सस्ता + ताकतवर: 60 HP प्रीत 6049 क्रीपर ट्रैक्टर - किफायती दाम

पोस्ट -28 जनवरी 2026 | Author: Tractor Guru Team शेयर पोस्ट

प्रीत 6049 NSM क्रीपर ट्रैक्टर: 60 HP का ताकतवर ट्रैक्टर

भारत में मध्यम से बड़ी जोत (4–10 एकड़) वाले किसान ऐसे ट्रैक्टर की तलाश में रहते हैं, जो जुताई, बुवाई और ढुलाई तीनों कामों में बेहतरीन प्रदर्शन करे। साथ ही, कीमत और ताकत के मामले में भी वह अन्य ब्रांड्स की तुलना में ज्यादा प्रतिस्पर्धी और किफायती हो। ऐसे किसानों के लिए प्रीत 6049 – 2WD 60 HP ट्रैक्टर (NSM) क्रीपर एक दमदार और भरोसेमंद विकल्प बनकर सामने आया है। इस ट्रैक्टर की सबसे बड़ी खासियत इसका NSM क्रीपर गियर (Creeper Gear) विकल्प है, जो इसे उन भारी कृषि कार्यों के लिए पूरी तरह तैयार करता है, जहां कम गति पर ज्यादा ताकत और बेहतर कंट्रोल की जरूरत होती है। 

आइए, विस्तार से जानते हैं 60 HP प्रीत ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और इसकी लेटेस्ट कीमत के बारे में।

प्रीत 6049 क्रीपर गियर ट्रैक्टर: तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स (2026)

फीचर्स विवरण
पावर रेंज (HP) 60 HP, 4-स्ट्रोक डीआई
सिलेंडर 4 सिलेंडर
इंजन क्षमता 4087 CC
ईंधन इंजेक्शन पंप इन - लाइन
इंजन रेटेड RPM 2200 RPM
गियरबॉक्स 16 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स, स्लाइडिंग और कांस्टेंट मेश का कॉम्बिनेशन
क्लच टाइप हैवी-ड्यूटी ड्राई टाइप ड्यूल क्लच
ब्रेक प्रकार मल्टी-डिस्क ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स
स्टीयरिंग पावर स्टीयरिंग
PTO स्पीड ड्यूल स्पीड लाइव PTO, 540 RPM और CR PTO
फ्यूल टैंक क्षमता 67 लीटर
लिफ्टिंग क्षमता 1800 kg, 2-लीवर ADDC हाइड्रोलिक
  • प्रीत 6049 NSM क्रीपर ट्रैक्टर: दमदार इंजन और जबरदस्त ताकत

प्रीत 6049 NSM क्रीपर एक 60 एचपी रेंज का दमदार ट्रैक्टर है, जिसमें 4-सिलेंडर, 4087 CC क्षमता का 4-स्ट्रोक DI इंजन दिया गया है। यह इंजन 2200 रेटेड RPM पर शानदार टॉर्क और भरपूर ताकत पैदा करता है, जिससे ट्रैक्टर लंबे समय तक बिना दबाव के स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। यही वजह है कि यह ट्रैक्टर गन्ना, सब्जी, आलू और कपास जैसी फसलों की खेती की हर जरूरत के लिए फिट बैठता है, क्योंकि यह विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरणों और अटैचमेंट को आसानी से संभाल सकता है।

इंजन को ठंडा रखने के लिए इसमें वॉटर-कूल्ड सिस्टम दिया गया है, जिससे तेज गर्मी और धूप में भी घंटों काम करना आसान हो जाता है। ड्राई टाइप एयर फिल्टर इंजन को धूल-मिट्टी से सुरक्षित रखता है, जिससे इंजन की उम्र बढ़ती है।

  • Preet 6049 2WD ट्रैक्टर: गियरबॉक्स तकनीक

  1. प्रीत 6049 NSM क्रीपर ट्रैक्टर में कॉन्स्टेंट और स्लाइडिंग मेश (Combination of Constant & Sliding Mesh) का कॉम्बिनेशन गियरबॉक्स दिया गया है, जिसमें 16 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर मिलते हैं। इसमें गियर बदलते समय कम आवाज आती है और गियर लंबे समय तक चलते हैं।
  2. यह गियर बॉक्स उन किसानों के लिए बेहतरीन है, जो कम कीमत में मजबूत, भरोसेमंद और लंबे समय तक चलने वाला ट्रैक्टर चाहते हैं। इसके अलावा, इसमें हेवी-ड्यूटी ड्यूल क्लच (Cerametallic Lining के साथ) दिया गया है, जो रोटावेटर और PTO से जुड़े कामों के दौरान गियर शिफ्टिंग को बेहद स्मूथ बना देता है।
  • NSM क्रीपर गियर 

  1. इस ट्रैक्टर की सबसे बड़ी ताकत इसका NSM क्रीपर गियरबॉक्स है। यह गियरबॉक्स इसके ताकतवर और हेवी-ड्यूटी इंजन के साथ मिलकर कम RPM पर भी जबरदस्त टॉर्क देता है।
  2. जब ट्रैक्टर को क्रीपर गियर में चलाया जाता है, तो यह बहुत ही धीमी स्पीड (करीब 0.5 किमी/घंटा) पर भी सुपर सीडर जैसे भारी औजारों को बिना इंजन पर जोर डाले आसानी से खींच लेता है। यह फीचर खासतौर पर गन्ना बुवाई, सब्जी खेती, ट्रेंचिंग और रोपाई जैसे सटीक और धीमे कामों में बहुत फायदेमंद साबित होता है।
  • प्रीत 6049 – 2WD 60 HP NSM क्रीपर ट्रैक्टर: हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता

  1. प्रीत 6049 NSM क्रीपर ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक्स को भारी उपकरणों को सटीकता से नियंत्रित करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें ऑटोमैटिक ड्राफ्ट और डेप्थ कंट्रोल (ADDC) तकनीक वाली 2–लीवर हाइड्रोलिक्स प्रणाली मिलती है।
  2. यह सिस्टम ट्रैक्टर 1800 किग्रा तक की भारी लिफ्टिंग क्षमता प्रदान करता है। उपकरणों को मजबूती से जोड़ने और स्थिर रखने के लिए इसमें TPL कैटेगरी I-II का 3-पॉइंट लिंकेज मिलता है। 
  • प्रीत 6049 पीटीओ पावर (PTO HP)

  1. प्रीत 6049 ट्रैक्टर की पावर टेक ऑफ (PTO) पावर इसे रोटावेटर और थ्रेशर जैसे भारी उपकरणों का असली उस्ताद बनाती है। इसमें Dual Speed Live पीटीओ तकनीक है, जो इसके 60 HP इंजन से निकलने वाली पीटीओ पावर 7-8 फीट के रोटावेटर, स्ट्रॉ रीपर और भारी थ्रेशर को बिना किसी लोड के चलाने में सक्षम है।
  2. यह 540 RPM और CR पीटीओ की रफ्तार प्रदान करता है, जो रोटावेटर और कल्टीवेटर जैसे सामान्य उपकरणों के लिए बेस्ट है। CR PTO ट्रैक्टर की एक ऐसी पीटीओ प्रणाली होती है, जिसमें PTO शाफ्ट क्लच दबाने पर भी घूमता रहता है। यानी जब आप ट्रैक्टर की आगे की गति रोक देते हैं, तब भी PTO से जुड़े उपकरण लगातार काम करते रहते हैं।

प्रीत 6049 - 2WD ट्रैक्टर (एनएसएम) क्रीपर फीचर्स

PREET 6049 - 60 HP 2 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर (NSM) में कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जो आपको खेती के दैनिक कार्यों में सहायता प्रदान करती हैं। उन्नत सुविधाओं से लैस PREET 6049 लगभग हर कृषि कार्य के लिए सक्षम है। कुछ विशेषताएं नीचे दी गई हैं:

1. पावर स्टीयरिंग

  • प्रीत 6049 - 2WD ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग दिया गया है, जो बहुत ही स्मूथ और भरोसेमंद है। यह न केवल ट्रैक्टर चलाने की मेहनत को कम करता है, बल्कि क्रीपर गियर के साथ काम करते समय सटीक मोड़ लेने में भी मदद करता है।
  • ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स: सुरक्षित और प्रभावी ब्रेकिंग के लिए प्रीत 6049 - 2WD ट्रैक्टर में ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स (Oil Immersed Brakes - OIB) दिए गए हैं। इससे ड्राइवर को बहुत ही स्मूथ और शांत ब्रेकिंग का अनुभव मिलता है, जिससे लंबे समय तक काम करने पर थकान कम होती है। तेल के कारण ब्रेक लगाते समय घर्षण कम पैदा होता है और ब्रेक गर्म नहीं होते। 

2. एयरोडायनामिक बोनट

  • इसका एयरोडायनामिक बोनट चमकदार पेंट और आकर्षक ग्राफिक्स के साथ इसे एक प्रीमियम और न्यू-जेनरेशन लुक देता है। यह न सिर्फ खेत में दमदार दिखाई देता है, बल्कि सड़क पर चलते समय भी अलग पहचान बनाता है।
  • बोनट का आगे की ओर झुका हुआ और सलीकेदार डिजाइन ड्राइवर को सामने का साफ नजारा देता है। इससे ट्रैक्टर के ठीक आगे का हिस्सा आसानी से दिखता है, जिससे संकरी जगहों पर मोड़ लेना और कतार वाली फसलों के बीच काम करना काफी आसान और सुरक्षित हो जाता है।

3. इलेक्ट्रॉनिक मीटर 

  • ट्रैक्टर में एक आधुनिक डिजिटल-कम-एनालॉग दिया गया है, जो ड्राइवर को ट्रैक्टर की सेहत और परफॉरमेंस की पल-पल की जानकारी देता है।
  • इस इलेक्ट्रॉनिक मीटर में बैटरी चार्जिंग, तेल का दबाव, इंजन तापमान, एयर फिल्टर चोक, आरपीएम (RPM) जैसे कई जरूरी लाइट इंडीकेटर्स होते हैं, जो समस्या होने पर तुरंत सतर्क करते हैं।

4. मल्टी स्पीड पीटीओ

  • इसकी मदद से आप कम इंजन आरपीएम पर भी पीटीओ की आवश्यक गति (540 RPM) प्राप्त कर सकते हैं। यदि रोटावेटर या थ्रेशर में घास, पुआल या पत्थर फंस जाए, तो आपको हाथ से उसे निकालने की जरूरत नहीं है।
  • पीटीओ को उल्टा (Reverse) घुमाएं और फंसी हुई चीज आसानी से बाहर निकल जाएगी। यह फीचर विशेष रूप से उन किसानों के लिए फायदेमंद है जो अलग-अलग प्रकार के पीटीओ संचालित उपकरणों का उपयोग करते हैं।

प्रीत 6049 2WD (NSM) क्रीपर कीमत (2026)

भारत में प्रीत 6049 - 2WD ट्रैक्टर (एनएसएम) क्रीपर की बजट के हिसाब से उचित है। इसकी ऑन-रोड कीमत (बीमा, आरटीओ और टैक्स के बाद) जानने के लिए अपने नजदीकी प्रीत ट्रैक्टर डीलर से संपर्क करें। यह ट्रैक्टर बड़ी जोत वाले किसानों, गन्ना और सब्जी की खेती करने वालों के लिए बहुत उपयुक्त है। यदि आप ऐसा ट्रैक्टर ढूंढ रहे हैं जो महिंद्रा, स्वराज या जॉन डियर जैसे ब्रांड्स के बराबर ताकत दे, लेकिन कीमत में उनसे सस्ता हो, तो प्रीत 6049 NSM क्रीपर  एक समझदारी भरा फैसला है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

`