खेती के लिए टॉप 5 ट्रैक्टर, जानें कीमत और फीचर्स

खेती के लिए टॉप 5 ट्रैक्टर, जानें कीमत और फीचर्स

वर्तमान में ट्रैक्टर व कृषि उपकरणों के बिना खेती की बात करना भी बेमानी है। ट्रैक्टर व कृषि उपकरणों के प्रयोग से किसान कम खर्च में ज्यादा उत्पादन कर सकता है। ट्रैक्टर को किसान का सबसे अच्छा साथी माना जाता है। देश में 22 से अधिक कंपनियों किसानों के लिए ट्रैक्टर बनाती है। देश में हर साल 6 से 8 लाख यूनिट ट्रैक्टरों की बिक्री होती है। किसान भाइयों को ट्रैक्टर खरीदते समय अपने बजट, अपनी खेती का आकार, माइलेज, लिफ्टिंग क्षमता, वारंटी व कीमत आदि को देखना चाहिए। ट्रैक्टरगुरु की इस पोस्ट में हम आपको खेती के लिए टॉप 5 ट्रैक्टर के बारे में बताएंगे।

टॉप 5 ट्रैक्टर लिस्ट – कीमत और खासियत

किसान भाइयों यहां हम आपको टॉप 5 ट्रैक्टर व लोकप्रिय ट्रैक्टरों की जानकारी दे रहे हैं

1. जॉन डियर 5075 ई

जॉन डियर 5075 ई - टॉप 5 ट्रैक्टर

यह ट्रैक्टर 4 व्हील ड्राइव वेरिएंट में आता है। जॉन डियर 5075 ई एक हैवी ड्यूटी 75 एचपी का ट्रैक्टर है जो खेती के अधिकांश कार्यों को करने में सक्षम है। 

  • इसमें 3 सिलेंडर और 2900 सीसी का इंजन दिया गया है। 
  • यह ट्रैक्टर 2400 इंजन रेटेड आरपीएम उत्पन्न करता है। 
  • इस ट्रैक्टर में पॉवर स्टीयरिंग और तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। 
  • यह ट्रैक्टर 9 फारवर्ड और 3 रिवर्स गियर्स के साथ आता है। 
  • इसके अलावा इसमें 12 फॉरवर्ड और 12 रिवर्स गियर्स का विकल्प भी मिलता है। 
  • इसकी अधिकतम स्पीड आगे की ओर 31.3 किलोमीटर प्रतिघंटा है। 
  • जॉन डियर 5075ई ट्रैक्टर मॉडल में स्वतंत्र क्लच विकल्प हैं। साथ ही इसमें सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन सिस्टम है। 
  • यह ट्रैक्टर 5 हजार घंटे या 5 साल की वारंटी के साथ आता है। 
  • जॉन डियर 5075 ई की 2021 में कीमत 12.60 लाख से 13.60 लाख रुपए के बीच है, जो शहर व राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकती है

2. महिंद्रा 475 डीआई

महिंद्रा 475 डीआई - टॉप 5 ट्रैक्टर

यह एक 2 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है जो 42 हॉर्स पावर की क्षमता के साथ आता है। यह ट्रैक्टर 4 सिलेंडर, 2730 सीसी इंजन क्षमता के साथ आता है और 1900 इंजन रेटेड आरपीएम उत्पन्न करता है। यह ट्रैक्टर अपनी कीमत के मुकाबले  में ज्यादा उन्नत फीचर्स, बेहतर माइलेज और शानदार प्रदर्शन के साथ आता है।

  • इस ट्रैक्टर में 8 गियर आगे के लिए और 2 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। 
  • यह ट्रैक्टर बेहतर कामकाज के लिए दोहरे क्लच के साथ आता है। 
  • इस ट्रैक्टर में ड्राई डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। साथ ही ऑयल में डूबे हुए ब्रेक का विकल्प मिलता है। 
  • यह ट्रैक्टर मैकेनिकल स्टीयरिंग के साथ आता है। साथ ही इसमें पॉवर स्टीयरिंग का विकल्प भी दिया गया है।
  •  महिंद्रा 475 डीआई 2 हजार घंटे या 2 साल की वारंटी के साथ आता है। 
  • भारत में महिंद्रा 475 डीआई ट्रैक्टर की कीमत 5.45 लाख से 5.80 लाख रुपए के बीच है। 

3. स्वराज 735 एफई

स्वराज 735 एफई - टॉप 5 ट्रैक्टर

यह ट्रैक्टर एक मीडियम ड्यूटी मॉडल है जो 40 एचपी की शक्ति के साथ आता है। यह ट्रैक्टर खेती के विभिन्न कार्यों जैसे ढुलाई, कल्टीवेशन, हार्वेस्टिंग, पुडिंग, रीपिंग और जुताई में शानदार प्रदर्शन करता है। इंटीरियर के अलावा, स्वराज 735 एफई एक आश्चर्यजनक डिजाइन के साथ आता है, जो इस ट्रैक्टर मॉडल की प्रमुख यूएसपी है।

  • यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर और 2734 सीसी क्षमता के इंजन के साथ आता है और 1800 इंजन रेटेड आरपीएम उत्पन्न करता है। 
  • इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियरबॉक्स दिया गया है। 
  • ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड 27.80 किलोमीटर प्रतिघंटा दी गई है। 
  • यह ट्रैक्टर सूखे डिस्क ब्रेक / तेल-डूबे हुए ब्रेक के विकल्प के साथ आता है।  
  • स्वराज 735 एफई दोहरे क्लच के साथ उपलब्ध है। 
  • यह ट्रैक्टर मैकेनिकल / पावर स्टीयरिंग के ऑप्शन के साथ आता है। 
  • कंपनी इस ट्रैक्टर पर 2 हजार घंटे या 2 साल की वारंटी देती है। 
  • इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 1000 किलोग्राम है।  
  • भारत में स्वराज 735 एफई की कीमत 5.50 से 5.85 लाख* रुपए के बीच है। 

4. न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स प्लस

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स प्लस

यह ट्रैक्टर 4 व्हील ड्राइव वेरिएंट में आता है और भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला ट्रैक्टर मॉडलों में से एक है। यह एक प्रीमियम और हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर है जो भारतीय किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय है। 

  • यह ट्रैक्टर 55 हॉर्स पावर, 3 सिलेंडर और 2991 सीसी की इंजन क्षमता के साथ आता है और 1500 इंजन रेटेड आरपीएम उत्पन्न करता है। 
  • इस ट्रैक्टर में 8 गियर आगे के लिए और 2 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। 
  • अधिकतम स्पीड आगे की ओर 31.30 किलोमीटर प्रतिघंटा है। 
  • यह ट्रैक्टर तेल में डूबे हुए मल्टी डिस्क ब्रेक के साथ आता है। 
  • न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स प्लस एक स्वतंत्र क्लच लीवर के साथ डबल क्लच में उपलब्ध है। 
  • यह ट्रैक्टर पॉवर स्टीयरिंग के साथ आता है। साथ ही इसमें फुल्ली कांस्टेंट मेष और पार्टियल कांस्टेंट मेष टाइप ट्रांसमिशन दिया गया है।
  •  न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स प्लस ट्रैक्टर 6 हजार घंटे या 6 साल की वारंटी के साथ आता है।
  •  न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स प्लस की कीमत 7.25 लाख* रुपए से शुरू होती है।

5. फार्मट्रैक 45

फार्मट्रैक 45

ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव में एक लोकप्रिय मॉडल है जो किसानों के बजट में आसानी से फिट बैठता है। 

  • यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर, 45 हॉर्सपावर और 2868 सीसी क्षमता के इंजन के साथ आता है जो 2000 इंजन रेटेड आरपीएम उत्पन्न करता है। 
  • यह ट्रैक्टर खेत पर बेहतर प्रदर्शन के लिए सिंगल/ड्यूल क्लच के साथ आता है। 
  • इस ट्रैक्टर में 8 गियर आगे के लिए और 2 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। 
  • फार्मट्रैक 45 ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड आगे की ओर 28.51 किलोमीटर प्रतिघंटा है। 
  • यह ट्रैक्टर तेल में डूबे हुए मल्टी डिस्क ब्रेक के साथ आता है। 
  • फार्मट्रैक 45 ट्रैक्टर मैकेनिकल / पावर स्टीयरिंग (वैकल्पिक) के साथ आता है। 
  • इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 1500 किलोग्राम है। 
  • भारत में फार्मट्रैक 45 ट्रैक्टर कीमत 5.75 लाख रुपए से 6.20 लाख रुपए है। 
  • यह ट्रैक्टर 5 हजार घंटे या 5 साल की वारंटी के साथ आता है।

किसान भाइयों, कृषि के क्षेत्र में नए प्रयोग हो रहे हैं और किसानों को खेती के लिए टॉप 5 ट्रैक्टर व कृषि उपकरणों के नए विकल्प मिल रहे हैं। ट्रैक्टरगुरु की इस पोस्ट में आपको किसानों के पसंदीदा सबसे लोकप्रिय खेती के लिए टॉप 5 ट्रैक्टर के बारे में जानकारी दी गई है। इसी प्रकार की अन्य जानकारी पढऩे के लिए ट्रैक्टरगुरु के साथ बने रहें।

और भी देखे :

टॉप 10 हार्वेस्टर की विशेषताएं

केले की खेती से कैसे कमाएं ज्यादा मुनाफा