गुजरात में खेती के लिए कम मेंटेनेंस वाले बेस्ट 5 ट्रैक्टर
कम मेंटेनेंस वाले ट्रैक्टर की तलाश? गुजरात के किसानों की पहली पसंद बने ये 5 दमदार मॉडल्स
भारत के प्रमुख कृषि राज्यों में शामिल गुजरात अपनी कपास, मूंगफली, जीरा और बाजरा जैसी फसलों के लिए जाना जाता है। ऐसे में यहां के किसान ऐसे ट्रैक्टर पसंद करते हैं, जो कम ईंधन खर्च में ज्यादा काम करें, मजबूत हों और जिनका मेंटेनेंस खर्च भी कम हो। आयशर (Eicher), मैसी फर्ग्यूसन (Massey Ferguson), सोनालीका (Sonalika), स्वराज (Swaraj ) और महिंद्रा (Mahindra) जैसे ब्रांड्स के कई दमदार ट्रैक्टर मॉडल किसानों की इन्हीं जरूरतों को बखूबी पूरा करते हैं। कम आरपीएम पर हाई टॉर्क, सटीक ट्रैक विड्थ, सस्ता और आसान मेंटेनेंस जैसे खास विशेषताओं के चलते ये राज्य में खेती के साथ ट्रॉली ढुलाई और कमर्शियल उपयोग में भी सुपरहिट साबित हो रहे हैं। आइए जानते हैं गुजरात के किसानों की पसंद बने 5 दमदार और कम मेंटेनेंस वाले ट्रैक्टरों के बारे में।
कम मेंटेनेंस वाले ये ट्रैक्टर क्यों पहली पसंद बने हुए हैं।
दरअसल, गुजरात के कई क्षेत्रों में कपास, मूंगफली, गेहूं, जीरा और गन्ने जैसी फसलों की बड़े पैमाने पर खेती होती है। इन फसलों में खेत की तैयारी, बुवाई, स्प्रे और ट्रॉली ढुलाई जैसे काम लगातार करने पड़ते हैं। ऐसे में अगर ट्रैक्टर बार-बार खराब हो या उसकी सर्विस और रखरखाव पर ज्यादा खर्च आए, तो किसानों की लागत बढ़ जाती है। इसी कारण Eicher, Mahindra, Swaraj, Massey Ferguson और Sonalika जैसे भरोसेमंद ब्रांड्स के ट्रैक्टर गुजरात के किसानों की पहली पसंद बने हुए है। इनके ट्रैक्टर में मजबूत इंजन, कम ईंधन खपत और आसान मेंटेनेंस जैसी कई खूबियां होती है। इन ब्रांड्स के स्पेयर पार्ट्स बहुत किफायती हैं, बाजार में आसानी से मिल जाते हैं और गुजरात के हर छोटे-बड़े गांव में इनके मैकेनिक आसानी से मिल जाते हैं।
पसंदीदा 5 दमदार मॉडल्स: सबसे कम मेंटेनेंस में सबसे ज्यादा काम
गुजरात में खेती के साथ–साथ डेयरी, बागवानी और कमर्शियल कार्यों के लिए इस समय जिन 5 मॉडल्स की मांग सबसे ज्यादा है, उनकी विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है:
1. आयशर 485
आयशर 485 अपनी सरल तकनीक और कम मेंटेनेंस के कारण गुजरात के किसानों की पहली पसंद बना हुआ है। छोटे और मध्यम किसानों के लिए यह ट्रैक्टर किफायती और भरोसेमंद विकल्प माना जाता है। इसकी मजबूत बॉडी और अच्छा माइलेज लंबे समय तक उपयोग में मदद करता है।
मुख्य विशेषताएं:
- लगभग 33.10 kW (45 hp) एयर कूल्ड इंजन
- कम डीजल खपत में ज्यादा ताकत
- आसान सर्विस और कम मेंटेनेंस लागत
- खेती और ट्रॉली कार्य के लिए उपयुक्त
- कीमत ₹ 6.25 लाख ₹ 7.10 लाख (एक्स-शोरूम) तक
2. मैसी फर्ग्यूसन 241 DI
मैसी फर्ग्यूसन 241 DI एक 42 एचपी श्रेणी का दमदार ट्रैक्टर है, जो अपनी मजबूती और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। गुजरात के किसान इसे खासतौर पर कपास, मूंगफली और अनाज की खेती के लिए पसंद करते हैं। इसका सिम्पसन इंजन अपनी लंबी लाइफ और कम रखरखाव के लिए मशहूर है। यह ट्रैक्टर कम ईंधन में बेहतर काम करने के लिए जाना जाता है।
मुख्य विशेषताएं:
- दमदार इंजन प्रदर्शन
- 1700 kgf की लिफ्ट कैपेसिटी और सबसे सटीक हाइड्रोलिक्स की सेंसिंग
- श्रेणी में सबसे कम रखरखाव खर्च
- भारी कृषि उपकरण जैसे रोटावेटर और स्प्रेयर मशीन चलाने में सक्षम
- बेहतर माइलेज और लंबी उम्र
- कीमत ₹ 6.64 लाख ₹ 7.03 लाख (एक्स-शोरूम) तक
3. महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस
महिंद्रा 475 DI XP Plus गुजरात के किसानों के बीच सबसे भरोसेमंद ट्रैक्टरों में गिना जाता है। 44 HP की श्रेणी में आने वाला यह ट्रैक्टर उन किसानों के लिए है जो कम मेंटेनेंस खर्च के साथ ज्यादा ताकत और टॉर्क चाहते हैं। कपास और मूंगफली की खेती में यह ट्रैक्टर कल्टीवेटर, रोटावेटर और ट्रॉली ढुलाई के लिए काफी उपयोगी माना जाता है।
मुख्य विशेषताएं:
- लगभग 202 Nm का मैक्सिमम टॉर्क
- 1500 किलोग्राम हाइड्रोलिक्स लिफ्टिंग कैपेसिटी
- कम मेंटेनेंस और बेहतर माइलेज
- खेती और ढुलाई दोनों कार्यों के लिए शानदार प्रदर्शन
- कीमत ₹ 6.58 लाख ₹ 6.88 लाख (एक्स-शोरूम) तक
4. स्वराज 735 FE
स्वराज 735 FE किसानों के बीच अपनी मजबूत पकड़ और टिकाऊ इंजन के लिए जाना जाता है। यह 31 एचपी-40 एचपी श्रेणी का एक शक्तिशाली, आधुनिक ट्रैक्टर है, जो खेती के साथ कमर्शियल ढुलाई में भी अच्छा प्रदर्शन देता है। कठिन कृषि कार्यों के लिए उच्च टॉर्क और विभिन्न प्रकार के उपकरणों के साथ बेहतर प्रदर्शन देने की क्षमता इसे गुजरात के उन मध्यम वर्गीय किसानों की पहली पसंद बनाता है, जो खेती के साथ-साथ ट्रॉली पर ढुलाई का काम भी करना होता है।
मुख्य विशेषताएं:
- डुअल क्लच विकल्प
- 6 साल की वारंटी
- मजबूत 2734 cm³ (cc) इंजन और बेहतर टॉर्क
- कम सर्विस खर्च और मजबूत बॉडी
- खेत और सड़क दोनों के लिए आदर्श
- कीमत ₹ 6.82 लाख ₹ 6.17 लाख (एक्स-शोरूम) तक
5. सोनालीका DI 745 III
सोनालीका DI 745 III एक 50 एचपी श्रेणी का बहुउद्देशीय ट्रैक्टर है, जो अपनी मजबूत परफॉर्मेंस, कम मेंटेनेंस और बेहतर ढुलाई क्षमता के लिए गुजरात के किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह ट्रैक्टर खासतौर पर कपास, मूंगफली और गेहूं जैसी फसलों की खेती के साथ हैवी ट्रॉली ढुलाई और कमर्शियल कार्यों में शानदार प्रदर्शन देता है। इसका हैवी ड्यूटी इंजन और मजबूत बॉडी लंबे समय तक लगातार काम करने में मदद करती है।
मुख्य विशेषताएं:
- कुशल कार्यक्षमता के लिए 205 Nm का मैक्स टॉर्क
- कम ईंधन खपत में बेहतर उत्पादकता
- आधुनिक फीचर्स और आरामदायक ड्राइविंग अनुभव
- प्लाऊ, कल्टीवेटर और सुपर सीडर जैसे विभिन्न एप्लीकेशन में लंबे समय तक टिकाऊ प्रदर्शन
- खेती और कमर्शियल कार्यों के लिए उपयुक्त
- कीमत ₹ 6.79 लाख ₹ 6.27 लाख (एक्स-शोरूम) तक
किसान किन बातों का रखें ध्यान?
ये ट्रैक्टर मॉडल्स खेती के साथ ढुलाई, रोटावेटर, सीड ड्रिल और स्प्रेयर जैसे कृषि कार्यों में बेहतर प्रदर्शन देने के लिए जाने जाते हैं। इसमें मिलने वाले अत्याधुनिक तकनीकी फीचर्स और दमदार इंजन इन्हें गुजरात की फसल और मिट्टी की विशिष्ट परिस्थितियों के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प बनाते हैं:
- अगर आप कम सर्विस लागत वाला ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, तो केवल कीमत ही नहीं बल्कि माइलेज, सर्विस नेटवर्क, स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता और खेती की जरूरतों को भी ध्यान में रखें।
- यदि आप गुजरात में कपास और मूंगफली की खेती के लिए एक ऐसा ट्रैक्टर ढूंढ रहे हैं जो आपकी जेब पर भारी न पड़े, तो आयशर 485 या मैसी 241 डीआई सबसे किफायती विकल्प हैं।
- वहीं, यदि आपको लंबे समय की वारंटी और ज्यादा पावर बैकअप चाहिए, तो महिंद्रा 475 DI XP plus, स्वराज 735 FE या सोनालीका 745 III मॉडल आपके लिए सबसे अच्छा निवेश साबित होगा।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
सम्बंधित समाचार
इसे भी पढ़ें
संरक्षित खेती से किसानों का बढ़ेगा मुनाफा, सरकार दे रही 70% तक की सब्सिडी
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल