Farmtrac 47 Promaxx ट्रैक्टर - कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस
दमदार टॉर्क और आधुनिक तकनीक, जानें क्या यह ट्रैक्टर अपनी कीमत वसूल करता है?
एस्कॉर्ट्स कुबोटा (Escorts Kubota) की फार्मट्रैक प्रोमैक्स (Farmtrac Promaxx) ट्रैक्टर सीरीज इन दिनों किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है। इस सीरीज के लगभग सभी मॉडल अपनी प्रदर्शन क्षमता के लिए जाने जाते हैं, लेकिन फार्मट्रैक 47 प्रोमैक्स (Farmtrac 47 Promaxx) इन दिनों बाजार में सबसे ज्यादा चर्चा में है। करीब 47 हॉर्सपावर (HP) श्रेणी का यह ट्रैक्टर दमदार टॉर्क, आधुनिक फीचर्स और आकर्षक डिजाइन के कारण किसानों के बीच अपनी अलग पहचान बना चुका है।
अब सबसे महत्वपूर्ण सवाल यही है कि क्या यह ट्रैक्टर अपनी कीमत के हिसाब से सही वैल्यू फॉर मनी (Value for Money) साबित होता है? आइए इसके फीचर्स, प्रदर्शन, उपयोगिता और कीमत के आधार पर जानते हैं कि 47 Promaxx किसानों के लिए कितना फायदेमंद विकल्प है।
दमदार हाई टॉर्क इंजन और बेहतरीन प्रदर्शन
यह सीरीज भारतीय किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मजबूत, उच्च इंजन टॉर्क और आधुनिक तकनीकी फीचर्स से लैस ट्रैक्टर उपलब्ध करती है। फार्मट्रैक 47 प्रोमैक्स (Farmtrac 47 Promaxx) इसी सीरीज में 47 हॉर्सपावर (HP) की श्रेणी का एक भरोसेमंद और मजबूत ट्रैक्टर, जिसे विशेष रूप से उन किसानों के लिए डिजाइन किया है जिन्हें खेती के साथ-साथ कमर्शियल ढुलाई (Haulage) जैसे भारी काम करने होते हैं।
- इसमें 3-सिलेंडर और 2760 CC का शक्तिशाली डीजल इंजन दिया गया है, जो 2000 इंजन रेटेड RPM पर 199 Nm का हाई टॉर्क जेनरेट करता है।
- अधिक टॉर्क होने के कारण इसका इंजन बिना दबे स्मूथली काम करता है और गन्ने या ईंटों से भरी भारी ट्रॉली के साथ चढ़ाई या कीचड़ वाले रास्तों पर आसानी से चलता है।
- इस ट्रैक्टर में ड्राई-टाइप एयर फिल्टर दिया गया है जो धूल-मिट्टी को इंजन में जाने से रोकता है।
ट्रांसमिशन और गियर्स विकल्प
इस ट्रैक्टर में हेलिकल गियर के साथ 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स (15 गियर्स का बेजोड़ कॉम्बिनेशन) वाला फुली कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स दिया गया है। साथ ही इसमें ड्यूल क्लच और इंडिपेंडेंट PTO क्लच की सुविधा उपलब्ध है, जिससे उपकरणों का संचालन अधिक आसान हो जाता है। हाई, मीडियम और लो रेंज के इस ट्रांसमिशन कॉम्बिनेशन के कारण किसान अपनी जरूरत और उपकरण के हिसाब से सही स्पीड चुन सकते हैं। साइड शिफ्ट गियर लीवर होने की वजह से ऑपरेटर को खुला प्लेटफॉर्म मिलता है, जिससे लंबे समय तक काम के दौरान पैर में दर्द नहीं होता।
2000 किलोग्राम की शानदार लिफ्टिंग क्षमता
खेती के आधुनिक उपकरणों को चलाने के लिए इस ट्रैक्टर में बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इसमें ADDC (ऑटोमैटिक डेप्थ एंड ड्राफ्ट कंट्रोल) सिस्टम है, जो मिट्टी के हिसाब से गहराई खुद तय करता है। इसकी वजन उठाने की क्षमता 2000 किलोग्राम (2 टन) है, जो इस सेगमेंट में सबसे बेहतरीन है। यह भारी से भारी रोटावेटर, लेजर लैंड लेवलर और कल्टीवेटर को आसानी से उठा सकता है। इसमें मानक 540 आरपीएम पीटीओ है, जो मल्टीस्पीड और रिवर्स पीटीओ (MRPTO) विकल्पों के साथ आता है। इससे थ्रेशर या रीपर ब्लॉक होने पर उसे उल्टा घुमाकर आसानी से साफ किया जा सकता है।
सुरक्षा और आधुनिक 'केयर बटन' (2WD और 4WD ऑप्शंस)
इस ट्रैक्टर में कई आधुनिक फीचर्स शामिल किए गए हैं, जैसे:
- सुरक्षित ब्रेकिंग: इस ट्रैक्टर में ड्राई टाइप ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स (Real Maxx OIB) दिए गए हैं। तेल में डूबे होने के कारण ये ब्रेक्स गर्म नहीं होते और भारी लोड के साथ अचानक ब्रेक लगाने पर भी ट्रैक्टर स्किड नहीं करता।
- 2WD और 4WD का विकल्प: ट्रैक्टर में सीलबंद पोर्टल एक्सल के साथ 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) तकनीक है, जिसके कारण यह कठिन कृषि कार्यों (जैसे कीचड़ भरे धान के खेतों और पथरीले रास्तों) पर शानदार प्रदर्शन करता है। यह ट्रैक्टर टू-व्हील ड्राइव (2WD) वेरिएंट्स में भी आता है।
- पावर स्टीयरिंग: पावर स्टीयरिंग लंबे समय तक आरामदायक ड्राइविंग सुनिश्चित करते हैं।
- स्मार्ट प्रो-लिफ्ट (Smart Pro-Lift) स्विच: इसकी मदद से ऑपरेटर सिर्फ एक बटन या सिंगल स्विच दबाकर कृषि उपकरण (Implement) को पूरा ऊपर उठा या नीचे कर सकता है।
- LED प्लाउ लैंप और टेल लाइट: यह फीचर रात के समय या कम रोशनी में काम करते समय बेहद मददगार साबित होता है।
- एडवांस्ड गियर एवं ब्रेक लुब्रिकेशन सिस्टम: यह सिस्टम गियर के हर छोटे-बड़े हिस्से और ब्रेक्स तक तेल की सही मात्रा लगातार पहुंचाता है, जिससे आपस में रगड़ कम होती है और पार्ट्स की उम्र बढ़ती है। एडवांस्ड लुब्रिकेशन (जैसे ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक्स) गर्मी को तुरंत सोख लेता है, जिससे भारी लोड में भी ब्रेक हमेशा 100% काम करते हैं।
- मजबूत और प्रीमियम Promaxx डिजाइन: यह ट्रैक्टर को एक बोल्ड, आधुनिक और आकर्षक लुक देता है और इसकी कार्यक्षमता को भी बढ़ाता है।
कीमत और वारंटी
भारतीय बाजार में फार्मट्रैक 47 प्रोमैक्स की कीमत ₹7.32 लाख से ₹7.41 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है (इसके 4WD मॉडल की एक्स–शोरूम कीमत लगभग ₹8.14 लाख तक है)। ट्रैक्टर का 500 घंटे का सर्विस अंतराल है, जिससे किसान को लंबे समय तक मेंटेनेंस या सर्विस की चिंता नहीं रहती।
किन किसानों के लिए बेस्ट है?
अगर आप 45–50 हॉर्सपावर (HP) की रेंज में एक ऐसा ट्रैक्टर ढूंढ रहे हैं जिसमें गियर के ज्यादा विकल्प हों, भारी भार उठाने की क्षमता हो और जो भारी कमर्शियल ढुलाई के समय डीजल की खपत कम करें, तो फार्मट्रैक 47 प्रोमैक्स आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकता है। इसकी 4WD तकनीक, 2000 किलोग्राम लिफ्टिंग क्षमता, आधुनिक फीचर्स और लंबा सर्विस अंतराल इसे खेती के साथ-साथ किराए (कस्टम हायरिंग) पर चलाने के लिए भी एक वैल्यू-फॉर-मनी ट्रैक्टर बनाते हैं।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
सम्बंधित समाचार
इसे भी पढ़ें
संरक्षित खेती से किसानों का बढ़ेगा मुनाफा, सरकार दे रही 70% तक की सब्सिडी
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल