कुबोटा के 45-50 HP में नए MU 4502 और MU 5002 ट्रैक्टर हुए लॉन्च
45-50 एचपी में दो नए ट्रैक्टर मॉडल: 8 साल की लंबी वारंटी वाले कुबोटा MU 4502 और MU 5002 ट्रैक्टरों की खासियतें देखें
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड (EKL) ने अपने प्रीमियम ट्रैक्टर ब्रांड कुबोटा के तहत दो नए मॉडल कुबोटा MU 4502 और कुबोटा MU 5002 लॉन्च किए हैं। इन दोनों मॉडल के साथ कंपनी ने अपनी लोकप्रिय MU सीरीज का विस्तार किया है। इससे अब किसानों को 45–50 एचपी सेगमेंट में दो नए और दमदार ट्रैक्टर विकल्प मिलते हैं। कंपनी के अनुसार, दोनों नए ट्रैक्टरों पर 8 साल की ट्रांसफरेबल वारंटी दी जा रही है, जो इस सेगमेंट में एक खास पेशकश है। यह वारंटी ट्रैक्टर की मजबूती और गुणवत्ता को लेकर कंपनी के भरोसे को भी दर्शाती है।
यह कदम कंपनी की भारतीय कृषि मशीनरी बाजार में अपनी उपस्थिति मजबूत करने और किसानों की बदलती जरूरतों को पूरा करने की रणनीति का हिस्सा है। कंपनी का कहना है कि 45–50 एचपी सेगमेंट के ये दोनों ट्रैक्टर खेती के साथ ढुलाई और PTO से चलने वाले विभिन्न कृषि उपकरणों के लिए उपयोगी हो सकते हैं। आइए जानते हैं दोनों नए कुबोटा ट्रैक्टरों के खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशन।
कुबोटा MU सीरीज: 45-50 HP में दो नए ट्रैक्टर मॉडल
कंपनी ने इस सीरीज में दो नए ट्रैक्टर मॉडल MU 4502 (45 HP) और MU 5002 (50 HP) शामिल किए हैं। दोनों मॉडल ऐसे किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं, जिन्हें खेती के साथ ट्रॉली, रोटावेटर, कल्टीवेटर, थ्रेशर और अन्य कृषि उपकरणों के लिए पर्याप्त पावर वाले ट्रैक्टर की जरूरत होती है। बता दें कि कुबोटा MU सीरीज के ट्रैक्टर जापानी इंजीनियरिंग, ईंधन-कुशल इंजन और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं।
कुबोटा MU 4502 और MU 5002 में मिलने वाले प्रमुख फीचर्स
एस्कॉर्ट्स कुबोटा की MU सीरीज में जापानी तकनीक पर आधारित दमदार इंजन के साथ कई आधुनिक और उपयोगी फीचर्स मिलते हैं। ये फीचर्स लंबे समय तक खेती करने वाले किसानों के लिए बेहतर परफॉर्मेंस और आसान संचालन में मदद करते हैं। कुबोटा MU 4502 और MU 5002 में मिलने वाले प्रमुख फीचर्स नीचे इस प्रकार हैं।
- कुबोटा क्वाड-4 पिस्टन : प्रसिद्ध KQ4P लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ अपनी श्रेणी में सबसे सहज और स्मूथ परफॉर्मेंस का अनुभव करें। यह बेहतरीन ईंधन दक्षता बनाए रखते हुए जबरदस्त टॉर्क और भारी-भरकम खींचने की ताकत देता है
- बैलेंसर शाफ्ट टेक्नोलॉजी: कुबोटा की इन-बिल्ट डुअल बैलेंसर शाफ्ट तकनीक इंजन के कंपन (वाइब्रेशन) और शोर को कम करने में मदद करता है। इससे लंबे समय तक ट्रैक्टर चलाने वाले ऑपरेटर कोस्मूथ और थकान-मुक्त ड्राइविंग अनुभव मिलता है।
- सिंक्रोमेश गियरबॉक्स: MU सीरीज में सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। यह गियर बदलने को अपेक्षाकृत सुगम बनाने में मदद करता है।
- डुअल क्लच: डुअल क्लच से ट्रांसमिशन और PTO को अलग-अलग नियंत्रित करने में सुविधा मिलती है। इन दोनों ट्रैक्टरों में इंडिपेंडेंट PTO और एडवांस पंपा लिफ्ट हाइड्रोलिक जैसे उपयोगी फीचर्स मिलते हैं। ये फीचर्स PTO से चलने वाले कृषि उपकरणों के साथ काम करने वाले किसानों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं।
- 2WD और 4WD का विकल्प: उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कुबोटा MU4502 और MU5002 दोनों मॉडल 2WD और 4WD कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध हैं। इससे किसान अपनी खेती की जमीन, काम की जरूरत और बजट के हिसाब से सही ड्राइव विकल्प चुन सकते हैं
- 8 साल की ट्रांसफरेबल वारंटी: कंपनी इन दोनों ट्रैक्टर मॉडल पर 8 साल की ट्रांसफरेबल वारंटी भी दे रही है। लंबी वारंटी किसानों के लिए बड़ी राहत हो सकती है, क्योंकि इससे अचानक होने वाले रिपेयर खर्च की चिंता कम होती है।
कुबोटा MU 4502 और MU 5002: दोनों ट्रैक्टरों के प्रमुख स्पेसिफिकेशन
कुबोटा MU 4502: 45 HP सेगमेंट
MU 4502 करीब 45 HP श्रेणी का ट्रैक्टर है, जिसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन नीचे दिए गए हैं।
- 33.1 kW (45 HP), 4-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन
- 12F + 4R सिंक्रोगियर सिस्टम
- पोम्पा लिफ्ट के साथ 1 640 kg हाड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता
- 13.6x28 inch / 14.9x28 inch रियर टायर साइज
- ड्यूल क्लच
- ड्यूल और रिवर्स पीटीओ विकल्प
- तेल में डूबे ब्रेक (OIB) और पॉवर स्टीयरिंग
- 60 litre क्षमता का फ्यूल टैंक
- इस पावर सेगमेंट में यह जुताई, कल्टीवेटर, रोटावेटर और ट्रॉली से ढुलाई के लिए उपयोगी है।
कुबोटा MU 5002: 50HP ट्रैक्टर
MU 5002 करीब 50 HP श्रेणी का ट्रैक्टर है और यह उन किसानों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है जिन्हें MU 4502 की तुलना में अधिक पावर की जरूरत है। यह मॉडल भारी रोटावेटर, बड़े कल्टीवेटर, सीड ड्रिल, ट्रॉली और PTO से चलने वाले अन्य कृषि उपकरणों के साथ काम करने के लिए उपयुक्त है। कुबोटा MU सीरीज के इस मॉडल के प्रमुख स्पेसिफिकेशन नीचे दिए गए हैं।
- 50 HP (36 kW), 4-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन
- 2600 इंजन रेटेड आरपीएम
- ड्राई टाइप ड्यूल एलिमेंट एयर क्लीनर
- इंडिपेंडेंट पीटीओ
- 12F + 4R सिंक्रोमेश गियरबॉक्स
- 1 640 किलोग्राम पोम्पा लिफ्ट हाड्रोलिक सिस्ट
- ड्यूल क्लच
- पावर स्टीयरिंग और तेल में डूबे ब्रेक (OIB)
- 60 litre क्षमता का फ्यूल टैंक और 14.9x28 inch रियर टायर साइज
- फुल-LED हेडलाइट, इंडिकेटर और रियर प्लॉउ लैंप
नए ट्रैक्टर मॉडल की कीमत कितनी होगी?
कुबोटा MU 4502 और MU 5002 की सटीक एक्स-शोरूम और ऑन-रोड कीमत वेरिएंट, राज्य और डीलर के अनुसार बदल सकती है। इसलिए सटीक कीमत और आधिकारिक जानकारी के लिए नजदीकी अधिकृत एस्कॉर्ट्स कुबोटा डीलर से संपर्क करना बेहतर रहेगा। इसके अलावा, ट्रैक्टरगुरू डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किसानों को कुबोटा ट्रैक्टरों के स्पेसिफिकेशन, कीमत और फीचर्स की जानकारी आसानी से मिल जाती है। इससे किसान ट्रैक्टर को बेहतर तरीके से समझकर अपनी खेती, फसल और कृषि उपकरणों की जरूरत के हिसाब से सही फैसला लेने में मदद मिलती है।
कुबोटा MU सीरीज कुबोटा MU सीरीज
एस्कॉर्ट्स कुबोटा की MU सीरीज में पहले से मौजूदा मॉडल जैसे MU 4201, MU 4501 और MU 5502 4-सिलेंडर इंजन, लिक्विड-कूलिंग, इंडिपेंडेंट PTO (IPTO) और बेहतर पोम्पा हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता जैसे उपयोगी फीचर्स के साथ आते हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, MU सीरीज में 42 से 55 HP तक के मॉडल उपलब्ध हैं और इनमें 2WD के साथ 4WD का विकल्प भी मिलता है। ये ट्रैक्टर धान की पडलिंग, ट्रॉली ढुलाई और PTO से चलने वाले विभिन्न कृषि उपकरणों के लिए आदर्श विकल्प हो सकते हैं।
निष्कर्ष
कुबोटा MU 4502 और MU 5002 45–50 HP श्रेणी में किसानों के लिए दमदार विकल्प हो सकते हैं। MU 4502 करीब 45 HP का मॉडल है, जो मध्यम पावर और बहुउद्देशीय खेती के लिए उपयोगी हो सकता है। वहीं, MU 5002 करीब 50 HP की पावर के साथ भारी कृषि कार्यों और ढुलाई के लिए ज्यादा उपयुक्त विकल्प हो सकता है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Check On Road Price
सम्बंधित समाचार
सोनालीका हैवी ड्यूटी दमदार धमाका ऑफर: लकी ड्रॉ में जीतें ट्रैक्टर, बाइक, AC और TV
What is the Difference Between a Rice Seeder and a Paddy Transplanter?
Sonalika Tractors' Mega Plan: 25-Acre Global R&D Center to be Built in UP
इसे भी पढ़ें
दूध के साथ गोबर-गौमूत्र से कमाई! नंदिनी योजना में ₹31 लाख तक अनुदान
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल