Massey Ferguson 254 DynaSmart 4WD ट्रैक्टर: कीमत और फीचर्स
स्मार्ट तकनीक और 4WD मैसी 254 डायनास्मार्ट छोटे और मध्यम किसानों के दमदार ट्रैक्टर
पिछले कुछ वर्षों में छोटे और मध्यम किसानों के बीच मैसी फर्ग्यूसन 50 HP सेगमेंट के ट्रैक्टरों की मांग तेजी से बढ़ी है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि यह रेंज पावर, ईंधन दक्षता और विविध उपयोगिता का बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है। रोटावेटर, कल्टीवेटर और एमबी प्लाऊ से लेकर ट्रॉली जैसे विभिन्न कृषि उपकरणों के साथ शानदार प्रदर्शन करते हैं। इसके अलावा, यह पावर रेंज किसानों के साथ-साथ ठेकेदारों की आय बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभा रही है। इसी श्रेणी में मैसी फर्ग्यूसन (Massey Ferguson) का मैसी फर्ग्यूसन 254 डायनास्मार्ट 4WD ट्रैक्टर किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
यह 50 HP ट्रैक्टर मैसी की डायनास्मार्ट सीरीज का हिस्सा है, जो अपने आकर्षक लाल रंग के प्रीमियम लुक, आधुनिक फीचर्स, विश्व प्रसिद्ध एडवांस MF हाइड्रोलिक तकनीक और 4-व्हील ड्राइव (4WD) सिस्टम के कारण भारतीय किसानों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन सवाल यह है कि छोटे और मध्यम वर्गीय किसानों के लिए यह ट्रैक्टर कितना दमदार और किफायती साबित होगा? आइए इस विस्तृत रिपोर्ट में MF 254 डायनास्मार्ट 4WD की कीमत, फीचर्स, प्रदर्शन और उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानते हैं।
किसानों के लिए यह ट्रैक्टर कितना उपयुक्त?
टैफे (TAFE) द्वारा पेश किया गया मैसी फर्ग्यूसन 254 डायनास्मार्ट 4WD 50 एचपी श्रेणी का एक शक्तिशाली ऑलराउंडर ट्रैक्टर है। कंपनी ने इसे विशेष रूप से मध्यम से भारी कृषि और कमर्शियल कार्यों के लिए बनाया है। यह ट्रैक्टर अपनी वर्सटाइल तकनीक, शानदार लुक्स और बेजोड़ परफॉर्मेंस के कारण इस समय काफी लोकप्रिय हो रहा है। 4WD (4-व्हील ड्राइव) तकनीक और भारी लिफ्टिंग क्षमता के कारण यह ट्रैक्टर कठिन परिस्थितियों में बड़े उपकरणों को चलाने के लिए उपयुक्त है।
आधुनिक इंजन तकनीक के कारण यह कम डीजल में अधिक काम करने में सक्षम है। स्प्रेयर, रोटावेटर, कल्टीवेटर, रीपर और अन्य उपकरणों के साथ यह प्रभावी ढंग से काम कर सकता है। आसान कंट्रोल, बेहतर सीटिंग और सुविधाजनक ड्राइविंग अनुभव लंबे समय तक काम करने में मदद करता है। इसके 12 रिवर्स गियर और हाई टॉर्क के कारण भारी लोड से लदी ट्रॉलियों को कीचड़, ढलान और ऊबड़-खाबड़ या चढ़ाई वाले रास्तों पर ले जाना बेहद आसान हो जाता है।
इन्हीं खूबियों के कारण MF 254 डायनास्मार्ट 4WD उन प्रगतिशील किसानों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बन रहा है, जो कम बजट और मध्यम एचपी (HP) श्रेणी में बड़े और महंगे ट्रैक्टरों वाले एडवांस फीचर्स चाहते हैं।
इंजन पावर और प्रदर्शन
एमएफ 254 डायनास्मार्ट 4WD में 2700 CC क्षमता का शक्तिशाली 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो बहुत ही कम आरपीएम (RPM) पर भी हाई टॉर्क उत्पन्न करता है। इसकी वजह से ट्रैक्टर भारी कृषि कार्यों के दौरान भी आसानी से अपनी ताकत बनाए रखता है और बिना दबे आसानी से काम निपटाता है। इसका दमदार इंजन और 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) सिस्टम का यह संयोजन गीले और दलदली खेतों, खासकर धान की रोपाई और पडलिंग जैसे कार्यों में बेहद प्रभावी साबित होता है। 4WD तकनीक के कारण ट्रैक्टर के चारों पहियों तक समान रूप से शक्ति पहुंचती है, जिससे पकड़ (Traction) बेहतर बनी रहती है और फिसलन भरी परिस्थितियों में भी ट्रैक्टर बिना ज्यादा स्लिपेज के आसानी से काम करता है। इससे समय और ईंधन दोनों की बचत होती है, जिससे किसानों को अधिक उत्पादकता हासिल करने में मदद मिलती है।
ट्रांसमिशन और गियरबॉक्स
254 डायनास्मार्ट में 12 फॉरवर्ड और 12 रिवर्स गियर (12F+12R) के साथ एडवांस कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन दिया गया है। यह सिस्टम गियर बदलने को बेहद आसान और स्मूथ बनाता है, जिससे लंबे समय तक खेत में काम करने के दौरान भी ऑपरेटर को कम थकान महसूस होती है। इस ट्रैक्टर की एक खास विशेषता इसका शटलटेक (Shuttle Tech) लीवर है, जिसकी मदद से ऑपरेटर बिना गियर बदले ट्रैक्टर को उसी गति पर आगे और पीछे चला सकता है। बार-बार दिशा बदलने वाले कार्यों जैसे फ्रंट एंड लोडर संचालन के लिए यह फीचर काफी उपयोगी साबित होता है और काम की गति बढ़ाने के साथ समय की भी बचत करता है।
हाइड्रोलिक्स और पीटीओ (PTO) क्षमता
मैसी 254 डायनास्मार्ट की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 2050 किलोग्राम है। यह अपने सेगमेंट के सबसे भारी उपकरणों जैसे कल्टीवेटर, हैवी रोटावेटर और सीड ड्रिल को बहुत आसानी से उठा और नियंत्रित कर सकता है। इसमें क्वाड्रा पीटीओ (Quadra PTO) प्रणाली है, जिसमें मल्टी-स्पीड और रिवर्स पीटीओ स्पीड के विकल्प मिलते हैं। यह थ्रेशर, स्ट्रॉ रीपर या वॉटर पंप जैसे उपकरणों को ट्रैक्टर खड़ा करके चलाने के लिए सबसे उपयुक्त है, जिससे डीजल की भारी बचत होती है।
इसके अलावा, ट्रैक्टर में डुअल क्लच की सुविधा दी गई है, जिससे पीटीओ (PTO) से चलने वाले कृषि उपकरणों को ट्रैक्टर की गति प्रभावित किए बिना आसानी से चालू या बंद किया जा सकता है। इससे रोटावेटर, रीपर और अन्य पीटीओ संचालित उपकरणों के साथ काम करना अधिक सुविधाजनक और प्रभावी हो जाता है।
MF 254 डायनास्मार्ट 4WD: फीचर्स और आराम
मैसी फर्ग्यूसन इस मॉडल को आधुनिक किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। यह ट्रैक्टर सिर्फ दमदार प्रदर्शन ही नहीं देता, बल्कि लंबे समय तक काम करने के दौरान ऑपरेटर के आराम का भी पूरा ध्यान रखता है। इस ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग दिया गया है, जिससे खेतों में बार-बार मोड़ लेने या तंग जगहों पर काम करने के दौरान स्टीयरिंग चलाना आसान हो जाता है।
इसके अलावा, इसमें फ्लैट प्लेटफॉर्म और आरामदायक सीट दी गई है, जिससे लंबे समय तक काम करने पर भी ऑपरेटर को कम थकान महसूस होती है। ट्रैक्टर में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और आधुनिक कंट्रोल्स दिए गए हैं, जो आवश्यक जानकारी को आसानी से देखने और ट्रैक्टर के संचालन को सरल बनाते हैं। इसका मस्कुलर फ्रंट ग्रिल, आकर्षक एलईडी हेडलैम्प्स और स्पोर्टी लुक इसे सड़क और खेत पर एक प्रीमियम विजुअल अपील देते हैं। क्लच सिस्टम की बात करें तो इसमें डुअल क्लच की सुविधा दी गई है, ताकि पीटीओ (PTO) से चलने वाले आधुनिक कृषि उपकरणों को ट्रैक्टर की गति प्रभावित किए बिना आसानी से चालू या बंद किया जा सके।
क्या छोटे किसानों के लिए भी यह 'पैसा वसूल' निवेश है?
आमतौर पर छोटे और मध्यम किसानों को लगता है कि आधुनिक फीचर्स से लैस 4WD ट्रैक्टर काफी महंगे होते हैं और उनका उपयोग केवल बड़े किसानों के लिए ही फायदेमंद रहता है। लेकिन मैसी फर्ग्यूसन 254 डायनास्मार्ट को कंपनी ने इस तरह डिजाइन किया है कि यह छोटे और संकरे खेतों में भी आसानी से काम कर सकता है। इसकी कम ईंधन खपत, मजबूत निर्माण और लंबे समय तक बिना किसी खराबी के भरोसेमंद प्रदर्शन देने की क्षमता इसे सीमित बजट वाले किसानों के लिए भी एक लाभदायक निवेश बनाते हैं।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
सम्बंधित समाचार
इसे भी पढ़ें
संरक्षित खेती से किसानों का बढ़ेगा मुनाफा, सरकार दे रही 70% तक की सब्सिडी
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल