इंडो फार्म 2030 DI 34 HP श्रेणी का दमदार ट्रैक्टर - कीमत और फीचर्स

पोस्ट -20 मार्च 2026 | Author: Anil Yadav शेयर पोस्ट

इंडो फार्म 2030 DI - 34 HP इंजन पावर और शानदार फीचर्स

खेती में कम डीजल खर्च पर ज्यादा काम करने वाले ट्रैक्टर की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में इंडो फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड का Indo Farm 2030 DI एक किफायती और भरोसेमंद विकल्प बनकर उभर रहा है। यह ट्रैक्टर 34 एचपी श्रेणी में शानदार माइलेज, दमदार हाई टॉर्क बैकअप और मजबूत प्रदर्शन देने के लिए जाना जाता है। इसमें 1400 किलोग्राम तक की लिफ्टिंग कैपेसिटी दी गई है, जिससे यह रोटावेटर, कल्टीवेटर और अन्य कृषि उपकरणों को आसानी से संभाल सकता है। कम ईंधन खपत और मजबूत बनावट के कारण Indo Farm 2030 DI छोटे और मध्यम किसानों के लिए किफायती खेती का नया साथी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इस ट्रैक्टर मॉडल की कीमत और इसकी खास खूबियों के बारे में।

इंडो फार्म 2030 DI: प्रमुख विशेषताएं (एक नजर में)

फीचर्स

विवरण

इंजन पावर (HP)

34 HP फोर-स्ट्रोक डायरेक्ट इंजेक्शन (DI)

इंजन क्षमता

2502 CC, 3-सिलेंडर

इंजन रेटेड RPM

2000 RPM

अधिकतम टॉर्क गति

1200-1300 RPM

पीटीओ पावर (PTO)

29 HP

लिफ्टिंग क्षमता

1400 किलोग्राम निचले लिंक के सिरों पर

गियरबॉक्स

8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स (कांस्टेंट मेश)

क्लच प्रकार

सिंगल फ्रिक्शन प्लेट

ब्रेक्स

ड्राई डिस्क / तेल में डूबे हुए (ऑप्शनल)

कीमत (अनुमानित)

₹ 5,54 लाख - ₹ 5,92 लाख (एक्स-शोरूम)

वारंटी

2000 घंटे / 2 वर्ष

इंडो फार्म 2030 DI: मुख्य फीचर्स और डिजाइन

इंजन और पावर (Engine & Power)

इंडो फार्म का यह 34 HP रेंज का शक्तिशाली ट्रैक्टर है, जो खेती के लिए एक बेहतरीन और भरोसेमंद विकल्प है। इसमें 2502 CC, दमदार 3-सिलेंडर फोर स्ट्रोक डायरेक्ट इंजेक्शन डीजल इंजन दिया गया है, जो 2000 Rated RPM पर उच्च टॉर्क (High Torque) पैदा करता है, जिससे भारी रोटावेटर और ट्रॉली के काम में इंजन दबता नहीं है। इसमें साइक्लोनिक प्री-क्लीनर के साथ ऑयल बाथ प्रकार एयर फिल्टर और वॉटर-कूल्ड (Water Cooled) सिस्टम मिलता है। यह दोनों प्रणाली मिलकर इंजन को लंबे समय तक बेहतर काम करने की क्षमता प्रदान करती हैं। यह ट्रैक्टर वास्तव में अत्यधिक ईंधन कुशल है और आसान ऑपरेशन के साथ खेती के कई कामों में उपयोगी साबित होता है।

ट्रांसमिशन और गियरबॉक्स (Transmission)

इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स (8F + 2R) गियर बॉक्स दिए गए हैं। यह कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन के साथ आता है, जो स्मूद गियर शिफ्टिंग और बेहतर स्पीड कंट्रोल सुनिश्चित करता है। इसमें सिंगल क्लच (Single Clutch) मिलता है, जिसे समझना और इस्तेमाल करना आसान रहता है। इस सेटअप के साथ यह 34 एसपी ट्रैक्टर हल्के और सामान्य कृषि कार्य में अच्छा प्रदर्शन देता है। इसकी फॉरवर्ड स्पीड 28.05 kmph और रिवर्स गति 11.41 kmph है। इससे यह ट्रैक्टर कपास, गन्ना, अंगूर और बागवानी वाली फसलों के लिए भी उपयुक्त है और अलग-अलग प्रकार की हल्की ढुलाई कामों में इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

हाइड्रोलिक्स और पीटीओ (Hydraulics & PTO)

इसकी वजन उठाने की क्षमता 1400 किलोग्राम है, जो अपनी श्रेणी के आधुनिक कल्टीवेटर और रोटावेटर के लिए पर्याप्त है। इंडो फार्म 2030 DI में ADDC (ऑटो डेप्थ एंड ड्राफ्ट कंट्रोल) हाइड्रोलिक्स प्रणाली मिलती है, जो ट्रैक्टर को खेती के दौरान जुताई की गहराई और ड्राफ्ट को अपने आप नियंत्रित करने की सुविधा देता है। साथ ही यह उन्नत सिस्टम खेत की मिट्टी के अनुसार अपने आप एडजस्ट होकर समान गहराई बनाए रखता है, जिससे फसल की पैदावार बेहतर होती है। इसके अलावा इस ट्रैक्टर में 21 Spline टाइप पीटीओ सिस्टम भी है, जो 1000 रेटेड आरपीएम पर 29 HP की शानदार पीटीओ पावर देता है, जो श्रेणी के भारी पीटीओ उपकरणों को चलाने के लिए उपयुक्त है। एडवांसा हाइड्रोलिक्स और पीटीओ सिस्टम के कारण यह ट्रैक्टर हल्की खेती और मध्यम ढुलाई कामों के लिए एक किफायती विकल्प है।

इंडो फार्म 2030 DI 34HP ट्रैक्टर के अन्य मुख्य फीचर्स

  • ब्रेक्स: सुरक्षित ड्राइविंग के लिए इसमें ड्राई डिस्क ब्रेक के साथ ऑयल-इमर्स्ड डिस्क ब्रेक (OIB) का विकल्प दिए गए हैं। 
  • स्टीयरिंग: इस ट्रैक्टर में मैकेनिकल - रीसर्कुलेटिंग बॉल प्रकार स्टीयरिंग उपलब्ध हैं।
  • टायर साइज: इसमें आगे 15.24 cm x 40.64 cm (6 inch x 16 inch) और पीछे 34.54 cm x 71.12 cm (13.6 inch x 28 inch) टायर साइज दिए गए है। 
  • डायमेंशन और वेट: इंडो फार्म 34 HP (2WD) ट्रैक्टर का कुल वजन लगभग 1855 kg, लंबाई 3465 एमएम, स्टीयरिंग तक की ऊंचाई 1615 एमएम, चौड़ाई 1670 एमएम, व्हील ट्रैक 1355-1895 एमएम और मिनिमम ग्राउंड क्लीयरेंस 380 एमएम है।
  • अतिरिक्त सुविधाएं: इसमें टेलर हुक, फेंडर गार्ड, हेवी बम्पर, टूल किट, ऑपरेटर मैनुअल की सुविधाएं भी मिलती है। 

निष्कर्ष: किन किसानों के लिए बेहतर 

इंडो फार्म 2030 DI एक 34 HP का ईंधन-किफायती ट्रैक्टर है, जिसे विशेष रूप से डीजल बचाने के लिए डिजाइन किया गया है। 3-सिलेंडर इंजन, 1400 किलोग्राम की लिफ्टिंग क्षमता और ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक जैसे फीचर्स के साथ इसे आपकी खेती लागत को कम करने के लिए तैयार किया है। यह कल्टीवेटर, रोटावेटर (5 फीट) और ट्रॉली के काम के लिए बहुत उपयुक्त है। ट्रैक्टर का 'स्ट्रैट रियर एक्सेल' और मजबूत चेसिस इसे कठिन रास्तों पर भी स्थिरता प्रदान करता है।

कुल मिलाकर, Indo Farm 2030 DI ट्रैक्टर उन छोटे और मध्यम किसानों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो कम खर्च में बेहतर काम, मल्टी-क्रॉप उपयोग और मजबूत प्रदर्शन चाहते हैं। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

`