कुबोटा MU5502 55 एचपी ट्रैक्टर: फीचर्स, कीमत और प्रदर्शन क्षमता जानें

पोस्ट -06 नवम्बर 2025 | Author: Anil Yadav शेयर पोस्ट

ईंधन की बचत भी, काम की गारंटी भी! कुबोटा MU5502 ट्रैक्टर के वो फीचर्स, जो इसे बनाते हैं सबसे किफायती विकल्प

जापानी तकनीक से बना कुबोटा ट्रैक्टर अपनी बेहतरीन ईंधन दक्षता, मजबूती और शानदार परफॉर्मेंस के लिए दुनिया भर में मशहूर है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कुबोटा MU5502 किसानों को ताकतवर और भरोसेमंद प्रदर्शन देता है। यह ट्रैक्टर 55 HP की पावर रेंज से आता है और किसानों के बीच अपनी असाधारण ईंधन दक्षता के लिए तेज़ी से पहचान बना रहा है। ईंधन खपत में बेहद किफायती होने के साथ ही, इसे बिना रुकावट लंबी अवधि तक खेतों में काम करने के लिए तैयार  किया गया है। यह ट्रैक्टर न केवल ताकतवर और विश्वसनीय है, इसमें ऐसे फीचर्स उपलब्ध है, जो इसे इसे किसानों के लिए सबसे किफायती और समझदार विकल्प बनाते हैं। जानिए कुबोटा MU5502 के वो कौन से फीचर्स हैं, इसकी कीमत क्या है और यह कैसे आपकी खेती की उत्पादकता को नई ऊँचाई पर ले जा सकता है।

कुबोटा MU5502: तकनीकी फीचर्स के साथ हर काम के लिए सही (Kubota MU5502: Perfect for every job with tech features)

कुबोटा MU5502 ट्रैक्टर उन्नत जापानी तकनीक और शक्तिशाली सुविधाओं से लैस है, जो इसे खेती और ढुलाई दोनों के लिए एक आदर्श विकल्प बनाता है। इसमें उन्नत तकनीक वाला ECDIS - 4 वाल्व इंजन लगा है, जो इसे जबरदस्त पावर और माइलेज प्रदान करता है। यह ट्रैक्टर 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स स्पीड के सिंक्रो गियर ट्रांसमिशन, डबल एक्टिंग पावर स्टीयरिंग और आरामदायक प्लेटफॉर्म सुविधा से लैस है। साथ ही, MU5502 ट्रैक्टर 2WD एडजस्टेबल एक्सल, 5 साल की लंबी वारंटी और 1800 केजी से 2100 किलोग्राम तक का उच्च भार उठाने वाली पोम्पा लिफ्ट हाइड्रॉलिक्स प्रणाली के साथ आता है। इन बेहतरीन सुविधाओं के कारण, यह आपकी उत्पादकता और मुनाफ़े में ज़बरदस्त बढ़ोतरी करने में मदद कर सकता है। इसका रखरखाव खर्च भी कम है और यह भारी उपकरणों के साथ बेहतर ढंग से काम करता है। 

इंजन पावर और माइलेज (Engine Power and Mileage)

कुबोटा MU5502, कुबोटा की मशहूर एमयू सीरीज़ से आता है, जो अपनी ईंधन दक्षता, टिकाऊपन और दमदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। इसमें 4 सिलेंडर, 55 HP पावर वाला 2434 CC का कुबोटा V2403-M-DI-TE3 इंजन दिया गया है। यह दमदार इंजन 2300 आरपीएम पर बेहतर ईंधन दक्षता के साथ बेजोड़ प्रदर्शन प्रदान करता है। इसमें ड्राई-टाइप ड्यूल एलिमेंट एयर फिल्टर और लिक्विड-कूलिंग सिस्टम है, जो इंजन को ज़्यादा गर्म होने से बचाते हैं। इससे ट्रैक्टर गर्मी या लंबे समय तक काम करने पर भी बेहतर परफॉर्मेंस देता है। 

ट्रांसमिशन और स्पीड विकल्प (Transmission and Speed ​​Options)

  • कुबोटा MU5502, 55 एचपी ट्रैक्टर में सिंक्रो मेश गियर ट्रांसमिशन सिस्टम दिया गया है। इसमें 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर के विकल्प मिलते हैं, जिससे किसान अपनी ज़रूरत और खेत की स्थिति के अनुसार सही गति चुन सकते हैं। 
  • ट्रैक्टर में डबल क्लच सिस्टम दिया गया है, जिससे गियर बदलते समय झटका नहीं लगता और ड्राइविंग काफी स्मूद रहती है। साथ ही, गियर बदलते समय इंजन की पावर बनी रहती है, जिससे काम लगातार और कुशलता से चलता है। 
  • यह ट्रैक्टर हल, हैरो, रोटावेटर, सुपर सीडर जैसे सभी कृषि और व्यावसायिक कामों के लिए बेहतरीन विकल्प है। इसकी फॉरवर्ड स्पीड 30.8 किलोमीटर प्रति घंटा तक है, जिससे यह खेती और ढुलाई दोनों अनुप्रयोगों के लिए उपयुक्त है।

हाइड्रोलिक्स और PTO पावर (Hydraulics and PTO power)

कुबोटा MU5502 ट्रैक्टर को भारी और उन्नत कृषि उपकरणों को आसानी से चलाने के लिए शक्तिशाली हाइड्रोलिक्स और दमदार पीटीओ पावर के साथ डिजाइन किया गया है।

  • पोम्पा लिफ्ट हाइड्रॉलिक सिस्टम: इसकी लिफ्टिंग क्षमता 1800 से 2100 किलोग्राम तक है, जिसका मतलब है कि यह लेज़र लेवलर, बड़ा एमबी हल जैसे भारी उपकरणों को भी आसानी से उठा और चला सकता है।
  • इसमें 3-इन-1 एडजस्टेबल लिफ्ट सिस्टम और 27 एडजस्टिंग कॉम्बिनेशन मिलते हैं, जिससे आप मिट्टी की स्थिति के अनुसार उपकरण की गहराई और ड्राफ्ट को सही तरीके से सेट कर सकते हैं।
  • कुबोटा MU5502 की पीटीओ पावर 47 एचपी है, जिससे यह रोटावेटर, थ्रेशर और अन्य पीटीओ संचालित उपकरणों को पूरी दक्षता से चलाता है।
  • इसमें दो पीटीओ मोड, 540 और 540E (इकोनॉमी) दिए गए हैं। इकोनॉमी मोड में ट्रैक्टर कम इंजन आरपीएम पर ही 540 आरपीएम की स्पीड देता है, जिससे ईंधन की बचत होती है।
  • इसके अलावा, इसमें इंडिपेंडेंट पीटीओ क्लच दिया गया है, जिससे ट्रैक्टर का मुख्य क्लच दबाए बिना केवल पीटीओ को आसानी से चालू या बंद किया जा सकता है। 

ब्रेक और स्टीयरिंग (Brakes and steering)

  • तेल में डूबे डिस्क ब्रेक: इससे ट्रैक्टर हर परिस्थिति में स्थिर और स्मूद ब्रेकिंग देता है। ब्रेक प्लेटें लगातार तेल में डूबी रहने से घिसाव कम होता है, जिससे ब्रेक सिस्टम ज्यादा समय तक चलता है। 
  • हाइड्रोलिक डबल एक्टिंग पावर स्टीयरिंग: इस सिस्टम की वजह से ट्रैक्टर का पहिया मोड़ना बहुत आसान होता है और लंबे समय तक काम करने पर भी थकान कम लगती है। 

अन्य मुख्य फीचर्स (Other key features)

  • ईंधन टैंक: 65 लीटर क्षमता का ईंधन टैंक होने से ट्रैक्टर को बार-बार ईंधन भरने की जरूरत नहीं पड़ती और यह लंबी फसल कटाई, खेत की जुताई या अन्य भारी कामों में समय और श्रम की बचत करता है। 
  • टायर: पिछले टायर का आकार 16.9 इंच x 28 इंच और 7.5 इंच x 16 इंच अगले टायर का आकार है, जो ट्रैक्टर को हल्की या गीली मिट्टी में फिसलने से बचाता है। 
  • बैलेंसर शाफ्ट: इससे इंजन का कंपन पूरी तरह कम हो जाता है और आवाज़ भी नहीं आती। नतीजतन, किसान बिना थकान के लंबे समय तक आराम से काम कर सकते हैं 
  • ई-सीडीआईएस प्रौद्योगिकी इंजन: यह डीआई इंजन संस्करण का सबसे उन्नत इंजन है, जिसमें ईंधन इंजेक्शन नोजल सीधे ऊपर की ओर लगे होते हैं। इससे दहन बेहतर होता है और अन्य ट्रैक्टरों की तुलना में ईंधन की बचत अधिक होती है।

कुबोटा MU5502: कीमत, वारंटी (Kubota MU5502: Price, Warranty)

कुबोटा MU5502, 55 एचपी पावर रेंज ट्रैक्टर की कीमत ₹9,01,460 से शुरू होकर ₹9,26,840 तक जाती है। कीमतें मॉडल, वेरिएंट, राज्य कर, सब्सिडी और डीलर-ऑफर के आधार पर बदलती रहती हैं। सटीक कीमत के लिए स्थानीय कुबोटा ट्रैक्टर डीलर से ऑन-रोड कोटेशन प्राप्त करें। इसके अलावा ऑनलाइन प्लेट फॉर्म ट्रैक्टरगुरू पर कुबोटा MU5502 की एक्स-शोरूम प्राइस + ऑन-रोड प्राइस (RTO, इंश्योरेंस, रोड-टैक्स) दोनों की कोटेशन देखें। साथ ही राज्य सरकार की अनुदान योजनाओं और उपलब्ध EMI/फाइनेंस विकल्प के साथ ट्रैक्टर खरीदें। कुबोटा एमयू सीरीज़ के ट्रैक्टर पर 5000 घंटे या 5 वर्ष की लंबी वारंटी मिलती है, जिससे किसान बिना चिंता किए लंबे समय तक काम कर सकते हैं। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Name must be 3–50 letters, spaces allowed Name must be 3–50 letters, spaces allowed
Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9
Select a brand
Select a model
Select a state
Select a district
`