खुशखबरी- देसी गाय पालन पर सरकार देगी 25 हजार रुपए का प्रोत्साहन

देसी गाय पालन पर प्रोत्साहन देने का मुख्य उद्देश्य

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार किसानों को देसी गाय पालन पर प्रोत्साहन दे रही है।

देसी गाय पर सब्सिडी राशि

प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को देसी गाय की खरीद पर 25,000 रूपये (50 प्रतिशत) तक की सब्सिडी देने का ऐलान किया है।

प्राकृतिक खेती का लक्ष्य रखा

प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए फिलहाल प्रदेश की 50 हजार एकड़ भूमि में प्राकृतिक खेती करने का लक्ष्य रखा गया है।

सब्सिडी हेतु पात्रता

जिनके पास 2-5 एकड़ तक कृषि योग्य भूमि है, और वे अपने स्वेच्छा से प्राकृतिक खेती अपनाये तो सरकार उन्हें देसी गाय खरीदने पर सब्सिडी और जीवामृत का घोल तैयार करने के लिए चार बड़े ड्रम निशुल्क देने का देगी।

प्रशिक्षण

ब्लॉक स्तर पर 50 से ज्यादा प्रगतिशील किसान प्रशिक्षित किए जाएंगे। किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए 20-25 किसानों के छोटे-छोटे समूह बनाए जाएंगे।

प्राकृतिक खेती क्या है?

प्राकृतिक खेती, खेती की वह विधि है, जिसमें रासायनिकों का इस्तेमाल नहीं होता है। इसमें बाहरी लागत की मदद के बिना परंपरागत खेती को बढ़ावा दिया जाता है।
Click Here