50 HP ट्रैक्टर की तुलना: न्यू हॉलैंड 3600-2 TX या 3630 TX सुपर
न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपेरिज़न: 3600-2 TX बनाम 3630 TX Super
किसान अब आधुनिक तकनीक वाले कृषि उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं, जिससे वे मिट्टी की तैयारी, बुवाई और फसलों की कटाई जैसे सभी काम आसानी से कर पा रहे हैं। इन सभी कामों को कम लागत में पूरा करने के लिए, उन्हें एक ऐसे ट्रैक्टर की जरूरत होती है, जो शक्तिशाली होने के साथ-साथ ईंधन की बचत भी करता हो। ऐसे में, न्यू हॉलैंड के ट्रैक्टर किसानों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। खासकर, कंपनी के दो लोकप्रिय मॉडल, न्यू हॉलैंड 3600-2 टीएक्स और न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स सुपर। ये अपनी श्रेणी में सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टरों में से हैं। लेकिन किसान इस दुविधा में रहते हैं कि इन दोनों में से कौन-सा ट्रैक्टर उनके लिए सबसे शक्तिशाली और बेहतर विकल्प है। आइए, न्यू हॉलैंड के इन दोनों ट्रैक्टरों की तकनीकी विशेषताओं और क्षमताओं की विस्तृत तुलना करके जानें कि आपके लिए कौन-सा ट्रैक्टर है सबसे दमदार।
इंजन क्षमता और पावर की तुलना
इन दोनों ट्रैक्टरों के इंजन की बात करें तो, दोनों ही 36.94 kW (50 HP) रेंज इंजन से लैस है। इंजन की क्षमता और प्रदर्शन में अंतर इस प्रकार है:
न्यू हॉलैंड 3600-2 TX: इसमें 2931 सीसी (CC) का शक्तिशाली 3-सिलेंडर रोटरी FIP के साथ नैचुरली एस्पिरेटेड टाइप इंजन है, जो 2500 रेटेड RPM पर काम करता है। इसका प्री-क्लीनर के साथ ऑयल बॉथ टाइप एयर क्लीनर और वॉटर कूल्ड कूलिंग सिस्टम इंजन की कार्य क्षमता को लंबे समय तक बनाए रखते हैं।
न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर: इसमें भी 2931 सीसी (CC) का शक्तिशाली 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 2500 रेटेड RPM पर उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रदान करता है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इसका इंजन इसे ज्यादा टॉर्क देने में मदद करता है, जिससे यह कृषि एवं व्यावसायिक दोनों कार्यों के लिए एक बहुउद्देशीय विकल्प बन जाता है।
इंजन पावर के मामले में ये दोनों ट्रैक्टर एक ही एचपी कैटेगरी से आते हैं। हालांकि, बेहतर RPM और टॉर्क के कारण 3630 TX सुपर को थोड़ा ज्यादा पावरफुल और मल्टीपर्पस विकल्प माना जा सकता है।
लिफ्टिंग क्षमता और पीटीओ पावर
विभिन्न कृषि कार्यों जैसे रोटावेटर, बिजाई, थ्रेशर, पोटैटो प्लांटर और पडलिंग के लिए ट्रैक्टर की पीटीओ पावर और लिफ्टिंग क्षमता काफी मायने रखती है। न्यू हॉलैंड के इन दोनों ट्रैक्टरों की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपसिटी और पीटीओ (PTO) पावर में मामूली अंतर है:
न्यू हॉलैंड 3600-2 TX: इमसें 540 आरपीएम + GSPTO सिस्टम है, जिसकी पावर 46 HP (34.3 kW) है। इसकी लिफ्टिंग क्षमता 1700 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर में मिक्स्ड कंट्रोल, हाइट लिमिटर के साथ लिफ्ट-ओ-मैटिक, रिस्पॉन्स कंट्रोल, आइसोलेटर वाल्व और 24 पॉइंट सेंसिटिविटी वाला ऑटोमेटिक डेप्थ और ड्राफ्ट कंट्रोल (ADDC) हाइड्रोलिक सिस्टम दिया गया है।
न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर: इसे गन्ना ढुलाई, एमबी प्लाऊ, कल्टीवेटर, स्ट्रॉ रीपर, रोटावेटर और लेजर लैंड लेवलर जैसे कई एप्लीकेशन के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें इंडिपेंडेंट 6 स्प्लाइन 540 स्टैंडर्ड और GSPTO है, जो 46 HP (34.3 kW) की पावर पर कम इंजन आरपीएम में भी स्थिर पीटीओ स्पीड प्रदान करता है। ट्रैक्टर में 24 सेंसिंग पॉइंट्स वाला सेंसोमैटिक हाइड्रोलिक सिस्टम है, जिसकी लिफ्टिंग क्षमता 1700 किलोग्राम (कुछ वेरिएंट में अधिक) तक है। साथ ही इसमें लिफ्ट-ओ-मैटिक, हाइट लिमिटर, DRC वाल्व, आइसोलेटर वाल्व जैसी आधुनिक सुविधाएं भी दी गई हैं।
पीटीओ पावर में न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स सुपर थोड़ा एडवांस है, जबकि लिफ्टिंग क्षमता में 3600-2 TX बेहतर प्रदर्शन करता है। अब यह किसान की जरूरत पर निर्भर करता है कि उनके लिए कौन-सी विशेषता ज्यादा महत्वपूर्ण है।
दोनों में खास फीचर्स
न्यू हॉलैंड 3600-2 TX: इसमें तेल में डूबे मल्टी डिस्क ब्रेक, मैकेनिकल / पावर स्टीयरिंग, 88 Ah बैटरी और 45 Amp अल्टरनेटर दिया गया है। इसमें आउटबोर्ड रिडक्शन टाइप रियर एक्सल और 8F + 2R कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स ट्रांसमिशन है। साथ ही, इसमें डबल क्लच और स्वतंत्र PTO क्लच लीवर का विकल्प मिलता है, जो स्मूथ गियर शिफ्टिंग और कुशल गति संचालन सुनिश्चित करता है।
न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर: इसका कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स ट्रांसमिशन स्मूथ गियर शिफ्टिंग और बेहतर कार्यक्षमता सुनिश्चित करता है। इसमें 8F+2R गियरबॉक्स और इंडिपेंडेंट PTO क्लच लीवर के साथ डबल क्लच का विकल्प मिलता है। साथ ही, पावर स्टीयरिंग, 88 Ah बैटरी, 45 Amp अल्टरनेटर, ऑयल इमर्स्ड मल्टी डिस्क ब्रेक और आउटबोर्ड रिडक्शन टाइप रियर एक्सल जैसी खास सुविधाएँ इसे विभिन्न परिस्थितियों में उपयोग के लिए एक उपयुक्त ट्रैक्टर बनाती हैं।
दोनों ही ट्रैक्टर अत्याधुनिक तकनीकी फीचर्स से लैस हैं। इनका कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स, डबल क्लच और इंडिपेंडेंट PTO लीवर खेती के कामों को आसान बनाते हैं। साथ ही, आउटबोर्ड रिडक्शन टाइप रियर एक्सल और मजबूत बैटरी–अल्टरनेटर संयोजन इन्हें लंबे समय तक टिकाऊ और कुशल विकल्प बनाते हैं। कृषि जरूरतों और बजट के अनुसार दोनों में से कोई भी मॉडल किसानों के लिए एक भरोसेमंद चुनाव हो सकता है।
कीमत और अंतिम निर्णय
अगर आप मुख्य रूप से जुताई और भारी उपकरणों के लिए ज़्यादा पावर चाहते हैं, तो न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स सुपर एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। वहीं, अगर आपको अच्छी लिफ्टिंग क्षमता और किफायती संचालन चाहते हैं, तो न्यू हॉलैंड 3600-2 TX आपके लिए एक शानदार चुनाव है। न्यू हॉलैंड 3600-2 TX की कीमत ₹7,52 लाख है और 3630 TX सुपर की कीमत ₹ 7,84 लाख है। ये कीमतें अलग-अलग राज्यों में थोडी ऊपर-नीचे हो सकती है। अपने राज्य के अनुसार ट्रैक्टर कीमत और अधिक जानकारी के लिए ट्रैक्टर गुरू की वेबसाइट पर विजिट करें। इसके अलावा अपने नजदीकी न्यू हॉलैंड डीलर से संपर्क भी कर सकते हैं।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Check On Road Price
सम्बंधित समाचार
इसे भी पढ़ें
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल