जॉन डियर 5205 : 48 एचपी में 1600 किलो लिफ्टिंग क्षमता का दमदार ट्रैक्टर

पोस्ट -19 सितम्बर 2022 शेयर पोस्ट

जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर : अच्छा माइलेज देने वाला सुपर पावर ट्रैक्टर

जॉन डियर ट्रैक्टर भारतीय कृषि क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ विशेषताओं के साथ उत्कृष्ट ट्रैक्टर मॉडल निर्माण के लिए जाना जाता है। जॉन डियर ने आकर्षक डिजाइन के साथ कई विशेष और शक्तिशाली ट्रैक्टर भारतीय बाजार में उतारे हैं। इन अग्रणी ट्रैक्टर  मॉडलों में एक जॉन डियर 5205 है, जो अपनी बेहतरीन विशेषताओं, गुणवत्ता, कीमत और उन्नत तकनीक के कारण भारतीय किसानों के बीच लोकप्रिय है। जॉन डियर ट्रैक्टर ने इस मॉडल को 48 हॉर्स पावर श्रेणी में एडवांस तकनीक के साथ उतारा है। 

जॉन डियर 5205 की इंजन कैपेसिटी अच्छी है, जो एक अच्छा माइलेज और खेत में उच्च प्रदर्शन प्रदान करने की क्षमता प्रदान करता है। जॉन डियर 5205 सुपर पावर के साथ आता है, जो ईंधन कुशल है। 5205 जॉन डियर ट्रैक्टर आकर्षक डिजाइन के साथ एक अदभुत और बैकअप टॉर्क के शक्तिशाली ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर अन्य ट्रैक्टरों की तरह काफी आकर्षक दिया गया है। जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर मॉडल में तेज रोशनी वाली हेडलाइट दी गई है। जॉन डियर ट्रैक्टर ब्रांड का यह मॉडल सिंगल पीस बोनट के साथ आता है, जो चाबी से खुलता है। जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर के फ्रंट में 12 वोल्ट की बैटरी, 12 वोल्ट के साथ 40 एएमपी का अल्टरनेटर एवं 2.30 किलोवॉट की स्टार्टर मोटर दी गई है। बोनट के अंदर ही एक बड़ा रेडियटर दिया गया है और इंजन की कुलिंग के लिए कूलेंट टैंक दिया गया है। इस ट्रैक्टर मॉडल में आकर्षक टेल लैंप के साथ चौड़ा फेंडर दिया गया है। साथ ही इसमें पीछे की तरफ तेज रोशनी वाली एक लाइट दी गई है, जो रात के समय काम करने में काफी मददगार होती है। इस ट्रैक्टर में उच्च हाइड्रोलिक लिफ्ट दी गई जिसकी लिफ्टिंग क्षमता 1600 किलोग्राम तक है। इसके अलावा इस ट्रैक्टर में एडजस्टेबल टाइप का हिच, लिकेंज के लिए तीन पांइट दिए गए हैं। जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर एक अत्याधुनिक ट्रैक्टर मॉडल है, जो कृषि संबंधित कार्यों के लिए बहुत ही बढि़या है। आइए ट्रैक्टरगुरू के इस लेख से जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और उचित मूल्य के बारे में जानते हैं। 

जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर में 48 एचपी शक्तिशाली डीजल इंजन 

जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर में जॉन डियर कंपनी का 3029 डी इंजन दिया गया है, जो 3 सिलेंडर और 48 हॉर्स पावर के साथ 2900 सीसी का डीजल इंजन है, जो उच्च उत्पादकता सुनिश्चित करने के लिए 2100 का इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। 5205 जॉन डियर ट्रैक्टर में बॉश कंपनी का इनलाइन फ्यूल पंप दिया गया है। साथ ही इसमें हाई बैकअप टॉर्क रिजर्वायर दी गई, जो भारी उपकरणों को चलाने में सहायक होती है। इस ट्रैक्टर में अलग से वाटर सपरेटर दिया गया है, जो डीजल में से पानी को अलग करता हैं। इस ट्रैक्टर में ड्युअल डीजल फिल्टर दिया है। ट्रैक्टर में कूलिंग के लिए कूलैंट कूल्ड के साथ ऑवर रिजवायर सिस्टम और ड्राई टाइप, ड्युअल एलीमेंट टाइप का एयर फिल्टर दिया गया है, जो इसे साफ और ठंडा रखता है। ट्रैक्टर मॉडल में एयर फिल्टर के पास ही एक सेंसर दिया गया है, जो एयर फिल्टर के चॉक होने की सूचना देता है। जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर मॉडल की पीटीओ पावर 40.8 एचपी है।

जॉन डियर 5205 ई ट्रैक्टर में ट्रांसमिशन सिस्टम 

जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर में कॉलरशिफ्ट टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है, जो कि साइडशिफ्ट होता है। जिसमें 8 गियर आगे के लिए और 2 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। गियर बॉक्स में टॉप शाफ्ट ल्यूब्रिकेशन, पिस्टन स्प्रे कूलिंग जेट और मेटल फेस सील के साथ रियर ऑयल एक्सल ये सभी 5डी मॉडल में मानक विशेषताएं हैं, जो इन्हें ट्रैक्टरों की बहुमुखी, टिकाऊ और कम रखरखाव वाली रेंज बनाती हैं। इसके अलावा जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर सिंगल/ ड्यूल-क्लच से लैस है। ट्रैक्टर की अधितम गति आगे की ओर 32.29 किमी/घंटा है, जबकि पीछे की ओर अधिकतम स्पीड 14.9 किमी प्रति घंटा है। जॉन डियर 5205  ट्रैक्टर के ब्रकिंग सिस्टम की 0बात करें, तो इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए ब्रेक दिए गए हैं, जो इसे प्रभावी ब्रेकिंग प्रदान करता है। इसके अलावा, इसमें ब्रेक के साथ 2900 एमएम का टर्निंग रेडियस है। 

जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर में स्टीयरिंग

जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर में ऑपरेटर के आराम को ध्यान में रखते हुए पॉवर स्टीयरिंग दिया गया है, जो ऑपरेटरों के लिए ड्राइविंग में बहुत आराम दायक अनुभव सुनिश्चित करता है। जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर में कई अतिरिक्त फीचर्स और अतिरिक्त एक्सेसरीज जैसे टूल्स, टॉप लिंक, एडजस्टेबल सीट, मोबाइल चार्जर, गिट्टी वनज, हिच और ड्रॉबार हैं।  

जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर पीटीओ

जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर में पीटीओ इनडिपेंडेंट 6 स्पलाइन टाइप की दी गई है, जो  इकोनॉमी मोड पर 540 आरपीएम की मल्टीस्पीड से काम करता है। जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर में 40.8 एचपी पीटीओ पॉवर है। 

जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर हाइड्रोलिक्स 

जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर में एडीडीसी टाइप की हाइड्रोलिक्स दी गई है, जिसकी लिफ्टिंग क्षमता 1600 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर में द्वितीय श्रेणी के 3 प्वाइंट लिंकेज दिया गया है। जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर मॉडल 2 डब्ल्यूडी और 4 डब्ल्यूडी वेरिएंट में आता है। इस ट्रैक्टर में 60 लीटर का एक बड़ा डीजल टैंक दिया गया है, जो ट्रैक्टर को लंबी अवधि तक चलने के लिए काफी मदद करता हैं। जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर में आगे के टायर 7.5 X 16 और पीछे के टायर 14.9 X 28 इंच के साइज में आते हैं। जॉन डियर ट्रैक्टर के इस मॉडल में 5000 घंटे या 5 साल की अनूठी वारंटी मिलती है।  

जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर डाइमेन्शन

जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3355 एमएम है। और ट्रैक्टर की कुल चौड़ाई 1778 एमएम है। इस ट्रैक्टर का व्हीलबेस 1950 एमएम का है। जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर के ग्राउंड क्लीयरेंस की बात करे तो इस ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 375 एमएम का है। इस ट्रैक्टर का कुल वजन 1870 किलोग्राम है। 

जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर कीमत 

जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर की कीमत 7.20-7.80 लाख रुपये होती है। लेकिन यह एक्स-शोरूम कीमत होती है, जो कंपनी निर्धारित करती है। जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर की कीमत आपके राज्य और शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह महिंद्रा ट्रैक्टर  व फार्मट्रैक ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Name must be 3–50 letters, spaces allowed Name must be 3–50 letters, spaces allowed
Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9
Select a brand
Select a model
Select a state
Select a district
`