5050 डी VS 5210: जॉन डियर के दो पावरफुल ट्रैक्टर की तुलना
जॉन डियर 5050 डी VS 5210: 50 एचपी का असली खिलाड़ी कौन?
जॉन डियर के ट्रैक्टर अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी के लिए जाने जाते हैं। वैसे तो इस ब्रांड का हर एक मॉडल शानदार है लेकिन आज हम जिन दो ट्रैक्टरों की तुलना करने वाले हैं, वो 50 एचपी सेगमेंट में बहुत अधिक मात्रा में खरीदे जाते हैं, वो पॉपुलर ट्रैक्टर हैं जॉन डियर 5050 डी और जॉन डियर 5210। आज हम इनके इंजन, फीचर्स, कीमत और अन्य किसानों के रिव्यू के आधार पर तुलना करेंगे।
इंजन की क्षमता किसकी ज्यादा? (Which has more engine capacity?)
जॉन डियर 5050 डी (John Deere 5050 D)
जॉन डियर 5050 डी सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टरों में से एक है और यह 50 एचपी की पावर के साथ आता है। इसकी 2900 सीसी इंजन कैपेसिटी अच्छा माइलेज देती है। 3 सिलेंडर के साथ यह 2100 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है और खेत में बढ़िया प्रदर्शन करने की क्षमता रखता है। जॉन डियर 5050 डी लंबे समय तक खेत में काम कर सकता है।
जॉन डियर 5210 (John Deere 5210)
50 एचपी का जॉन डियर 5210 ट्रैक्टर 3 सिलेंडर के साथ 2400 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। इसका शक्तिशाली इंजन सबसे कठिन कृषि कार्यों को आसान बनाने में मदद करता है। कूलिंग के लिए इसमें ‘कूलैंट कूल्ड विथ ओवरफ्लो रिजर्वायर’ है।
किसके फीचर्स हैं जबरदस्त? (Whose features are awesome?)
जॉन डियर 5050 डी (John Deere 5050 D)
- इसमें 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर उपलब्ध हैं।
- जॉन डियर 5050 डी की टॉप स्पीड 32.44 किलोमीटर प्रति घंटा और पीटीओ एचपी 42.5 है।
- इस ट्रैक्टर में सिंगल / डुअल क्लच का ऑप्शन है, जो खेती को सुगम और आसान बनाते हैं।
- इसमें पावर स्टीयरिंग है।
- खेतों में लंबे समय तक काम करने के लिए 60 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक है।
- जॉन डियर 5050 डी में 1600 किलोग्राम तक वजन उठाने की मजबूत क्षमता है।
- जॉन डियर का यह मॉडल उबड़-खाबड़ जमीनों और कृषि गतिविधियों के लिए एक बहुमुखी ट्रैक्टर है।
- पावर और टेक्नोलॉजी 6.0 इवेंट में जॉन डियर ने अपने अपग्रेड 5050D ट्रैक्टर को पेश किया था। इसके 5050D गियर प्रो वेरिएंट में अब 1800 किलोग्राम की हाई लिफ्टिंग कैपेसिटी है।
जॉन डियर 5210 (John Deere 5210)
- इसमें 9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर उपलब्ध हैं।
- जॉन डियर 5210 की टॉप स्पीड 30.1 किलोमीटर प्रति घंटा और पीटीओ एचपी 42.5 है।
- इसका स्टीयरिंग टाइप हाइड्राेलिक पावर स्टीयरिंग है।
- जॉन डियर 5210 ट्रैक्टर में डुअल क्लच है, जो काम को निरंतर और आसान बनाता है।
- इसकी हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी 2000 किलोग्राम है और फ्यूल टैंक क्षमता 68 लीटर है।
- यह रोटावेटर, थ्रेशर और कल्टीवेटर जैसे उपकरणों के साथ अच्छी तरह से काम करता है।
- पावर एंड टेक्नोलॉजी 6.0 इवेंट में, जॉन डियर ने जॉन डियर 5210 ट्रैक्टर में सिंगल क्लच पर्माक्लच पेश किया। यह अपग्रेड ड्यूरेबिलिटी को बढ़ाता है और बेहतर प्रदर्शन के लिए स्मूथ ऑपरेशन करता है।
कीमत किसकी सही? (Whose price is right?)
जॉन डियर 5050 डी (John Deere 5050 D)
भारत में जॉन डियर 5050 डी की कीमत ₹7.96 लाख से लेकर ₹8.67 लाख* (एक्स-शोरूम) तक है, जो भारतीय मध्यमवर्गी किसानों के लिए बजट के अनुकूल है। इसकी ऑन रोड कीमत राज्यों के अनुसार अलग-अलग है। आप विशेष फीचर्स के साथ ट्रैक्टर गुरू से जॉन डियर 5050 डी प्राप्त कर सकते हैं। EMI का विकल्प भी उपलब्ध है।
जॉन डियर 5210 (John Deere 5210)
जॉन डियर 5210 की कीमत ₹8.36 लाख से लेकर ₹9.17 लाख* (एक्स-शोरूम) तक है। इसकी ऑन रोड कीमत राज्यों के अनुसार अलग-अलग है। ट्रैक्टर गुरू से आप जॉन डियर 5210 कम डाउनपेमेंट और आसान EMI पर खरीद सकते हैं।
किसान रिव्यू (Farmer Review)
यदि आप एक किसान हैं तो कोई भी ट्रैक्टर खरीदने से पहले एक बार दूसरे किसानों के रिव्यू जरूर पढ़ें।
जॉन डियर 5050 डी (John Deere 5050 D)
हमारी वेबसाइट पर इस ट्रैक्टर के बारे में किसान योगेश जी ने लिखा “यह ट्रैक्टर सिर्फ खेती के लिए नहीं बल्कि ट्रांसपोर्ट के लिए भी मस्त है, खेत में ताकतवर दिखता है और रोड पर तेज चलता है। मैं एक ही ट्रैक्टर से कई काम कर लेता हूं।”
जॉन डियर 5210 (John Deere 5210)
हमारी वेबसाइट पर इस ट्रैक्टर के बारे में किसान पदमलोचन नाथ जी ने लिखा “मुझे इस ट्रैक्टर के डुअल क्लच ने प्रभावित किया। इस फीचर की वजह से गियर शिफ्ट करना बिल्कुल स्मूद बन गया है चाहे आप किसी भी कंडीशन में ट्रैक्टर चला रहे हों।”
इन ट्रैक्टरों के मॉडल पेज पर जाकर आप और भी रिव्यू पढ़ सकते हैं।
तो ये थी जॉन डियर 5050 डी और जॉन डियर 5210 की तुलना जो हमने हर पहलू से की है। उम्मीद है अब आपको समझ आ गया होगा कि आपको इन दोनों में से कौनसा ट्रैक्टर लेना चाहिए। हमारा सुझाव हमेशा यही रहता है कि आप अपने उपयोग और खेत के अनुसार ट्रैक्टर खरीदें।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Check On Road Price
सम्बंधित समाचार
इसे भी पढ़ें
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल