न्यू हॉलैंड 3230 NX: 42 HP रेंज में दमदार आधुनिक ट्रैक्टर
जानें न्यू हॉलैंड 3230 NX के फीचर्स, कीमत और परफॉर्मेंस की पूरी जानकारी
New Holland Tractor : 2025 में न्यू हॉलैंड 3230 NX ट्रैक्टर अपनी दमदार इंजन क्षमता, कुशल ईंधन दक्षता और भरोसेमंद तकनीक के चलते भारतीय किसानों की शीर्ष पसंद बनकर उभरा है। यह 42 HP रेंज में एक मल्टीपर्पस ट्रैक्टर है, जो हर भूमि पर दमदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन देने के लिए जाना जाता है। इसकी ताकत और उन्नत तकनीक से जुड़ी खूबियां इसे इस सेगमेंट में सबसे भरोसेमंद विकल्पों में से एक बनाती हैं। कृषि के साथ-साथ ट्रॉली ढुलाई और अन्य वाणिज्यिक कार्यों में भी ट्रैक्टर की परफॉर्मेंस काबिले तारीफ है। न्यू हॉलैंड की तकनीकी विशेषज्ञता और कम खर्च में रखरखाव इसे छोटे से मध्यम किसानों के लिए एक आदर्श चुनाव बनाती है। आइए जानते हैं न्यू हॉलैंड 3230 NX ट्रैक्टर के फीचर्स और इसकी कीमत के बारे में।
न्यू हॉलैंड 3230 NX : 42 एचपी (31.31 kW) रेंज में शक्तिशाली ट्रैक्टर (New Holland 3230 NX : Powerful tractor in the 42 HP (31.31 kW) range)
न्यू हॉलैंड 3230 NX, न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर्स (CNH इंडस्ट्रियल) द्वारा निर्मित 42 एचपी (31.31 kW) रेंज का एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है, जिसे खास तौर पर भारतीय कृषि परिदृश्य और मिट्टी की विविध परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। यह ट्रैक्टर 3-सिलेंडर T-IIIA, SIMPSON 325 नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन से लैस है, जिसकी क्षमता 2500 सीसी है और यह 2000 रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट टॉर्क और स्थिर परफॉर्मेंस प्रदान करता है। जुताई, बुवाई, सिंचाई, ट्रॉली खींचने जैसे विविध कृषि कार्यों में यह ट्रैक्टर शानदार दक्षता प्रदर्शित करता है और यह छोटे से मध्यम आकार के खेतों के लिए उपयुक्त है।
भरोसेमंद प्रदर्शन और उन्नत तकनीक बेहतरीन मेल (The perfect combination of reliable performance and advanced technology)
न्यू हॉलैंड 3230 NX में उन्नत तकनीकी विशेषताओं और ऊर्जा दक्षता का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है, जिससे किसानों को बेहतर उत्पादकता के साथ ईंधन की बचत भी सुनिश्चित होती है। विश्वसनीयता, मजबूती और कम परिचालन लागत के साथ, 3230 एनएक्स भारतीय किसानों के बीच एक भरोसेमंद और टिकाऊ कृषि उपकरण के रूप में खुद को स्थापित कर चुका है। न्यू हॉलैंड 3230 NX ट्रैक्टर को खासतौर पर भारत की धूलभरी और चुनौतीपूर्ण कृषि परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए न्यू हॉलैंड 3230 NX ट्रैक्टर में ऑयल बाथ टाइप एयर क्लीनर, प्री-क्लीनर दिया गया है, जो इंजन में जाने वाली हवा को प्रभावशाली ढंग से साफ करता है। इससे इंजन की उम्र बढ़ती है और ट्रैक्टर को बार-बार सर्विस की आवश्यकता से बचाता है।
न्यू हॉलैंड 3230 NX के मुख्य फीचर्स (Key Features of New Holland 3230 NX)
ट्रांसमिशन और गियरबॉक्स (Transmission and Gearbox)
न्यू हॉलैंड 3230 NX ट्रैक्टर में कॉन्स्टेंट मेश AFD साइड शिफ्ट टाइप ट्रांसमिशन प्रणाली है, जो गियर शिफ्टिंग को आसान, तेज और स्मूद बनाती है। इससे यह ट्रैक्टर खेती के कार्यों और ढुलाई दोनों के लिए एक कुशल और भरोसेमंद विकल्प बनाता है। इस गियरबॉक्स में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर हैं, जो ट्रैक्टर को विभिन्न कार्य- जैसे हल खींचना, जुताई, बुवाई और ट्रॉली ढुलाई करने में बेहतर गति और पावर नियंत्रण प्रदान करता हैं। यह विविध गति विकल्प खेत के कामों में लचीलापन लाते हैं एवं ट्रैक्टर को हर कार्य के लिए उपयुक्त बनाते हैं। इसमें IPTO लीवर के साथ, सिंगल / डबल क्लच विकल्प है। यह क्लच सिस्टम PTO (पावर टेक-ऑफ) को स्वतंत्र रूप से संचालित करने की सुविधा देता है, जिससे ऑपरेटर को अतिरिक्त नियंत्रण और दक्षता मिलती है, खासकर PTO चालित उपकरणों का उपयोग करते समय।
ब्रेक और टायर (brakes and tires)
न्यू हॉलैंड 3230 NX की अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड 33.06 किमी / घंटा और रिवर्स स्पीड 13.24 किमी / घंटा है, जिससे यह खेत में भी तेजी से काम करता है तथा सड़क पर भी अच्छी ढुलाई क्षमता दिखाता है। इस ट्रैक्टर की ब्रेक सिस्टम की बात करें, तो इसमें ऑयल इम्मर्स्ड मल्टी डिस्क ब्रेक (Oil Immersed Multi Disc Brakes) दिए गए हैं। इस ब्रेक सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ब्रेक डिस्क लगातार तेल में डूबी होती हैं, जिससे घर्षण और गर्मी कम होती है तथा ब्रेक जल्दी घिसते नहीं हैं। ब्रेकिंग के दौरान स्मूद नियंत्रण मिलता है, जिससे ट्रैक्टर की सुरक्षा बढ़ती है। इसमें 6.00 -16 फ्रंट टायर साइज और 13.6 – 28 रियर टायर साइज होने के कारण, न्यू हॉलैंड 3230 NX OIB ब्रेक सिस्टम के साथ बेहतर वाहन नियंत्रण प्रदान करता है।
हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी, PTO पावर (Hydraulic Lifting Capacity, PTO Power)
3230 NX ट्रैक्टर में 1500 kg की लिफ्ट क्षमता और सर्वोत्तम परिचालन परिणामों के लिए ऑटोमेटिक ड्राफ्ट कंट्रोल (ADC) हाइड्रोलिक सुविधा है। यह हाइड्रोलिक सिस्टम खेत की मिट्टी की स्थिति और औजार की गहराई के अनुसार खुद को एडजस्ट करता है, जिसका फायदा यह है कि मिट्टी के अनुसार एक समान गहराई बनाए रखते हुए जुताई या बुवाई होती है। इससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादकता दोनों बेहतर होती है। इसकी हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी और PTO आउटपुट 540 RPM और GSPTO (Ground Speed PTO) ऑप्शन के साथ, थ्रेशर, रीपर, वॉटर पंप, स्प्रेयर, बेलर जैसे PTO संचालित उपकरणों को आसानी से चला सकते हैं।
ईंधन टैंक क्षमता, आयाम और वजन (Fuel Tank Capacity, Dimensions and Weight)
3230 NX न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर न केवल पावरफुल है, बल्कि इसकी 46 लीटर ईंधन टैंक क्षमता और इसका आकार और वजन भी इसे विभिन्न कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त बनाता है। इसकी कुल लंबाई लगभग 3270 मिमी, कुल चौड़ाई लगभग 1680 मिमी, व्हीलबेस लगभग 1,920 मिमी और वेट (Unladen Weight): लगभग 1750 किलोग्राम है। यह आयाम और वजन ट्रैक्टर को स्थिरता और खेतों में बेहतर ट्रैक्शन (पकड़) प्रदान करता है, जिससे स्लिपेज कम होती है और ईंधन दक्षता बढ़ती है। अपने 385 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस (Ground Clearance) के साथ, न्यू हॉलैंड 3230 NX खेत में बेहतर बैलेंस और तंग जगहों पर भी संचालन में आसानी प्रदान करते हैं।
न्यू हॉलैंड 3230 NX (42 HP) ट्रैक्टर की कीमत (2025) (New Holland 3230 NX (42HP) Tractor Price (2025))
अत्याधुनिक न्यू हॉलैंड 3230 NX ट्रैक्टर ₹6.53 लाख (एक्स-शोरूम कीमत) के भीतर पूरे भारत में उपलब्ध है। एडवांस फीचर्स से लैस यह ट्रैक्टर एक तकनीकी चमत्कार है, जो उन किसानों के लिए एक आदर्श विकल्प है जो रोटावेटर और थ्रेशर जैसे कृषि उपकरणों के संचालन के लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाले दमदार ट्रैक्टर की चाह रखते हैं। अगर आप इसके ऑन रोड या EMI विकल्पों के बारे में जानकारी चाहते हैं, तो इस लिंक पर क्लिक करें।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Check On Road Price
सम्बंधित समाचार
Escorts Kubota Appoints Mr. Manish Sharma as President of Agri Business
India Tractor Wholesale Growth Expected to Slow to 1–4% in FY2027: ICRA
इसे भी पढ़ें
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल