महिंद्रा 575 DI बनाम 475 DI: कीमत, माइलेज और फीचर्स की पूरी तुलना

पोस्ट -21 मई 2026 | Author: Anil Yadav शेयर पोस्ट

महिंद्रा 575 DI Vs 475 DI: जानिए आपके कौन सा ट्रैक्टर है बेस्ट?

खेती के साथ-साथ कमर्शियल कार्यों के लिए दशकों से भरोसेमंद माने जाने वाले महिंद्रा 475 DI और महिंद्रा 575 DI ट्रैक्टर मॉडल अब नए लुक और आधुनिक फीचर्स के साथ बाजार में उपलब्ध हैं। हाल ही में कंपनी ने इन दोनों मॉडलों को अपनी नई N1 सीरीज के तहत पेश किया है, जिनमें 1700/2000 किलोग्राम तक की लिफ्टिंग क्षमता, 207 Nm तक का मैक्सिमम टॉर्क और 6 साल तक की वारंटी जैसे फीचर्स मिलते हैं। मजबूत बॉडी, दमदार इंजन और लंबे समय तक लगातार काम करने की क्षमता के कारण ये दोनों ट्रैक्टर भारतीय किसानों के बीच अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। खेती और ढुलाई दोनों कार्यों में किसान इन्हें भरोसेमंद साथी मानते हैं।

हालांकि, नए फीचर्स और आधुनिक तकनीक आने के बाद कई किसान इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि उनकी खेती, उपयोग और बजट के हिसाब से महिंद्रा 575 DI और 475 DI में से कौन सा ट्रैक्टर ज्यादा बेहतर रहेगा। आइए, इस आर्टिकल में इन दोनों दमदार ट्रैक्टरों की तुलना के जरिए समझते हैं कि आपके लिए कौन सा मॉडल सबसे उपयुक्त विकल्प हो सकता है।

महिंद्रा 575 DI और महिंद्रा 475 DI के बीच तुलना

हाल ही में महिंद्रा ने इन मॉडलों को नए डिजाइन और आधुनिक फीचर्स के साथ अपनी N1 सीरीज में पेश किया है। इन दोनों ट्रैक्टर में AI Voice System है, जो आपको बताते है कि इंजन कैसा चल रहा है, ईंधन कितना बचा है और कब सर्विस करनी है। नीचे इन दोनों ट्रैक्टरों के फीचर्स, इंजन, पावर, माइलेज और उपयोगिता के आधार पर तुलनात्मक जानकारी दी गई हैं।

इंजन और पावर: कौन है ज्यादा शक्तिशाली?

पावर और परफॉरमेंस के मामले में दोनों ही ट्रैक्टर बेहद मजबूत हैं। Mahindra 575 DI में ज्यादा पावरफुल इंजन मिलता है, जो भारी खेती और कमर्शियल कार्यों के लिए बेहतर माना जाता है। वहीं, Mahindra 475 DI मध्यम खेती और रोजमर्रा के कृषि कार्यों के लिए किफायती विकल्प साबित होता है।

  • महिंद्रा 575 DI : यह ट्रैक्टर 45 HP श्रेणी में आता है। इसमें 4-सिलेंडर वॉटर–कुल्ड/थर्मोस्टेट इंजन मिलता है, लेकिन इसकी क्यूबिक कैपेसिटी (CC) और टॉर्क 475 DI से थोड़ा अधिक है। यदि आपको भारी मिट्टियों में या बड़े उपकरणों के साथ काम करना है, तो यह ज्यादा दमदार साबित होता है।
  • महिंद्रा 475 DI : यह एक 42 HP (हॉर्सपावर) श्रेणी का दमदार ट्रैक्टर है। इसमें 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जिसकी इंजन क्षमता 2731 CC है। यह इंजन भारी से भारी काम में भी बेहतरीन बैकअप टॉर्क देता है। यह ट्रैक्टर मध्यम आकार के खेतों के लिए एकदम सटीक है।

मुख्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की सीधी तुलना 

दोनों ट्रैक्टरों के मुख्य तकनीकी अंतर को आप नीचे दी गई टेबल से आसानी से समझ सकते हैं:

फीचर्स

महिंद्रा 575 DI 

महिंद्रा 475 DI 

इंजन पावर रेंज (HP)

45 HP

42 HP

सिलेंडर की संख्या

4 सिलेंडर

4 सिलेंडर

रेटेड आरपीएम (r/min)

2000±(50)

2000±(50)

मैक्सिमम टॉर्क (Nm)

207

194

पीटीओ आरपीएम

540, 540 और 540E, 540 और रिवर्स, 540 और 1500

540, 540 और 540E, 540 और रिवर्स

पीटीओ पावर (PTO HP)

41 HP

37.4 HP

लिफ्टिंग क्षमता

1700/2000 किलोग्राम

1700/2000 किलोग्राम

ट्रांसमिशन 

Type 2, PCM (CS) FCM (SS)

Type 2, PCM/FCM

गियर संख्या

8Fx2R, 8Fx8R (F/R Shuttle) , 16Fx4R (Creeper)

8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स

ब्रेक का प्रकार

तेल में डूबे हुए ब्रेक्स (OIB)

ड्राई डिस्क ब्रेक / तेल में डूबे हुए 

सर्विंस अंतराल

पहला 100 घंटे पर, और उसके बाद हर 400 घंटे पर।

पहला 100 घंटे पर, और उसके बाद हर 400 घंटे पर।

हाइड्रोलिक्स और पीटीओ (Hydraulics & PTO)

  • लिफ्टिंग कैपेसिटी: दोनों ही ट्रैक्टरों में 1700/2000 किलोग्राम की वजन उठाने की क्षमता दी गई है। साथ ही दोनों में एडवांस ADDC (सटीक ड्राफ्ट और गहराई नियंत्रण) हाइड्रोलिक्स प्रणाली मिलते हैं, जो मिट्टी के अनुसार गहराई को खुद सेट कर लेते हैं।
  • पीटीओ (PTO): यहां महिंद्रा 575 DI को थोड़ा फायदा मिलता है। इसकी 41 HP की पीटीओ पावर बड़े साइज के रोटावेटर (6 फीट), हैवी थ्रेशर और रीपर को बिना किसी लोड के आसानी से खींचती है। वहीं, 475 DI की 37.4 HP पीटीओ पावर 5 से 6 फीट के रोटावेटर और सामान्य थ्रेशर के लिए पर्याप्त है।

माइलेज और डीजल की खपत

कम डीजल खपत के मामले में दोनों ट्रैक्टर किसानों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। 

  • महिंद्रा 475 DI: अगर आपकी प्राथमिकता सिर्फ डीजल की बचत है, तो महिंद्र 475 DI अपनी श्रेणी में सबसे आगे है। कम इंजन पावर रेंज होने के कारण यह हल्के और मध्यम कामों (जैसे कल्टीवेटर चलाना, सामान्य ढुलाई) में बहुत कम डीजल लेता है।
  • महिंद्रा 575 DI: बड़े इंजन और ज्यादा एचपी पावर के कारण यह कठिन कामों को जल्दी निपटाता है। रोटावेटर जैसे भारी उपकरण पर काम करते समय इसका माइलेज 475 DI के मुकाबले ज्यादा किफायती साबित होता है क्योंकि इसका इंजन लोड पर दबता नहीं है।

कीमत का अंतर

महिंद्रा 575 DI और महिंद्रा 475 DI दोनों ट्रैक्टरों की कीमत में लगभग ₹30,000 से ₹50,000 का अंतर देखने को मिलता है। 475 DI अपेक्षाकृत किफायती माना जाता है, जबकि ज्यादा फीचर्स और पावर के कारण 575 DI की कीमत थोड़ी अधिक है। दोनों मॉडल्स की सटीक कीमत जानने के लिए आप अपने नजदीकी महिंद्रा ट्रैक्टर डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। दोनों ही मॉडल पर महिंद्रा 6 साल की बेजोड़ वारंटी दे रहा है।

आपके लिए कौन सा बेस्ट है? 

महिंद्रा 475 DI आपके लिए बेस्ट है यदि: आपके पास मध्यम या छोटे आकार के खेत हैं, आप कल्टीवेटर, डिस्क हैरो, कल्टीवेशन और ट्रॉली (ढुलाई) का काम ज्यादा करते हैं और आप कम कीमत में एक बेहतरीन माइलेज देने वाला ट्रैक्टर चाहते हैं।

महिंद्रा 575 DI आपके लिए बेस्ट है यदि: आपके इलाके की मिट्टी बहुत सख्त है, आप 6 फीट या उससे बड़े रोटावेटर, पोटैटो प्लांटर या बड़े थ्रेशर जैसे पीटीओ वाले उपकरणों का भारी इस्तेमाल करते हैं और आप भविष्य की खेती को ध्यान में रखकर अतिरिक्त पावर चाहते हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

`