मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI: फीचर्स, माइलेज और परफॉरमेंस की पूरी जानकारी
एमएफ 1035 डीआई: रफ और टफ इलाकों के लिए दशकों से भरोसेमंद ट्रैक्टर, जानिए इसकी खासियतें
भारतीय कृषि के इतिहास में कुछ ऐसे ट्रैक्टर मॉडल्स हैं, जिन्होंने समय की कसौटी पर खुद को साबित किया है। उन्हीं में से एक नाम मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI का है। 36 HP श्रेणी का यह एक मल्टी-पर्पस (बहुउद्देशीय) ट्रैक्टर है।
अपनी सरल बनावट, आसान रखरखाव, कुशल प्रदर्शन और बेहतर हाइड्रोलिक कंट्रोल के चलते यह मॉडल आज भी लाखों किसानों के दिलों पर राज करता है।
आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं आखिर क्या वजह है कि आधुनिक तकनीक वाले बड़े ट्रैक्टरों के बीच भी मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI का दबदबा बरकरार है?
1. रफ और टफ इलाकों का असली बादशाह
मैसी 1035 DI की सबसे बड़ी खूबी इसका लो-सेंटर ऑफ ग्रेविटी (Low Center of Gravity) और मजबूत चेसिस है। यह इसे ऊबड़-खाबड़ रास्तों, पथरीली भूमि और ढलान वाले इलाकों में गजब का संतुलन प्रदान करता है और पलटने के खतरे को बहुत कम करता है।
जहां भारी ट्रैक्टर अक्सर फंस जाते हैं, वहां MF 1035 DI अपनी जबरदस्त पकड़ (Grip) के कारण जमीन से चिपक कर चलता है।
ज्यादा वजन न होने की वजह से यह गीली मिट्टी या रेतीली जमीन में धंसता नहीं है, स्लिप कम मारता है और खिंचाई ज्यादा करता है।
यह एक ऐसा पुराना पहलवान है, जो साइज में छोटा है, लेकिन इसकी तकनीक और बनावट इसे खराब से खराब परिस्थितियों में भी हार न मानने वाला ट्रैक्टर मॉडल बनाती है।
2. दमदार इंजन और परफॉरमेंस: 36 HP में शानदार पावर
एमएफ 1035 डीआई DI ट्रैक्टर में SIMPSONS S324 TIII A डीजल इंजन दिया है, जो अपनी लंबी उम्र और जबरदस्त पावर देने के लिए प्रसिद्ध है।
- इंजन पावर रेंज: 36 HP (26.47 kW) ।
- सिलेंडर संख्या : 3 सिलेंडर इंजन, जो वाइब्रेशन को कम करता है और टॉर्क बढ़ाता है।
- कूलिंग सिस्टम: वाटर कूल्ड इंजन, जो इसे लंबे समय तक बिना गर्म हुए काम करने की अनुमति देता है।
- ईंधन इंजेक्शन पंप: इन-लाइन फ्यूल इंजेक्शन पंप इंजन तक ईंधन की सटीक और बेहतर सप्लाई सुनिश्चित करता है। इससे ईंधन का दहन अधिक प्रभावी होता है, जिसका फायदा यह मिलता है कि ट्रैक्टर कम ईंधन खपत में भी बेहतर प्रदर्शन देता है।
3. खेती और ढुलाई में जबरदस्त माइलेज और कम मेंटेनेंस
मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर आमतौर पर सबसे कम डीजल खपत के लिए जाने जाते हैं। एमएफ 1035 DI अपनी श्रेणी में सबसे बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंसी देता है। इसका रखरखा खर्च भी बहुत कम है। यानी यह किसानों को कम लागत में ज्यादा मुनाफा देने का वादा करता है।
- खेती: जुताई के लिए कल्टीवेटर और हल चलाने में यह बहुत कम डीजल की खपत करता है।
- ढुलाई : ट्रॉली के काम में इसकी गियर स्पीड का चुनाव इतना सटीक है कि यह भारी लोड के साथ भी माइलेज से समझौता नहीं करता।
4. मुख्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
- गियरबॉक्स: इसमें 6 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर है, जो विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरणों के लिए सही स्पीड प्रदान करते हैं। साथ ही, यह 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स विकल्प में भी उपलब्ध है।
- हाइड्रोलिक्स: इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता लगभग 1100 किलोग्राम तक और ड्राफ्ट पोजीशन एंड रिस्पांस कंट्रोल सिस्टम इसे छोटे और मध्यम आकार के उपकरणों के लिए परफेक्ट बनाता है।
- ब्रेक्स: ड्राई डिस्क ब्रेक्स (Dura Brakes) जो मेंटेनेंस में आसान और प्रभावी हैं।
- स्टीयरिंग: यह मैनुअल स्टीयरिंग के साथ आता है, जो लंबे समय तक रखरखाव का खर्च कम करता है।
- पीटीओ: इसमें Live, Single-speed PTO है, जिसकी लगभग 30 HP पीटीओ पावर है। यह 1650 ERPM पर 540 RPM की गति प्रदान करती है।
- फ्यूल टैक: इसका 47 लीटर की क्षमता वाला बड़ा फ्यूल टैंक एक बार फुल कराने के बाद लंबे समय तक बिना रुके खेत में काम करने में सक्षम प्रदान करता है, जिससे किसानों को बार-बार ईंधन भरवाने की चिंता नहीं रहती।
- टायर साइज: इसमें अगले टायर 6.00 x 16 के साइज और पिछले टायर 12.4 X 28 के साइज में दिए गए है।
MF 1035 DI: दशकों का भरोसा और उच्च रीसेल वैल्यू
MF 1035 DI की खासियत यह है कि यह दशकों तक चलता है। इसके स्पेयर पार्ट्स हर गांव-कस्बे में आसानी से मिल जाते हैं और किसी भी साधारण मैकेनिक द्वारा इसे रिपेयर किया जा सकता है।
यही कारण है कि पुराने होने के बाद भी इसकी रीसेल वैल्यू अन्य ट्रैक्टरों की तुलना में बहुत अधिक रहती है। साथ ही मैसी का सर्विस सेंटर नेटवर्क विस्तृत है, जो ग्राहकों को बेहतर आफ्टर-सेल सपोर्ट प्रदान करती है।
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई कीमत 2026
2026 में, भारत में मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹ 5,64,857 से शुरू होकर ₹ 5,90,666 के बीच है। अलग-अलग राज्यों, टैक्स और ट्रैक्टर के स्पेसिफिकेशन के आधार पर यह कीमत बदल सकती है।
सटीक कीमत के लिए नजदीकी मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर डीलर से संपर्क करना बेहतर रहेगा। अपने राज्यों (जैसे यूपी, एमपी, राजस्थान) में मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI ट्रैक्टर की ऑन–रोड कीमत और अन्य जानकारी के लिए ट्रैक्टरगुरु पर विजिट करें।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Check On Road Price
सम्बंधित समाचार
Massey Ferguson 241 DI DynaTrack vs 246 DI DynaTrack: Full Comparison
Massey 241 Maha Shakti vs Mahindra 475 SP Plus: Which Tractor Suits Your Farm Better?
इसे भी पढ़ें
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल