कुबोटा MU5002 Vs आयशर 557 प्राइमा G3: 50 HP 4WD ट्रैक्टर तुलना

पोस्ट -29 सितम्बर 2026 | Author: Anil Yadav शेयर पोस्ट

इंजन, PTO, हाइड्रोलिक्स, ट्रांसमिशन और फीचर्स की तुलना, जानें कौन-सा ट्रैक्टर किस काम के लिए बेहतर

50 HP श्रेणी में कुबोटा MU5002 और आयशर 557 प्राइमा G3 दो ऐसे ट्रैक्टर हैं, जो दमदार इंजन और 4WD ड्राइव के साथ आते हैं। कुबोटा MU5002 4WD एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की कुबोटा MU सीरीज से आता है। इसमें 50 HP KQ4P लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। वहीं, आयशर 557 प्राइमा G3 4WD टैफे की आयशर प्राइमा G3 सीरीज में 50 HP श्रेणी के इंजन के साथ आता है।

आयशर प्राइमा G3 सीरीज शानदार स्टाइलिंग, उन्नत टेक्नोलॉजी और बेहतरीन आराम देने वाले एडवांस फीचर्स देने के लिए जानी जाती है। वहीं, कुबोटा MU सीरीज विश्व स्तरीय जापानी इंजीनियरिंग, शोर-मुक्त इंजन, सिंक्रोगियर गियरबॉक्स और पोम्पा हाइड्रोलिक लिफ्ट सिस्टम के लिए लोकप्रिय है।

दोनों मॉडल खेती के भारी कामों के लिए बनाए गए हैं, लेकिन इनके स्पेसिफिकेशन में कुछ महत्वपूर्ण अंतर हैं। आइए इंजन, PTO, हाइड्रोलिक्स, ट्रांसमिशन और दूसरे फीचर्स की तुलना करके जानते हैं कि कौन-सा ट्रैक्टर किस मामले में आगे है और किस काम के लिए कौन-सा मॉडल बेहतर हो सकता है।

कुबोटा MU5002 Vs आयशर 557 प्राइमा G3: इंजन और पावर में अंतर

कुबोटा MU5002 4WD में 50 HP श्रेणी का 4-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड डीजल इंजन मिलता है। इसका इंजन करीब 2600 RPM पर काम करता है। अपनी श्रेणी में यह इंजन जबरदस्त टॉर्क और भारी-भरकम खींचने की शक्ति प्रदान करता है। साथ ही, यह बेहतरीन ईंधन दक्षता भी बनाए रखता है। इसमें डुअल बैलेंसर शाफ्ट दिए गए हैं, जो इंजन का शोर और कंपन कम करते हैं। इससे ट्रैक्टर चलाना ज्यादा आरामदायक हो सकता है।

वहीं, आयशर 557 प्राइमा G3 4WD में 50 HP का 3-सिलेंडर वॉटर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जिसकी क्षमता करीब 3300 CC है। आयशर प्राइमा G3 रेंज में हाई टॉर्क-फ्यूल सेवर (HT-FS) लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो बेहतर दक्षता के साथ अधिक उत्पादकता और ईंधन की बचत प्रदान करता है।

दोनों ट्रैक्टरों में 50 HP की पावर मिलती है। इसलिए सामान्य और भारी खेती के कामों के लिए दोनों का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, इंजन की बनावट और सिलेंडर संख्या अलग है। इसलिए किसान को खरीदने से पहले अपने काम के अनुसार दोनों मॉडल की ड्राइविंग और प्रदर्शन जरूर देखना चाहिए।

हाइड्रोलिक लिफ्ट में कौन आगे?

हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता की बात करें तो यहां आयशर 557 प्राइमा G3 4WD आगे दिखाई देता है। इसमें करीब 2100 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता मिलती है, जो ड्राफ्ट, पोजीशन और रिस्पॉन्स कंट्रोल के साथ आती है।

वहीं, कुबोटा MU5002 4WD में करीब 1640 किलोग्राम की लिफ्ट क्षमता दी गई है, जो उन्नत पोम्पा लिफ्ट हाइड्रोलिक सिस्टम के साथ मिलती है। यह एकसमान गहराई का नियंत्रण प्रदान करता है। इससे रिवर्सिबल एमबी हल, रोटावेटर और सुपर सीडर जैसे भारी-भरकम उपकरणों को सिंगल-लीवर ऑपरेशन से आसानी से संभाल सकते हैं। 

भारी कृषि उपकरणों को उठाने के मामले में आयशर 557 प्राइमा G3 अधिक लिफ्ट क्षमता वाला विकल्प है। अगर किसान बड़े या भारी उपकरणों का इस्तेमाल करता है, तो यह फीचर उसके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।

गियरबॉक्स और स्पीड

कुबोटा एमयू 5002 4WD में सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन के साथ 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर मिलते हैं। इसकी फॉरवर्ड स्पीड करीब 2.1 से 34.5 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। ज्यादा गियर विकल्प होने से किसान अलग-अलग खेती और ढुलाई के कामों के लिए अपनी जरूरत के अनुसार गति चुन सकते हैं।

वहीं, आयशर 557 प्राइमा G3 4WD में पार्शियल सिंक्रोमेश, साइड-शिफ्ट ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर मिलते हैं और इसकी अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड करीब 30.5 किलोमीटर प्रति घंटा है। दोनों ट्रैक्टरों में ड्यूल क्लच मिलता है।

गियर विकल्पों की संख्या के मामले में कुबोटा MU आगे है। इसमें 12 फॉरवर्ड गियर विकल्प मिलते हैं। भारी जुताई, कीचड़ बनाने और ढुलाई जैसे कामों के लिए जरूरत के अनुसार सही स्पीड गियर चुना जा सकता है। वहीं, आयशर प्राइमा G3 का गियरबॉक्स भी खेती और ढुलाई के सामान्य कामों के लिए उपयोगी है।

PTO पावर और कृषि उपकरणों में कौन आगे?

किसानों के लिए पीटीओ काफी महत्वपूर्ण फीचर है, क्योंकि इससे रोटावेटर, थ्रेशर, सीड ड्रिल और दूसरे पीटीओ से चलने वाले उपकरणों को पावर मिलती है।

कुबोटा MU5002 में इंडिपेंडेंट PTO के साथ 540 और 750 RPM तथा रिवर्स PTO का विकल्प मिलता है। वहीं, आयशर 557 प्राइमा G3 में मानक 540 RPM मल्टीस्पीड PTO और लाइव, सिक्स-स्प्लाइंड शाफ्ट मिलता है। इसमें 540 RPM @ 1788 ERPM PTO का विकल्प भी दिया जाता है।

दोनों ही ट्रैक्टर PTO की बहुमुखी प्रतिभा प्रदान करते हैं। इससे रोटावेटर, थ्रेशर और स्ट्रॉ रीपर के लिए अधिकतम उत्पादन सुनिश्चित करने में मदद मिलती है। इसलिए PTO से चलने वाले अलग-अलग कृषि उपकरणों का ज्यादा इस्तेमाल करने वाले किसान खरीदने से पहले संबंधित वेरिएंट में उपलब्ध PTO विकल्प जरूर जांचें।

ब्रेक और स्टीयरिंग

कुबोटा MU5002 4WD में ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक दिए गए हैं, जबकि आयशर 557 प्राइमा G3 में मल्टी-डिस्क ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक मिलते हैं। दोनों तरह के ब्रेक ट्रैक्टर को नियंत्रित करने और सुरक्षित संचालन में मदद करते हैं। दोनों मॉडल में पावर स्टीयरिंग उपलब्ध है। आयशर में 65 लीटर और कुबोटा में 60 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। बड़े टैंक के कारण आयशर में लंबे काम के दौरान बार-बार डीजल भरने की जरूरत कम पड़ सकती है।

4WD सिस्टम से खेत में मिलेगी बेहतर पकड़

दोनों ट्रैक्टर 4WD ड्राइव के साथ आते हैं। 4WD सिस्टम में चारों पहियों को पावर मिलती है, जिससे खेत की स्थिति के अनुसार ट्रैक्टर को बेहतर पकड़ मिल सकती है।

गीली मिट्टी, भारी जुताई और ऐसे खेतों में जहां ज्यादा ट्रैक्शन की जरूरत होती है, 4WD सिस्टम उपयोगी हो सकता है। इसलिए, अगर किसान को नियमित रूप से भारी कृषि कार्यों या मुश्किल खेत परिस्थितियों में ट्रैक्टर चलाना है, तो दोनों मॉडल उपयोगी विकल्प हो सकते हैं।

बनावट और डिजाइन

कुबोटा MU5002 में बैल से प्रेरित फुल LED ग्लोबल बोनट डिजाइन है। इसके शानदार एरोडायनामिक सिंगल-पीस बोनट में फुल LED हेडलाइट, इंडिकेटर और रियर प्लो लैंप लगे हैं। यह रात में व्यापक और स्पष्ट दृश्यता प्रदान करता है। 

वहीं, ग्राहक-केंद्रित अत्याधुनिक तकनीक से तैयार किया गया आयशर 557 प्राइमा G3 4WD नए जमाने के एरोडायनामिक बॉनेट के साथ आता है। यह ट्रैक्टर को एक अनूठा और शानदार स्टाइल प्रदान करता है। इसका वन-टच ओपन सिंगल-पीस बॉनेट इंजन तक आसान पहुंच प्रदान करता है, जिससे ट्रैक्टर का रख-रखाव आसान हो जाता है।

3D कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ बोल्ड ग्रिल, रैप-अराउंड हेडलाइट और डिजी-NXT डैशबोर्ड इसे देखने में आकर्षक बनाते हैं। ये ज्यादा क्रॉस-एयर फ्लो देते हैं, जिससे इन ट्रैक्टरों का लंबे समय तक निरंतर परिचालन किया जा सकता है। अपने सुविधाजनक डिजाइन के कारण दोनों ही ट्रैक्टर कृषि और कमर्शियल कामों के लिए पूरी तरह उपयुक्त हैं।

किस किसान के लिए कौन-सा ट्रैक्टर बेहतर?

कुबोटा MU5002 4WD उन किसानों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है, जिन्हें ज्यादा गियर विकल्प, सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन और अलग-अलग पीटीओ स्पीड की जरूरत है। 12F + 4R गियरबॉक्स खेती और ढुलाई के अलग-अलग कामों में गति चुनने की सुविधा देता है।

वहीं, आयशर 557 प्राइमा G3 4WD उन किसानों के लिए है, जो भारी उपकरणों के साथ काम करते हैं। इसकी 2100 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता और 65 लीटर का फ्यूल टैंक इसे भारी खेती और लंबे समय तक काम करने के लिए उपयोगी बनाता है।

कुबोटा MU5002 Vs आयशर 557 प्राइमा G3: कीमत में कौन आगे?

आयशर 557 प्राइमा G3 4WD की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹9.06 लाख से ₹9.68 लाख बताई जा रही है। वहीं, कुबोटा MU5002 4WD की कीमत बजट के हिसाब से किफायती है।

राज्य, वेरिएंट और डीलर के अनुसार ऑन-रोड कीमतें अलग हो सकती हैं। इसलिए खरीदारी से पहले अपने जिले के अधिकृत डीलर से ट्रैक्टर की एक्स-शोरूम और ऑन-रोड कीमत जरूर पता करें।

निष्कर्ष: कुबोटा MU5002 और आयशर 557 प्राइमा G3- कौन-सा 4WD ट्रैक्टर बेहतर?

कुबोटा एमयू 5002 और आयशर 557 प्राइमा G3 दोनों ही 50 HP श्रेणी के दमदार 4WD ट्रैक्टर हैं। अधिक स्पीड गियरबॉक्स और PTO विकल्पों को प्राथमिकता देने वाले किसान कुबोटा MU5002 पर विचार कर सकते हैं। वहीं, भारी कृषि उपकरणों और ज्यादा हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता की जरूरत वाले किसानों के लिए आयशर 557 प्राइमा G3 बेहतर विकल्प हो सकता है। 

अंतिम फैसला केवल HP देखकर नहीं करना चाहिए। किसान अपने खेत का आकार, मिट्टी, इस्तेमाल होने वाले कृषि उपकरण, ट्रॉली का काम, ईंधन की जरूरत और स्थानीय डीलर की कीमत को ध्यान में रखकर दोनों ट्रैक्टरों में से अपने लिए सही विकल्प चुन सकते हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Name must be 3–50 letters, spaces allowed Name must be 3–50 letters, spaces allowed
Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9
Select a brand
Select a model
Select a state
Select a district
`