रबर की खेती - छोटे और सीमांत किसानों के लिए लाभदाय रबर की खेती

रबर का उपयोग लगातार बढऩे से इसकी मांग में जोरदार वृद्धि हुई है। रबर उत्पादन में भारत का विश्व में चौथा स्थान है, इसके बावजूद देश की मांग को पूरा करने के लिए बड़ी मात्रा में दूसरे देशों से रबर आयात किया जाता है।

भारत में रबर उत्पादन प्रमुख राज्य?

रबड़ की खेती मुख्यता दक्षिण भारत में की जाती हैं। केरल सबसे बड़ा रबड़ उत्पादक राज्य है। कर्नाटक और तमिलनाडू में भी रबर की खेती होती है।

विश्व के प्रमुख रबर उत्पादक देश कौन-कौनसे हैं?

थाईलैंड, इण्डोनेशिया, मलेशिया, भारत, चीन तथा श्रीलंका रबर के प्रमुख उत्पादक देश है।

रबर की खेती के लिए योजना?

रबर बोर्ड देश के उत्तर-पूर्व के राज्यों में रबर की खेती को बढ़ावा देने के लिए रबर बागान विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है।

कैसे तैयार होता है रबर?

रबर के पेड़ से दूध निकलता है जिसे लेटेक्स कहते हैं। इससे रबर तैयार किया जाता है।

रबर की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु

रबड़ की खेती के लिए वार्षिक वर्षा न्यूनतम 200 सेंटीमीटर होनी चाहिए और 21 डिग्री सेंटीग्रेड से 35 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच तापमान के साथ उष्णार्द्र जलवायु होनी चाहिए।

एक पेड़ से कितना रबर मिलता है?

रबड़ के एक पेड़ से एक साल में 2.75 किलोग्राम तक रबर प्राप्त हो सकता है।

यहां क्लिक करें।