आधुनिक खेती का साथी: न्यू हॉलैंड एक्सेल 4710, जानें इसके फीचर्स

पोस्ट -13 सितम्बर 2025 शेयर पोस्ट

न्यू हॉलैंड एक्सेल 4710: किसानों का आधुनिक और शानदार साथी, जानें इसके दमदार फीचर्स

खेती-किसानी में लगातार बढ़ती तकनीक के साथ, अब किसान ऐसे ट्रैक्टर पसंद कर रहे हैं, जो न केवल शक्तिशाली हों, बल्कि आधुनिक सुविधाओं से भी लैस हों। इसी कड़ी में न्यू हॉलैंड एक्सेल 4710 किसानों के बीच एक दमदार और स्मार्ट साथी के रूप में उभर रहा है। यह ट्रैक्टर अपनी जबरदस्त इंजन पावर, हाई लिफ्टिंग क्षमता और किफायती प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। इसमें APTRA PTO, पावर स्टीयरिंग, डबल क्लच के साथ इंडिपेंडेंट PTO क्लच लीवर, 60 लीटर ईंधन टैंक, 2WD और 4WD एक्सल जैसी खूबियां हैं, जो इसे खेती और ट्रांसपोर्टेशन दोनों कार्यों के लिए आदर्श बनाती है। 

न्यू हॉलैंड का यह बेहतरीन ट्रैक्टर आधुनिक कृषि व्यवसाय में उत्पादकता बढ़ाने और संचालन में सुविधा लाने के लिए डिजाइन किया गया है। आइए, इस लेख में जानते हैं कि इस शानदार ट्रैक्टर के दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन, जो इसे किसानों की पहली पसंद बना रहे हैं और यह कैसे उनके कृषि कार्यों को और भी आसान बना सकता है। 

इंजन पावर और क्षमता (Engine power and efficiency)

न्यू हॉलैंड एक्सेल 4710 अपनी श्रेणी में एक बहुउद्देशीय ट्रैक्टर है। इसमें 3-सिलेंडर का शक्तिशाली 35.1 kW (47 HP) FPT 8035.05D.943 इंजन मॉडल मिलता है। यह 2931 CC की क्षमता पर 2100 रेटेड आरपीएम और 42.5 पीटीओ एचपी प्रदान करता है।

यह 168 Nm के मैक्सिमम टॉर्क के साथ रोटावेटर, कल्टीवेटर, स्प्रेयर और ट्रॉली जैसे कई तरह के कृषि उपकरणों को आसानी से चला सकता है। इसके अलावा, एक्सेल 4710 में क्लॉगिंग सेंसर के साथ ड्राई एयर क्लीनर भी है, जो इंजन की लाइफ को बढ़ाता है। न्यू हॉलैंड एक्सेल 4710 खेती को आसान बनाते हुए उत्पादकता में बढ़ोतरी करता है।

न्यू हॉलैंड एक्सेल 4710 के मुख्य फीचर्स (Key Features of New Holland Excel 4710)

  • आधुनिक ट्रांसमिशन: इसका कॉन्स्टेंट मेश AFD साइड शिफ्ट ट्रांसमिशन प्रणाली गियर बदलने को आसान और स्मूथ बनाता है।
  • गियर बॉक्स: इसमें 8F+8R, 8F+2R, 16F+4R और 16F+16Rn* जैसे गियर बॉक्स विकल्प उपलब्ध हैं, जो अलग-अलग जरूरतों के अनुसार सही स्पीड गियर चुनने में मदद करते हैं। 
  • हाई प्रिसिजन हाइड्रॉलिक: इसमें 1800 किलोग्राम की लिफ्टिंग क्षमता, जो इसे भारी से भारी उपकरण जैसे रोटावेटर और कल्टीवेटर को उठाने में सक्षम बनाती है।
  • स्ट्रेट एक्सल प्लैनेटरी ड्राइव: भारी भार उठाने और खींचने में ज्यादा ताकत देता है, दोनों पहियों तक पावर बराबर पहुंचती है, जिससे ट्रैक्टर कठिन परिस्थितियों में भी आसानी से चलता है। इसमें टूट-फूट और घिसावट कम होती है।
  • सुरक्षित और टिकाऊ ब्रेक सिस्टम: तेल में डूबे डिस्क ब्रेक (OIB) एक सुरक्षित और टिकाऊ ब्रेक सिस्टम है। ये हर मौसम और परिस्थिति (गर्मी, धूल, मिट्टी) में मजबूत और भरोसेमंद ब्रेकिंग देते हैं। 
  • ट्रैक्टर चलाना आसान: इसमें पावर स्टीयरिंग है, जो ट्रैक्टर चलाना आसान बनाता है। घुमाने के लिए कम मेहनत लगती है, जिससे लंबे समय तक काम करने पर भी थकान कम होती है। यह खेतों में मोड़ने और भारी औजारों के साथ काम करने में ज्यादा सुविधा देता है।
  • ईंधन-कुशल: यह ट्रैक्टर कम ईंधन की खपत करता है, जिससे किसानों की लागत घटती है और मुनाफा बढ़ता है।
  • आरामदायक डिजाइन: इसका मजबूत डिज़ाइन और आरामदायक एर्गोनॉमिक डिजाइन वाली सीट लंबे समय तक काम करने में थकान कम करती है।

न्यू हॉलैंड एक्सेल 4710 की तकनीकी विशिष्टताएं (Technical Specifications of New Holland Excel 4710)

न्यू हॉलैंड एक्सेल 4710 ट्रैक्टर किसानों के लिए एक मजबूत विकल्प है। यह ट्रैक्टर 47 हॉर्सपावर के दमदार इंजन और आधुनिक तकनीक से लैस है। यह 2WD और 4WD दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है।  न्यू हॉलैंड एक्सेल 4710 की तकनीकी विशिष्टताएं इस टेबल में जानते हैं : 

स्पेसिफिकेशन न्यू हॉलैंड Excel 4710 2WD न्यू हॉलैंड Excel 4710 4WD
इंजन टाइप नैचुरली एस्पिरेटेड नैचुरली एस्पिरेटेड
एयर क्लीनर क्लॉगिंग सेंसर के साथ ड्राई एयर क्लीनर क्लॉगिंग सेंसर के साथ ड्राई एयर क्लीनर
ट्रांसमिशन टाइप कॉन्स्टेंट मेश AFD साइड शिफ्ट कॉन्स्टेंट मेश AFD साइड शिफ्ट
गियर बॉक्स 8F+8R / 8F+2R* / 16F+4R* / 16F+16Rn* 8F+8R / 8F+2R* / 16F+4R* / 16F+16Rn*
PTO टाइप एप्ट्रा PTO (540S, 540E*, रिवर्स PTO, GSPTO) एप्ट्रा PTO (540S, 540E*, रिवर्स PTO, GSPTO)
लिफ्टिंग क्षमता 1800 kg हाई प्रिसिजन हाइड्रॉलिक 1800 kg हाई प्रिसिजन हाइड्रॉलिक
लिफ्ट-ओ-मैटिक हां हां
लंबाई (mm) 3515 3540
चौड़ाई (mm) 2080 2070
ऊंचाई (mm) 2420 2415
व्हीलबेस (mm) 2104 2005
ग्राउंड क्लीयरेंस (mm) 435 393
वजन (kg) 2010 2255
फ्यूल टैंक (L) 60 60

अन्य फीचर्स : (Other features)

न्यू हॉलैंड एक्सेल 4710 ट्रैक्टर में‌ इंटरनेशनल एक्सेल स्टाइल, कैट आई हेडलैंप, LED फेंडर लैंप, सिंक्रो शटल, हैवी ड्यूटी फ्रंट एक्सल सपोर्ट, मल्टीसेंसिंग के साथ DRC वाल्व, टिपिंग ट्रेलर पाइप, 55kg FWC, हॉट एयर डिफ्लेक्टर, एग्जॉस्ट मफलर, न्यूट्रल सेफ्टी स्विच, क्लच सेफ्टी लॉक, एंटीग्लेयर रियर व्यू मिरर, सेमी फ़्लैट प्लेटफ़ॉर्म, पॉलिमर फ्यूल टैंक जैसी कई अतिरिक्त फीचर्स है। 

वैकल्पिक सुविधाएं : (Optional features)

New Holland Excel 4710, 2WD: इकोनॉमी PTO, कैनोपी के साथ ROPS, बेल्ट के साथ डीलक्स सीट, पोटैटो स्पेशल एक्सल 48" एवं पैडी स्पेशल - डबल मेटल फेस सीलिंग, 90 kg HD फ्रंट बम्पर । 

New Holland Excel 4710, 4WD : इसमें किसानों को वैकल्पिक सुविधाएं जैसे- रिमोट वाल्व, इकोनॉमी PTO, कैनोपी के साथ ROPS, बेल्ट के साथ डीलक्स सीट, ही-लग टायर मिलते हैं। 

न्यू हॉलैंड एक्सेल 4710 ट्रैक्टर की भारत में कीमत (New Holland Excel 4710 Tractor Price in India)

न्यू हॉलैंड एक्सेल 4710 ट्रैक्टर की कीमत भारत में लगभग 7.43 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू है। कीमत राज्य और डीलरशिप के हिसाब से अलग हो सकती है। न्यू हॉलैंड किसानों को आकर्षित करने के लिए फाइनेंसिंग और वारंटी विकल्प भी प्रदान करता है, जिससे ट्रैक्टर खरीदना आसान हो जाता है। तकनीकी फीचर्स से लैस न्यू हॉलैंड एक्सेल 4710 उन किसानों के लिए एक बेहतरीन निवेश है जो अपने काम को आसान, तेज और ज्यादा फायदेमंद बनाना चाहते हैं। किसान भाई न्यू हॉलैंड की अधिक जानकारी हमारी वेबसाइट ट्रैक्टर गुरू पर देख सकते हैं और मौजूदा ईएमआई विकल्पों के साथ इसे खरीद भी सकते हैं। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Name must be 3–50 letters, spaces allowed Name must be 3–50 letters, spaces allowed
Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9
Select a brand
Select a model
Select a state
Select a district
`