उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए दमदार 50 HP सोनालीका सिकंदर RX 745 III ट्रैक्टर

पोस्ट -20 जुलाई 2026 | Author: Anil Yadav शेयर पोस्ट

सोनालीका सिकंदर RX 745 III रिव्यू: यूपी में कृषि और परिवहन कार्यों के लिए किसानों की पहली पसंद 

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा कृषि प्रधान राज्य है, यहां ट्रैक्टर का इस्तेमाल केवल खेतों तक सीमित नहीं है। किसान इसका उपयोग मंडी तक फसल की ढुलाई, ईंट-भट्ठों पर काम और रेत-मिट्टी के परिवहन जैसे गैर कृषि कार्यों में भी करते हैं। ऐसे में उन्हें ऐसे ट्रैक्टर की जरूरत होती है, जो खेत में दमदार प्रदर्शन करने के साथ सड़कों पर भी तेज रफ्तार वाली बेहतर ढुलाई क्षमता प्रदान करे। इन्हीं जरूरतों को सोनालीका सिकंदर RX 745 III अच्छी तरह से पूरा करता है। इसे 50 HP श्रेणी में बेहतर ईंधन दक्षता, दमदार टॉर्क और तेज रफ्तार देने के लिए डिजाइन किया गया है। हैवी ड्यूटी माइलेज (HDM) इंजन, बेहतर टॉर्क, हैवी-ड्यूटी ट्रांसमिशन और उच्च हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता जैसी खूबियों के कारण सोनालीका सिकंदर RX 745 III उत्तर प्रदेश के किसानों के बीच एक लोकप्रिय विकल्प बनकर उभरा है। कृषि और कमर्शियल परिवहन उपयोग दोनों के लिए इसे काफी पसंद किया जाता है।

आइए सोनालीका RX 745 III सिकंदर के इस विस्तृत रिव्यू में जानते हैं कि यह मॉडल उत्तर प्रदेश के किसानों की पहली पसंद क्यों बना हुआ है, इसके प्रमुख फीचर्स और अनुमानित कीमत क्या है और यह किन किसानों के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प साबित हो सकता है।

Sonalika RX 745 III: उत्तर प्रदेश के किसानों के बीच इतना लोकप्रिय क्यों है?

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में ट्रैक्टर का इस्तेमाल खेती के साथ-साथ मंडी तक फसल पहुंचाने से लेकर रेत-मिट्टी ढोने तक में होता है। ऐसे में यहां के किसान ट्रैक्टर में दो चीजें देखते हैं—पहला, कम ईंधन और परिचालन लागत में बेजोड़ ताकत। दूसरा, हर तरह के काम के लिए ऑलराउंडर मशीन। सोनालीका सिकंदर RX 745 III इन दोनों पैमानों पर पूरी तरह खरा उतरता है। इसका मजबूत इंजन और जबरदस्त खिंचाई शक्ति (टॉर्क) इसे कृषि और परिवहन दोनों कार्यों के लिए उपयोगी बनाते हैं। चाहे गन्ने और धान से लदी भारी ट्रॉलियों की ढुलाई हो, या बेहद सख्त मिट्टी में कल्टीवेटर या रोटावेटर चलाना हो, इसका हाई बैकअप टॉर्क इंजन ट्रैक्टर को पर्याप्त पावर देता है, जिससे भारी वजन खींचते समय इंजन की गति (RPM) कम नहीं होती। इसकी 55 लीटर की फ्यूल टैंक क्षमता लंबे समय तक लगातार काम करने में भी मदद करती है। 

सस्ते स्पेयर पार्ट्स की आसान उपलब्धता, स्वदेशी तकनीक और सोनालीका के विस्तृत सर्विस नेटवर्क के कारण इसका सालाना रखरखाव खर्च बेहद कम रहता है, जिससे किसानों की कुल खेती लागत भी घट जाती है।

सोनालीका सिकंदर RX 745 III: प्रमुख फीचर्स और तकनीकी विवरण

विशेषता

विवरण

इंजन हॉर्सपावर श्रेणी

50 HP

इंजन क्षमता और सिलेंडर

3-सिलेंडर, 3065 CC

इंजन रेटेड आरपीएम

1900 RPM

अधिकतम टॉर्क

205 Nm

गियरबॉक्स ऑप्शंस

8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स (कांस्टेंट मेश साइड शिफ्ट)

हाइड्रोलिक लिफ्ट की क्षमता

2000 Kgf

ब्रेक का प्रकार

ड्राई डिस्क ब्रेक / तेल में डूबे हुए ब्रेक (विकल्प)

स्टीयरिंग प्रकार

मैकेनिकल / पावर स्टीयरिंग (विकल्प अनुसार)

फ्यूल टैंक क्षमता

55 लीटर

अतिरिक्त फीचर्स

2WD, टूल, टॉपलिंक, कैनोपी, हुक, बम्पर, ड्रॉबार

सोनालीका आरएक्स 745 III सिकंदर के प्रमुख फीचर्स की पूरी जानकारी 

शक्तिशाली इंजन और जबरदस्त टॉर्क

सोनालीका RX 745 III सिकंदर में 3-सिलेंडर, 3067 सीसी हैवी ड्यूटी माइलेज (HDM) इंजन दिया गया है, जो केवल 1900 रेटेड आरपीएम पर 50 HP की शानदार पावर और 205 Nm का उच्चतम टॉर्क जेनरेट करता है। यही कारण है कि यह ट्रैक्टर गहरी जुताई, रोटावेटर, कल्टीवेटर और ट्रॉली ढुलाई जैसे कार्यों में कम ईंधन में बेहतर प्रदर्शन करता है। इसका ड्राई टाइप एयर फिल्टर इंजन को धूल-मिट्टी से सुरक्षित रखता है। 

स्मूथ ट्रांसमिशन और आसान संचालन

इसमें कांस्टेंट मेश साइड शिफ्ट ट्रांसमिशन के साथ 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर मिलते हैं। यह ट्रैक्टर सिंगल और ड्यूल क्लच विकल्पों के साथ आता है। इसमें मैकेनिकल या पावर स्टीयरिंग इसे अलग-अलग जरूरतों के अनुसार चुनने की सुविधा देता है। ऑयल इमर्स्ड ब्रेक बेहतर वाहन नियंत्रण और लंबी उम्र प्रदान करते हैं। इसकी अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड 33.27 किमी/घंटा है। यह तेज रफ्तार परिवहन कार्यों में किसानों का कीमती समय बचाती है, जिससे मंडियों के चक्कर जल्दी पूरे होते हैं। साइड-शिफ्ट गियर लीवर और चौड़ा प्लेटफॉर्म के साथ ड्राइवर को दिनभर बिना थके आराम से काम करे। 

हाइड्रोलिक्स और पीटीओ पावर

सोनालीका RX 745 III सिकंदर की वजन उठाने की क्षमता 2000 किलोग्राम (2 टन) है। इसे यूपी के आलू उत्पादक क्षेत्रों में भारी पोटैटो प्लांटर या बड़ी ट्रॉलियों को आसानी से उठाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें लगभग 43 HP की पीटीओ पावर मिलती है, जो 540 आरपीएम की गति पर काम करती है। यह रोटावेटर, सुपर सीडर, थ्रेशर, स्ट्रॉ रीपर, कल्टीवेटर, प्लाऊ और पडलिंग जैसे कार्यों के लिए उपयुक्त माना जाता है।

सोनालीका सिकंदर RX 745 III की कीमत

सोनालीका हमेशा से भारतीय किसानों के बजट के अनुकूल रहा है। यह किफायती कीमत पर हैवी–ड्यूटी ट्रैक्टर मॉडल पेश करता है। सोनालीका सिकंदर RX 745 III की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹ 6.78 लाख से ₹ 7.4 लाख के बीच है। यूपी के स्थानीय आरटीओ टैक्स, इंश्योरेंस और रोड टैक्स को जोड़कर इसकी ऑन-रोड कीमत अलग हो सकती है। सटीक कीमत के लिए अपने जिले के नजदीकी सोनालिका डीलरशिप पर संपर्क करें। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Name must be 3–50 letters, spaces allowed Name must be 3–50 letters, spaces allowed
Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9
Select a brand
Select a model
Select a state
Select a district
`