तेलंगाना के किसानो का लोकप्रिय जॉन डियर 5050 डी ट्रैक्टर
जॉन डियर 5050 D: जानिए तेलंगाना के किसान इसे सबसे ज्यादा क्यों कर रहे हैं पसंद
तेलंगाना के कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को बहुत तेजी से अपनाया गया है। यहां धान (Paddy), कपास (Cotton), मक्का और दालों की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। तेलंगाना के ऐसे विविध फसल चक्र और अलग-अलग प्रकार की मिट्टी में किसानों को ऐसे ट्रैक्टर की जरूरत होती है, जो कीचड़ भरे धान के खेतों में भी आसानी से काम कर सके और कपास वाली कठोर काली मिट्टी में गहरी जुताई भी कर पाए।
इसी जरूरत को पूरा करते हुए जॉन डियर 5050 डी (John Deere 5050 D) तेलंगाना के किसानों की पहली पसंद बनकर उभरा है। यह ट्रैक्टर अपने हाई बैकअप टॉर्क इंजन, कॉलरशिफ्ट गियरबॉक्स और मैकेनिकल क्विक रेज एंड लोअर (MQRL) जैसे एडवांस फीचर्स के कारण खेती और ढुलाई दोनों कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करता है। लगभग 50 HP पावर श्रेणी का यह ट्रैक्टर मजबूत परफॉर्मेंस, बेहतर माइलेज और आसान संचालन के लिए जाना जाता है। आइए जानते हैं John Deere 5050 D 50 HP ट्रैक्टर के उन खास फीचर्स के बारे में, जो इसे तेलंगाना में खेती का “किंग” बनाते हैं।
1. जॉन डियर 5050 डी: धान की खेती के लिए सबसे सफल
तेलंगाना की करीब 54% खेती योग्य जमीन लाल मिट्टी वाली है, जहां धान की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। धान की रोपाई से पहले खेत में कीचड़ तैयार करने (पडलिंग) जैसे कठिन काम के लिए ऐसे ट्रैक्टर की जरूरत होती है, जो गीले और फिसलन भरे खेतों में भी मजबूत पकड़ और कम स्लिपेज के साथ आसानी से काम कर सके।
- जॉन डियर 5050 D अपने संतुलित वजन और मजबूत एक्सल डिजाइन की वजह से इस काम के लिए सबसे सफल विकल्प माना जाता है।
- यह ट्रैक्टर गीली मिट्टी में ज्यादा धंसता नहीं है और इसके टायर कीचड़ में भी बेहतर ग्रिप बनाए रखते हैं, जिससे ट्रैक्टर बिना फिसले आसानी से आगे बढ़ता है।
- ट्रैक्टर का पिछला हिस्सा सील्ड ओवरफ्लो-रेजिस्टेंट एक्सल के साथ डिजाइन किया गया है, जिससे खेत में पडलिंग के दौरान पानी और कीचड़ गियरबॉक्स या अन्य अंदरूनी हिस्सों तक नहीं पहुंच पाते।
- इससे ब्रेक और गियर लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं और ट्रैक्टर की परफॉर्मेंस भी सालों–साल तक बेहतर बनी रहती है।
2. काली मिट्टी के लिए हाई टॉर्क इंजन
तेलंगाना के कई इलाकों में काली मिट्टी पाई जाती है, जहां कपास, मिर्च और ज्वार जैसी फसलों की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। यह मिट्टी काफी कठोर होती है, इसलिए इसमें कल्टीवेटर या रिवर्सिबल एमबी प्लाऊ जैसे कृषि उपकरणों को चलाने के लिए ज्यादा खींचने की ताकत (हाई टॉर्क) वाले ट्रैक्टर की जरूरत पड़ती है।
- जॉन डियर 5050 D में मिलने वाला 3-सिलेंडर, 2900 CC का शक्तिशाली इंजन इस जरूर को बखूबी पूरा करता है।
- इसका नेचुरल एस्पिरेटेड जॉन डियर इंजन 2100 रेटेड RPM पर 50 HP की पावर और हाई बैकअप टॉर्क प्रदान करता है।
- इसकी वजह से ट्रैक्टर भारी लोड पड़ने पर भी आसानी से काम करता रहता है और इंजन की RPM अचानक कम नहीं पड़ती।
3. आसान संचालन के लिए कॉलरशिफ्ट गियरबॉक्स
जॉन डियर के इस ट्रैक्टर में कॉलरशिफ्ट (Collarshift) ट्रांसमिशन तकनीक मिलती है, जो संचालन को बहुत आसान और आरामदायक बना देती है।
- इसमें सिंगल / ड्यूअल क्लच विकल्पों के साथ 8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर मिलते हैं। इससे आप खेती की अलग–अलग जरूरतों के अनुसार गियर विकल्प चुन सकते हैं, वह भी बिना किसी शोर के।
- इसके अलावा, इसके सस्पेंडेड पैडल्स और प्रीमियम पावर स्टीयरिंग के कारण किसान भाई बिना थके दिनभर खेत में लगातार काम कर सकते हैं।
- तेलंगाना की फिसलन भरी और कठोर जमीन वाली परिस्थितियों में सुरक्षित और आरामदायक तरीके से काम करने के लिए इसमें ऑयल इमर्स्ड डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जो बेहतर ब्रेकिंग के साथ ट्रैक्टर पर मजबूत नियंत्रण प्रदान करते हैं।
4. आधुनिक उपकरणों के लिए शक्तिशाली पीटीओ (PTO)
तेलंगाना में रोटावेटर, स्ट्रॉ रीपर और बड़े थ्रेशर जैसे कृषि उपकरणों का उपयोग काफी बढ़ गया है। इन्हें बेहतर तरीके से चलाने के लिए जॉन डियर 5050 D ट्रैक्टर में इंडिपेंडेंट 6 स्पलाइन पीटीओ मिलता है।
- इसकी पीटीओ 43 HP की शानदार पीटीओ पावर प्रदान करती है।
- इसमें स्टैंडर्ड 540 आरपीएम के साथ-साथ इकोनॉमी पीटीओ (Economy PTO) का विकल्प भी मिलता है।
- इकोनॉमी पीटीओ मोड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि कम लोड वाले काम (जैसे स्प्रेयर या छोटा थ्रेशर का संचालन) के समय इंजन कम आरपीएम पर काम करता है, जिससे डीजल की भारी बचत होती है।
5. वारंटी और कीमत
जॉन डियर कंपनी इस ट्रैक्टर पर 5 साल या 5000 घंटे की लंबी वारंटी देती है, जिसके चलते यह ट्रैक्टर तेलंगाना के किसानों के लिए एक भरोसेमंद, टिकाऊ और लंबे समय तक फायदा देने वाला निवेश माना जाता है। कम मेंटेनेंस और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ यह किसानों को सालों तक बेफिक्र होकर काम करने का भरोसा देता है। इसके अलावा,तेलंगाना के सेकंड-हैंड (पुराने) ट्रैक्टर बाजार में भी इस मॉडल की मांग बहुत अधिक रहती है, जिससे किसानों को इसकी बेहतरीन रीसेल वैल्यू मिलती है। जॉन डियर 5050 डी 50 एचपी ट्रैक्टर की कीमत ₹ 7.96 लाख से ₹ 8.66 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। आधुनिक फीचर्स को देखते हुए ट्रैक्टर की यह कीमत तेलंगाना के किसानों के बजट अनुकूल है।
क्यों है यह तेलंगाना में बेहतर विकल्प?
जॉन डियर 5D सीरीज में यह केवल एक ट्रैक्टर नहीं है, बल्कि तेलंगाना के किसानों के लिए मुनाफे की दमदार मशीन है। चाहे धान के खेत हों या कपास के बेल्ट, यह ट्रैक्टर हर मिट्टी और हर फसल के अनुकूल साबित हुआ है। यदि आप तेलंगाना में ताकत, आधुनिक फीचर्स और लंबे समय तक साथ निभाने वाले एक ऑल-राउंडर ट्रैक्टर की तलाश में हैं, तो इस सेगमेंट में जॉन डियर 5050 डी से बेहतर विकल्प कोई दूसरा नहीं है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
सम्बंधित समाचार
इसे भी पढ़ें
संरक्षित खेती से किसानों का बढ़ेगा मुनाफा, सरकार दे रही 70% तक की सब्सिडी
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल