साल 2023 के सबसे दमदार टॉप 10 ट्रैक्टर – जानें कीमत, फीचर्स व विशेषताएं

साल 2023 के सबसे दमदार टॉप 10 ट्रैक्टर

भारत के सबसे दमदार ट्रैक्टर्स और उनके फीचर्स – टॉप 10 ट्रैक्टर

किसान भाइयों, ट्रैक्टरगुरु की इस खास पोस्ट में आपका स्वागत है। इस पोस्ट में हम आपको साल 2023 के टॉप-10 सबसे दमदार, शानदार प्रदर्शन करने वाले ट्रैक्टरों के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और खास विशेषताएं बताएंगे। साल 2023 की शुरुआत से ही ट्रैक्टर इंडस्ट्री लगातार ग्रोथ कर रही है। हर माल ट्रैक्टरों की बिक्री लगातार बढ़ रही है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के नतीजे भी सामने आ चुके हैं। इस वित्तीय वर्ष में देश की ट्रैक्टर कंपनियों ने करीब 9 लाख ट्रैक्टर बेचे हैं। सालाना वार्षिक वृद्धि 26.8 प्रतिशत दर्ज की गई है। ट्रैक्टर कंपनियों को 2023 में ट्रैक्टरों की अच्छी बिक्री की उम्मीद है। किसान भी नया ट्रैक्टर खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं। आईए जानते हैं साल 2023 के टॉप 10 ट्रैक्टर  सबसे दमदार टॉप-10 ट्रैक्टरों के बारे में।

टॉप 10 ट्रैैक्टर 2023 : शानदार प्रदर्शन, दमदार माइलेज ने बनाया किसानों का पसंदीदा

ट्रैक्टरगुरु की अनुभवी टीम ने गहन विश्लेषण कर साल 2023 के टॉप-10 ट्रैक्टरों की सूची बनाई है। ये ट्रैक्टर अपने शानदार प्रदर्शन, दमदार माइलेज और किफायती कीमत के चलते किसानों के पसंदीदा बने हुए हैं।

1.सोनालिका टाइगर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर

सोनालिका टाइगर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर

यह देश का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर है। सोनालिका टाइगर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर फास्ट चार्जिंग प्रणाली के साथ आता है, जिसकी मदद से इसे केवल चार घंटे में चार्ज किया जा सकता है। टाइगर इलेक्ट्रिक आईपी 67 कंपलाएंट 25.5 केवी नेचुरल कूलिंग कॉम्पैक्ट बैटरी से चलता है जो पारंपरिक डीजल इंजनों के मुकाबले एक चौथाई रनिंग लागत पर ही काम करता है. टाइगर इलेक्ट्रिक की बैटरी को घर के चार्जिंग प्वाइंट से 10 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। यह ई-ट्रैक्टर 24.93 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकता है और दो टन की ट्रॉली के साथ चलते हुए 8 घंटे का बैटरी बैकअप देता है।

  • सोनालिका टाइगर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर 25.5 किलोवाट की बैटरी से चलता है। 
  • यह ट्रैक्टर 15 एचपी में आता है। 
  • यह ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव में उपलब्ध है
  • सोनालिका ट्रैक्टर टाइगर इलेक्ट्रिक की कीमत 6.10 लाख – 6.40 लाख* रुपए है।

2. जॉन डियर 5310 गियर प्रो

 जॉन डियर 5310 गियर प्रो

भारत में जॉन डियर ट्रैक्टर 3 सिलेंडर, 55 एचपी, 2900 सीसी और 2400 इंजन रेटेड आरपीएम के साथ आता है। इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम है। यह ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव में उपलब्ध है। जॉन डियर 5310 गियर प्रो में तेल में डूबे हुए ब्रेक दिए गए हैं।

  • जॉन डियर 5310 गियर प्रो कॉलर शिफ्ट टाइप ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसमें 12 गियर आगे के लिए और 4 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं।
  • यह ट्रैक्टर पॉवर स्टीयरिंग के साथ आता है। इसमें ड्यूल क्लच दी गई है।
  • इस ट्रैक्टर में 68 लीटर का डीजल टैंक दिया गया है। 
  • यह ट्रैक्टर 5 हजार घंटे या 5 साल की वारंटी के साथ आता है। 

3. आयशर 650

आयशर 650

भारत में आयशर ट्रैक्टर 3 सिलेंडर, 60 एचपी, 3300 सीसी की इंजन क्षमता के साथ आता है। ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता शानदार है जो भारी उपकरणों को आसानी से उठा सकती है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ एचपी 51 एचपी है। 

  • आयशर 650 ट्रैक्टर में सिंक्रोमेश टाइप ट्रांसमिशन दिया गया है।
  • ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं।
  • यह ट्रैक्टर तेल में डूबे हुए ब्रेक के साथ आता है। 
  • इस ट्रैक्टर में ड्यूल क्लच और पावर स्टीयरिंग दी गई है। 
  • यह ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव में आता है। 

4. वीएसटी शक्ति 932

 वीएसटी शक्ति 932

भारत में वीएसटी शक्ति ट्रैक्टर 4 सिलेंडर, 30 एचपी और 1758 सीसी की इंजन क्षमता के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में इंजन रेटेड आरपीएम 2400 दी गई है। इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 1250 किलोग्राम है जो भारी उपकरणों को आसानी से उठा सकती है।

  • वीएसटी शक्ति 932 ट्रैक्टर में सिंक्रोमेश टाइप ट्रांसमिशन दिया गया है। यह ट्रैक्टर डबल क्लच के साथ आता है।
  • इस ट्रैक्टर में 9 गियर आगे के लिए और 3 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। 
  • यह ट्रैक्टर तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक और पावर स्टीयरिंग के साथ आता है। 
  • इस ट्रैक्टर में 25 लीटर का डीजल टैंक दिया गया है। 
  • वीएसटी शक्ति 932 ट्रैक्टर की कीमत 5.40-5.70* लाख रुपए है। 

5. जॉन डियर 5110

जॉन डियर 5110

जॉन डियर ट्रैक्टर 45 हॉर्सपावर की शक्ति के साथ आता है। इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता शानदार है जो कृषि उपकरणों को आसानी से संचालित करती है। 

  • इस ट्रैक्टर में हैवी ड्यूटी ब्रेक दिए गए हैं।
  • इस ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड कम समय में ज्यादा काम करती है और किसानों को फायदा पहुंचाती है।
  • यह ट्रैक्टर शानदार स्टीयरिंग के साथ आता है और डीजल टैंक की क्षमता उच्च है। 

6. सोनालिका डीआई 35 आरएक्स

सोनालिका डीआई 35 आरएक्स

यह सोनालिका ट्रैक्टर 3 सिलेंडर, 39 एचपी, 2780 सीसी की इंजन क्षमता के साथ आता है। इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 1500 किलोग्राम है जो अधिकांश कृषि उपकरणों को संचालित कर सकती है। इस ट्रैक्टर में इंजन रेटेड आरपीएम 2000 व  पीटीओ एचपी 24.6 एचपी दी गई है।

  • सोनालिका डीआई 35 आरएक्स ट्रैक्टर में कांस्टेट मेष विथ साइड शिफ्टर टाइप ट्रांसमिशन दिया गया है।
  • इस ट्रैक्टर में 8 गियर आगे के लिए व 2 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। अधिकतम स्पीड 32.68 किलोमीटर प्रतिघंटा है। 
  • यह ट्रैक्टर तेल में डूबे हुए ब्रेक / ड्राई डिस्क ब्रेक के साथ आता है। साथ ही मैकेनिकल/पावर स्टीयरिंग दी गई है। 
  • इस ट्रैक्टर में 55 लीटर का डीजल टैंक दिया गया है। 
  • यह ट्रैक्टर 2 हजार घंटे या 2 साल की वारंटी के साथ आता है। 
  • सोनालिका डीआई 35 आरएक्स की कीमत 5.65 लाख – 5.95* लाख रुपए है।

7. स्वराज 978 एफई

 स्वराज 978 एफई

स्वराज 978 एफई में वे सभी स्पेसिफिकेशन्स है जिनके कारण आप इसे खरीदना चाहते हैं। स्वराज ट्रैक्टर 75 एचपी की इंजन क्षमता के साथ आता है। इसकी लिफ्टिंग क्षमता शानदार है जो सभी प्रकार के कृषि उपकरणों को आसानी से संचालित कर सकती है।

8. फार्मट्रैक एटम 22

फार्मट्रैक एटम 22 - टॉप 10 ट्रैक्टर

  • यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर, 22 एचपी की इंजन क्षमता के साथ आता है। इस ट्रैक्टर की इंजन रेटेड आरपीएम 3000 दी गई है। यह ट्रैक्टर 750 किलोग्राम की लिफ्टिंग क्षमता के साथ आता है। 
  • फार्मट्रैक एटम 22 में कांस्टेंट मेष टाइप ट्रांसमिशन दिया गया है। क्लच सिंगल दी गई है।
  • इस ट्रैक्टर में 9 गियर आगे के लिए और 3 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। 
  • यह ट्रैक्टर मल्टी डिस्क तेल में डूबे हुए ब्रेक के साथ आता है। 
  • इस ट्रैक्टर में पॉवर स्टीयरिंग दी गई है। डीजल टैंक की क्षमता २४ लीटर है। 
  • फार्मट्रैक ट्रैक्टर एक साल की वारंटी के साथ आता है।
  • फार्मट्रैक एटम २२ ट्रैक्टर की कीमत 4.80 लाख – 5.10* लाख रुपए है

9. महिंद्रा 575 डीआई एसपी प्लस

महिंद्रा 575 डीआई एसपी प्लस - टॉप 10 ट्रैक्टर

यह महिंद्रा ट्रैक्टर 4 सिलेंडर, 47 हॉर्स पावर, 2979 सीसी क्षमता के शक्तिशाली इंजन के साथ आता है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ एचपी 42 एचपी है। यह ट्रैक्टर 1500 किलोग्राम की लिफ्टिंग क्षमता के साथ आता है और अधिकांश कृषि उपकरणों के लिए बहुत उपयोगी है।

  • महिंद्रा 575 डीआई एसपी प्लस ट्रैक्टर में कांस्टेंट मेष टाइप ट्रांसमिशन दिया गया है। 
  • यह ट्रैक्टर सिंगल/ ड्यूल क्लच के साथ आता है।
  • इस ट्रैक्टर में 8 गियर आगे के लिए और 2 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं।
  • यह ट्रैक्टर तेल में डूबे हुए ब्रेक के साथ आता है और इसमें पावर स्टीयरिंग दी गई है।
  • महिंद्रा 575 डीआई एसपी प्लस ट्रैक्टर की कीमत 6.70 लाख – 7.05* लाख रुपए है और यह ट्रैक्टर 6 साल की वारंटी के साथ आता है।

10. फार्मट्रैक चैंपियन एक्सपी 37

 

फार्मट्रैक चैंपियन एक्सपी 37 - टॉप 10 ट्रैक्टर

 

यह फार्मट्रैक ट्रैक्टर 3 सिलेंडर, 37 एचपी के इंजन के साथ आता है। यह ट्रैक्टर इंजन रेटेड आरपीएम 2200 उत्पन्न करता है। पीटीओ एचपी 31.5 एचपी है। इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 1500 किलोग्राम है जो अधिकांश कृषि उपकरणों के संचालन के लिए सही है। यह ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव में आता है। 

  • फार्मट्रैक चैंपियन एक्सपी 37 ट्रैक्टर में फुल्ली कांस्टेंट मेष टाइप ट्रांसमिशन दिया गया है। 
  • यह ट्रैक्टर सिंगल क्लच के साथ आता है। इसमें 8 गियर आगे के लिए और 2 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं।
  • इस ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड 32.2 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
  • यह ट्रैक्टर मल्टी डिस्क तेल में डूबे हुए ब्रेक के साथ आता है। इसमें मैकेनिकल/पावर स्टीयरिंग दी गई है।
  • इस ट्रैक्टर में 50 लीटर का डीजल टैंक दिया गया है।
  • फार्मट्रैक चैंपियन एक्सपी 37 ट्रैक्टर की कीमत 5.00-5.25* लाख रुपए है। यह ट्रैक्टर 5 साल की वारंटी के साथ आता है।

किसान भाइयों, कृषि के क्षेत्र में नए प्रयोग हो रहे हैं और किसानों को खेती के लिए ट्रैक्टर व कृषि उपकरणों के नए विकल्प मिल रहे हैं। ट्रैक्टरगुरु की इस पोस्ट में आपको साल 2021 के सबसे दमदार 10 ट्रैक्टर के बारे में जानकारी दी गई है। इसी प्रकार की अन्य जानकारी पढऩे के लिए ट्रैक्टरगुरु के साथ बने रहें।

और भी देखे
भारत के सबसे अच्छे टॉप 10 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर 2023

टॉप 10 प्लॉउ 2023