आयशर vs मैसी फर्ग्यूसन: 36-50 HP में कौन सा ट्रैक्टर है बेहतर?

पोस्ट -26 सितम्बर 2026 | Author: Anil Yadav शेयर पोस्ट

आयशर Vs मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर: कीमत, फीचर्स और पावर कंपेरिजन 

भारतीय ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में ट्रैक्टर अब सिर्फ जुताई-बुवाई तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अतिरिक्त कमाई के लिए कमर्शियल ढुलाई में भी इस्तेमाल हो रहे हैं। किसान ऐसा ट्रैक्टर चाहते हैं जो रबी-खरीफ सीजन में जुताई-बुवाई के साथ ऑफ-सीजन में रेत, गिट्टी, ईंट, सीमेंट और पानी के टैंकर जैसी सामग्री की ढुलाई में भी काम आए — वो भी टिकाऊ बनावट, मजबूत रीसेल और कम रखरखाव खर्च के साथ।

जब बात इन सभी चीज़ों की आती है, तो आयशर (Eicher) और मैसी फर्ग्यूसन (Massey Ferguson) के नाम सबसे पहले आते हैं। दोनों ही ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (TAFE) समूह के प्रतिष्ठित ब्रांड हैं, लेकिन इनकी कार्यशैली, गियर अनुपात, ताकत और फीचर्स काफी अलग हैं। आइए जानते हैं कि खेती के साथ कमर्शियल ढुलाई के लिए किसान अपनी जरूरत के अनुसार मॉडल कैसे चुन सकते हैं।

ट्रॉली ढुलाई और खेती के लिए उपयुक्त रेंज

TAFE इंजीनियरिंग समूह के अंतर्गत दोनों का विनिर्माण होता है। दोनों ब्रांडों के 36 से 50 HP रेंज के मॉडल जुताई, बुवाई, रोटावेटर, थ्रेशर, पानी का टैंकर और ट्रॉली ढुलाई जैसे कामों में इस्तेमाल किए जा सकते हैं। आयशर में 333 सुपर प्लस, 380, 485, 551 सुपर प्लस और 557 (साथ ही 557 4WD प्राइमा G3) इस रेंज में आते हैं। मैसी फर्ग्यूसन में MF 1035 DI, 1035 DI महाशक्ति, MF 241 DI, MF 244 DI PD और MF 254 डायनाट्रैक शामिल हैं।

MF 254 डायनाट्रैक 4WD में 50 HP इंजन, 12F+12R कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स, 2050 kgf हाइड्रोलिक लिफ्ट, 55 लीटर फ्यूल टैंक मिलता है। यह भारी ढुलाई के लिए मजबूत विकल्प है। किसी एक ब्रांड को हर काम के लिए बेहतर कहने के बजाय अपनी खेती, ट्रॉली का वजन, सड़क पर ढुलाई, खेत की मिट्टी, बजट और स्थानीय सर्विस सुविधा के आधार पर मॉडल चुनना बेहतर रहता है।

आयशर और मैसी फर्ग्यूसन को किसान क्यों पसंद करते हैं?

आयशर की प्रमुख खूबियां

  • आसान मेंटेनेंस, अच्छी ईंधन दक्षता और मजबूत सर्विस नेटवर्क: स्पेयर पार्ट्स ग्रामीण व सेमी-अर्बन बाजारों में आसानी से मिल जाते हैं
  • 50 HP सेगमेंट (551 सुपर प्लस, 557) में 2100 kg हाइड्रोलिक लिफ्ट, पावर स्टीयरिंग और ऑयल-इमर्स्ड मल्टी-डिस्क ब्रेक, ये फीचर्स ट्रॉली और ढुलाई कार्यों में उपयोगी हैं।
  • प्राइमा G3 सीरीज में HT-FS (High Torque Fuel Saving) इंजन तकनीक मिलती है, जो कम इंजन स्पीड पर भी बेहतर टॉर्क और ईंधन दक्षता देती है
  • सरल और व्यावहारिक डिजाइन के कारण स्थानीय मैकेनिक भी आसानी से मरम्मत कर सकते हैं (हालांकि बड़ी खराबी के लिए अधिकृत सर्विस सेंटर से ही जांच कराना बेहतर है)

मैसी फर्ग्यूसन की प्रमुख खूबियां

  • सिम्पसन इंजन: भारी लोड (12-14 टन तक) चढ़ाई पर ले जाते समय भी इंजन आरपीएम आसानी से नहीं गिरता, जिससे पर्याप्त टॉर्क बना रहता है
  • सेंसिटिव ड्राफ्ट हाइड्रोलिक्स (ADDC/डायनालिफ्ट): कड़क या पथरीली मिट्टी में जुताई की गहराई सटीकता से नियंत्रित होती है, जिससे पहियों की स्लिपेज कम होती है
  • मजबूत रोड स्टेबिलिटी: लंबी दूरी और तेज गति पर ढुलाई करने पर भी ट्रैक्टर संतुलित रहता है
  • मैसी फर्ग्यूसन 241 DI (42 HP), MF 244 DI PD (44 HP), MF 254 डायनाट्रैक (50 HP) जैसे मॉडल अलग-अलग पावर व लिफ्ट क्षमता के साथ जरूरत के अनुसार विकल्प देते हैं

लोकप्रिय मॉडल: पावर, फीचर्स और उपयोग

आयशर ट्रैक्टर

मॉडल पावर प्रमुख फीचर्स ढुलाई उपयोग
333 सुपर प्लस 36 HP 2365 CC, 8F+2R, 1650 kg लिफ्ट हल्की ट्रॉली ढुलाई
380 40 HP 2500 CC, 8F+2R, 1650 kg लिफ्ट मध्यम ढुलाई
485 45 HP 2945 CC, 8F+2R, 1650 kg लिफ्ट भारी कृषि कार्य व ढुलाई
551 सुपर प्लस 50 HP 3300 CC, 8F+2R, 2100 kg लिफ्ट, पावर स्टीयरिंग भारी ट्रॉली व कमर्शियल ढुलाई
557 50 HP 3300 CC, 8F+2R (क्रीपर संग 12F+3R विकल्प), 2100 kg लिफ्ट भारी-भरकम ढुलाई कार्य

मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर

मॉडल पावर प्रमुख फीचर्स ढुलाई उपयोग
MF 1035 DI 36 HP 2400 CC, 6F+2R/8F+2R, 1100 kg लिफ्ट हल्की ट्रॉली ढुलाई
MF 1035 DI महाशक्ति 40 HP 2400 CC, 8F+2R, 1300 kg लिफ्ट, ड्यूल क्लच मध्यम ढुलाई
MF 241 DI 42 HP 2500 CC, 8F+2R, 1700 kg लिफ्ट, ड्यूल क्लच ट्रॉली, टैंकर ढुलाई
MF 244 DI PD 44 HP 8+2 PCM, OIB, 1700 kg लिफ्ट, Ultra HD PD रियर ड्राइव मध्यम से भारी ढुलाई
MF 254 डायनाट्रैक 2WD 50 HP 2700 CC, 12F+12R, Quadra PTO, 2050 kg लिफ्ट, पावर स्टीयरिंग भारी ट्रॉली, टैंकर ढुलाई

कीमत में कितना अंतर?

2026 के अनुसार आयशर 333 सुपर प्लस की कीमत करीब ₹5.21–5.69 लाख, आयशर 380 की ₹5.88–6.58 लाख, आयशर 485 की ₹6.25–7.10 लाख, आयशर 551 सुपर प्लस की ₹7.27–7.74 लाख और आयशर 557 की ₹7.63–8.44 लाख (एक्स-शोरूम) तक है।

मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI की कीमत करीब ₹5.64–5.90 लाख, 1035 DI महाशक्ति की ₹5.85–6.16 लाख, MF 241 DI की ₹6.64–7.03 लाख, MF 244 DI PD की ₹6.11–6.58 लाख और MF 254 डायनाट्रैक की कीमत करीब ₹7.53–9.01 लाख (एक्स-शोरूम) तक है।

ये सभी कीमतें 2WD वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमतें हैं। राज्य, वेरिएंट, टैक्स, बीमा, RTO और डीलर ऑफर के अनुसार ऑन-रोड कीमत अलग हो सकती है। कुल मिलाकर आयशर अपेक्षाकृत किफायती है, जबकि मैसी फर्ग्यूसन की प्रीमियम तकनीक (सिम्पसन इंजन, डायनाट्रैक गियरबॉक्स) के चलते इसकी कीमत थोड़ी अधिक रहती है।

वारंटी और मेंटेनेंस खर्च

मेंटेनेंस का सटीक खर्च सर्विस अंतराल, इंजन ऑयल, फिल्टर, टायर, क्लच, ब्रेक और काम के घंटों पर निर्भर करता है, इसलिए एक तय आंकड़ा बताना मुश्किल है।

  • आयशर: आमतौर पर 2 साल/2000 घंटे की वारंटी। मेंटेनेंस खर्च अपेक्षाकृत कम माना जाता है और स्पेयर पार्ट्स ग्रामीण बाजारों में आसानी से उपलब्ध हैं।
  • मैसी फर्ग्यूसन: मॉडल के अनुसार 2 साल/2100 घंटे की वारंटी (डीलरशिप स्तर पर एक्सटेंडेड विकल्प भी)। सिम्पसन इंजन दशकों तक बिना बड़ी खराबी के चलने के लिए जाने जाते हैं।

दोनों ब्रांडों के अधिकृत डीलर नेटवर्क सर्विस और स्पेयर पार्ट्स सपोर्ट देते हैं। खरीद से पहले अपने इलाके में ऑयल फिल्टर, क्लच प्लेट, ब्रेक और हाइड्रोलिक पार्ट्स की स्थानीय उपलब्धता व कीमत जरूर पूछ लें। इससे ट्रैक्टर के लंबे समय तक खड़े रहने का जोखिम कम होता है।

किस काम के लिए कौन-सी पावर रेंज सही?

  • 36–40 HP: छोटी-मध्यम खेती, हल्की जुताई-बुवाई और सीमित ढुलाई के लिए के लिए उपयोगी हो सकती है।
  • 42–45 HP: मिश्रित खेती, रोटावेटर, थ्रेशर और मध्यम ट्रॉली ढुलाई के लिए किसान इस रेंज पर विचार कर सकते हैं।
  • 49–50 HP: भारी जुताई, बड़े कृषि उपकरण और नियमित ट्रॉली/कमर्शियल ढुलाई के लिए ढुलाई करने वाले किसानों के लिए यह पावर रेंज अधिक उपयुक्त हो सकती है। आयशर की अपनी HP गाइड भी 46 HP से ऊपर के ट्रैक्टरों को भारी उपकरण व कमर्शियल ढुलाई जैसे कामों से जोड़ती है

निष्कर्ष: आपके लिए कौन-सा विकल्प?

आयशर Vs मैसी फर्ग्यूसन में किसी एक ब्रांड को हर किसान के लिए बेहतर कहना सही नहीं होगा। अगर आपका मुख्य काम खेती के साथ नियमित ट्रॉली, टैंकर या निर्माण सामग्री की ढुलाई है, तो मॉडल चुनते समय HP के साथ ट्रैक्टर का कुल वजन, टॉर्क, PTO पावर, हाइड्रोलिक लिफ्ट, ब्रेक, गियरबॉक्स और रियर एक्सल भी ध्यान दें।

  • भारी ढुलाई, ज्यादा लिफ्ट क्षमता, 49–50 HP चाहने वाले किसान आयशर 551 सुपर प्लस, आयशर 557 और MF 254 डायनाट्रैक की तुलना कर सकते हैं
  • सामान्य खेती और मध्यम ढुलाई, 36–45 HP चाहने वाले किसान आयशर 333 सुपर प्लस/380/485 और MF 1035 DI/महाशक्ति/241 DI/244 DI PD देख सकते हैं

खरीद से पहले एक ही HP के दोनों ब्रांड के मॉडल की ऑन-रोड कीमत, PTO पावर, हाइड्रोलिक लिफ्ट, ईंधन खर्च, सर्विस लागत और अपने क्षेत्र में डीलर की उपलब्धता की तुलना जरूर करें। कमर्शियल ढुलाई के लिए ट्रैक्टर खरीद रहे हैं तो ट्रॉली के वास्तविक लोड और सड़क की स्थिति के अनुसार भी मॉडल चुनना जरूरी है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Name must be 3–50 letters, spaces allowed Name must be 3–50 letters, spaces allowed
Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9
Select a brand
Select a model
Select a state
Select a district
`