तिलहन फसलों की खेती पर सब्सिडी, जानें पूरी जानकारी 

तिलहन फसलों की खेती से किसानों की बढ़ेगी आय

तिलहन फसलों की मांग बाजार में काफी उच्चे स्तर पर है। क्योंकि तिलहन फसल से केवल तेल ही नहीं अन्य कई तरह के उत्पादों को भी तैयार किया जाता है। 

मुख्य तिलहन फसलें

तिलहन की मुख्य फसलों में मूंगफली, सोयाबीन, सरसों, तोरिया, सूरजमुखी, तिल, कुसुम, अलसी, नाइजरसीड्स आदि शामिल है।

तिलहन फसलों के उत्पादन बढ़ाने का प्रयास

देश में तिलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार बीज अनुदान जैसी कई अन्य प्रकार की योजनाओं का संचालन भी कर रही है। 

खेती करने पर आर्थिक सहायता

किसानों को दलहन-तिलहन की खेती करने पर आर्थिक सहायता भी दी जा रही है। यह आर्थिक सहायता राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाती है।

देश में तिलहन उत्पादन

देश में तिलहन के उत्पादन पर नजर डाली जाये तो सोयाबीन का 1.098 करोड़ टन, सरसों का 0.912 करोड़ टन और मूंगफली का 0.085 करोड़ टन के लगभग उत्पादन होता है।

तिलहनी फसलों का बाजार भाव

कृषि जानकारों के अनुसार सरसों 5050 रुपए प्रति क्विंटल, तिल 6-7 हजार रुपए प्रति क्विंटल और मूंगफली का बाजार भाव गुणवत्ता के हिसाब से 60 रुपए से 80 रुपए प्रति किलो तक होता है  

यहां क्लिक करें