फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स: 55 HP ट्रैक्टर की कीमत, फीचर्स और उपयोग

पोस्ट -12 सितम्बर 2026 | Author: Anil Yadav शेयर पोस्ट

55 HP का Farmtrac 60 Powermaxx कितना दमदार? जानें कीमत, फीचर्स, उपयोग और कमियां 

खेती के भारी काम, ट्रॉली से ढुलाई और बड़े कृषि उपकरणों को चलाने के लिए फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स 55 HP कैटेगरी का दमदार ट्रैक्टर है। इसका इस्तेमाल जुताई, रोटावेटर, कल्टीवेटर, लेजर लेवलर, ट्रॉली और अन्य भारी कृषि उपकरणों के साथ किया जा सकता है। इसमें 3514 CC का 3-सिलेंडर इंजन, 245 Nm टॉर्क, 2500 किलोग्राम तक की हाइड्रोलिक लिफ्ट, 49 HP पीटीओ पावर और 8+2 या 16+4 गियरबॉक्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।

अगर आप फार्मट्रैक 60 Powermaxx ट्रैक्टर की कीमत, माइलेज, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, उपयोग और कमियों के बारे में जानना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके काम की है। इस लेख में हम फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स के उन सभी पहलुओं के बारे में आसान भाषा में जानकारी देंगे, जो इसे 55 HP श्रेणी में एक दमदार ट्रैक्टर बनाते हैं। साथ ही जानेंगे कि खेती के अलग-अलग कामों के लिए यह कितना उपयोगी हो सकता है। आइए जानते हैं।

फार्मट्रैक 60 Powermaxx की कीमत

फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स की कीमत की बात करें तो इसके 2WD मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹7.44 लाख से ₹7.74 लाख के बीच है। हालांकि, कीमत राज्य, वेरिएंट, टैक्स और डीलर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। इसलिए ट्रैक्टर खरीदने से पहले अपने नजदीकी अधिकृत फार्मट्रैक डीलर से मौजूदा एक्स-शोरूम और ऑन-रोड कीमत की जानकारी जरूर प्राप्त करें।

फार्मट्रैक 60 Powermaxx 55 HP ट्रैक्टर का माइलेज

3510 cc का इंजन होने के बावजूद फार्मट्रैक 60 पॉवरमैक्स को भारी कृषि कार्यों के साथ बेहतर ईंधन दक्षता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अगर आपका काम जुताई, रोटावेटर, कल्टीवेटर, ट्रॉली और अन्य भारी कृषि उपकरणों से जुड़ा है, तो यह पावर और ईंधन दक्षता के बीच अच्छा संतुलन देने वाला विकल्प हो सकता है। इसमें 60 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है, जिससे खेती के काम के दौरान बार-बार डीजल भरवाने की जरूरत कम हो सकती है। हालांकि, फार्मट्रैक 60 Powermaxx का माइलेज एक निश्चित आंकड़े में बताना सही नहीं होगा। जुताई, बुवाई, रोटावेटर, ट्रॉली से ढुलाई और अन्य कृषि कार्यों में इसका डीजल खर्च काम के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। 

इसलिए किसी निश्चित माइलेज का दावा करने के बजाय किसान को अपने खेत और काम के अनुसार ट्रैक्टर की वास्तविक डीजल खपत का आकलन करना चाहिए। सही गियर, उचित इंजन स्पीड और समय पर सर्विसिंग के साथ ट्रैक्टर को चलाने से ईंधन की अनावश्यक खपत को कम रखने में मदद मिल सकती है।

फार्मट्रैक 60 Powermaxx के खास फीचर्स

फार्मट्रैक 60 Powermaxx के इंजन, हाइड्रोलिक लिफ्ट, PTO, क्लच, गियरबॉक्स, ब्रेक और स्टीयरिंग जैसे उपयोगी फीचर्स के बारे में जानकारी नीचे दी गई है, ताकि आप समझ सकें कि यह ट्रैक्टर आपकी खेती की जरूरतों और बजट के हिसाब से कितना सही विकल्प हो सकता है।

फार्मट्रैक 60 Powermaxx का इंजन

फार्मट्रैक 60 Powermaxx में करीब 55 HP कैटेगरी का 3-सिलेंडर, 3510 cc वाटर-कूल्ड डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन करीब 2000 RPM पर काम करता है और अधिकतम 245 Nm टॉर्क जनरेट करता है। ज्यादा टॉर्क की वजह से किसान इस ट्रैक्टर का इस्तेमाल जुताई, रोटावेटर, कल्टीवेटर और ट्रॉली से ढुलाई जैसे भारी कामों में कर सकते हैं। इंजन की पर्याप्त पावर और टॉर्क ट्रैक्टर को लोड वाले कामों में बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं। खासकर लगातार लोड वाले कामों में इसका 245 Nm टॉर्क और इंजन क्षमता उपयोगी साबित हो सकती है। 

फार्मट्रैक 60 Powermaxx की हाइड्रोलिक लिफ्ट

फार्मट्रैक 60 Powermaxx में 2500 किलोग्राम तक की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता दी गई है। इस मजबूत हाइड्रोलिक क्षमता के कारण किसान कल्टीवेटर, रोटावेटर, हल, लेजर लेवलर और अन्य भारी कृषि उपकरणों को आसानी से संभाल सकते हैं। भारी उपकरणों के साथ काम करते समय हाइड्रोलिक लिफ्ट की क्षमता काफी महत्वपूर्ण होती है। फार्मट्रैक 60 Powermaxx की लिफ्ट क्षमता इसे ऐसे कृषि कार्यों के लिए उपयोगी बनाती है, जिनमें भारी इंप्लीमेंट को उठाने और खेत में चलाने की जरूरत होती है। इसमें EPI Reduction रियर एक्सल, लाइव 3-पॉइंट लिंकेज और ADDC हाइड्रोलिक सिस्टम दिया गया है। 

फार्मट्रैक 60 Powermaxx का PTO

फार्मट्रैक 60 पॉवरमैक्स में स्टैंडर्ड 540 RPM PTO के साथ मल्टी-स्पीड रिवर्स PTO (MRPTO) दिया गया है। इसकी PTO पावर 49 HP है, जो इसे रोटावेटर, स्ट्रॉ रीपर, सुपर सीडर और अन्य PTO से चलने वाले कृषि उपकरणों के लिए उपयोगी बनाती है। मल्टी-स्पीड रिवर्स PTO की सुविधा ऐसे कामों में उपयोगी हो सकती है, जहां PTO से चलने वाले उपकरण को जरूरत के अनुसार आगे या रिवर्स दिशा में चलाने की आवश्यकता होती है। 

कंपनी के अनुसार, फार्मट्रैक 60 Powermaxx को 6 और 7 फीट रोटावेटर, बेलर और थ्रेशर जैसे उपकरणों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें डुअल क्लच के साथ IPTO लीवर भी दिया गया है, जिससे PTO से जुड़े उपकरणों के संचालन में सुविधा मिलती है। कुल मिलाकर, 49 HP PTO पावर और MRPTO के कारण यह उन किसानों के लिए उपयोगी विकल्प हो सकता है, जिन्हें PTO आधारित भारी कृषि उपकरणों के साथ काम करना होता है।

फार्मट्रैक 60 Powermaxx का गियरबॉक्स

T-20 गियरबॉक्स और कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन फार्मट्रैक 60 Powermaxx को खेती के साथ ढुलाई जैसे कामों के लिए भी उपयोगी बनाते हैं। इसमें 16 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स (T-20) गियर का विकल्प मिलता है, जिससे किसान अलग-अलग कृषि कार्यों के अनुसार सही स्पीड का चयन कर सकते हैं। इसकी फॉरवर्ड स्पीड 2.4 से 31.2 किमी/घंटा और रिवर्स स्पीड 3.6 से 13.8 किमी/घंटा तक बताई गई है।

जिसकी वजह से किसान जुताई, बुवाई और अन्य खेती के कामों के साथ ट्रॉली से सड़क पर ढुलाई जैसे कार्य भी जरूरत के अनुसार कर सकते हैं। इसके अलावा, किफायती विकल्प के तौर पर 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स भी उपलब्ध है।

फार्मट्रैक 60 Powermaxx के अन्य फीचर्स

मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर के साथ इसका कुल वजन 2280 किलोग्राम है, जिससे भारी काम के दौरान ट्रैक्टर को बेहतर स्थिरता मिलती है। इसका 2090 मिमी व्हीलबेस संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। वहीं, 3445 मिमी लंबाई और 1845 मिमी चौड़ाई इसे मजबूत और संतुलित आकार प्रदान करती है। फार्मट्रैक 60 Powermaxx में 7.5 x 16 साइज के फ्रंट टायर और 16.9 x 28 इंच के रियर टायर दिए गए हैं।

इन टायरों का आकार खेतों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर ट्रैक्टर को बेहतर पकड़ और संतुलन देने में मदद करता है। पावर स्टीयरिंग की सुविधा से किसानों को खेतों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर ट्रैक्टर चलाने में आसानी होती है। मल्टी-प्लेट ऑयल इमर्स्ड ब्रेक (OIB) लोड के दौरान बेहतर नियंत्रण और ब्रेकिंग में मदद करते हैं। 

55 HP फार्मट्रैक 60 Powermaxx की कमियां

55 HP श्रेणी के इंजन के साथ फार्मट्रैक 60 Powermaxx को खेती के भारी काम, ट्रॉली से ढुलाई और बड़े कृषि उपकरणों को चलाने के लिए तैयार किया गया है। इसमें 245 Nm टॉर्क, 2500 किलोग्राम तक की हाइड्रोलिक लिफ्ट, डुअल क्लच, इंडिपेंडेंट PTO लीवर और 16F+4R T20 गियरबॉक्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, खरीदने से पहले इसकी कुछ सीमाओं को समझना भी जरूरी है।

  • 2WD मॉडल: फार्मट्रैक 60 Powermaxx का 2WD मॉडल बहुत ज्यादा दलदली, कीचड़ वाले या कठिन ट्रैक्शन वाले खेतों में 4WD ट्रैक्टर की तुलना में इसकी पकड़ सीमित हो सकती है। 
  • छोटे कामों के लिए जरूरत से ज्यादा क्षमता: अगर किसान के पास छोटे खेत हैं और काम मुख्य रूप से हल्की जुताई, बुवाई या छोटे कृषि उपकरणों तक सीमित है, तो 55 HP का यह ट्रैक्टर जरूरत से ज्यादा क्षमता वाला विकल्प हो सकता है। 
  • भारी कामों में डीजल खपत बढ़ सकती है: इसका 3514 cc इंजन और 245 Nm टॉर्क भारी कृषि कार्यों के लिए उपयोगी है। लेकिन जुताई, रोटावेटर या भारी ढुलाई जैसे लगातार लोड वाले कामों में हल्के कामों की तुलना में डीजल की खपत अधिक हो सकती है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Name must be 3–50 letters, spaces allowed Name must be 3–50 letters, spaces allowed
Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9
Select a brand
Select a model
Select a state
Select a district
`