New Holland TX Series ट्रैक्टर: कीमत, फीचर्स और लोकप्रिय मॉडल्स

पोस्ट -20 जून 2026 | Author: Anil Yadav शेयर पोस्ट

सेंसोमैटिक हाइड्रोलिक्स और हाई टॉर्क: जानिए क्यों है हॉलैंड TX सीरीज भारतीय किसानों लिए बेस्ट ट्रैक्टर रेंज

अगर आप ऐसा ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं जो कठिन परिस्थितियों में भी शानदार प्रदर्शन करे, भारी कृषि उपकरणों (Agricultural equipment) को आसानी से संभाले और लंबे समय तक कम खर्च पर काम करे, तो न्यू हॉलैंड (New Holland) की टीएक्स (TX) सीरीज आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकती है। 37 हॉर्सपावर (HP) से लेकर 75 हॉर्सपावर तक की विशाल रेंज में आने वाली यह सीरीज छोटे किसानों की सामान्य खेती से लेकर बड़े कमर्शियल और भारी निर्माण कार्यों (हैवी-ड्यूटी टास्क) को आसानी से पूरा करने के लिए उपयुक्त मानी जाती है। इस ट्रैक्टर सीरीज कंपनी ने कई आधुनिक फीचर्स दिए है, जिसके कारण यह छोटे और बड़े दोनों किसानों की पसंद बनी हुई है। 

आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं कि न्यू हॉलैंड टीएक्स सीरीज (New Holland TX Series) में ऐसी क्या विशेषताएं है जो इसे किसानों के बीच सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर रेंज बनाती है। 

TX सीरीज के प्रमुख फीचर्स जो इसे बनाते हैं किसानों की पहली पसंद 

कंपनी ने मल्टी-पर्पज उपयोग को ध्यान में रखते हुए इस सीरीज को विकसित किया है। यह जुताई, बुवाई, रोटावेटर संचालन, ट्रॉली ढुलाई और अन्य भारी कृषि कार्यों में बेहतर प्रदर्शन देने के लिए जानी जाती है। इसमें कंपनी ने हाई टॉर्क इंजन, सेंसोमैटिक हाइड्रोलिक्स तकनीक, बेहतर लिफ्टिंग क्षमता और ऑपरेटर कम्फर्ट जैसे कई आधुनिक फीचर्स दिए हैं, जो इसे प्रतिस्पर्धी मॉडलों से अलग बनाती हैं।

FPT/सिम्पसन तकनीक इंजन: हाई टॉर्क और बेहतर टॉर्क आउटपुट

न्यू हॉलैंड TX सीरीज के ट्रैक्टरों में विश्व प्रसिद्ध FPT (Fiat Powertrain) और सिम्पसन (Simpson) कंपनी के शक्तिशाली वॉटर-कूल्ड इंजन दिए गए हैं। इन ट्रैक्टरों में मिलने वाले इंजन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये कम RPM पर भी हाई टॉर्क और दमदार पावर प्रदान करते हैं। इसका फायदा यह होता है कि खेत में जुताई, रोटावेटर चलाने या अन्य भारी कामों के दौरान यदि मिट्टी सख्त मिल जाए या अचानक लोड बढ़ जाए, तब भी ट्रैक्टर की ताकत कम नहीं होती। इंजन बिना आरपीएम (RPM) गिराए लगातार बेहतर प्रदर्शन करता रहता है। इससे न केवल काम तेजी और आसानी से पूरा होता है, बल्कि डीजल की बचत होती है और किसानों की खेती लागत भी कमी आती है।

एडवांस ट्रांसमिशन सिस्टम

TX सीरीज के ट्रैक्टरों में कॉन्स्टेंट मेश और पार्शियल सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन सिस्टम दिया गया है, जो स्मूथ और आसान गियर शिफ्टिंग सुनिश्चित करता है। इसके अलावा, 50 HP से अधिक क्षमता वाले कई TX मॉडल्स में कंपनी क्रीपर गियरबॉक्स का विकल्प भी प्रदान करती है। इस तकनीकी मदद से ट्रैक्टर को 1 किमी/घंटा से भी कम गति पर चलाया जा सकता है। क्रीपर गियरबॉक्स सुपर सीडर, रीपर, बेलर (Baler) और ट्रेंच डिगर जैसी आधुनिक कृषि मशीनों के संचालन के लिए बेहद उपयोगी साबित होती है। 

स्मार्ट सेंसिंग और लिफ्टिंग तकनीक वाला हाइड्रोलिक सिस्टम

हाइड्रोलिक्स और सेंसिंग तकनीक के मामले में न्यू हॉलैंड TX ट्रैक्टर सीरीज सबसे आगे है। इसमें कंपनी का उन्नत Sensomatic 24 हाइड्रोलिक सिस्टम दिया गया है, जिसमें 24 सेंसिंग पॉइंट्स मिलते हैं। यह सिस्टम खेत की मिट्टी की कठोरता और उपकरण पर पड़ने वाले भार को महसूस करके हाइड्रोलिक लिफ्ट को ऑटो-एडजस्ट करता है, जिससे खेती के कार्य अधिक सटीक और आसान हो जाते हैं। मॉडल के आधार पर TX सीरीज में 1100 किलोग्राम से लेकर 2000 किलोग्राम (2 टन) तक की हाई लिफ्टिंग क्षमता मिलती है। इसके अलावा, इस सीरीज में Lift-O-Matic फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से ऑपरेटर केवल एक बटन दबाकर कृषि उपकरण को पहले से निर्धारित ऊंचाई तक तुरंत उठा या नीचे कर सकता है। 

ऑपरेटर का आराम और सुरक्षा फीचर्स

न्यू हॉलैंड हमेशा से ही ऑपरेटर के आराम और सुविधा को प्राथमिकता देता आया है। यही वजह है कि TX सीरीज के ट्रैक्टरों में हल्का और स्मूथ क्लच पेडल दिया गया है, जिससे लंबे समय तक काम करने पर भी पैरों में थकान कम महसूस होती है। सुरक्षा और बेहतर नियंत्रण के लिए इनमें ऑयल इमर्स्ड मल्टी डिस्क ब्रेक (OIB), मैकेनिकल या पावर स्टीयरिंग तथा सेफ्टी लॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, ट्रैक्टरों में मल्टी-स्पीड और रिवर्स PTO की सुविधा भी मिलती है, जिससे विभिन्न कृषि उपकरणों को अधिक दक्षता के साथ चलाया जा सकता है। PTO को संचालित करने के लिए इंडिपेंडेंट PTO लीवर दिया गया है, जिसके जरिये ऑपरेटर ट्रैक्टर को रोके बिना ही PTO को चालू या बंद कर सकता है। इससे कृषि कार्य अधिक सुगमता और तेजी से पूरे किए जा सकते हैं।

कम रखरखाव और लंबी वारंटी

न्यू हॉलैंड टीएक्स सीरीज (New Holland TX Series) के ट्रैक्टरों में डबल मेटल-फेस सीलिंग तकनीक का उपयोग किया गया है, जो महत्वपूर्ण पुर्जों (पार्ट्स) को मिट्टी, धूल और नमी से सुरक्षित रखने में मदद करती है। इससे ट्रैक्टर की उम्र बढ़ती है और मेंटेनेंस की आवश्यकता भी कम हो जाती है। कंपनी इस सीरीज के लगभग सभी मॉडल्स पर 6000 घंटे या 6 साल की लंबी वारंटी प्रदान करती है, जो किसानों को लंबे समय तक निश्चिंत होकर काम करने का भरोसा देती है। साथ ही, न्यू हॉलैंड का मजबूत कस्टमर सपोर्ट नेटवर्क ग्राहकों को बेहतर सेवा अनुभव प्रदान करता है। देश के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में न्यू हॉलैंड के स्पेयर पार्ट्स और कुशल मैकेनिक आसानी से उपलब्ध हैं, जबकि कंपनी का व्यापक सर्विस नेटवर्क ट्रैक्टर के डाउनटाइम को कम करने में मदद करता है। इससे किसान खेती के व्यस्त सीजन में बिना रुकावट अपने काम पूरे कर सकते हैं। 

न्यू हॉलैंड TX सीरीज के लोकप्रिय मॉडल और कीमत

न्यू हॉलैंड की टीएक्स (TX) सीरीज ने भारतीय बाजार में एक खास पहचान बनाई है। इस सीरीज में कई लोकप्रिय मॉडल शामिल हैं, जो खेती के साथ-साथ व्यावसायिक कार्यों के लिए भी उपयुक्त माने जाते हैं।

मॉडल का नाम

इंजन पावर रेंज (HP)

उपयोग क्षेत्र

न्यू हॉलैंड 3032 TX स्मार्ट

37 HP

छोटे किसानों के लिए, रोटावेटर, थ्रेशर, कल्टीवेशन और हल्की ढुलाई (ट्रॉली) में सक्षम

न्यू हॉलैंड 3037 TX

39 HP

सामान्य खेती के लिए, कल्टीवेटर, डिस्क हैरो, थ्रेशर और मध्यम ढुलाई तक की सभी जरूरतों को पूरा करता है। 

न्यू हॉलैंड 3230 TX सुपर

45 HP

मीडियम 5 से 6 फीट के रोटावेटर को आसानी चालने के लिए, खेत की गहरी जुताई और भारी ट्रॉली खींचने में परफेक्ट

न्यू हॉलैंड 3600-2 TX सुपर

49.5 HP

भारी उपकरणों के साथ अधिक ताकत चाहने वाले किसानों के लिए, रोटावेटर, थ्रेशर और भारी ढुलाई (ऑलराउंडर)

न्यू हॉलैंड 3630 TX स्पेशल एडिशन

49.5 HP

भारी कृषि उपकरण, गेहूं, धान/ आलू की खेती, हैवी कमर्शियल ढुलाई

न्यू हॉलैंड 5620 Tx Plus Trem IV

65 HP

हैवी ड्यूटी, सीधी बुवाई के लिए सुपर सीडर चलाने में शानदार, लेजर लैंड लेवलर, कंबाइन हार्वेस्टर और बेलर मशीन जैसे हैवी उपकरण

न्यू हॉलैंड 5630 Tx प्लस Trem IV

75 HP

बड़े पैमाने पर कमर्शियल उपयोग, मल्टी-क्रॉप थ्रेशर और स्ट्रॉ रीपर जैसे भारी वर्क

भारत में न्यू हॉलैंड TX सीरीज की कीमतें बेहद प्रतिस्पर्धी हैं। इसकी शुरुआती कीमत लगभग एक्स-शोरूम कीमत ₹5.07 लाख (3037 TX मॉडल के लिए) से शुरू होकर हाई-पावर और 4WD मॉडल्स के लिए ₹15.22 लाख तक जाती है। न्यू हॉलैंड TX सीरीज में 49.5 HP से ऊपर के ट्रैक्टर मॉडल रोटावेटर, स्ट्रॉ रीपर, कल्टीवेटर, डिस्क हैरो और भारी ट्रॉली खींचने जैसे कार्यों में बेहतर प्रदर्शन देते हैं। वहीं 65 HP और 75 HP मॉडल बड़े पैमाने पर गेहूं, धान की खेती और व्यावसायिक ढुलाई उपयोग के लिए लोकप्रिय हैं।

किस किसान के लिए है सही विकल्प?

यदि किसान एक ऐसा ट्रैक्टर चाहते हैं जो खेती और ढुलाई दोनों कार्यों में अच्छा प्रदर्शन दे, तो न्यू हॉलैंड TX सीरीज एक मजबूत विकल्प हो सकती है। इसकी विस्तृत HP रेंज के कारण छोटे, मध्यम और बड़े किसान अपनी जरूरत और बजट के अनुसार मॉडल चुन सकते हैं। इंटरनेशनल ब्रांड वैल्यू, बेजोड़ हाइड्रोलिक्स तकनीक और 6 साल की लंबी वारंटी के कारण यह सीरीज आज के उन प्रगतिशील किसानों के लिए एक फायदे का सौदा साबित हो रही है, जो लंबे समय तक टिकाऊ और ऑल–राउडर ट्रैक्टर की तलाश में हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

`