35 HP ट्रैक्टर सेगमेंट का किंग: मैसी फर्ग्यूसन 1134 DI - कीमत और फीचर्स 2026

पोस्ट -23 जनवरी 2026 | Author: Anil Yadav शेयर पोस्ट

मैसी फर्ग्यूसन 1134 DI: 35 HP श्रेणी का पॉपुलर ट्रैक्टर, फीचर्स और कीमत 2026

मैसी फर्ग्यूसन एक ऐसा प्रीमियम ट्रैक्टर ब्रांड है जिसे दुनिया भर के किसान इसके भरोसे और ताकत की वजह से पसंद करते हैं। चाहे खेत सिंचित हो या असिंचित, इसके ट्रैक्टर हर तरह की फसल और मिट्टी की स्थिति (पथरीली, शुष्क या कठोर जमीन) के हिसाब से बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। भारत में 35–40 एचपी पावर वाले इसके मॉडल्स सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं, क्योंकि इस रेंज में न केवल भारी काम करने की शक्ति मिलती है, बल्कि आधुनिक तकनीकी फीचर्स और शानदार माइलेज भी मिलता है। 

मैसी फर्ग्यूसन 1134 DI ट्रैक्टर मॉडल इसी भरोसे का एक शानदार उदाहरण है। 35 HP के दमदार इंजन के साथ यह ट्रैक्टर न केवल खेती के कामों में माहिर है, बल्कि मध्यम ढुलाई के लिए भी जबरदस्त है। मैसी फर्ग्यूसन 'मिडल-वेट' सेगमेंट से आने वाले इस ट्रैक्टर को विशेष रूप से उन किसानों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जिनके पास छोटे से मध्यम आकार के खेत हैं। अपनी बेहतरीन कार्यक्षमता और किफायती मेंटेनेंस के कारण यह ट्रैक्टर साल 2026 में भी किसानों के बीच एक पॉपुलर चॉइस बना हुआ है। आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत, जो इसे किसानों के लिए एक परफेक्ट साथी बनाते हैं।

मैसी फर्ग्यूसन 1134 DI ट्रैक्टर के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

शक्तिशाली 35 HP (25.74 kW) ट्रैक्टर

  • 34 HP रेंज में मैसी फर्ग्यूसन 1134 DI एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। यह ट्रैक्टर अपनी साधारण तकनीक, मजबूत बनावट और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है।
     
  • यह ट्रैक्टर 3-सिलेंडर SIMPSONS TIII A S 334 टाइप इंजन द्वारा संचालित है, जो 2000 RPM पर दमदार परफॉर्मेंस देता है। यह इंजन अच्छा टॉर्क और बेहतर माइलेज देने के लिए जाना जाता है, जिससे ट्रैक्टर ताकतवर भी रहता है और ईंधन की बचत भी होती है।
     
  • कुल मिलाकर, 35 HP की पावर के साथ मैसी फर्ग्यूसन 1134 DI जुताई, बुवाई, रोटावेटर, कल्टीवेटर और ट्रॉली जैसे सामान्य कृषि कार्यों को आसानी और भरोसे के साथ संभाल लेता है।

कम ईंधन खपत और अच्छा माइलेज

  • MF 1134 DI का 2270 cc (2.27 लीटर) इंजन कम ईंधन खपत और अच्छी माइलेज के लिए जाना जाता है।
     
  • इसमें दिया गया इन-लाइन फ्यूल इंजेक्शन पंप इंजन तक ईंधन की बेहतर सप्लाई करता है, जिससे ट्रैक्टर कम डीजल में ज्यादा काम करता है। इस वजह से यह ट्रैक्टर रोजमर्रा के खेत के कामों में ईंधन की बचत करता है और ऑपरेटिंग कॉस्ट कम रखता है।

स्मूथ गियरबॉक्स 

  • इसमें हैवी ड्यूटी स्लाइडिंग मेश टाइप ट्रांसमिशन है। यह गियर सिस्टम स्मूथ शिफ्टिंग के लिए डिजाइन किया गया है ताकि आप काम के अनुसार आसानी से गियर बदल सकें।
     
  • मैसी फर्ग्यूसन 1134 DI में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं, जो रोजमर्रा के खेती के कामों को आसान और प्रभावी बनाते हैं।
     
  • इसमें दिया गया डुअल ड्राई क्लच गियर बदलने की प्रक्रिया को स्मूथ और सहज बनाता है, जिससे कल्टीवेटर, रोटावेटर और खासतौर पर थ्रेशर जैसे काम बिना झटके के किए जा सकते हैं। ट्रैक्टर की अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड 29.2 किमी/घंटा है, जो खेत के कामों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट के लिए भी उपयुक्त है।

हाइड्रोलिक सिस्टम और पावर टेक-ऑफ (PTO)

  • एमएफ 1134 डीआई में मजबूत और भरोसेमंद हाइड्रोलिक सिस्टम दिया गया है, जिसकी लगभग 1100 किलोग्राम लिफ्टिंग क्षमता है।
     
  • ड्राफ्ट पोजीशन एंड रिस्पांस कंट्रोल हाइड्रोलिक प्रणाली कृषि उपकरणों (जैसे कल्टीवेटर या सीड ड्रिल) की जमीन के अंदर एक निश्चित गहराई तय करने में मदद करती है। इसका CAT-1 थ्री-पॉइंट लिंकेज अलग-अलग कृषि औजारों को अटैच करना और चलाना आसान बनाता है।
     
  • इस ट्रैक्टर में 6-Spline टाइप PTO दिया गया है, जो 540 RPM @ 1500 ERPM पर काम करता है। 29.75 HP की PTO पावर के साथ यह ट्रैक्टर रोटावेटर, थ्रेशर और अन्य PTO से चलने वाले कृषि उपकरण आसानी और भरोसे के साथ चला सकता है। 

ब्रेक, स्टीयरिंग, फ्यूल टैंक और टायर साइज

  • ब्रेक: मैसी फर्ग्यूसन 1134 DI में MDSS (मल्टी-डिस्क सील्ड) ब्रेक मिलते हैं, जो खराब रास्तों पर भी ट्रैक्टर को बेहतर  कंट्रोल देते हैं। यह  ब्रेक पूरी तरह पैक (सील्ड) होते हैं, जिससे ये जल्दी नहीं घिसते और सालों-साल साथ निभाते हैं। भारी सामान की ढुलाई हो या ढलान वाला रास्ता ये ट्रैक्टर को सुरक्षित तरीके से रोकने का भरोसा देते हैं। 

  • स्टीयरिंग: इसमें मैनुअल स्टीयरिंग है, जो अपनी मजबूती और कम मेंटेनेंस के लिए जानी जाती है। खेत के ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर यह बिल्कुल सटीक काम करती है और जल्दी खराब नहीं होती है। इसमें 47 लीटर का बड़ा डीजल टैंक मिलता है, जिससे एक बार टैंक फुल कराने पर आप खेत में लंबे समय तक बिना किसी रुकावट के काम कर सकते हैं।

  • टायर साइज: इसमें आगे 6.00 x 16 साइज के टायर और पीछे 12.4 x 28 साइज के टायर दिए गए हैं।  ये टायर गीली मिट्टी या रेतीली जमीन पर भी जबरदस्त ग्रिप (पकड़) बनाते हैं, जिससे ट्रैक्टर फिसलता नहीं है। 

कीमत 2026– मैसी फर्ग्यूसन 1134 DI

मैसी फर्ग्यूसन 1134 DI ट्रैक्टर की एक्स-शोरूम कीमत भारत में लगभग ₹5.33 लाख से ₹5.59 लाख के बीच है, जो राज्य, डीलर और टैक्स/बीमा/आरटीओ शुल्क के अनुसार बदल भी सकती है। मैसी फर्ग्यूसन 1134 DI ऑन-रोड कीमत (आरटीओ, बीमा और टैक्स सहित) आपके शहर में अलग हो सकती है, इसलिए खरीदने से पहले नजदीकी मैसी फर्ग्यूसन डीलर पर जाएं। 

मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर मॉडल मजबूत, सरल तकनीक और कम मेंटेनेंस खर्च के साथ आता है, जिससे वह कम बजट वाले किसानों के लिए एक अच्छा विकल्प बनता है। अगर आप सीधे, आसान और बिना अधिक तकनीकी जटिलताओं वाला ट्रैक्टर चाहते हैं, जिसे चलाना, समझना और मेंटेन करना आसान हो, तो यह आपके लिए सही विकल्प है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Name must be 3–50 letters, spaces allowed Name must be 3–50 letters, spaces allowed
Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9
Select a brand
Select a model
Select a state
Select a district
`