जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर - 55 एचपी श्रेणी में शक्तिशाली और विश्वसनीय ट्रैक्टर

पोस्ट -30 सितम्बर 2022 शेयर पोस्ट

जाने, जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर की विशेषताएं, स्पेसिफिकेशन, कीमत की पूरी जानकारी

जॉन डियर 5310 अग्रणी ट्रैक्टरों के श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ विशेषताओं के साथ उत्कृष्ट ट्रैक्टर मॉडल है। जॉन डियर के बाकि ट्रैक्टर्स की तरह यह ट्रैक्टर भी आकर्षक डिजाइन और दमदार इंजन के साथ आता है। जॉन डियर ट्रैक्टर कंपनी की सबसे अच्छी विशेषता यह है कि कंपनी भारतीय बाजारों में किसानों के जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अग्रणी ट्रैक्टरों का निर्माण करती है। जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर 55 एचपी का ट्रैक्टर है, जो 2900 सीसी इंजन के साथ आता है। 55 एचपी और 2900 सीसी का संयोजन इस ट्रैक्टर को शक्तिशाली और विश्वसनीय बनाता है। बेहतरीन विशेषताओं, उन्नत तकनीक और कम कीमत के कारण भारतीय किसानों के बीच लोकप्रिय है।  

जॉन डियर 5310 की इंजन कैपेसिटी अच्छी है, जो एक अच्छा माइलेज और खेत में उच्च प्रदर्शन प्रदान करने की क्षमता प्रदान करता है। यह ट्रैक्टर आकर्षक डिजाइन के साथ एक हाई इंजन बैकअप टॉर्क के साथ शक्तिशाली ट्रैक्टर है। जॉन डियर ट्रैक्टर ब्रांड जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर सिंगल पीस बोनट के साथ आता है। इसके बोनट में शोकर दिया गया है, जिसकी मदद से बोनट स्वयं एडजस्ट हो जाता है। जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर में 12 वोल्ट की बैटरी बोनट के अंदर फ्रंट में ही दी गई है। इस ट्रैक्टर 12 वोल्ट के साथ 40 एएमपी का अल्टरनेटर एवं 2.30 किलोवॉट की स्टार्टर मोटर दी गई है। बोनट के अंदर ही एक बड़ा रेडियटर और एयर कूलर दिया गया है, जो इंजन को जल्दी गर्म नहीं होने देता है। इस ट्रैक्टर में  डीजल कूलर भी दिया गया है, जो डीजल को गर्म होने से बचाता है। जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर में फाइव इन वन डिजिटल डैश बोर्ड दिया गया है। इस ट्रैक्टर मॉडल में आकर्षक टेल लैंप के साथ चौड़ा फेंडर दिया गया है। साथ ही इसमें पीछे की तरफ तेज रोशनी वाली एक लाइट दी गई है, जो रात के समय काम करने में काफी मददगार होती है। इस ट्रैक्टर में एडीडीसी टाइप की उच्च हाइड्रोलिक लिफ्ट दी गई जिसकी लिफ्टिंग क्षमता 1600 किलोग्राम तक है। जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर 2 डब्ल्यूडी और 4 डब्ल्यूडी वेरिएंट में आता है। जॉन डियर ट्रैक्टर का यह मॉडल एक अत्याधुनिक और आधुनिक फीचर्स से लैस एक उत्कृष्ट ट्रैक्टर मॉडल है, जो कृषि संबंधित कार्यों एवं उद्योगिक उपयोगिताओं के लिए बहुत ही बढि़या है। आइए ट्रैक्टरगुरू के इस लेख से जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और मूल्य के बारे में जानते हैं। 

जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर इंजन 

जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर और 55 हॉर्स पावर के साथ 2900 सीसी का डायरेक्ट इंजेक्शन डीजल इंजन है, जो उच्च उत्पादकता सुनिश्चित करने के लिए 2400 का इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। 5310 जॉन डियर ट्रैक्टर में बॉश कंपनी का इनलाइन फ्यूल पंप दिया गया है। इसमें हाई बैकअप टॉर्क रिजर्वायर दी गई है, जो इसे भारी उपकरणों को चलाने में अतिरिक्त पावर देता है। इस ट्रैक्टर में अलग से वाटर सपरेटर दिया गया है। इस ट्रैक्टर में ड्युअल डीजल फिल्टर दिया है। जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर में कूलिंग के लिए कूलैंट कूल्ड कूलिंग सिस्टम और ड्राई टाइप, ड्युअल एलीमेंट टाइप का एयर फिल्टर दिया गया है। जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर मॉडल की पीटीओ पावर 46.7 एचपी है।

जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर में ट्रांसमिशन सिस्टम 

जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर में कॉलरशिफ्ट टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है, जो कि साइडशिफ्ट होता है। जिसमें 8 गियर आगे के लिए और 2 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। इसके अलावा जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर ड्यूल-क्लच से लैस है। ट्रैक्टर की अधितम गति आगे की ओर 31.9 किमी/घंटा है, जबकि पीछे की ओर अधिकतम स्पीड 24.5 किमी प्रति घंटा है। इस ट्रैक्टर के ब्रकिंग सिस्टम की बात करें, तो इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए ब्रेक दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें ब्रेक के साथ 2900 एमएम का टर्निंग रेडियस है। 

जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर में स्टीयरिंग

जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर में ऑपरेटर के आराम को ध्यान में रखते हुए एडजस्टेबल  पॉवर स्टीयरिंग दिया गया है, जिसे ऑपरेटर अपने हिसाब से ऊपर नीचे एडजस्ट कर सकता है। एडजस्टेबल पावर स्टीयरिंग ऑपरेटरों के लिए ड्राइविंग में बहुत आराम दायक अनुभव सुनिश्चित करता है। जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर में कई अतिरिक्त एक्सेसरीज जैसे टूल्स, टॉप लिंक, एडजस्टेबल सीट, मोबाइल चार्जर, गिट्टी वनज, टो हुक, हिच और ड्रॉबार, कैनोपी हैं।  

जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर पीटीओ

जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर में पीटीओ इनडिपेंडेंट 6 स्पलाइन टाइप की दी गई है, जो  इकोनॉमी मोड पर 540 आरपीएम की मल्टीस्पीड से काम करता है। जॉन डियर 5310ैक्टर में 46.7 एचपी पीटीओ पॉवर है। 

जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर हाइड्रोलिक्स 

जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर में एडीडीसी टाइप की हाइड्रोलिक्स दी गई है, जिसकी लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर में द्वितीय श्रेणी के 3 प्वाइंट लिंकेज दिया गया है। इस ट्रैक्टर में 68 लीटर का एक बड़ा डीजल टैंक दिया गया है, जो ट्रैक्टर को लंबी अवधि खेतों में काम करने के लिए काफी मदद करता हैं। जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर में आगे के टायर 6.5 X 20 और पीछे के टायर 16.9 X 28 / 13.6 X 28 इंच के साइज में आते हैं। जॉन डियर ट्रैक्टर के इस मॉडल में 5000 घंटे या 5 साल की अनूठी वारंटी मिलती है।  

जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर डाइमेन्शन

जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर के इस मॉडल का कुल वजन 2110/2410 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर का व्हीलबेस 2050/2050 एमएम का है। जॉन डियर 5310 की कुल लंबाई 3535/3580 एमएम है। और ट्रैक्टर की कुल चौड़ाई 1850/1875 एमएम है। ट्रैक्टर के ग्राउंड क्लीयरेंस की बात करे तो इस ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 435/435 एमएम का है। 

जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर कीमत 

जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर की कीमत 8.60-11.50 लाख रुपए होती है। लेकिन यह एक्स-शोरूम कीमत होती है, जो कंपनी निर्धारित करती है। जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर की कीमत आपके राज्य और शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह सोनालिका ट्रैक्टर  व सामे ड्यूज फार ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Name must be 3–50 letters, spaces allowed Name must be 3–50 letters, spaces allowed
Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9
Select a brand
Select a model
Select a state
Select a district
`