जॉन डियर 5310 V/S महिंद्रा नोवो 605 DI V1 - फीचर्स और माइलेज तुलना

पोस्ट -17 फ़रवरी 2026 | Author: Anil Yadav शेयर पोस्ट

जॉन डियर 5310 और महिंद्रा नोवो 605 DI V1 - पावर से लेकर फीचर्स और माइलेज कम्पैरिजन

भारतीय खेती के लिए अब ज्यादा किसान पावरफुल ट्रैक्टरों को प्राथमिकता दे रहे हैं, खासकर 55–60 एचपी रेंज में। इस श्रेणी के ट्रैक्टर दमदार इंजन, बेहतर लिफ्टिंग क्षमता और आधुनिक फीचर्स के कारण खेती के साथ-साथ ट्रॉली ढुलाई जैसे कामों के लिए सबसे भरोसेमंद माने जाते हैं। इसी पावर सेगमेंट में जॉन डियर 5310 और महिंद्रा नोवो 605 DI V1 जैसे ट्रैक्टर किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। दोनों ही मॉडल अपनी ताकत, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और आधुनिक तकनीक के लिए जाने जाते हैं। 

स्मार्ट कृषि तकनीक और बेहतर ईंधन दक्षता के साथ जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर खेती की लागत कम करने में मदद करता है। वहीं महिंद्रा नोवो 605 DI V1 अपने फास्ट-रिस्पॉन्स हाइड्रोलिक सिस्टम और ज्यादा लिफ्टिंग क्षमता के कारण खेती और ढुलाई के काम को आसान और ज्यादा प्रभावी बनाता है। अगर आप इस एचपी रेंज में नया ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इन दोनों मॉडलों की तुलना समझना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।  इस लेख में हम पावर, फीचर्स, माइलेज और कीमत के आधार पर दोनों ट्रैक्टरों की आसान तुलना करेंगे, ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही विकल्प चुन सकें।

इंजन पावर रेंज (HP): दोनों के पावर प्रदर्शन में अंतर

John Deere 5310- 55 एचपी कैटेगरी का पावरफुल ट्रैक्टर

इसे खास तौर पर मध्यम और भारी खेती के कामों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस ट्रैक्टर में 3-सिलेंडर, डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है, जो 2400 रेटेड RPM पर अच्छा टॉर्क देता है। इसकी वजह से यह ट्रैक्टर रोटावेटर, कल्टीवेटर और अन्य भारी कृषि उपकरणों को आसानी से चला सकता है। इसका इन-लाइन फ्यूल इंजेक्शन पंप इंजन को सही मात्रा में ईंधन सप्लाई करता है, ताकि काम के दौरान बेहतर माइलेज और स्थिर परफॉर्मेंस मिले।

कुल मिलाकर, जॉन डियर 5310 का इंजन स्मूद परफॉर्मेंस, भरोसेमंद ताकत और अच्छी फ्यूल एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है। यह ट्रैक्टर लंबे समय तक लगातार काम करने और भारी कृषि उपकरणों के साथ स्थिर प्रदर्शन देने में सक्षम है।

महिंद्रा नोवो 605 DI V1- ज्यादा टॉर्क और जबरदस्त खिंचाई

यह सिर्फ एक ट्रैक्टर नहीं, बल्कि खेती का असली पावर हाउस है। महिंद्रा नोवो 605 DI V1 (Mahindra Novo 605 DI V1) में 4-सिलेंडर mBoost इंजन दिया गया है। यह इंजन 2100 रेटेड RPM पर 41.0 किलोवाट (55 HP) की पावर और 228 Nm का टॉर्क देता है, जो भारी कृषि कार्यों के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। जुताई, रोटावेटर चलाने और ट्रॉली ढुलाई जैसे भारी कामों में इसकी ताकत साफ नजर आती है।

कुल मिलाकर, महिंद्रा नोवो 605 DI V1 ताकत, भरोसेमंद तकनीक और बेहतर प्रदर्शन का संतुलित पैकेज है और यह उन किसानों के लिए एक आदर्श विकल्प है जो अपने कृषि कार्यों को प्रभावशाली और सटीक बनाना चाहते हैं।

एयर फिल्टर और कूलिंग सिस्टम: कम मेंटेनेंस में ज्यादा काम

  • जॉन डियर 5310 (55 HP) ट्रैक्टर में दिया गया कूलेंट-कूल्ड सिस्टम और ओवरफ्लो रिजर्वायर इंजन को ठंडा रखते हैं, जिससे लगातार भारी काम करते हुए भी ओवरहीट नहीं होती और कार्य दक्षता भी बनी रहती है। इसके अलावा, ड्राई-टाइप ड्यूल-एलिमेंट एयर फिल्टर इंजन तक साफ हवा पहुंचाता है, जिससे इंजन की लाइफ बढ़ती है और मेंटेनेंस की जरूरत कम होती है। यह सिस्टम ट्रैक्टर इंजन की परफॉर्मेंस और लाइफ दोनों को बेहतर बनाते हैं।

  • महिंद्रा नोवो 605 डीआई वी1 ट्रैक्टर में ड्राई-टाइप एयर फिल्टर के साथ क्लॉग इंडिकेटर दिया गया है। ड्राई-टाइप फिल्टर इंजन तक साफ हवा पहुंचाता है, जबकि क्लॉग इंडिकेटर समय पर बता देता है कि फिल्टर को साफ या बदलने की जरूरत है। इससे धूल भरे खेतों में भी इंजन बिना रुकावट के बेहतर प्रदर्शन करता है। साथ ही इसमें फोर्स्ड सर्कुलेशन कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो लंबे समय तक काम करने के दौरान इंजन को ओवरहीट होने से बचाता है। ट्रैक्टर स्मूथ चलता है, फ्यूल एफिशिएंसी बेहतर रहती है और परफॉर्मेंस दमदार बनी रहती है।  

ट्रांसमिशन की तुलना: किसका गियरबॉक्स है असली 'गेम चेंजर'?

जब भारी काम और स्मूथ गियर शिफ्टिंग की बात आती है, तो जॉन डियर 5310 और महिंद्रा नोवो 605 DI V1 दोनों ही मजबूत ट्रैक्टर हैं। अंतर सिर्फ आपके काम की जरूरत पर निर्भर करता है।

  • जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर अपने मजबूत कॉलरशिफ्ट ट्रांसमिशन तकनीक के लिए जाना जाता है। इसमें स्टैंडर्ड ड्युअल क्लच के साथ 9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर मिलते हैं। यह गियरबॉक्स खास तौर पर भारी खिंचाई, जुताई और लंबे समय तक लगातार काम करने के लिए भरोसेमंद माना जाता है। इसकी मजबूती और टिकाऊपन के कारण किसानों के बीच इसकी अच्छी पहचान है। 
     
  • महिंद्रा नोवो 605 DI V1 में ड्युअल डायाफ्राम टाइप क्लच और स्मूथ पार्शियल सिंक्रोमेश गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें आमतौर पर 15फॉरवर्ड + 15 रिवर्स और कुछ वेरिएंट्स में 20F + 20R गियर का विकल्प मिलता है, जो शटल शिफ्ट तकनीक के साथ आते हैं। इससे ट्रैक्टर को आगे-पीछे करना बहुत आसान हो जाता है, खासकर लोडर, हार्वेस्टर या ट्रॉली लोडिंग जैसे कामों के दौरान। 

हाइड्रोलिक सिस्टम की तुलना

दोनों ट्रैक्टर अपने दमदार हाइड्रोलिक सिस्टम के लिए लोकप्रिय हैं। आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं:

  • जॉन डियर 5310 अपने मजबूत और भरोसेमंद हाइड्रोलिक सिस्टम के लिए जाना जाता है। इसमें लगभग 2000 किलोग्राम की लिफ्टिंग क्षमता मिलती है, जिससे भारी कृषि उपकरण आसानी से चलाए जा सकते हैं। इसका ADDC (Automatic Depth and Draft Control) हाइड्रोलि सिस्टम खेत की सख्त मिट्टी में भी हल या कल्टीवेटर को सही गहराई पर बनाए रखता है। इससे इंजन पर अनावश्यक दबाव नहीं आने देता और ट्रैक्टर बेहतर प्रदर्शन प्रदान करता है। इसके हाइड्रोलिक का रिस्पॉन्स भी काफी स्मूथ रहता है, जिससे काम करते समय झटके कम महसूस होते हैं।
     
  • महिंद्रा नोवो 605 DI V1 में फास्ट-रिस्पॉन्स हाइड्रोलिक सिस्टम दिया गया है, जिसकी लगभग 2700 किलोग्राम तक की लिफ्टिंग क्षमता है, जो इस पावर रेंज में काफी मजबूत मानी जाती है। इसका संवेदनशील कंट्रोल लीवर खेत में एक समान गहराई बनाए रखने में मदद करता है। यही कारण है कि यह ट्रैक्टर आलू की बुवाई और भारी इम्प्लीमेंट्स के साथ बहुत अच्छा काम करता है। इसका हाइड्रोलिक पंप तेज़ी से काम करता है, जिससे उपकरण उठाने-गिराने में समय बचता है।

जॉन डियर 5310 बनाम महिंद्रा नोवो 605 DI V1: माइलेज और उपयोग

  • माइलेज की बात करें, तो जॉन डियर 5310 को आमतौर पर डीजल बचाने वाला ट्रैक्टर माना जाता है। यह लंबे समय तक खेत या ढुलाई के काम में लागत कम रखने में मदद करता है। इसका 55 HP इंजन और हाई टॉर्क इसे सख्त मिट्टी या भारी खिंचाई वाले कामों में भी बिना दबाव के काम करने लायक बनाते हैं। इसका मतलब है कि भारी काम के दौरान भी इसका माइलेज संतुलित बना रहता है।
     
  • वहीं महिंद्रा नोवो 605 DI V1 ज्यादा पावर-फोकस्ड ट्रैक्टर है, जो भारी उपकरण और कठिन खेतों में मजबूत प्रदर्शन देता है। इसमें mBoost तकनीक और ज्यादा गियर विकल्प मिलते हैं, जिससे ड्राइवर काम के अनुसार सही स्पीड गियर चुन सकता है और डीजल की बचत कर सकता है। हल्के काम जैसे ट्रॉली चलाना या रोटावेटर चलाना हो, तब यह काफी किफायती साबित होता है।

फीचर्स और कम्फर्ट

  • जॉन डियर 5310 अपने ग्रीन-येलो डिजाइन और आरामदायक ड्राइविंग अनुभव के लिए जाना जाता है। इसका प्लेटफॉर्म खुला और चौड़ा है, जिससे काम करना बेहद आसान रहता है। गियर और पीटीओ लीवर ऐसी जगह दिए गए हैं कि ड्राइवर को ज्यादा झुकना नहीं पड़ता। आमतौर पर इसमें पावर स्टीयरिंग की सुविधा मिलती है, जिससे लंबे समय तक काम करने में भी आराम बना रहता है। इसमें सेल्फ-एडजस्टिंग और ऑयल-इमर्स्ड डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जो सुरक्षित और भरोसेमंद ब्रेकिंग देते हैं।
     
  • महिंद्रा नोवो 605 DI V1 को मॉडर्न डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ बनाया गया है। इसमें लंबी ड्यूटी के लिए आरामदायक मिड-बैक सीट मिलती है। इसका साइड-शिफ्ट गियरबॉक्स और स्मूथ क्लच ट्रैक्टर चलाने को आसान बना देते हैं, जिससे ड्राइविंग का अनुभव काफी आरामदायक हो जाता है। ब्रेक और क्लच के सस्पेंडेड पेडल्स होने से पैरों के लिए ज्यादा जगह मिलती है और लंबे समय तक काम करने पर थकान कम होती है।

कीमत और वैल्यू: John Deere 5310 बनाम Mahindra Novo 605 DI V1 

जॉन डियर 5310 बनाम महिंद्रा नोवो 605 डीआई वी1 दोनों ट्रैक्टरों की कीमत राज्य और वेरिएंट के अनुसार बदल सकती है, हालांकि आम तौर पर ये मिड-टू-हाई प्राइस रेंज में आते हैं। जॉन डियर  5310 को टिकाऊपन और माइलेज के लिए पसंद किया जाता है, जबकि महिंद्रा नोवो 605 DI V1 को ज्यादा पावर और मल्टी-पर्पज उपयोग के लिए खरीदा जाता है। बेहतर माइलेज, स्मूद ड्राइविंग और भरोसेमंद परफॉर्मेंस आपकी प्राथमिकता है, तो John Deere 5310 एक अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन अगर आप ज्यादा ताकत, भारी कृषि कार्य और आधुनिक फीचर्स चाहते हैं, तो महिंद्रा नोवो 605 DI V1 एक बेहतर मशीनरी साबित हो सकता है। सही चुनाव आपके खेत के आकार, काम की जरूरत और बजट पर निर्भर करता है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Name must be 3–50 letters, spaces allowed Name must be 3–50 letters, spaces allowed
Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9
Select a brand
Select a model
Select a state
Select a district
`