एक राष्ट्र एक उर्वरक योजना, जानें पूरी जानकारी

क्या है एक राष्ट्र एक उर्वरक योजना

किसानों को रबी और खरीफ सीजन के समय आसानी से खाद व उर्वरक उपलब्ध हो सके। इसके लिए भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री जन उर्वरक परियोजना के तहत एक देश-एक फर्टिलाइजर योजना लागू की गई है।

अब क्या होगा?

खाद, कंपनियों की बजाय भारत ब्रांड के नाम से जानी जाएगी।

योजना का उद्देश्य

केंद्र सरकार उर्वरक समस्या को दूर करने एवं कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य से इस योजना पर काम कर रही है।

किसानों का फायदा

इस योजना के जरिये उर्वरक की चोरी और कालाबाजारी पर रोक लगेगी, जिससे किसानों को सस्ता उर्वरक मिल सकेगा। किसानों को खाद और फर्टिलाइजर/खाद लेने के लिए धक्के नही खाने पड़ेगे।

उत्पादों पर देना होगा लोगो

कंपनियों को अपने उर्वरक उत्पादों को न केवल भारत ब्रांड नाम देना होगा, बल्कि प्रधानमंत्री भारतीय जनउर्वरक परियोजना (पीएमबीजेपी) का लोगो भी बैग पर लगाना होगा।

नए उर्वरक बैग कब प्रचलन में आ जाएंगे?

जारी अधिसूचना के अनुसार इस योजना के तहत देश में 2 अक्टूबर 2022 से नए उर्वरक बैग प्रचलन में आ जाएंगे। यानि देश में 2 अक्टूबर 2022 से सभी तरह के उर्वरक एक ही ब्रांड नाम ‘भारत’ से बिकेंगे।

यहां क्लिक करें