती करते हैं। काली और सख्त मिट्टी में गहरी जुताई, रोटावेटर, सुपर सीडर तथा अन्य भारी कृषि उपकरण चलाते है। खेती के साथ-साथ ट्रॉली से फसल और कृषि सामग्री की ढुलाई जैसे कार्य भी करते हैं। इसके अलावा, गीली या कठिन मिट्टी में बेहतर ट्रैक्शन और कम स्लिपेज वाला 4WD ट्रैक्टर चाहते हैं। 

ऑन-रोड कीमत

सोनालीका DI 750 III 4WD एक अत्याधुनिक और शक्तिशाली 4-व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है। अपने फीचर्स, इंजन क्षमता और प्रदर्शन को देखते हुए इसे 55 एचपी श्रेणी में एक अच्छा वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प माना जाता है। भारत में इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹8.14 लाख से ₹8.50 लाख के बीच है। इस ट्रैक्टर की ऑन-रोड कीमत राज्य, फीचर्स वैरिएंट और डीलर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। ऑन-रोड कीमत में आरटीओ रजिस्ट्रेशन, रोड टैक्स, बीमा (Insurance) और स्थानीय डीलरशिप के खर्च शामिल होते हैं। सटीक कीमत और उपलब्ध ऑफर्स और फाइनेंस संबंधी जानकारी के लिए अपने नजदीकी अधिकृत सोनालिका ट्रैक्टर्स डीलर से संपर्क करना बेहतर रहेगा।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Name must be 3–50 letters, spaces allowed Name must be 3–50 letters, spaces allowed
Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9
Select a brand
Select a model
Select a state
Select a district
`