करतार 4536 45 HP श्रेणी का दमदार ट्रैक्टर - कीमत और फीचर्स

पोस्ट -13 मार्च 2026 | Author: Anil Yadav शेयर पोस्ट

करतार 4536 ट्रैक्टर: 45 HP किर्लोस्कर इंजन और शानदार फीचर्स

आज भारतीय बाजार में 40–45 HP रेंज में कई बड़े ब्रांड के मॉडल उपलब्ध हैं, जिनमें दमदार इंजन और आधुनिक फीचर्स मिलते हैं। लेकिन इसी सेगमेंट में करतार ट्रैक्टर्स का Kartar 4536 ट्रैक्टर मॉडल किसानों के बीच तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। यह 45 HP श्रेणी में एक बेहद शक्तिशाली और किफायती ट्रैक्टर, जिसे शक्तिशाली Kirloskar इंजन, मजबूत ट्रांसमिशन और आधुनिक तकनीक के साथ किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। 

इस ट्रैक्टर में OIB ब्रेक, डुअल क्लच और ADDC हाइड्रोलिक्स जैसी कई उपयोगी सुविधाएं मिलती हैं, जो इसे अपनी श्रेणी के अन्य ट्रैक्टर्स से काफी आगे खड़ा करता है। अगर आप 45 HP श्रेणी में एक मजबूत और किफायती ट्रैक्टर खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो Kartar 4536 (45 HP) आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। इस ब्लॉग में हम इस ट्रैक्टर मॉडल की इंजन क्षमता, फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी देंगे।

किसानों के लिए क्यों खास है करतार 4536 ट्रैक्टर?

करतार ट्रैक्टर्स (Kartar Tractors) ने अपनी 45 HP श्रेणी में एक बेहद शक्तिशाली और किफायती ट्रैक्टर 'करतार 4536' पेश किया है। कंपनी ने इसे भारतीय खेती के बदलते स्वरूप को देखते हुए डिजाइन किया है। यह ट्रैक्टर अपनी श्रेणी में न केवल दिखने में आधुनिक है, बल्कि इसके अंदर लगा 45 एचपी पावर रेंज का दमदार किर्लोस्कर (Kirloskar) इंजन इसे किसानों के बीच सबसे लोकप्रिय विकल्प बनाता है। चाहे खेतों में रोटावेटर चलाना हो या फिर सड़कों पर भारी ट्राली की ढुलाई, करतार 4536 को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह कम डीजल में अधिकतम आउटपुट दे। 

किर्लोस्कर की भरोसेमंद शक्ति- Kartar 4536

इस ट्रैक्टर में शक्तिशाली 3-सिलेंडर किर्लोस्कर डीजल इंजन दिया गया है, जिसकी क्षमता लगभग 3120 CC है। भारत में किर्लोस्कर इंजन अपनी लंबी उम्र और कम रखरखाव खर्च पर बेहतर माइलेज के साथ दमदार प्रदर्शन देने के लिए जाना जाता है। यह इंजन अपनी श्रेणी में लगभग 2000 RPM पर काम करता है और 188 Nm हाई टॉर्क प्रदान करता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि ट्रैक्टर भारी कृषि उपकरणों के साथ कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी बिना दबे आसानी से काम करता है। 

ट्रांसमिशन और ड्राइविंग

करतार 4536 (45Hp) ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर वाला पार्टियल कॉन्स्टेंट मेष ट्रांसमिशन मिलता है। यह गियर बॉक्स खेत और सड़क दोनों परिस्थितियों में स्मूद ड्राइविंग रेंज प्रदान करता है। इसमें ड्यूल क्लच दिया गया है, जिससे गियर बदलना आसान हो जाता है। साथ डुअल क्लच के कारण ट्रैक्टर को रोके बिना पीटीओ (PTO) से चलने वाले उपकरण (जैसे रोटावेटर, थ्रेशर, रीपर) लगातार चलाना बेहद आसान हो जाता है। इसकी अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड 33.48 kmph है, जिससे सड़क और खेतों में ट्रैक्टर का प्रदर्शन बेहतर रहता है।

हाइड्रोलिक्स और लिफ्टिंग क्षमता

Kartar 4536 में की लिफ्टिंग क्षमता लगभग 1800 किलोग्राम तक है। इससे किसान कई तरह के भारी कृषि उपकरणों के साथ आसानी से काम कर सकते हैं। इसका Automatic Depth and Draft Control एडवांस्ड हाइड्रोलिक्स (ADDC) सिस्टम खेती के उपकरणों (जैसे हल या कल्टीवेटर) को मिट्‌टी में एक समान गहराई पर बनाए रखता है, जिससे फसल की पैदावार अच्छी होती है।

पीटीओ टाइप और स्पीड

Kartar 4536 Tractor में 6-spline MR-PTO (Multi-Speed / Multi-Purpose PTO) दिया गया है, 540 RPM पर काम करता है और लगभग 39.29 HP की पीटीओ पावर देता है। इससे अपनी श्रेणी के रोटावेटर, थ्रेशर, स्प्रेयर, रीपर जैसे उपकरण आसानी से चलाए जा सकते हैं। जानकारी के लिए बता दे कि MR-PTO सिस्टम को कृषि उपकरण को आसानी से चलाने के लिए बनाया गया है। इस टाइप PTO में अलग-अलग स्पीड मिलती है, जिससे किसान अपनी जरूरत के अनुसार उपकरण चलाने के लिए सही स्पीड चुन सकते हैं।

आराम और सुरक्षा

इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए ब्रेक्स (Oil Immersed Brakes) मिलते हैं, जो न केवल प्रभावी स्टॉपिंग पावर प्रदान करते हैं, बल्कि इनकी लाइफ भी साधारण ब्रेक से कहीं अधिक होती है। वहीं, पावर स्टीयरिंग के कारण ट्रैक्टर को ऑपरेशन के दौरान आसानी से मोड़ा जा सकता है। साथ ही ट्रॉली या भारी कृषि उपकरण के साथ लंबे समय तक खेत में काम करने पर ड्राइवर को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती, जिससे थकान कम होती है।

लंबी कार्य अवधि

करतार 4536 ट्रैक्टर में लगभग 55 लीटर का बड़ा डीजल टैंक दिया गया है, जिसके कारण ट्रैक्टर को बार-बार ईंधन भरने की जरूरत नहीं पड़ती और किसान लंबे समय तक बिना रुके काम कर सकते हैं। वहीं, इस ट्रैक्टर में 14.9×28 / 13.6×28 रियर टायर मिलते हैं। ट्रैक्टर 2WD और 4WD दोनों ड्राइव वेरिएंट में उपलब्ध है। किसान अपने क्षेत्र की परिस्थितयों और बजट के अनुसार अपने लिए सही विकल्प चुन सकते हैं। 

कीमत और वारंंटी

भारत में 45 HP करतार 4536 (4WD) की कीमत लगभग ₹ 8.45 लाख से शुरू होकर ₹ 8.70 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। दमदार इंजन और आधुनिक फीचर्स को देखते हुए इस सेगमेंट में यह कीमत किसानों के बजट अनुकूल है। Kartar 4536 एक दमदार और भरोसेमंद ट्रैक्टर है, कंपनी अपने इस मॉडल 2000 घंटे या 2 साल की वारंटी प्रदान करती है। यह 45 HP श्रेणी का करतार ट्रैक्टर उन किसानों के लिए एक मजबूत और किफायती विकल्प है, जो कम बजट में अपनी खेती को आधुनिक करना चाहते हैं। 

करतार 4536 के मुख्य स्पेसिफिकेशन 

विशेष विवरण

करतार 4536 (2WD)

Kartar 4536 (4WD)

इंजन

किर्लोस्कर 3R1040

किर्लोस्कर 3R1040

प्रकार

3-सिलेंडर, वाटर कूल्ड, DI

3-सिलेंडर, वाटर कूल्ड, DI

क्यूबिक क्षमता

3120 cc

3120 cc

रेटेड RPM

2000

2000

एयर क्लीनर

ड्राई टाइप

ड्राई टाइप

गियरबॉक्स का प्रकार

पार्शियल कॉन्स्टेंट मेश

पार्शियल कांस्टेंट मेश

गियर्स

8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स

8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स

फाइनल ड्राइव

इन-बोर्ड रिडक्शन

इन-बोर्ड रिडक्शन

ब्रेक्स

OIB

OIB

PTO

540, 6-स्प्लाइन; MR-PTO

540, 6-स्प्लाइन; MR-PTO

हाइड्रोलिक्स

ADDC

ADDC

लिफ्ट क्षमता

1800 kgf

1800 kgf

वज़न

2380 kg

2710 kg

फाइबर कैनोपी (रियर व्यू मिरर)

ऑप्शनल

ऑप्शनल

रिवर्स PTO

ऑप्शनल

हाँ

DC वाल्व

डबल एक्टिंग

डबल एक्टिंग

बैटरी

88 Ah, 12 V

88 Ah, 12 V

फुटबोर्ड और हीट गार्ड

हां

हाँ

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

`