सोनालीका DI 35: 39 HP का दमदार ट्रैक्टर, बेहतर माइलेज के साथ

पोस्ट -06 सितम्बर 2025 शेयर पोस्ट

सोनालीका DI 35 ट्रैक्टर: खेती के लिए किफायती, मजबूत और भरोसेमंद साथी

Sonalika DI 35, 39 HP Category Tractor : सोनालीका के ट्रैक्टर अपनी मजबूत परफॉर्मेंस और ईंधन दक्षता (माइलेज) के लिए जाने जाते हैं, जिससे किसानों की खेती लागत घटती और उत्पादकता बढ़ती है। यही वजह है कि भारतीय किसानों के बीच सोनालीका ट्रैक्टर तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। खासकर सोनालीका DI 35, जो 39 एचपी कैटेगरी का ट्रैक्टर है। यह छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प माना जाता है। इसकी दमदार परफॉर्मेंस, किफायती माइलेज और मजबूत डिजाइन इसे हर खेत में बेहतर प्रदर्शन करने लायक बनाते हैं। इस लेख में हम सोनालीका DI 35 के फीचर्स और कीमत पर विस्तार से जानकारी देंगे, ताकि किसान भाई यह तय कर सकें कि यह ट्रैक्टर उनकी खेती के लिए सही विकल्प है या नहीं। 

दमदार 3 सिलेंडर इंजन, कम ईंधन में भी करता है ज्यादा काम (Powerful 3 cylinder engine, does more work even in less fuel)

सोनालीका DI 35 एक कस्टमाइज्ड बहुउद्देशीय ट्रैक्टर है, जिसमें दमदार 3 सिलेंडर, 39 एचपी इंजन है। इसका इंजन 2000 रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन और दक्षता प्रदान करता है। यह ट्रैक्टर खासतौर पर उन किसानों के लिए बनाया गया है, जो कम ईंधन खर्च में अधिक काम करना चाहते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह खेती के भारी कामों जैसे जुताई और बुवाई को आसानी से संभाल सकता है, जिससे किसानों की लागत कम होती है और उत्पादकता बढ़ती है।

शानदार कांस्टेंट मेश साइड शिफ्ट टाइप ट्रांसमिशन (Excellent constant mesh side shift type transmission)

सोनालीका डीआई 35 में कांस्टेंट मेश साइड शिफ्ट ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें 8F + 2R गियर और सिंगल / डुअल क्लच का विकल्प मिलता है, जो बेहतर परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। यह ट्रैक्टर 32.71 किमी/घंटा की फॉरवर्ड स्पीड प्रदान करता है, जिससे आप कम समय में अधिक क्षेत्र कवर कर सकते हैं।  डीआई 35 में ऑयल बाथ विद प्री क्लीनर (Oil Bath With Pre Cleaner) और वॉटर कूल्ड इंजन (Water Cooled) सिस्टम दिया गया है। यह कॉम्बिनेशन इंजन को अधिक टिकाऊ बनाता है और लंबे समय तक मेंटेनेंस-फ्री रखता है। 

लिफ्टिंग क्षमता और हाइड्रोलिक (Lifting Capacity & Hydraulics)

सोनालीका डीआई 35 में 2000 kg की लिफ्टिंग क्षमता और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए सटीक हाइड्रोलिक्स दिए गए हैं। यह ट्रैक्टर हल, कल्टीवेटर, रोटावेटर, थ्रेशर, आलू बोने की मशीन और पडलिंग जैसे कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त है।  DI 35 एक तकनीकी रूप से उन्नत ट्रैक्टर है, जिसे अलग-अलग मिट्टी की परिस्थितियों के लिए बनाया गया है। यह किसानों की उत्पादकता और आय बढ़ाने में मदद करता है। इसमें 3-पॉइंट लिंकेज उपलब्ध है। साथ ही, कंपनी द्वारा लगाए गए डीआरसी वॉल्व और आइसोलेटर वॉल्व की मदद से ट्रॉली को आसानी से उठाया जा सकता है। 

बेहतर आराम और आसान नियंत्रण (Improved comfort and easier controls)

सोनालीका डीआई 35 ट्रैक्टर को किसानों की सुविधा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें मैकेनिकल और पावर स्टीयरिंग दोनों विकल्प मिलते हैं, साथ ही आरामदायक एर्गोनोमिक सीट दी गई है। ट्रैक्टर में 6.0x16 साइज में आगे का टायर और पीछे का टायर 12.4x28 या 13.6x28 साइज का मिलता है। बड़े और मजबूत टायर तथा ड्राई / OIB ब्रेक सिस्टम के कारण यह बेहतर सुरक्षा और आसान नियंत्रण देता है। इसमें 6-स्प्लाइन टाइप 34 पीटीओ HP है, जो 540 ERPM पर PTO संचालित उपकरणों को आसानी से चलाता है। साथ ही ड्यूल क्लच विकल्प, थ्रेशर और पोस्ट होल डिगर जैसे भारी उपकरणों के संचालन में मददगार साबित होता है।

सोनालीका DI 35 की कीमत और उपलब्धता (Price and Availability of Sonalika DI 35)

उन्नत तकनीकी सुविधाओं से लैस सोनालीका DI 35 ट्रैक्टर पूरे भारत में ₹ 5.31 लाख से ₹ 5.62 लाख की कीमत सीमा में उपलब्ध है। यह मूल्य किसानों के बजट को ध्यान में रखकर तय की गई है और राज्य व डीलरशिप के अनुसार थोड़ी बदल सकती है। सोनालीका DI 35 की सही कीमत के लिए अपने नजदीकी सोनालीका डीलर से संपर्क करें। इसके अलावा, अधिक जानकारी के लिए आप ट्रैक्टर गुरू की वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। यह ट्रैक्टर पावर, माइलेज और कीमत का बेहतरीन संतुलन पेश करता है, जो इसे किसानों के लिए एक परफेक्ट साथी बनाता है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

`

Quick Links

Popular Tractor Brands

Most Searched Tractors