मैसी फर्ग्यूसन 241 DI vs महिंद्रा 275 DI XP Plus: कीमत और फीचर्स

पोस्ट -10 सितम्बर 2026 | Author: Tractor Guru Team शेयर पोस्ट

मैसी फर्ग्यूसन 241 DI Vs महिंद्रा 275 DI XP Plus: कौन-सा ट्रैक्टर है बेहतर? जानें पूरी तुलना

भारत में छोटे और मध्यम किसानों के लिए 37 से 42 एचपी कैटेगरी के ट्रैक्टर खेती के कई कामों के लिए उपयोगी माने जाते हैं। इस रेंज में मैसी फर्ग्यूसन 241 DI और महिंद्रा 275 DI XP Plus लोकप्रिय विकल्प हैं। दोनों ट्रैक्टर जुताई, बुवाई, रोटावेटर चलाने और ट्रॉली से ढुलाई जैसे कामों के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। अगर आप अपनी खेती की जरूरत, खेत के आकार और बजट के अनुसार इन दोनों में से कोई एक ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो दोनों के पावर, फीचर्स, कीमत और उपयोग की यह तुलना आपके लिए मददगार हो सकती है।

आइए जानते हैं कि इन दोनों में से कौन-सा ट्रैक्टर किस तरह की खेती और किसान की जरूरत के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।

कौन-सा ट्रैक्टर है बेहतर?

मैसी फर्ग्यूसन 241 DI और महिंद्रा 275 DI XP Plus अपनी मजबूती, ईंधन दक्षता और रोजमर्रा के कृषि कार्यों में उपयोगिता के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, दोनों में इंजन पावर, PTO, हाइड्रोलिक लिफ्ट, गियरबॉक्स, ब्रेक, कीम त और काम करने की क्षमता में कुछ अंतर हैं। इसलिए ट्रैक्टर चुनते समय किसान को इंजन की क्षमता, ट्रांसमिशन, गियरबॉक्स, हाइड्रोलिक्स और अन्य जरूरी फीचर्स पर ध्यान देना चाहिए। 

दोनों ट्रैक्टरों का इस्तेमाल जुताई, बुवाई, कल्टीवेटर, रोटावेटर और ट्रॉली से ढुलाई जैसे कई कृषि कार्यों के लिए किया जा सकता है। दोनों ही ट्रैक्टर अपने बेहतर इंजन प्रदर्शन, मजबूत हाइड्रोलिक सिस्टम और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। साथ ही, इनकी ईंधन दक्षता और रखरखाव लागत को भी किसान अपनी जरूरत और बजट के अनुसार ध्यान में रख सकते हैं। 

स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की तुलना

नीचे मैसी फर्ग्यूसन और महिंद्रा के इन दोनों ट्रैक्टर मॉडलों की प्रमुख स्पेसिफिकेशन और प्रदर्शन की तुलना दी गई है। इससे किसान अपनी खेती की जरूरत, काम के प्रकार और बजट के अनुसार दोनों में से सही ट्रैक्टर का चुनाव कर सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन मैसी फर्ग्यूसन 241 DI महिंद्रा 275 DI XP Plus
इंजन पावर 42 HP 37 HP
इंजन 3-सिलेंडर, 2500 CC 3-सिलेंडर, 2500 CC (ELS DI)
रेटेड RPM 1900 RPM 2100 RPM
ड्राइव 2WD 2WD
गियरबॉक्स स्लाइडिंग मेश पार्शियल कॉन्स्टेंट मेश
गियर 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
क्लच डुअल क्लच सिंगल/डुअल क्लच विकल्प
PTO 540 RPM 540 RPM @ 1890 ERPM
PTO पावर 35.7 HP 32.9 HP
हाइड्रोलिक लिफ्ट 1700 किग्रा (ADDC) 1500 किग्रा (ADDC)
ब्रेक सीलबंद ड्राई डिस्क ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक (OIB)
स्टीयरिंग मैकेनिकल डुअल-एक्टिंग पावर/मैनुअल विकल्प
कीमत (एक्स-शोरूम) ₹6.64 लाख से ₹7.04 लाख तक ₹5.68 लाख से ₹5.93 लाख तक
मुख्य उपयोग क्षेत्र जुताई, बुवाई, रोटावेटर, मध्यम ट्रॉली ढुलाई सामान्य जुताई, रोटावेटर, कल्टीवेटर, सीड ड्रिल, हल्की ढुलाई

तुलना टेबल से पता चलता है कि मैसी फर्ग्यूसन 241 DI इंजन पावर, हाइड्रोलिक लिफ्ट और PTO क्षमता के मामले में महिंद्रा 275 DI XP Plus से आगे है। जिन किसानों को ज्यादा पावर और बेहतर हाइड्रोलिक क्षमता की जरूरत है, वे एमएफ 241 डीआई पर विचार कर सकते हैं। वहीं, 37 HP सेगमेंट में हल्के से मध्यम खेती के कामों और बेहतर फीचर पैकेज के लिए महिंद्रा 275 DI XP Plus एक उपयोगी विकल्प हो सकता है।

मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई Vs महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस: मुख्य विशेषताएं

इंजन और पावर में कौन आगे?

मैसी फर्ग्यूसन 241 DI की पावर 42 HP इंजन है, जबकि महिंद्रा 275 DI XP Plus 37 HP इंजन पावर के साथ आता है। तुलना तालिका के अनुसार, दोनों ट्रैक्टरों की हॉर्सपावर में 5 HP का अंतर है। मैसी फर्ग्यूसन 241 DI अपनी ज्यादा पावर के कारण भारी कृषि उपकरणों और कठिन खेती के कामों के लिए एक उपयोगी विकल्प हो सकता है। वहीं, महिंद्रा 275 DI XP Plus अपनी मजबूतखींचने की क्षमता (153 Nm ट्रॉक), सरल डिजाइन और कम रखरखाव लागत के कारण किसानों के बीच लोकप्रिय है। इसकी कीमत भी मैसी फर्ग्यूसन 241 DI की तुलना में अपेक्षाकृत कम हो सकती है, जिससे बजट को ध्यान में रखने वाले किसानों के लिए यह एक अच्छा विकल्प बनता है।

अगर आपका काम सामान्य खेती और मध्यम स्तर के कृषि उपकरणों तक सीमित है, तो मैसी फर्ग्यूसन 241 DI उपयोगी विकल्प हो सकता है। वहीं, अधिक पावर की जरूरत वाले कामों के लिए महिंद्रा 275 DI XP Plus पर विचार किया जा सकता है।

ट्रांसमिशन और गियरबॉक्स तुलना

दोनों ट्रैक्टरों में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं, जिससे अलग-अलग कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त स्पीड चुनना आसान होता है। हालांकि, दोनों के ट्रांसमिशन सिस्टम में अंतर है। मैसी फर्ग्यूसन 241 DI में डुअल क्लच के साथ स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन दिया गया है, जबकि महिंद्रा 275 DI XP Plus में सिंगल / ड्यूल विकल्प वाला पार्शियल कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन मिलता है। कॉन्स्टेंट मेश सिस्टम में गियर बदलना आसान होता है और यह रोजमर्रा के कृषि कार्यों के लिए उपयोगी माना जाता है।

हाइड्रोलिक लिफ्ट और पीटीओ 

हाइड्रोलिक लिफ्ट और PTO ट्रैक्टर के महत्वपूर्ण हिस्से हैं। हाइड्रोलिक लिफ्ट की क्षमता से ट्रैक्टर भारी कृषि उपकरणों को उठाने और संभालने में सक्षम होता है, जबकि PTO रोटावेटर, बेलर, सुपर सीडर, थ्रेसर और अन्य PTO से चलने वाले कृषि उपकरणों को संचालित करने में मदद करता है। इसलिए ट्रैक्टर खरीदते समय उसकी हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता और PTO पावर की जांच करना जरूरी है। आमतौर पर, अधिक हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता वाला ट्रैक्टर भारी उपकरणों को उठाने में बेहतर सक्षम होता है।

मैसी फर्ग्यूसन 241 DI और महिंद्रा 275 DI XP Plus की हाइड्रोलिक लिफ्ट और PTO क्षमता में अंतर है। नीचे दोनों ट्रैक्टरों की भार उठाने की क्षमता और PTO से जुड़ी प्रमुख खूबियों की तुलना दी गई है।

स्पेसिफिकेशन मैसी फर्ग्यूसन 241 DI महिंद्रा 275 DI XP Plus
PTO टाइप सिंगल स्पीड PTO, 6-स्प्लाइन वाला शाफ्ट 6-स्प्लाइन वाला शाफ्ट
PTO 540 RPM 540 @ 1890 ERPM
PTO पावर 35.7 HP 32.9 HP
हाइड्रोलिक लिफ्ट 1700 किग्रा ऑटोमैटिक ड्राफ्ट एंड डेप्थ कंट्रोल (ADDC) 1500 किग्रा ऑटोमैटिक ड्राफ्ट एंड डेप्थ कंट्रोल (ADDC)

तुलना के अनुसार, मैसी फर्ग्यूसन 241 DI हाइड्रोलिक लिफ्ट और PTO पावर के मामले में महिंद्रा 275 DI XP Plus से आगे है। अगर आपको बड़े रोटावेटर, MB प्लाऊ या अन्य भारी कृषि उपकरणों के साथ काम करना है, तो मैसी फर्ग्यूसन 241 DI अपनी अधिक हाइड्रोलिक क्षमता के कारण बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं, PTO पावर के मामले में दोनों ट्रैक्टर लगभग समान कृषि उपकरण चलाने के लिए उपयोगी हैं।

कीमत में अंतर

महिंद्रा 275 DI XP Plus, मैसी फर्ग्यूसन 241 DI की तुलना में अधिक किफायती विकल्प है और दोनों की कीमत में करीब 1 लाख रुपए का अंतर है। मैसी फर्ग्यूसन 241 DI 42 HP 2WD ट्रैक्टर की एक्स-शोरूम कीमत ₹6.64 लाख से ₹7.03 लाख के बीच है। वहीं, 37 HP महिंद्रा 275 DI XP Plus की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹5.68 लाख से ₹5.93 लाख है।

अगर आप कम बजट में ऐसा बहुउपयोगी ट्रैक्टर चाहते हैं, जिसका इस्तेमाल खेती के साथ ट्रॉली से ढुलाई जैसे कामों में भी किया जा सके, तो महिंद्रा 275 DI XP Plus पर विचार कर सकते हैं। वहीं, अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा पावर है और आप थोड़ा अधिक बजट खर्च कर सकते हैं, तो मैसी फर्ग्यूसन 241 DI आपके लिए एक विकल्प हो सकता है।

ट्रैक्टर की कीमत वेरिएंट, राज्य, टैक्स, डीलर और कंपनी के मौजूदा ऑफर के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। इसलिए खरीदारी से पहले नजदीकी अधिकृत डीलर से मौजूदा एक्स-शोरूम और ऑन-रोड कीमत की जानकारी लेना बेहतर रहेगा।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Name must be 3–50 letters, spaces allowed Name must be 3–50 letters, spaces allowed
Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9
Select a brand
Select a model
Select a state
Select a district
`