धान की पडलिंग और रोपाई के लिए 5 सबसे बेहतरीन 4WD ट्रैक्टर

Posted -04 August 2026 | Author: Anil Yadav Share Post

पडलिंग स्पेशल 4WD तकनीक के साथ आने वाले टॉप ट्रैक्टर मॉडल्स, जो धान किसानों की बने पहली पसंद 

धान की खेती में नरम, कीचड़युक्त और जलमग्न खेतों में ट्रैक्टरों के साथ लंबे समय तक काम करना पड़ता है। ऐसी परिस्थितियों में सामान्य ट्रैक्टरों के पहिए अधिक फिसलते हैं, जिससे ट्रैक्शन कम हो जाता है, डीजल की खपत बढ़ती है और ट्रांसमिशन सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। यही कारण है कि साधारण 2WD ट्रैक्टर कई बार पडलिंग और रोपाई जैसे कठिन कार्यों में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं दे पाते। ऐसे समय में 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) तकनीक वाले ट्रैक्टर सबसे भरोसेमंद विकल्प बनकर सामने आते हैं। 4WD ट्रैक्टरों में इंजन की पावर चारों पहियों तक बराबर पहुंचती है, जिससे गीली और फिसलन भरी मिट्टी में बेहतर ट्रैक्शन, कम स्लिपेज, अधिक टॉर्क और भारी कृषि उपकरणों को आसानी से चलाने की क्षमता मिलती है। 

यही वजह है कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे प्रमुख धान उत्पादक राज्यों के किसान पडलिंग और रोपाई के लिए 4WD ट्रैक्टरों को प्राथमिकता दे रहे हैं। यदि आप भी इस खरीफ सीजन में धान की पडलिंग, रोपाई तथा भारी पडलर और रोटावेटर चलाने के लिए एक दमदार 4WD ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो भारत के 5 सर्वश्रेष्ठ 'पडलिंग स्पेशल' 4WD ट्रैक्टर आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन टॉप मॉडल्स के प्रमुख फीचर्स, कीमत और लिफ्ट कैपेसिटी।

धान की खेती में 4WD ट्रैक्टर क्यों हैं सबसे बेहतर?

धान की रोपाई से पहले पानी भरे खेत में पडलिंग (कीचड़/गारा तैयार करना) की जाती है, जिससे मिट्टी मुलायम बनती है और खेत में पानी लंबे समय तक संरक्षित रहता है। ऐसी परिस्थितियों में 2WD ट्रैक्टरों के पहिए अधिक फिसलते हैं, जिससे ट्रैक्शन कम हो जाता है और डीजल की खपत बढ़ सकती है। वहीं 4WD ट्रैक्टर चारों पहियों तक इंजन की शक्ति पहुंचाकर बेहतर ग्रिप, अधिक ट्रैक्शन और कम स्लिपेज प्रदान करते हैं। 

4WD ट्रैक्टरों के प्रमुख फायदे:

  • कम स्लिपेज (Reduced Slippage): चारों पहियों में पॉवर बंटने से पहिए कीचड़ में एक ही जगह नहीं घूमते, जिससे समय और डीजल दोनों की 20% तक बचत होती है।
  • वाटरप्रूफ सीलिंग (Waterproof Axle Sealing): पडलिंग स्पेशल 4WD ट्रैक्टर्स के फ्रंट एक्सल में डबल सीलिंग तकनीक होती है, जिससे कीचड़ व गंदा पानी एक्सल के बेयरिंग में घुसकर उसे खराब नहीं कर पाता।
  • अधिक ट्रैक्शन और बेहतर संतुलन: 2WD ट्रैक्टर कीचड़ भरे खेतों में बेहतर पकड़ बनाने के लिए काफी हद तक भारी वजन पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में नरम और जलमग्न मिट्टी में इनके धंसने और पहियों के अधिक फिसलने (Slippage) की संभावना बढ़ जाती है। वहीं 4WD ट्रैक्टर चारों पहियों तक इंजन की शक्ति पहुंचने के कारण हल्के वजन में भी बेहतर ग्रिप, संतुलन और ट्रैक्शन प्रदान करते हैं।
  • हाई लिफ्ट क्षमता : आधुनिक 4WD ट्रैक्टरों की 1600–2200 किलोग्राम तक की हाई हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता इन्हें भारी पडलर, रोटावेटर, लेजर लैंड लेवलर, एमबी प्लाऊ और अन्य भारी कृषि उपकरणों को आसानी से उठाने, संचालित करने और नियंत्रित करने में सक्षम बनाती है।
  • बेहतर नियंत्रण और संचालन: आधुनिक 4WD ट्रैक्टर पावर स्टीयरिंग, ऑयल इमर्स्ड ब्रेक, ब्रेक लॉक और उन्नत हाइड्रोलिक सिस्टम जैसे फीचर्स से लैस होते हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी ट्रैक्टर पर बेहतर नियंत्रण, सुरक्षित संचालन और आसान मोड़ सुनिश्चित करती हैं। 

धान की रोपाई और पडलिंग के लिए लोकप्रिय 4WD ट्रैक्टर मॉडल

1. जॉन डीयर 5050D GearPro

लगभग 1600 किलोग्राम तक की हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता, प्रीमियम 4WD एक्सल, बेहतर ट्रैक्शन और उच्च इंजन बैक अप टॉर्क से लैस जॉन डीयर 5050D GearPro ट्रैक्टर मध्यम और बड़े किसानों के लिए एक व्यावहारिक विकल्प साबित साबित होता है। इसका 12F+4R गियरबॉक्स पडलिंग, रोटावेटर, भारी जुताई और अन्य कठिन कृषि कार्यों में बेहतर गति, स्मूद संचालन और शानदार प्रदर्शन सुनिश्चित करता है। 

प्रमुख फीचर्स और कीमत

फीचर

विवरण

अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत

₹9.50 लाख – ₹11.00 लाख तक।

इंजन

50 HP (36.5 kW), 2100 RPM, 3-सिलेंडर, कूलेंट-कूल्ड, नैचुरली एस्पिरेटेड

एयर फिल्टर

ड्राई टाइप, ड्यूल एलिमेंट

क्लच

सिंगल / ड्यूल क्लच

फॉरवर्ड स्पीड

2.50 – 32.9 किमी/घंटा

3-पॉइंट लिंकेज

कैटेगरी-II, ऑटोमैटिक डेप्थ एवं ड्राफ्ट कंट्रोल

PTO

इंडिपेंडेंट, 6-स्प्लाइन

सर्विस अंतराल (Service Interval)

500 घंटे (कंपनी की अनुशंसित नियमित सर्विस शेड्यूल के अनुसार)

2. महिंद्रा युवो टेक+ 585 4WD

36.75 kW (49.3 HP) के दमदार इंजन, उन्नत हाइड्रोलिक सिस्टम, बेहतर ईंधन दक्षता और 2000 किलोग्राम की मजबूत हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता के साथ महिंद्रा 585 युवो टेक+ 4डब्ल्यूडी धान की खेती और पडलिंग जैसे कठिन कार्यों के लिए बेहतरीन विकल्प है। इसकी 4WD तकनीक गीले और कीचड़युक्त खेतों में बेहतर ट्रैक्शन, संतुलन और नियंत्रण प्रदान करती है। वहीं उच्च टॉर्क और स्मूद Constant Mesh ट्रांसमिशन भारी कृषि उपकरणों के साथ भी बेहतर प्रदर्शन, अधिक उत्पादकता और आरामदायक संचालन सुनिश्चित करते हैं।

प्रमुख फीचर्स और कीमत

फीचर

विवरण

इंजन

चार-सिलेंडर ईएलएस इंजन

इंजन पावर रेंज

26.5–37.3 kW (36–50 HP)

अधिकतम टॉर्क

215 Nm

रेटेड इंजन RPM

2100 RPM

क्लच

सिंगल / ड्यूल क्लच

गियरबॉक्स

12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स (12F + 3R)

PTO

MSPTO

रियर टायर साइज

14.9 × 28

सर्विस अंतराल (Service Interval)

400 घंटे (कंपनी की अनुशंसित नियमित सर्विस शेड्यूल के अनुसार)

3. आयशर 551 4WD प्राइमा जी3

हाई टॉर्क–फ्यूल सेवर (HT-FS) लिक्विड-कूल्ड इंजन, उच्च ग्राउंड क्लीयरेंस, संतुलित वजन और इंडिपेंडेंट PTO (IPTO) लीवर क्लच के कारण आयशर 551 4WD Prima G3 धान की खेती के लिए बेहद भरोसेमंद 4WD ट्रैक्टर माना जाता है। यह रोटावेटर, पडलर, लेवलर, धान हार्वेस्टर और अन्य भारी कृषि उपकरणों के साथ भी बेहतरीन प्रदर्शन करता है, जिससे धान की खेती के हर चरण में उत्पादकता और कार्यक्षमता दोनों बढ़ती हैं।

प्रमुख फीचर्स और कीमत

फीचर

विवरण

अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत

₹8.03 लाख – ₹8.63 लाख तक

इंजन पावर

36.04 kW (49 HP), EICHER, वाटर-कूल्ड, 3-सिलेंडर

क्लच

ड्यूल / IPTO

ट्रांसमिशन

12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स- साइड-शिफ्ट, पार्शियल कांस्टेंट मेश

अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड

29.26 किमी/घंटा

स्टैंडर्ड PTO स्पीड

540 RPM @ 1788 ERPM (मल्टी-स्पीड एवं रिवर्स PTO)

हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता

2100 kgf

3-पॉइंट लिंकेज

ड्राफ्ट पोजीशन एंड रिस्पांस कंट्रोल (CAT-II)

सर्विस अंतराल (Service Interval)

500 घंटे (कंपनी की अनुशंसित नियमित सर्विस शेड्यूल के अनुसार)

4. स्वराज 744 FE 4WD

शक्तिशाली इंजन, दमदार 4WD ट्रैक्शन और उच्च हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता के कारण स्वराज 744 FE 4WD धान की खेती, पडलिंग और अन्य भारी कृषि कार्यों के लिए किसानों की पहली पसंद में शामिल है। इसका लगभग 50 HP श्रेणी का 3-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन, 2000 किलोग्राम तक की हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता और 12F+3R (वैकल्पिक) स्लाइडिंग मेश / पीसीएम साइड-शिफ्ट गियरबॉक्स कीचड़युक्त खेतों में स्मूद संचालन सुनिश्चित करते हैं। यह पडलर, रोटावेटर, लेजर लैंड लेवलर, एमबी प्लाऊ और अन्य भारी कृषि उपकरणों के साथ शानदार प्रदर्शन करने में सक्षम हैं।

प्रमुख फीचर्स और कीमत

फीचर

विवरण

अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत

₹8.17 लाख – ₹8.51 लाख तक

रेटेड RPM

2000 RPM

अधिकतम टॉर्क

लगभग 192 Nm

क्लच

सिंगल / ड्यूल क्लच (IPTO विकल्प)

स्टीयरिंग

पावर स्टीयरिंग

ब्रेक

ऑयल इमर्स्ड ब्रेक

3-पॉइंट लिंकेज

ADDC (Automatic Depth & Draft Control)

PTO

मल्टी-स्पीड एवं रिवर्स PTO

सर्विस अंतराल (Service Interval)

500 घंटे (कंपनी की अनुशंसित नियमित सर्विस शेड्यूल के अनुसार)

5. कुबोटा MU4501 4WD

बेवल 4WD एक्सल, ईंधन-कुशल KQ4P इंजन और बैलेंसर शाफ्ट तकनीक से लैस कुबोटा एमयू 4501 4WD छोटे और मध्यम किसानों के बीच एक बेहद लोकप्रिय ट्रैक्टर है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन, स्मूद सिंक्रोमशन ट्रांसमिशन और ड्यूल-स्पीड PTO धान की पडलिंग, रोपाई, इंटरकल्चर कार्यों और रोटावेटर संचालन में बेहतरीन प्रदर्शन सुनिश्चित करते हैं। डबल क्लच, ऑयल-इमर्स्ड डिस्क ब्रेक, हाइड्रोलिक डबल-एक्टिंग पावर स्टीयरिंग और दमदार 4WD सिस्टम गीले व कीचड़युक्त खेतों में बेहतर ट्रैक्शन, आसान नियंत्रण और आरामदायक संचालन प्रदान करते हैं। 

प्रमुख फीचर्स और कीमत

फीचर

विवरण

अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत

₹9.03 लाख – ₹9.20 लाख तक

इंजन पावर

45 HP (33.6 kW), 4-सिलेंडर डीजल इंजन

इंजन क्षमता

2434 cc

रेटेड RPM

2500 RPM

गियरबॉक्स

8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स

हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता

1640 किलोग्राम

3-पॉइंट लिंकेज

ड्राफ्ट पोजीशन एंड रिस्पांस कंट्रोल

PTO स्पीड

मानक 540 RPM एवं 750 RPM (डुअल स्पीड PTO)

वारंटी (Warranty)

5000 Hours / 5 Year (कंपनी के अनुसार)

निष्कर्ष

धान की खेती में पडलिंग और रोपाई जैसे कार्यों के लिए 4WD ट्रैक्टर किसानों की उत्पादकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बेहतर ट्रैक्शन, कम स्लिपेज, हाई बैकअप टॉर्क और अधिक हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता के कारण ये ट्रैक्टर गीले एवं कीचड़युक्त खेतों में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। यदि आप धान की पडलिंग के लिए नया 4WD ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अपनी खेती आकार, कृषि उपकरणों और बजट के अनुसार उपयुक्त 4WD मॉडल्स में से बेहतर विकल्प का चयन कर निवेश कर सकते हैं। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Name must be 3–50 letters, spaces allowed Name must be 3–50 letters, spaces allowed
Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9
Select a brand
Select a model
Select a state
Select a district
`