Kubota MU4201 ट्रैक्टर लॉन्च: 41-44 HP में दमदार नया ट्रैक्टर
कुबोटा एमयू सीरीज ट्रैक्टर, 41-44 HP सेगमेंट में आया नया कुबोटा MU4201 ट्रैक्टर
नए ट्रैक्टर ‘कुबोटा MU4201’ लॉन्च के साथ, एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड (पूर्व में Escorts Limited) ने भारत के 41-44 HP (हॉर्सपावर) सेगमेंट में कदम रखा है। यह ट्रैक्टर खेती के विभिन्न कार्यों, खासकर ढुलाई (हॉलेज) के लिए बेहद उपयुक्त है और रोटावेटर, डिस्क हैरो जैसे कई औजारों के साथ आसानी से काम करता है। इस अवसर पर कंपनी ने पहले से मौजूद अपनी कुबोटा एमयू सीरीज के ट्रैक्टरों को अपग्रेड करके भी पेश किया है। अपग्रेडेड एमयू सीरीज (Kubota MU Series) में जापानी तकनीक पर आधारित कई आधुनिक फीचर्स जोड़े गए हैं, जो किसानों की खेती उत्पादकता बढ़ाने और लागत घटाने में मदद करेंगे। बता दें कि एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने जुलाई 2025 में नया कुबोटा MU4201 ट्रैक्टर लॉन्च किया था। इस लॉन्च का उद्देश्य भारत के 41–44 HP कैटेगरी बाजार में अपनी पकड़ को मजबूत करना है।
जापानी इंजीनियरों द्वारा डिज़ाइन किया गया नया ट्रैक्टर (New tractor designed by Japanese engineers)
यह नया ट्रैक्टर जापानी इंजीनियरों द्वारा डिजाइन किया गया है और इसमें वे सभी प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं, जो पहले से 45–55 हॉर्सपावर (HP) सेगमेंट के कुबोटा ट्रैक्टरों में उपलब्ध हैं। इनमें फ्लैट डेक, सस्पेंडेड पैडल, बैलेंसर शाफ्ट, सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन और ड्यूल क्लच जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। इसके साथ ही, कंपनी ने कुबोटा MU4501 और MU5502 ट्रैक्टरों के अपग्रेडेड वर्जन भी पेश किए हैं। इन मॉडलों में पोम्पा लिफ्ट जोड़ा गया है, जो जापानी तकनीक पर आधारित है। नया पोम्पा लिफ्ट 1640 से 2100 किलोग्राम तक का भार आसानी से उठा सकता है और यह 455 मिमी की कैटेगरी-लीडिंग लिफ्ट हाइट प्रदान करता है, जिससे खेती के काम और भी आसान हो जाते हैं।
नए ट्रैक्टर से 41–50 HP सेगमेंट में बढ़ेगी Escorts Kubota की पकड़ (Escorts Kubota's hold will increase in the 41–50 HP segment with the new tractor)
लॉन्च के दौरान चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक निखिल नंदा ने कहा कि नए ट्रैक्टर हमारे विजन का हिस्सा हैं, जिसके तहत कंपनी घरेलू ट्रैक्टर बाजार में एक मजबूत खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बनाना चाहती है। उन्होंने बताया कि कंपनी ग्राहकों को इंजीनियरिंग उत्कृष्टता, आधुनिक तकनीक और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। Kubota MU4201 और अपग्रेडेड MU4501 व MU5502, फार्मट्रैक और पावरट्रैक ब्रांड के मौजूदा मॉडलों को और मजबूती देंगे तथा 41–50 एचपी कैटेगरी में कंपनी की स्थिति को और बेहतर बनाएंगे।
कृषि कार्यों और ढुलाई दोनों के लिए उपयुक्त (Suitable for both agricultural purposes and transportation)
अकिरा काटो, डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कि ये नए उत्पाद खासतौर पर 41-50 HP सेगमेंट के लिए तैयार किए गए हैं, जो वर्तमान में भारत के कुल घरेलू ट्रैक्टर बाजार का लगभग 60-64 प्रतिशत हिस्सा है। नया एमयू4201 उन किसानों के लिए डिजाइन किया गया है, जो प्रीमियम फीचर्स के साथ विभिन्न कृषि कार्यों और ढुलाई के लिए उपयुक्त ट्रैक्टर चाहते हैं।
किसानों के लिए अपग्रेड का अच्छा विकल्प (A good option for farmers to upgrade)
ट्रैक्टर बिजनेस डिवीजन के सीओ जी. एस. ग्रेवाल ने बताया, “कुबोटा MU4201 उन किसानों के लिए अच्छा विकल्प है, जो 35 एचपी से 41-50 हॉर्सपावर सेगमेंट में अपग्रेड करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि यह पूरे भारत में उपलब्ध होगा और विशेष रूप से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में कंपनी मौजूदा स्थिति को और मजबूत करेगी। एस. ग्रेवाल ने कहा, अपग्रेडेड कुबोटा MU4501 और MU5502 ट्रैक्टर अब अपने मौजूदा प्रीमियम फीचर्स के साथ श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ हाइड्रोलिक लिफ्ट कैपेसिटी भी उपलब्ध कराते हैं।”
कुबोटा एमयू सीरीज: बेहतरीन ईंधन दक्षता और मजबूत प्रदर्शन (Kubota MU Series: Excellent fuel efficiency and strong performance)
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की कुबोटा एमयू सीरीज के ट्रैक्टर अपनी बेहतरीन ईंधन दक्षता, टिकाऊपन और मजबूत प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। इनमें दी गई बैलेंसर शाफ्ट तकनीक इंजन के शोर और कंपन को काफी हद तक कम करती है, जिससे ऑपरेटर बिना थके लंबे समय तक कई कृषि कार्य आसानी से कर सकता है। एमयू सीरीज में अब किसानों के लिए 41-44 HP सेगमेंट में भी ट्रैक्टर मॉडल उपलब्ध हैं। वहीं, अपग्रेडेड MU4501 और MU5502 ट्रैक्टर 45-55 HP कैटेगरी में आते हैं और इनकी बेहतर लिफ्ट क्षमता इन्हें ढुलाई, रोटावेटर, डिस्क हैरो सहित कई कृषि औजारों के लिए उपयुक्त बनाती है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
सम्बंधित समाचार
इसे भी पढ़ें
किसानों के लिए गन्ना बीज पर ₹310 सब्सिडी, कृषि यंत्रों पर 80% तक अनुदान
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल