श्रम सेवा पोर्टल मध्यप्रदेश - सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऐसे करें आवेदन

श्रम सेवा पोर्टल मध्यप्रदेश क्या हैं?

सरकार द्वारा श्रमिकों का डेटाबेस तैयार करने के लिए शुरू किया गया एक श्रमिक पोर्टल है। इस पोर्टल पर श्रमिक अपना पंजीकरण करवाकर विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

श्रम सेवा पोर्टल का मुख्य उद्देश्य

इस पोर्टल के माध्यम से निर्माण श्रमिक आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकेंगे। निर्माण श्रमिकों को इस पोर्टल के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा भी प्राप्त होगी।

पंजीकृत श्रमिकों को लाभ

श्रम सेवा पोर्टल पर पंजीकृत सभी निर्माण श्रमिकों को सरकार की उन सभी योजना जैसे शिक्षा हेतु प्रोत्साहन राशि, प्रसूति सहायता राशि, विवाह हेतु सहायता राशि, मेधावी छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार राशि एवं चिकित्सा सहायता का लाभ मिलेगा, जो उनके लिए संचालित है।

श्रम सेवा पोर्टल पर पंजीकरण के पात्र

इस पोर्टल पर केवल मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी ही पंजीकरण कर सकते है। सरकार द्वारा प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग पात्रता भी निर्धारित की गई है।

पंजीकरण के लिए दस्तावेज

आधार कार्ड, आयु का प्रमाण, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय का प्रमाण, बैंक खाता पास बुक, पासपोर्ट साइज फोटो मोबाइल नंबर, श्रमिक कार्ड।

पोर्टल पर पंजीकरण कैसे करें?

पंजीकरण के लिए निर्माण श्रमिक को सबसे पहले श्रम सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट श्रम सेवा पोर्टल (mp.gov.in) पर जाना होगा।

यहां क्लिक करें