लोबिया की अच्छी पैदावार के लिए जानें, उन्नत किस्में

लोबिया कैसी फसल है, इसकी खेती कहां की जाती है? 

लोबिया एक नगदी व्यावसायिक फसल है। इसकी फसल मैदानी इलाकों में की जाती है।

लोबिया मुख्य रूप से किस काम आती है?

यह पशुओं के आहार और हरी खाद के लिए खेती में काम आती है। यह मिट्टी में नमी बनाए रखती है। 

लोबिया की कौन-कौन सी मुख्य उन्नत किस्में हैं?

इसकी उन्नत किस्मों में पूसा कोमल, पंत लोबिया, लोबिया 263 आदि कई मुख्य नस्ले हैं। 

लोबिया में कौन-कौन से पोषक तत्व मौजूद रहते हैं?

लोबिया में  प्रोटीन, वसा, कैल्सियम, फास्फोरस, आयरन, कैरोटीन, थयमीन, राइबोफ्लेविन, नियासीन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन बी और सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं।

लोबिया की फसल कितने दिन में पककर तैयार होती है?

यह फसल 45 से 50 दिन में पक कर तैयार हो जाती है, यह दलहनी फसल है। 

भारत में लोबिया की खेती कहां-कहां की जाती है?

भारत में लोबिया की खेती तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, केरल और उत्तरप्रदेश में की जाती है।

लोबिया की फसल के लिए कैसी जलवायु होनी चाहिए?

इसके लिए समशीतोष्ण जलवायु की जरूरत होती है। लोबिया की खेती के लए गर्म मौसम सबसे उपयुक्त रहता है।

लोबिया की खेती के लिए कब- कब की जाती है?

इसकी ग्रीष्मकालीन  खेती फरवरी से मार्च और बरसाती फसल बुआई का समय जून से जुलाई होता है। 

यहां क्लिक करें