आयशर 551 4WD: 49 HP ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

पोस्ट -14 अगस्त 2026 | Author: Anil Yadav शेयर पोस्ट

49 HP पावर, 2100 kg लिफ्ट और 4WD: आयशर 551 4WD क्यों है किसानों के लिए ऑलराउंडर ट्रैक्टर?

आयशर 551 4WD उन किसानों के लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है, जो भारी कृषि कार्यों के साथ-साथ व्यावसायिक (कमर्शियल) भारी ढुलाई दोनों ही जरूरतों के लिए एक भरोसेमंद और किफायती 4WD ट्रैक्टर की तलाश कर रहे हैं। 49 HP श्रेणी के इस ट्रैक्टर में 3300 cc का दमदार आयशर इंजन दिया गया है, जो जुताई, टिलिंग और ढुलाई जैसे कामों के लिए भरोसेमंद परफॉर्मेंस देता है। इसमें करीब 41.65 HP पीटीओ पावर, 2100 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता, 4WD सिस्टम और 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। ये खूबियां इसे रोटावेटर, कल्टीवेटर, थ्रेशर और ट्रॉली ढुलाई जैसे विभिन्न कृषि एवं कमर्शियल कार्यों के लिए उपयोगी बनाती हैं।

टिकाऊ निर्माण, बेहतर नियंत्रण, अच्छा माइलेज और आसान रखरखाव के कारण यह ट्रैक्टर मिश्रित खेती और कमर्शियल काम करने वाले किसानों के लिए एक व्यावहारिक विकल्प बना हुआ है। इस लेख में जानेंगे Eicher 551 4WD के इंजन, गियरबॉक्स, पीटीओ, हाइड्रोलिक्स, प्रमुख फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी। साथ ही, यह भी जानेंगे कि आखिर वो कौन-से फीचर्स हैं, जो आयशर 551 4WD को 49 एचपी सेगमेंट का सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर ट्रैक्टर बनाते हैं।

आयशर 551 4WD का इंजन और पावर

भारी कृषि कार्यों और कमर्शियल इस्तेमाल के लिए तैयार आयशर 551 4WD (Eicher 551 4WD) अपनी दमदार पावर, टॉर्क और बेहतर माइलेज देने की क्षमता के लिए किसानों के बीच एक भरोसेमंद विकल्प है। इसमें आयशर कंपनी का 3-सिलेंडर, 3300 सीसी का दमदार इंजन दिया गया है, जो 49 एचपी की पावर जनरेट करता है। यह इंजन सामान्य आरपीएम रेंज पर स्थिर पावर और बेहतर खींचने की क्षमता प्रदान करता है।

इससे जुताई, टिलिंग, रोटावेशन और भारी ढुलाई जैसे काम आसानी से किए जा सकते हैं। फ्यूल इंजेक्शन के लिए इसमें इनलाइन फ्यूल इंजेक्शन पंप का इस्तेमाल किया गया है, जो इंजन में ईंधन की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करता है। इससे ट्रैक्टर को अच्छी पावर, बेहतर माइलेज और लंबे समय तक भरोसेमंद परफॉर्मेंस देने में मदद मिलती है।

आयशर 551 4WD का गियरबॉक्स

आयशर 551 4WD 49 HP ट्रैक्टर में पार्टियल कॉन्स्टेंट-मेश ट्रांसमिशन दिया गया है, जो आसान और स्मूद गियर शिफ्टिंग में मदद करता है। इसमें 8 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर का विकल्प मिलता है, जिससे किसान खेत और ढुलाई के काम के अनुसार सही स्पीड चुन सकते हैं। साइड-शिफ्ट गियर लीवर ऑपरेटर को ज्यादा खुला और आरामदायक प्लेटफॉर्म देता है, जिससे लंबे समय तक काम करना आसान हो जाता है।

इसमें ड्यूल क्लच दिया गया है, जिससे पीटीओ (PTO) से चलने वाले कृषि उपकरणों को आसानी से संचालित किया जा सकता है। इस ट्रैक्टर की अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड करीब 32.93 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो खेत के काम के साथ-साथ ढुलाई और ट्रांसपोर्ट के दौरान भी समय बचाने में मदद करती है।

आयशर 551 4WD का ब्रेक और स्टीयरिंग प्रकार

आयशर के इस मॉडल में मल्टी-डिस्क ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक (OIB) दिए गए हैं, जो गीले खेतों और उबड़-खाबड़ या ढलान वाले रास्तों पर बेहतर ब्रेकिंग और ट्रैक्टर पर नियंत्रण बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही, इसमें पावर स्टीयरिंग की सुविधा मिलती है, जिससे खेत में इम्प्लीमेंट के साथ काम करते समय ट्रैक्टर को आसानी से मोड़ना और नियंत्रित करना आसान हो जाता है।

आयशर 551 4WD PTO पावर और कृषि उपकरण

आयशर 551 4WD में ट्रैक्टर में 6-स्प्लाइन शाफ्ट के साथ Live PTO दिया गया है, जो इम्प्लीमेंट के संचालन को सुविधाजनक बनाने के लिए करीब 41.65 HP की PTO पावर देती है। इस क्षमता से रोटावेटर, थ्रेशर, सुपर सीडर, मल्चर और रीपर जैसे पावर टेक-ऑफ (PTO) आधारित कृषि उपकरण आसानी से चलाए जा सकते हैं। इसमें 540 RPM की पीटीओ स्पीड 1,788 इंजन RPM पर उपलब्ध होती है।

इसके अलावा, इसमें मल्टी-स्पीड और रिवर्स PTO जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इन खूबियों के कारण आयशर 4WD ट्रैक्टर को रोटावेटर, रीपर, मल्चर, वॉटर पंप, थ्रेशर, सीड ड्रिल और बेलर जैसे कई कृषि उपकरणों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

आयशर 551 4WD की हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता

आयशर 551 4WD में 2,100 किलोग्राम तक की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता दी गई है। इसमें ड्राफ्ट, पोजिशन और रिस्पॉन्स कंट्रोल के साथ CAT-2 थ्री-पॉइंट लिंक मिलता है। इसकी मदद से ट्रैक्टर रिवर्सिबल एमबी प्लाऊ, कल्टीवेटर और रोटावेटर जैसे भारी कृषि उपकरणों को आसानी से उठाने और संचालित करने में सक्षम है।

आयशर 551 4WD के अन्य प्रमुख फीचर्स 

  • फ्यूल टैंक: इसमें 46 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। इसकी मदद से लंबे समय तक खेती और ढुलाई के काम किए जा सकते हैं और बार-बार ईंधन भरवाने की जरूरत कम हो सकती है।
  • 4WD सिस्टम: इस ट्रैक्टर की 4WD तकनीक गीली, नरम और असमान जमीन पर बेहतर ट्रैक्शन और स्थिरता बनाए रखने में मदद करती है।
  • टायर साइज: इसमें 8.3 x 20 फ्रंट और 14.9 x 28 रियर टायर दिए गए हैं। इसके अलावा, फ्रंट में 9.5 x 20 टायर का विकल्प भी मिलता है।
  • अतिरिक्त सुविधाएं: ट्रैक्टर में टिपिंग ट्रेलर किट, क्विक-रिलीज कपलर, बंपर, ड्रॉबार, मोबाइल चार्जर, टॉप लिंक और पानी की बोतल रखने का स्टैंड जैसे फैक्ट्री-फिटेड उपयोगी फीचर्स मिलते हैं। 

ये सुविधाएं रोजमर्रा के खेती और ढुलाई के कामों में ऑपरेटर की सुविधा बढ़ाती हैं।

आयशर 551 4WD टेक्निकल स्पेसिफिकेशन एट-ए-ग्लान्स

फीचर

विवरण 

पावर रेंज

49 HP (36.04 kW )

इंजन प्रकार

3-सिलेंडर (EICHER Water cooled)

इंजन क्षमता

3300 cc (3.3L)

क्लच प्रकार

डुअल

गियरबॉक्स

8F + 3R (साइड शिफ्ट, पार्शियल कॉन्स्टेंट मेश)

PTO का प्रकार

लाइव, 6-स्प्लाइन शाफ्ट

PTO स्पीड

540 RPM

लिफ्ट क्षमता

2100 kgf (ड्राफ्ट पोजीशन एंड रिस्पांस कंट्रोल)

ब्रेक

मल्टी-डिस्क ऑयल-इमर्स्ड

स्टीयरिंग

पावर स्टियरिंग

फ्रंट टायर

8.3 x 20 / 9.5 x 20

रियर टायर

14.9 x 28

अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड

32.28 km/h

ड्राइव

4WD

फ्यूल टैंक

46 लीटर

वारंटी

2000 hr/2 Year

आयशर 551 4WD ट्रैक्टर कीमत 2026 

2026 में उपलब्ध ऑनलाइन कीमतों के अनुसार, आयशर 551 4WD की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹8.11 लाख से ₹8.50 लाख तक बताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक कीमत राज्य, डीलर, वेरिएंट, टैक्स और अन्य शुल्क के आधार पर अलग हो सकती है। ट्रैक्टर खरीदने से पहले किसान अपने नजदीकी अधिकृत आयशर ट्रैक्टर डीलर से एक्स-शोरूम कीमत, RTO, इंश्योरेंस और ऑन-रोड कीमत 2026 की अपडेट जानकारी जरूर लें।

आयशर 551 4WD किन किसानों के लिए बेहतर है?

यह ट्रैक्टर खास तौर पर उन किसानों के लिए उपयोगी हो सकता है, जिनके पास बड़े या कठिन खेत हैं और जिन्हें एक ही ट्रैक्टर से खेती के साथ-साथ ट्रॉली ढुलाई जैसे कई काम करने हैं। यह ट्रैक्टर निम्नलिखित कामों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है:

  • गीली और नरम मिट्टी वाले खेत: कठिन परिस्थितियों में दमदार पावर और 4WD ट्रैक्शन की जरूरत वाले किसान।
  • खेती और कमर्शियल काम: खेती के साथ ढुलाई और अन्य व्यावसायिक कार्य करने वाले छोटे ऑपरेटर।
  • धान की पडलिंग: पानी भरे और गीले खेतों में रोटावेटर के साथ पडलिंग करने वाले किसान।
  • भारी कृषि उपकरण: एमबी प्लाऊ, कल्टीवेटर, सीड ड्रिल और अन्य भारी कृषि इम्प्लीमेंट चलाने वाले किसान।
  • कम खर्च में लंबे समय का उपयोग: बेहतर ईंधन दक्षता, कम मेंटेनेंस और लंबे समय तक टिकाऊ परफॉर्मेंस चाहने वाले किसान।

निष्कर्ष

आयशर 551 4WD 49 HP श्रेणी में एक मजबूत और बहुउपयोगी ट्रैक्टर है। यह उन किसानों के लिए एक भरोसेमंद ऑलराउंडर विकल्प साबित होता है, जिन्हें बड़े और मुश्किल खेतों में भारी कृषि उपकरणों के साथ-साथ ढुलाई जैसे कमर्शियल कार्यों के लिए भी किफायती 4WD ट्रैक्टर चाहिए। 3-सिलेंडर 3300 cc इंजन, 4WD सिस्टम, 2100 kg की लिफ्ट क्षमता, 8F+3R गियरबॉक्स, 540 RPM PTO और ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक जैसे फीचर्स इसे खेती के कई कार्यों के लिए उपयोगी बनाते हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Name must be 3–50 letters, spaces allowed Name must be 3–50 letters, spaces allowed
Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9
Select a brand
Select a model
Select a state
Select a district
`